logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीपलरावाँ : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों पर लगी रोक आप देखिए पूरी खबर सी न्यूज़ भारत पर साजिद पठान की रिपोर्ट

2 hrs ago
user_Sajid Pathan
Sajid Pathan
सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

पीपलरावाँ : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों पर लगी रोक आप देखिए पूरी खबर सी न्यूज़ भारत पर साजिद पठान की रिपोर्ट

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by 𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    1
    Post by 𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    user_𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    Lawyer देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Sanju Seth
    1
    Post by Sanju Seth
    user_Sanju Seth
    Sanju Seth
    देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गैस के बाद पेट्रोल पंपों पर भी क्यों लगी लंबी लाइन।। जानिए
    1
    गैस के बाद पेट्रोल पंपों पर भी क्यों लगी लंबी लाइन।। जानिए
    user_Mms news24
    Mms news24
    Dewas, Indore•
    21 hrs ago
  • चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से मां राजराजेश्वरी माता मंदिर गांधी चौक भव्य चुनरी यात्रा ने पूरे नगर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। इस दिव्य आयोजन में उमड़ी आस्था की लहर ने ऐसा वातावरण निर्मित किया अर्धरात्रि तक नगर भक्तिमय रस में डूबा रहा। कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के साथ राधा-कृष्ण, मां चामुंडा एवं मां कालिका के आकर्षक स्वरूपों की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए माता रानी के गुणगान में लीन नजर आए। इस दौरान भारी संख्या में माताएं एवं बहनें एक समान रंग की चुनरी धारण कर, सिर पर चुनरी रखकर नृत्य करती हुई यात्रा में सम्मिलित हुईं। मातृशक्ति की यह भक्ति और उत्साहपूर्ण सहभागिता आयोजन का विशेष आकर्षण रही, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया। चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। समिति के प्रमुख एवं पूर्व पार्षद पंकज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन का सकल हिंदू समाज ने सुभाष चौक पर स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी चौक मां राजराजेश्वरी माता मंदिर से चुनरी कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता के पांडाल में विराजमान मां को चुनरी अर्पित करने चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा पर अर्पित करके समापन पर मां की भव्य आरती उतारी एवं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया। इसके पश्चात सकल हिंदू समाज के अध्यक्षगण राठौर मंदिर चौराहा पहुंचे, जहां श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही भजन गायक राजीव जायसवाल ने भजनों से उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया। माता रानी के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माता रानी के नाम अंकित दुपट्टों से सम्मान किया गया।
    2
    चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से मां राजराजेश्वरी माता मंदिर गांधी चौक भव्य चुनरी यात्रा ने पूरे नगर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। इस दिव्य आयोजन में उमड़ी आस्था की लहर ने ऐसा वातावरण निर्मित किया अर्धरात्रि तक नगर भक्तिमय रस में डूबा रहा।
कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के साथ राधा-कृष्ण, मां चामुंडा एवं मां कालिका के आकर्षक स्वरूपों की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए माता रानी के गुणगान में लीन नजर आए।
इस दौरान भारी संख्या में माताएं एवं बहनें एक समान रंग की चुनरी धारण कर, सिर पर चुनरी रखकर नृत्य करती हुई यात्रा में सम्मिलित हुईं। मातृशक्ति की यह भक्ति और उत्साहपूर्ण सहभागिता आयोजन का विशेष आकर्षण रही, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया।
चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।
समिति के प्रमुख एवं पूर्व पार्षद पंकज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन का सकल हिंदू समाज ने सुभाष चौक पर स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी चौक मां राजराजेश्वरी माता मंदिर से चुनरी कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता के पांडाल में विराजमान मां को चुनरी अर्पित करने चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा पर अर्पित करके समापन पर मां की भव्य आरती उतारी एवं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया। इसके पश्चात सकल हिंदू समाज के अध्यक्षगण राठौर मंदिर चौराहा पहुंचे, जहां श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही भजन गायक राजीव जायसवाल ने भजनों से उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया। माता रानी के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माता रानी के नाम अंकित दुपट्टों से सम्मान किया गया।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    21 hrs ago
  • इंदौर से सांसद श्री शंकर लालवानी दिनांक 26 मार्च 2026 को दोपहर 1. 15 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन स्थित निर्माणाधीन पार्सल कार्यालय के फाउंडेशन के महूर्त के मौके पर पूजा कर फाउंडेशन में सीमेंट कंक्रीट डालकर पूजा की इंदौर रेलवे स्टेशन पार्सल बुकिंग इंदौर के रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण का काम चल रहा उसके लिए सबसे पहले पार्सल बुकिंग केंद्र के जगह को डिस्मेंटल कर नीव फाउंडेशनलिए बेसमेंट तैयार करने के लिए गहरीकरण करने के बाद आज इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और रेलवे अधिकारियों के द्वारा पार्सल गोदाम पर पूजा कर फाउंडेशन के लिए सांसद शंकर लालवानी के हाथों सीमेंट कंक्रीट डालकर न्यू फाउंडेशन का शुभारंभ किया
    1
    इंदौर से सांसद श्री शंकर लालवानी दिनांक 26 मार्च 2026 को दोपहर 1. 15  बजे इंदौर रेलवे स्टेशन स्थित निर्माणाधीन पार्सल कार्यालय के फाउंडेशन के  महूर्त के मौके पर पूजा कर  फाउंडेशन में सीमेंट कंक्रीट डालकर पूजा की                                                                     इंदौर रेलवे स्टेशन पार्सल बुकिंग                                    इंदौर के रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण का काम चल रहा उसके लिए सबसे पहले पार्सल बुकिंग केंद्र के जगह को डिस्मेंटल कर नीव फाउंडेशनलिए बेसमेंट तैयार करने के लिए गहरीकरण करने के बाद आज इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और रेलवे अधिकारियों के द्वारा पार्सल गोदाम पर पूजा कर फाउंडेशन के लिए सांसद शंकर लालवानी के हाथों सीमेंट कंक्रीट डालकर न्यू फाउंडेशन का शुभारंभ किया
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    28 min ago
  • 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *विधायक ने किया मां देवरी माताजी के दरबार में 20 लाख की लागत से निर्मित टिनशेड का भूमि पूजन* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*
    1
    📡  *_साधना प्लस न्यूज_* 
*विधायक ने किया मां देवरी माताजी के दरबार में 20 लाख की लागत से निर्मित टिनशेड का भूमि पूजन*
*गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 
📱 *9584097180*
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Sanju Seth
    1
    Post by Sanju Seth
    user_Sanju Seth
    Sanju Seth
    देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शीघ्र ही संगम तट पर बनेगा सुव्यवस्थित घाट, रेस्ट हाउस के पीछे बनेगी 30 दुकाने नपाध्यक्ष, पार्षद एवं समाजसेवियों ने किया निर्माण कार्यो का भूमिपूजन आष्टा। आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। आज इस पावन संगम तट पर जहां श्रद्धा और शांति का वास है, वहीं हम एक नए संकल्प की नींव रखने जा रहे हैं। संगम मंदिर के समीप स्थित इस प्राचीन घाट के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन मात्र एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि हमारी विरासत को सहेजने और उसे भव्य रूप देने का एक पवित्र प्रयास है। वहीं आज हमारे शहर के विकास की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। रेस्ट हाउस के पीछे रिक्त भूमि पर नगरपालिका द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जाएगा, जिसका भी भूमिपूजन आज संपन्न हुआ है। इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने वार्ड क्रमांक 18 स्थित प्राचीन श्री पशुपतिनाथ मंदिर संगम तट पर नवीन घाट निर्माण एवं वार्ड क्रमांक 3 रेस्ट हाउस के पीछे रिक्त भूमि पर दुकानों के निर्माण कार्य के भूमिपूजन अवसर पर व्यक्त किए। उक्त कार्यो का भूमिपूजन नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, भाजपा नेता एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी चौरसिया, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, वार्ड पार्षद श्रीमती लता तेजपाल मुकाती सहित पार्षदों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि नगर में स्थित वर्षो पुराने मंदिर, तालाब या नदी यह हमारी विरासत है, इन विरासतों का सम्मान और नगर विकास के संकल्प के साथ ही भाजपा की नगर सरकार निर्माण और विकास कार्य लगातार करा रही है। नदियां और उनके घाट हमारी संस्कृति के दर्पण होते हैं। संगम का यह तट सदियों से आस्था का केंद्र रहा है। समय के साथ यहां की संरचनाओं को नवीनता की आवश्यकता थी, उसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए परिषद ने नवीन घाट निर्माण का संकल्प लिया जो शीघ्र ही साकार होने की ओर है। श्री मेवाड़ा ने कहा कि घाट के निर्माण से जहां श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, वहीं आधुनिक और सुरक्षित घाट के निर्माण होने से सांस्कृतिक संरक्षण, मंदिर की मर्यादा और प्राचीनता को ध्यान में रखते हुए घाट को नया स्वरूप भी मिलेगा। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि इस घाट के बन जाने के बाद इसे स्वच्छ रखना और इसकी गरिमा बनाए रखना हमारा सामूहिक कर्तव्य होगा। रेस्ट हाउस के समीप 30 दुकानों का होगा निर्माण - नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि रेस्ट हाउस के समीप रिक्त भूमि पर दुकानों का निर्माण किया जाना नगरपालिका द्वारा प्रस्तावित है, उसका भी आज भूमिपूजन संपन्न हुआ है। श्री मेवाड़ा ने कहा कि जहां विकास और विरासत साथ चलते हैं, वहीं प्रगति का असली उजाला होता है। इन दुकानों के बनने से हमारे स्थानीय युवाओं और छोटे व्यापारियों को व्यापार के लिए एक उचित और व्यवस्थित स्थान मिलेगा। निर्माण कार्य का शुभारंभ केवल ईंट और पत्थर का ढांचा खड़ा करना नहीं है, बल्कि यह हमारे शहर की आर्थिक उन्नति और स्थानीय व्यापारियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि संगम मंदिर स्थित घाट का निर्माण जल संवर्धन योजना के तहत 1 करोड़ 7 लाख रूपये की लागत से पूर्ण होगा, जिसमें पाथवे, गार्डनिंग, विद्युत पोल, पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। वहीं रेस्ट हाउस के पीछे लगभग 30 दुकानों का निर्माण 1 करोड़ 87 लाख रूपये की लागत से होगा। श्री प्रजापति ने कहा कि परिषद निरंतर प्रयास कर रही है कि शहर के हर कोने का सुव्यवस्थित विकास हो। रेस्ट हाउस के पीछे इस कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा, ताकि शीघ्र ही इसका लाभ जनता को मिल सके। यह स्थान भविष्य में हमारे शहर का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनकर उभरेगा। इस अवसर पर पार्षद डॉ. सलीम खान, अरशद अली, मेहमूद अंसारी, सुभाष नामदेव, तेजसिंह राठौर, हिउस अध्यक्ष नारायण भूरू मुकाती, सकल समाज अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह, वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, नगीनचंद्र जैन, कल्याणसिंह ठाकुर, बाबूलाल ठाकुर, प्रदीप धाड़ीवाल, कैलाश सोनी पांचम, गोविंद सोनी, प्रदीप राठौर, नगर महामंत्री धनरूपमल जैन, हरिनारायण शर्मा, संजय सोनी बंटू, प्रेमनारायण जायसवाल, राजेश सोनी, गिरजा कुशवाह, भगवती सोनी, सुषमा कटारिया, जुगलकिशोर मालवीय, मनीष धारवां, पवन वर्मा, दशरथ मेवाड़ा, बबलू सुराना, राधेश्याम अलेरिया, ललित सुराना, चेतन छाजेड़, तेजसिंह ठाकुर, सुरेन्द्रसिंह ठाकुर, सहायक यंत्री आकाश गुयतर, उपयंत्री अनिल धुर्वे, गबू सोनी, नवीन शर्मा, लखन वर्मा, राजेश राठौर, दीनानाथ परमार, पूरण मेवाड़ा, विजय मेवाड़ा, मनीष किल्लौदिया सहित नपा कर्मचारीगण मौजूद थे।
    1
    शीघ्र ही संगम तट पर बनेगा सुव्यवस्थित घाट, रेस्ट हाउस के पीछे बनेगी 30 दुकाने
नपाध्यक्ष, पार्षद एवं समाजसेवियों ने किया निर्माण कार्यो का भूमिपूजन 
आष्टा। आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। आज इस पावन संगम तट पर जहां श्रद्धा और शांति का वास है, वहीं हम एक नए संकल्प की नींव रखने जा रहे हैं। संगम मंदिर के समीप स्थित इस प्राचीन घाट के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन मात्र एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि हमारी विरासत को सहेजने और उसे भव्य रूप देने का एक पवित्र प्रयास है। वहीं आज हमारे शहर के विकास की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। रेस्ट हाउस के पीछे रिक्त भूमि पर नगरपालिका द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जाएगा, जिसका भी भूमिपूजन आज संपन्न हुआ है। 
इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने वार्ड क्रमांक 18 स्थित प्राचीन श्री पशुपतिनाथ मंदिर संगम तट पर नवीन घाट निर्माण एवं वार्ड क्रमांक 3 रेस्ट हाउस के पीछे रिक्त भूमि पर दुकानों के निर्माण कार्य के भूमिपूजन अवसर पर व्यक्त किए। उक्त कार्यो का भूमिपूजन नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, भाजपा नेता एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी चौरसिया, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, वार्ड पार्षद श्रीमती लता तेजपाल मुकाती सहित पार्षदों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। 
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि नगर में स्थित वर्षो पुराने मंदिर, तालाब या नदी यह हमारी विरासत है, इन विरासतों का सम्मान और नगर विकास के संकल्प के साथ ही भाजपा की नगर सरकार निर्माण और विकास कार्य लगातार करा रही है। नदियां और उनके घाट हमारी संस्कृति के दर्पण होते हैं। संगम का यह तट सदियों से आस्था का केंद्र रहा है। समय के साथ यहां की संरचनाओं को नवीनता की आवश्यकता थी, उसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए परिषद ने नवीन घाट निर्माण का संकल्प लिया जो शीघ्र ही साकार होने की ओर है। श्री मेवाड़ा ने कहा कि घाट के निर्माण से जहां श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, वहीं आधुनिक और सुरक्षित घाट के निर्माण होने से सांस्कृतिक संरक्षण, मंदिर की मर्यादा और प्राचीनता को ध्यान में रखते हुए घाट को नया स्वरूप भी मिलेगा। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि इस घाट के बन जाने के बाद इसे स्वच्छ रखना और इसकी गरिमा बनाए रखना हमारा सामूहिक कर्तव्य होगा।
रेस्ट हाउस के समीप 30 दुकानों का होगा निर्माण - नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि रेस्ट हाउस के समीप रिक्त भूमि पर दुकानों का निर्माण किया जाना नगरपालिका द्वारा प्रस्तावित है, उसका भी आज भूमिपूजन संपन्न हुआ है। श्री मेवाड़ा ने कहा कि जहां विकास और विरासत साथ चलते हैं, वहीं प्रगति का असली उजाला होता है। इन दुकानों के बनने से हमारे स्थानीय युवाओं और छोटे व्यापारियों को व्यापार के लिए एक उचित और व्यवस्थित स्थान मिलेगा। निर्माण कार्य का शुभारंभ केवल ईंट और पत्थर का ढांचा खड़ा करना नहीं है, बल्कि यह हमारे शहर की आर्थिक उन्नति और स्थानीय व्यापारियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 
मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि संगम मंदिर स्थित घाट का निर्माण जल संवर्धन योजना के तहत 1 करोड़ 7 लाख रूपये की लागत से पूर्ण होगा, जिसमें पाथवे, गार्डनिंग, विद्युत पोल, पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। वहीं रेस्ट हाउस के पीछे लगभग 30 दुकानों का निर्माण 1 करोड़ 87 लाख रूपये की लागत से होगा। श्री प्रजापति ने कहा कि परिषद निरंतर प्रयास कर रही है कि शहर के हर कोने का सुव्यवस्थित विकास हो। रेस्ट हाउस के पीछे इस कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा, ताकि शीघ्र ही इसका लाभ जनता को मिल सके। यह स्थान भविष्य में हमारे शहर का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनकर उभरेगा। इस अवसर पर पार्षद डॉ. सलीम खान, अरशद अली, मेहमूद अंसारी, सुभाष नामदेव, तेजसिंह राठौर, हिउस अध्यक्ष नारायण भूरू मुकाती, सकल समाज अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह, वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, नगीनचंद्र जैन, कल्याणसिंह ठाकुर, बाबूलाल ठाकुर, प्रदीप धाड़ीवाल, कैलाश सोनी पांचम, गोविंद सोनी, प्रदीप राठौर, नगर महामंत्री धनरूपमल जैन, हरिनारायण शर्मा, संजय सोनी बंटू, प्रेमनारायण जायसवाल, राजेश सोनी, गिरजा कुशवाह, भगवती सोनी, सुषमा कटारिया, जुगलकिशोर मालवीय, मनीष धारवां, पवन वर्मा, दशरथ मेवाड़ा, बबलू सुराना, राधेश्याम अलेरिया, ललित सुराना, चेतन छाजेड़, तेजसिंह ठाकुर, सुरेन्द्रसिंह ठाकुर, सहायक यंत्री आकाश गुयतर, उपयंत्री अनिल धुर्वे, गबू सोनी, नवीन शर्मा, लखन वर्मा, राजेश राठौर, दीनानाथ परमार, पूरण मेवाड़ा, विजय मेवाड़ा, मनीष किल्लौदिया सहित नपा कर्मचारीगण मौजूद थे।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    22 hrs ago
  • इंदौर में पेट्रोल की कमी की अफवाह, कलेक्टर ने किया साफ इनकार इंदौर। शहर में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि इंदौर में पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बिना जरूरत पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाने की अपील की है। बताया गया है कि इस तरह की अफवाहों के कारण अनावश्यक घबराहट और भीड़ की स्थिति बन सकती है। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने भी साफ किया है कि शहर में ईंधन की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है और सभी पंपों पर नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। � Free Press Journal प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। �
    1
    इंदौर में पेट्रोल की कमी की अफवाह, कलेक्टर ने किया साफ इनकार
इंदौर। शहर में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि इंदौर में पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बिना जरूरत पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाने की अपील की है। बताया गया है कि इस तरह की अफवाहों के कारण अनावश्यक घबराहट और भीड़ की स्थिति बन सकती है।
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने भी साफ किया है कि शहर में ईंधन की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है और सभी पंपों पर नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। �
Free Press Journal
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। �
    user_Patrakaar piyush Maheshwari
    Patrakaar piyush Maheshwari
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.