मंडला के युवाओं की विधानसभा में गूंज: ‘विकसित भारत 2047’ पर रखा सशक्त दृष्टिकोण मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसरोवर सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम 2026’ में मंडला जिले के पांच प्रतिभागियों ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। माय भारत मध्य प्रदेश एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में मंडला के पीयूष कार्तिकेय, निशांत कुमार जंघेला, हरिओम जायसवाल, सुरंजना पटेल और समीर विश्वकर्मा ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचारों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने “केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत 2047 की ओर युवाओं की शक्ति का बजट” विषय पर अपने सशक्त विचार प्रस्तुत किए। युवाओं ने देश के भविष्य, आर्थिक विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को लेकर गंभीर एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण रखा। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य से जोड़ना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। मंडला के इन प्रतिभागियों ने न केवल अपने जिले बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

- Post by Salim khan1
- Post by Rajju Bhartiya1
- Post by Neelesh THAKUR1
- मंडला जिले के घुघरी इलाके में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है, बाकी दो का इलाज मंडला के जिला अस्पताल में चल रहा है।1
- मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसरोवर सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम 2026’ में मंडला जिले के पांच प्रतिभागियों ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। माय भारत मध्य प्रदेश एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में मंडला के पीयूष कार्तिकेय, निशांत कुमार जंघेला, हरिओम जायसवाल, सुरंजना पटेल और समीर विश्वकर्मा ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचारों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने “केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत 2047 की ओर युवाओं की शक्ति का बजट” विषय पर अपने सशक्त विचार प्रस्तुत किए। युवाओं ने देश के भविष्य, आर्थिक विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को लेकर गंभीर एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण रखा। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य से जोड़ना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। मंडला के इन प्रतिभागियों ने न केवल अपने जिले बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया।1
- मंडला:- मंडला नेहरू स्मारक से बिंझिया चौराहे तक सड़क निर्माण किया जा रहा इसमें ये सवाल खड़ा होता है कि बिजली के खंभे रोड में पेड़ रोड में है। यदि सड़क बढ़िया बन जाती है तो अनभिज्ञ लोग तेज रफ्तार से वाहन चलाएंगे जिससे वो दुर्घटना के शिकार होंगे । पहले बिजली के खंभे और पेड़ अलग किया जाना था।1
- Post by Pavan Yadav2
- मंडला में आज युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया का आगमन हुआ प्रदेश अध्यक्ष की आगमन होते ही यूवाओ में उत्साह देखने को मिला1