logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंडा शराब मामले में आरोपियों के अवैध ठिकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर। आरोपी चंदू लोधी, मनीष लोधी और आशीष साहू के बताए जा रहे अवैध ठिकानों पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निर्माणों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को शराब मामले में बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

8 hrs ago
user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

बंडा शराब मामले में आरोपियों के अवैध ठिकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर। आरोपी चंदू लोधी, मनीष लोधी और आशीष साहू के बताए जा रहे अवैध ठिकानों पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निर्माणों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को शराब मामले में बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अशोकनगर जिले में अवैध शराब माफिया पर अशोकनगर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राईक
    1
    अशोकनगर जिले में अवैध शराब माफिया पर अशोकनगर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राईक
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ - जिलाधिकारी एसपी के निर्देश अनुसार आबकारी पुलिस द्वारा चला ललितपुर के कई क्षेत्रों में महरौनी, बानपुर, मड़ावरा, राजघाट एवं माडवारी स्थित कम्पोजिट एवं देशी शराब दुकानो, का निरीक्षण कर स्टॉक सत्यापन करते हुए राजघाट रोड स्थित ढाबों और परचून की दुकानों की भी चेकिंग की जा रही है। ब्रेकिंग न्यूज़ - जिलाधिकारी एसपी के निर्देश अनुसार आबकारी पुलिस द्वारा चला ललितपुर के कई क्षेत्रों में महरौनी, बानपुर, मड़ावरा, राजघाट एवं माडवारी स्थित कम्पोजिट एवं देशी शराब दुकानो, का निरीक्षण कर स्टॉक सत्यापन करते हुए राजघाट रोड स्थित ढाबों और परचून की दुकानों की भी चेकिंग की जा रही है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #latestnews @jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ - जिलाधिकारी एसपी के निर्देश अनुसार आबकारी पुलिस द्वारा चला ललितपुर के कई क्षेत्रों में महरौनी, बानपुर, मड़ावरा, राजघाट एवं माडवारी स्थित कम्पोजिट एवं देशी शराब दुकानो, का निरीक्षण कर स्टॉक सत्यापन करते हुए राजघाट रोड स्थित ढाबों और परचून की दुकानों की भी चेकिंग की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ - जिलाधिकारी एसपी के निर्देश अनुसार आबकारी पुलिस द्वारा चला ललितपुर के कई क्षेत्रों में महरौनी, बानपुर, मड़ावरा, राजघाट एवं माडवारी स्थित कम्पोजिट एवं देशी शराब दुकानो, का निरीक्षण कर स्टॉक सत्यापन करते हुए राजघाट रोड स्थित ढाबों और परचून की दुकानों की भी चेकिंग की जा रही है।
#हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज 
#latestnews #viralpost #latestnews 
@jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ललितपुर में 5 हजार रुपये की घूस लेते वरिष्ठ लिपिक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई। ललितपुर में एंटी करप्शन टीम ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ लिपिक को 5 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश कुशवाहा BSA विभाग में पेंशन लिपिक के पद पर तैनात बताया जा रहा है। आरोप है कि पूर्व शिक्षक मदन मोहन नामदेव से पेंशन संबंधी काम के एवज में रुपये मांगे गए थे। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ लिपिक को 5 हजार रुपये के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    1
    ललितपुर में 5 हजार रुपये की घूस लेते वरिष्ठ लिपिक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई।
ललितपुर में एंटी करप्शन टीम ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ लिपिक को 5 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश कुशवाहा BSA विभाग में पेंशन लिपिक के पद पर तैनात बताया जा रहा है।
आरोप है कि पूर्व शिक्षक मदन मोहन नामदेव से पेंशन संबंधी काम के एवज में रुपये मांगे गए थे। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ लिपिक को 5 हजार रुपये के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    user_S.K.Tripathi
    S.K.Tripathi
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लव कुश जयंती के मौके पर कस्बा जाखलौन में निकली विशाल शोभायात्रा
    2
    लव कुश जयंती के मौके पर कस्बा जाखलौन में निकली विशाल शोभायात्रा
    user_नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ललितपुर के मड़ावरा तहसील अंतर्गत भौंती गाँव में मंगलवार सुबह एक विशालकाय अजगर के आ जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण जब खेतों की तरफ जा रहे थे, तब राजा कुशवाहा के खेत के पास रास्ते में यह अजगर दिखाई दिया। गनीमत यह रही कि कुछ जागरूक युवकों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को रोके रखा और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ दिया। हाल ही में हुई लगातार बारिश और जलभराव के चलते वन्यजीव व्याकुल होकर आबादी की तरफ आ रहे हैं, जिससे इस सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की साँस ली है। ललितपु मड़ावरा के भौंती गाँव में खेतों के रास्ते घुसा विशालकाय अजगर, जागरूक युवकों और वन विभाग की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया; लगातार बारिश के चलते जलभराव से आबादी के करीब पहुँचे वन्यजीव.
    1
    ललितपुर के मड़ावरा तहसील अंतर्गत भौंती गाँव में मंगलवार सुबह एक विशालकाय अजगर के आ जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण जब खेतों की तरफ जा रहे थे, तब राजा कुशवाहा के खेत के पास रास्ते में यह अजगर दिखाई दिया। गनीमत यह रही कि कुछ जागरूक युवकों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को रोके रखा और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ दिया। हाल ही में हुई लगातार बारिश और जलभराव के चलते वन्यजीव व्याकुल होकर आबादी की तरफ आ रहे हैं, जिससे इस सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की साँस ली है।

ललितपु मड़ावरा के भौंती गाँव में खेतों के रास्ते घुसा विशालकाय अजगर, जागरूक युवकों और वन विभाग की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया; लगातार बारिश के चलते जलभराव से आबादी के करीब पहुँचे वन्यजीव.
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ओडिशा के जंगल में मिले 5 विदेशी ओरंगउटान, तस्करी की आशंका से जांच तेज ओडिशा के जंगल में मिले 5 विदेशी ओरंगउटान, तस्करी की आशंका से जांच तेज ओडिशा। ओडिशा के जंगल से मंगलवार को वन विभाग ने 5 ओरंगउटान का रेस्क्यू किया। विदेशी प्रजाति के इन जानवरों को सुरक्षित रूप से नंदनकानन चिड़ियाघर लाया गया है, जहां उन्हें फिलहाल क्वारंटीन में रखा गया है। चिड़ियाघर के डॉक्टरों की टीम लगातार सभी ओरंगउटान की सेहत पर नजर बनाए हुए है। वहीं, भारत में प्राकृतिक रूप से नहीं पाए जाने वाले इन विदेशी जानवरों के जंगल तक पहुंचने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। ओडिशा पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि कहीं इन ओरंगउटान को अवैध तरीके से भारत में लाकर तस्करी तो नहीं की जा रही थी। रेस्क्यू के बाद ओरंगउटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है।
    1
    ओडिशा के जंगल में मिले 5 विदेशी ओरंगउटान, तस्करी की आशंका से जांच तेज
ओडिशा के जंगल में मिले 5 विदेशी ओरंगउटान, तस्करी की आशंका से जांच तेज
ओडिशा। ओडिशा के जंगल से मंगलवार को वन विभाग ने 5 ओरंगउटान का रेस्क्यू किया। विदेशी प्रजाति के इन जानवरों को सुरक्षित रूप से नंदनकानन चिड़ियाघर लाया गया है, जहां उन्हें फिलहाल क्वारंटीन में रखा गया है।
चिड़ियाघर के डॉक्टरों की टीम लगातार सभी ओरंगउटान की सेहत पर नजर बनाए हुए है। वहीं, भारत में प्राकृतिक रूप से नहीं पाए जाने वाले इन विदेशी जानवरों के जंगल तक पहुंचने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
ओडिशा पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि कहीं इन ओरंगउटान को अवैध तरीके से भारत में लाकर तस्करी तो नहीं की जा रही थी। रेस्क्यू के बाद ओरंगउटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है।
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आंधी तूफान से नष्ट हुई फसल के उचित मुआवजे के लिए किसानों ने जैसीनगर तहसीलदार को ज्ञापन सोपा
    1
    आंधी तूफान से नष्ट हुई फसल के उचित मुआवजे के लिए किसानों ने जैसीनगर तहसीलदार को ज्ञापन सोपा
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Local News Reporter जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सागर में जहरीली शराब से 11 मौतों के बाद बहरोल में महिलाओं का फूटा गुस्सा, लाठी-डंडे लेकर शराब दुकान पर बोला धावा सागर जिले के बंडा तहसील में जहरीली शराब पीने से 11 से 14 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद हड़कंप मचा है। गूगरा खुर्द, नौराज, बमूरा, पाटन समेत कई गांवों के लोग शिकार हुए। इसी के विरोध में आज दोपहर सागर के बहरोल कस्बे में बड़ी संख्या में महिलाओं ने देशी-अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान पर धावा बोल दिया। हाथ में लाठी-डंडे और तख्तियां लेकर महिलाएं "शराब बेचना बंद करो" और "बहरोल में जो शराब बेचे जूता मारो सालों को" के नारे लगाती रहीं। पुलिस के अनुसार नकली रैपर और फर्जी QR कोड वाली शराब यूपी के ललितपुर से सप्लाई हो रही थी। शासन ने 5 आबकारी और पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर 6 दुकानें सील कर दी हैं। #SagarNews #Bahrol #MadhyaPradesh
    1
    सागर में जहरीली शराब से 11 मौतों के बाद बहरोल में महिलाओं का फूटा गुस्सा, लाठी-डंडे लेकर शराब दुकान पर बोला धावा
सागर जिले के बंडा तहसील में जहरीली शराब पीने से 11 से 14 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद हड़कंप मचा है। गूगरा खुर्द, नौराज, बमूरा, पाटन समेत कई गांवों के लोग शिकार हुए।
इसी के विरोध में आज दोपहर सागर के बहरोल कस्बे में बड़ी संख्या में महिलाओं ने देशी-अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान पर धावा बोल दिया। हाथ में लाठी-डंडे और तख्तियां लेकर महिलाएं "शराब बेचना बंद करो" और "बहरोल में जो शराब बेचे जूता मारो सालों को" के नारे लगाती रहीं।
पुलिस के अनुसार नकली रैपर और फर्जी QR कोड वाली शराब यूपी के ललितपुर से सप्लाई हो रही थी। शासन ने 5 आबकारी और पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर 6 दुकानें सील कर दी हैं।
#SagarNews #Bahrol #MadhyaPradesh
    user_Vivek Kaushik | BundelkhandTV
    Vivek Kaushik | BundelkhandTV
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री डॉ यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री डॉ यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुलिस, प्रशासनिक अधिकरियों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न निर्दाेष न फंसे, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती के निर्देश जन-सहयोग से नशा मुक्ति अभियान चलाया जाये सागर 09 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से लोगों की हुई मृत्यु के प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों - कर्मचारियों पर कठोरतापूवर्क कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाए। नीचे से लेकर ऊपर स्तर तक पूरी गंभीरता से कार्रवाई हो। जिले में नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जाए जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने मृत्कों के प्रति अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब सामग्री को जप्त करने की भी कार्रवाई की जाए जिससे कोई फिर से इसका सेवन नहीं कर सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सागर के बुन्देलखंड मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा राज्य शासन अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा जिले भर के साथ-साथ आस-पास और सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा जहाँ कहीं भी शंका या संदिग्ध गतिविधि की गुंजाइश हो, वहाँ तत्परता से पड़ताल की जाए और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। निष्पक्षता और विवेकशीलता से हो कार्रवाई मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ताकीद किया कि पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता और विवेकशीलता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि किसी निर्दाेष के विरुद्ध कार्रवाई न हो और कोई बेकसूर व्यक्ति न फंसे। अनावश्यक अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई की जाये मुख्यमं़़त्री डा यादव ने शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर अनावश्यक अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। समाज को साथ लेकर चलेगा नशा विरोधी अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नशा विरोधी अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। साथ ही, नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर जनजागरूकता और नशा मुक्ति के प्रभावी कार्यक्रम संचालित किए जाएं। प्रदेश में कठोर कानून का है प्रावधान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज यहां घटना के कारण शराब से पीड़ित और बीमार सभी लोगों से मिला हूं। हमारी सरकार के रहते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के समय कठोर कानून बनाया गया कि इसमें धारा 49 और बाकी 304 जोड़ते हुए हत्या से लेकर आजीवन कारावास और फांसी तक की सजा देने का प्रावधान है। जो इस प्रकार की घटना में लिप्त है, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। हमने प्रशासन को फ्री हैंड दिया है कि वह उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें। अभी भी जहां-जहां ऐसी और आवश्यकता लगती है, वह सब भी काम करें। जिनके अवैध अतिक्रमण हैं या अलग से किसी ने इस प्रकार से अपना साम्राज्य चलाया है, उस पर भी काम करें। बॉर्डर से सटे राज्यों के साथ भी संबंध बनाएं और इस प्रकार से घायलों को तत्परता के साथ जो यहां हो सकता है, वह यहां भी करेंगे। उम्मीद करेंगे कि यह सबक ऐसा लगेगा कि दोबारा ऐसी किसी की हिम्मत न हो। नशा मुक्ति के लिए सबको मिलकर प्रयास करने की जरूरत पूरे राज्य में भी हमने निर्देश जारी किए हैं कि शराब किसी भी प्रकार से वैध हो या अवैध, शराब से जो खतरा होता है, उससे आगे जाकर नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए धार्मिक संस्थाओं के साथ, सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ अलग-अलग स्तर पर शासन की ओर से भी नशा मुक्ति के अभियान चलाने की आवश्यकता है। जिनके घर में एक बच्चा, दो बच्चा, तीन बच्चा या पिता-पुत्र भी चले गए, यह वाकई कष्टकारी है। सबको मिलजुलकर ऐसी घटना में एकजुटता भी दिखनी चाहिए। हम सबको इससे निपटने के लिए सामाजिक स्तर पर भी प्रतिबद्धता की जरूरत पड़ेगी। इस दौरान दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी, रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, बंडा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, देवरी विधायक श्री ब्रज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, श्रीमती रानी कुशवाहा, श्री शैलेष केशरवानी, कमिश्नर श्री दिलीप कुमार, डीआईजी श्री एसएस चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, प्रभारी डीन डॉ. अमर गंगवानी, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, डॉ. सौरभ जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डाक्टर्स, मेडिकल स्टाफ मौजूद था। क्रमांक 73/2553/2026
    1
    जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई
                                  - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
पुलिस, प्रशासनिक अधिकरियों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न
निर्दाेष न फंसे, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती के निर्देश
जन-सहयोग से नशा मुक्ति अभियान चलाया जाये
सागर 09 सितम्बर 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से लोगों की हुई मृत्यु के प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों - कर्मचारियों पर कठोरतापूवर्क कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाए। नीचे से लेकर ऊपर स्तर तक पूरी गंभीरता से कार्रवाई हो। जिले में नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जाए जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने मृत्कों के प्रति अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब सामग्री को जप्त करने की भी कार्रवाई की जाए जिससे कोई फिर से इसका सेवन नहीं कर सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सागर के बुन्देलखंड मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को  कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा राज्य शासन अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा जिले भर के साथ-साथ आस-पास और सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा जहाँ कहीं भी शंका या संदिग्ध गतिविधि की गुंजाइश हो, वहाँ तत्परता से पड़ताल की जाए और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
निष्पक्षता और विवेकशीलता से हो कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ताकीद किया कि पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता और विवेकशीलता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि किसी निर्दाेष के विरुद्ध कार्रवाई न हो और कोई बेकसूर व्यक्ति न फंसे।
अनावश्यक अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई की जाये
मुख्यमं़़त्री डा यादव ने शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर अनावश्यक अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
समाज को साथ लेकर चलेगा नशा विरोधी अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नशा विरोधी अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। साथ ही, नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर जनजागरूकता और नशा मुक्ति के प्रभावी कार्यक्रम संचालित किए जाएं।
प्रदेश में कठोर कानून का है प्रावधान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज यहां घटना के कारण शराब से पीड़ित और बीमार सभी लोगों से मिला हूं। हमारी सरकार के रहते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के समय कठोर कानून बनाया गया कि इसमें धारा 49 और बाकी 304 जोड़ते हुए हत्या से लेकर आजीवन कारावास और फांसी तक की सजा देने का प्रावधान है। जो इस प्रकार की घटना में लिप्त है, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। हमने प्रशासन को फ्री हैंड दिया है कि वह उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें। अभी भी जहां-जहां ऐसी और आवश्यकता लगती है, वह सब भी काम करें। जिनके अवैध अतिक्रमण हैं या अलग से किसी ने इस प्रकार से अपना साम्राज्य चलाया है, उस पर भी काम करें। बॉर्डर से सटे राज्यों के साथ भी संबंध बनाएं और इस प्रकार से घायलों को तत्परता के साथ जो यहां हो सकता है, वह यहां भी करेंगे। उम्मीद करेंगे कि यह सबक ऐसा लगेगा कि दोबारा ऐसी किसी की हिम्मत न हो।
नशा मुक्ति के लिए सबको मिलकर प्रयास करने की जरूरत
पूरे राज्य में भी हमने निर्देश जारी किए हैं कि शराब किसी भी प्रकार से वैध हो या अवैध, शराब से जो खतरा होता है, उससे आगे जाकर नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए धार्मिक संस्थाओं के साथ, सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ अलग-अलग स्तर पर शासन की ओर से भी नशा मुक्ति के अभियान चलाने की आवश्यकता है। जिनके घर में एक बच्चा, दो बच्चा, तीन बच्चा या पिता-पुत्र भी चले गए, यह वाकई कष्टकारी है। सबको मिलजुलकर ऐसी घटना में एकजुटता भी दिखनी चाहिए। हम सबको इससे निपटने के लिए सामाजिक स्तर पर भी प्रतिबद्धता की जरूरत पड़ेगी।
इस दौरान दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी, रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, बंडा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे,  देवरी विधायक श्री ब्रज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, श्रीमती रानी कुशवाहा, श्री शैलेष केशरवानी, कमिश्नर श्री दिलीप कुमार, डीआईजी श्री एसएस चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, प्रभारी डीन डॉ. अमर गंगवानी, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, डॉ. सौरभ जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डाक्टर्स, मेडिकल स्टाफ मौजूद था।
क्रमांक 73/2553/2026
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.