लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का उपहार रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को बड़ी सौगात, 27 से 29 अगस्त तक सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ बुधवार को किया गया। साथ ही रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में 27 अगस्त प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा और सुना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग) मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना केवल एक यात्रा सुविधा नहीं बल्कि मातृशक्ति के प्रति सरकार की कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर सरकार ने उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में महिलाओं को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर निशुल्क बस यात्रा की सुविधा से महिलाओं को अपने परिजनों से मिलने और त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाने में विशेष सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के उपरांत राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एवं जिलाधिकारी संजय चौहान ने प्रतीकात्मक रूप से पांच महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 500 महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमृता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, उप जिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार द्वारा दी गई इस सौगात का स्वागत करते हुए इसे महिला सम्मान और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

- रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा अमेठी। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही रक्षाबंधन पर्व पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ कर बसों को हरी झंडी दिखाई। अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि यह योजना मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि जनपद में योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है। इस दौरान 500 महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।2
- अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अमेठी कस्बे में जामा मस्जिद के पास इंतजामिया कमेटी की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शिरकत की। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और संदेशों को याद करते हुए समाज में अमन-चैन, प्रेम और आपसी भाईचारे की दुआ की गई। कार्यक्रम में मौलवी ने तकरीर पेश करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, विचारों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान जरूरी है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक एकता मजबूत करने की अपील की। तकरीर के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद जुलूस लेकर पहुंचे जायरीन कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और बारिश में भीगते हुए तकरीर सुनते रहे। बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। इसके बाद जुलूस गांधी चौक से सगरा तिराहे की ओर रवाना हुआ। इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी फैजान खान ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य पैगंबर साहब की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में प्रेम, एकता व भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवकांत पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। तिराहों व चौराहों पर पुलिस जवान मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी में जुलूस और कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- अमेठी में बांटी जा रही साड़ियां रक्षा बंधन की दी गई शुभकामना अपना दल एस के नारी शक्ति समारोह में महिलाओ को रक्षाबंधन पर्व के लिए बांटी गई साड़ियां विजय पाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने किया वितरण में सहयोग1
- PWD की लापरवाही पर जनकल्याण समिति का हल्ला बोल, 15 दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम, गौरीगंज, (अमेठी)सड़कों के घटिया निर्माण, जर्जर मार्गों और अधूरे सुरक्षा इंतजामों को लेकर रीता सिंह जनकल्याण समिति ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। समिति पदाधिकारियों ने PWD कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण और रखरखाव में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर राजीव गांधी साइंस कॉलेज मोड़ से अमेठी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया सड़क के स्तर से ऊंची-नीची हैं। इससे वाहनों को तेज झटका लगता है और बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। समिति ने पुलियों को जल्द सड़क के स्तर के अनुरूप करने की मांग की है। इसके अलावा महिला थाना गौरीगंज, जिला चिकित्सालय मोड़ और मुंशीगंज चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई गई। समिति का कहना है कि इन स्थानों पर दिनभर महिलाओं, मरीजों और बच्चों की आवाजाही रहती है, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। मनीपुर-दुर्गभवानी संपर्क मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा भी उठाया गया। समिति के अनुसार, मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। रीता सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर पुलियों को समतल करने, स्पीड ब्रेकर बनाने और जर्जर मार्ग की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो समिति सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी PWD विभाग की होगी।1
- 30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल 30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल जिले के मुख्यालय गौरीगंज रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सौंदर्यीकरण कराया गया था। आधुनिक सुविधाओं, नए प्लेटफार्म और आकर्षक भवन के दावों के बीच बारिश में सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। स्टेशन परिसर और उसके बाहर मुख्य मार्ग पर पिछले 24 घंटे से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद स्टेशन के बाहर का पूरा मार्ग जलमग्न हो गया है। मौके पर ली गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक सवार जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजर रहे हैं। पैदल यात्रियों को अपना सामान सिर पर रखकर पानी में चलकर स्टेशन तक पहुंचना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी अधिक होने से यात्री समय पर प्लेटफार्म तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी ट्रेन छूटनें का खतरा बढ़ गया है। वहीं पानी से स्थिति स्पष्ट न दिखने से कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को इस जलभराव से सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब 30 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन का कायाकल्प किया गया तो जल निकासी की स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई या कमीशनबाजी के चलते गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ। नागरिकों ने रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि गौरीगंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन के बाहर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान यात्रियों को इस समस्या से निजात मिल सके।2
- ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत एंकर----- रतलाम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कुरैशी मंडी निवासी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है। जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ---- तेज डीजे साउंड और कंपन से उठ रहे सवाल घटना के दौरान जुलूस में शामिल डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और उससे उत्पन्न होने वाले तीव्र कंपन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जुलूस में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहे थे। आवाज का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास की सड़कों और इमारतों में कंपन महसूस किया जा रहा था। जुलूस में शामिल युवा तक अपने कानों में उंगलियां डालकर चलते नजर आए। प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज डीजे साउंड पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। हर वर्ग के लोग थे शामिल, पुलिस बल मुस्तैद इस जुलूस में पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। हालांकि, तेज ध्वनि और भारी कंपन से सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त साबित हुए। पार्षद की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।1
- मनोज पांडेय का सपा पर बड़ा हमला: PDA के बदलते अर्थ पर सवाल, स्टैंड साफ करने की मांग कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय बुधवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने शहर स्थित पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित निशुल्क बस सेवा कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में उन्होंने मीडिया से बातचीत की। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री पांडेय ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा के रुख और बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी रोजाना 'पीडीए' के मायने बदल रही है। पांडेय ने एक लेखक का जिक्र करते हुए कहा कि 'पीडीए' का अर्थ लिखते-लिखते डायरी भर गई, लेकिन इसका पूरा अर्थ अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने सपा के इस रुख को भ्रम पैदा करने वाला बताया और कहा कि पार्टी को पहले अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक महीने पहले सपा ने ब्राह्मणों को लेकर क्या बयान दिया था और अब वे क्या कर रहे हैं। सपा द्वारा 2027 के चुनाव में सरकार बनाने के दावों पर मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को सपने देखने का अधिकार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि विपक्ष ने सत्ता में रहते हुए गरीब, कमजोर, युवा और किसानों के हित में काम किया होता, तो उन्हें सत्ता से बाहर नहीं होना पड़ता। चीनी और प्याज जैसी आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों तथा महंगाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि सरकार बाजार की स्थितियों और कीमतों पर लगातार कड़ी नजर रख रही है। कृत्रिम किल्लत और जमाखोरी करने वाले 200 से अधिक असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आम जनता और गरीब परिवारों को कोई समस्या न हो, इसके लिए बाजार में आपूर्ति और कीमतों का नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है। मंत्री ने बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जहाँ बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता को बेसहारा छोड़ देते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने कड़े कानूनी प्रावधान लागू किए हैं, ताकि बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों को पूरी तरह से सुरक्षित किया जा सके।1
- अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी। शहर के दुर्गा मैरिज लॉन में मंगलवार को अपना दल (एस) ने शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से आयोजित नारी शक्ति समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा लॉन खचाखच भर गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा रहीं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने सम्मेलन में पहुंचीं सभी महिलाओं को उपहार के रूप में एक-एक साड़ी भेंट की। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेठी विधानसभा से भाजपा को जिताकर प्रदेश में भेजें और भाजपा सरकार बनाने में सहयोग कर पार्टी का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे। अपने संबोधन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि आज की नारी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के तीन प्रमुख संकल्प हैं - शिक्षा, महिलाओं का स्वावलंबन और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना। उन्होंने कहा कि 'पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी' के मंत्र पर पार्टी काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा, करुणा शंकर वर्मा, लल्लन वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।2