logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंधी तूफान से नष्ट हुई फसल के उचित मुआवजे के लिए किसानों ने जैसीनगर तहसीलदार को ज्ञापन सोपा

11 hrs ago
user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
Local News Reporter जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

आंधी तूफान से नष्ट हुई फसल के उचित मुआवजे के लिए किसानों ने जैसीनगर तहसीलदार को ज्ञापन सोपा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आंधी तूफान से नष्ट हुई फसल के उचित मुआवजे के लिए किसानों ने जैसीनगर तहसीलदार को ज्ञापन सोपा
    1
    आंधी तूफान से नष्ट हुई फसल के उचित मुआवजे के लिए किसानों ने जैसीनगर तहसीलदार को ज्ञापन सोपा
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Local News Reporter जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मंजीरे-हारमोनियम के साथ ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन,...
    1
    मंजीरे-हारमोनियम के साथ ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन,...
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*-नरसिंहपुर जिले में जीवनदायिनी मां नर्मदा के पावन तट पर एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया
    1
    तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*-नरसिंहपुर जिले में  जीवनदायिनी मां नर्मदा के पावन तट पर एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया
    user_Ramkishan Kuswaha
    Ramkishan Kuswaha
    Farmer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गौरझामर के पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग 26 सागर रोड के आस्था पेट्रोल पंप के पास सुबह सुबह वन कार्य के मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी मौके के चश्मदीदो से जानकारी मिली कि सुबह सुबह std बस द्वारा एक सवारी को उतारने के लिए अचानक सड़क पर बस खड़ी करी पीछे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर लगा था जो अचानक बस के रुकने पर ट्रैक्टर चालक को अचानक बस में लगने के बचने के लिए ट्रैक्टर का स्टेयरिंग घुमाया जो अनियंत्रित होकर पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में लगते लगते बचा घटना में सिर्फ एक युवक के घायल होने की सूचना आई है इस प्रकार गौरझामर क्षेत्र में बसों के चालकों द्वारा लगातार लापरवाही देखने मिलती है जिसका निदान बस्ती में बस प्रवेश करे तो स्पीड धीमी और सवारी उतरने साइड मिलने पर बस खड़ी की जाए पुलिस प्रशासन इस पर विशेष निगरानी रखे
    4
    गौरझामर के पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग 26 सागर रोड के आस्था पेट्रोल पंप के पास सुबह सुबह वन कार्य के मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी मौके के चश्मदीदो से जानकारी मिली कि सुबह सुबह std बस द्वारा एक सवारी को उतारने के लिए अचानक सड़क पर बस खड़ी करी पीछे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर लगा था जो अचानक बस के रुकने पर ट्रैक्टर चालक को अचानक बस में लगने के बचने के लिए ट्रैक्टर का स्टेयरिंग घुमाया जो अनियंत्रित होकर पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में लगते लगते बचा घटना में सिर्फ एक युवक के घायल होने की सूचना आई है इस प्रकार गौरझामर क्षेत्र में बसों के चालकों द्वारा लगातार लापरवाही देखने मिलती है जिसका निदान बस्ती में बस प्रवेश करे तो स्पीड धीमी और सवारी उतरने साइड मिलने पर बस खड़ी की जाए पुलिस प्रशासन इस पर विशेष निगरानी रखे
    user_Akhlesh jain Reportar
    Akhlesh jain Reportar
    Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अपनी धान 1886 60 दिन की हुई बारिश कम होने के कारण थोड़ी लेट हो गई हैं।
    1
    अपनी धान 1886 60 दिन की हुई बारिश कम होने के कारण थोड़ी लेट हो गई हैं।
    user_SaCHiN LoDHi ThAkUr SsL
    SaCHiN LoDHi ThAkUr SsL
    Farmer Basoda, Vidisha•
    16 hrs ago
  • बीना पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के साथ दो आरोपी दुकान से गोवा शराब के 21 पाव जब्त, बम्होरी शेख टाडा में कच्ची शराब की भट्टी और 7-8 घरों में छिपा लहान नष्ट लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के साथ दो आरोपी दुकान से गोवा शराब के 21 पाव जब्त, बम्होरी शेख टाडा में कच्ची शराब की भट्टी और 7-8 घरों में छिपा लहान नष्ट थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 5.5 बल्क लीटर गोवा कंपनी की शराब और 3.5 लीटर महुआ की कच्ची शराब जब्त की। वहीं बम्होरी शेख टाडा में अवैध शराब बनाने के लिए रखे लहान और भट्टियों को भी मौके पर नष्ट किया गया। वीओ पहली कार्रवाई चन्द्रशेखर वार्ड बीना में भगवानसिंह लोधी की दुकान पर की गई। पुलिस ने 41 वर्षीय भगवानसिंह पिता बलराम सिंह लोधी के कब्जे से गोवा कंपनी की 21 पाव शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 5.5 बल्क लीटर और कीमत करीब 2100 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 499/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम बम्होरी शेख टाडा में दल्ला पिता खेता बंजारा के घर पर हुई। पुलिस ने 70 वर्षीय दल्ला बंजारा के कब्जे से हाथ भट्टी से बनी 3.5 लीटर महुआ की कच्ची शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 350 रुपये है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर सहित आसपास के 7-8 घरों में रखे और जमीन में छिपाए गए लहान को भी बरामद किया गया। 15-15 लीटर के पांच डिब्बों और 60-60 लीटर के दो ड्रम में रखे लहान के साथ कच्ची शराब बनाने के बर्तन और भट्टियों को मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को अवैध शराब निर्माण और बिक्री से दूर रहने की समझाइश भी दी। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में शामिल सामिल रहे उपनिरीक्षक लखन राज, सउनि धनीराम चौधरी, प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी, आरक्षक सूरज शर्मा, मंगल यादव, बृजेन्द्र सिंह, महेश नामदेव, अर्पित मिश्रा, ममता एवं रेवती।
    1
    बीना पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के साथ दो आरोपी 

दुकान से गोवा शराब के 21 पाव जब्त, बम्होरी शेख टाडा में कच्ची शराब की भट्टी और 7-8 घरों में छिपा लहान नष्ट 

लोकल न्यूज़ बीना
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
बीना पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के साथ दो आरोपी 
दुकान से गोवा शराब के 21 पाव जब्त, बम्होरी शेख टाडा में कच्ची शराब की भट्टी और 7-8 घरों में छिपा लहान नष्ट 
थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 5.5 बल्क लीटर गोवा कंपनी की शराब और 3.5 लीटर महुआ की कच्ची शराब जब्त की। वहीं बम्होरी शेख टाडा में अवैध शराब बनाने के लिए रखे लहान और भट्टियों को भी मौके पर नष्ट किया गया।
वीओ
पहली कार्रवाई चन्द्रशेखर वार्ड बीना में भगवानसिंह लोधी की दुकान पर की गई। पुलिस ने 41 वर्षीय भगवानसिंह पिता बलराम सिंह लोधी के कब्जे से गोवा कंपनी की 21 पाव शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 5.5 बल्क लीटर और कीमत करीब 2100 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 499/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम बम्होरी शेख टाडा में दल्ला पिता खेता बंजारा के घर पर हुई। पुलिस ने 70 वर्षीय दल्ला बंजारा के कब्जे से हाथ भट्टी से बनी 3.5 लीटर महुआ की कच्ची शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 350 रुपये है।
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर सहित आसपास के 7-8 घरों में रखे और जमीन में छिपाए गए लहान को भी बरामद किया गया। 15-15 लीटर के पांच डिब्बों और 60-60 लीटर के दो ड्रम में रखे लहान के साथ कच्ची शराब बनाने के बर्तन और भट्टियों को मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को अवैध शराब निर्माण और बिक्री से दूर रहने की समझाइश भी दी।
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में शामिल सामिल रहे 
उपनिरीक्षक लखन राज, सउनि धनीराम चौधरी, प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी, आरक्षक सूरज शर्मा, मंगल यादव, बृजेन्द्र सिंह, महेश नामदेव, अर्पित मिश्रा, ममता एवं रेवती।
    user_Laxman singh rajput
    Laxman singh rajput
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध/जहरीली शराब माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस: बंडा में चला प्रशासन का बुलडोजर प्रदेश में अवैध शराब कारोबारियों और माफियाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त रुख और 'जीरो टॉलरेंस' के निर्देश के अनुरूप सागर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही। बंडा अवैध शराब मामले के मुख्य आरोपियों और के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। ➡️ 3 मुख्य ठिकानों पर कार्यवाही माफियाओं की अनाधिकृत अवैध संपत्तियों , शासकीय अतिक्रमण को ज़मींदोज़ किया जा रहा है। मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू के अवैध मकानों और गोदामों पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई।
    1
    ➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध/जहरीली शराब माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस: बंडा में चला प्रशासन का बुलडोजर
प्रदेश में अवैध शराब कारोबारियों और माफियाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त रुख और 'जीरो टॉलरेंस' के निर्देश के अनुरूप सागर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही।
बंडा अवैध शराब मामले के मुख्य आरोपियों और  के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है।
➡️ 3 मुख्य ठिकानों पर कार्यवाही 
माफियाओं की अनाधिकृत अवैध संपत्तियों , शासकीय अतिक्रमण को ज़मींदोज़ किया जा रहा है।
मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू के अवैध मकानों और गोदामों पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई।
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Local News Reporter जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री डॉ यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री डॉ यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुलिस, प्रशासनिक अधिकरियों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न निर्दाेष न फंसे, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती के निर्देश जन-सहयोग से नशा मुक्ति अभियान चलाया जाये सागर 09 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से लोगों की हुई मृत्यु के प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों - कर्मचारियों पर कठोरतापूवर्क कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाए। नीचे से लेकर ऊपर स्तर तक पूरी गंभीरता से कार्रवाई हो। जिले में नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जाए जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने मृत्कों के प्रति अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब सामग्री को जप्त करने की भी कार्रवाई की जाए जिससे कोई फिर से इसका सेवन नहीं कर सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सागर के बुन्देलखंड मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा राज्य शासन अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा जिले भर के साथ-साथ आस-पास और सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा जहाँ कहीं भी शंका या संदिग्ध गतिविधि की गुंजाइश हो, वहाँ तत्परता से पड़ताल की जाए और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। निष्पक्षता और विवेकशीलता से हो कार्रवाई मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ताकीद किया कि पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता और विवेकशीलता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि किसी निर्दाेष के विरुद्ध कार्रवाई न हो और कोई बेकसूर व्यक्ति न फंसे। अनावश्यक अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई की जाये मुख्यमं़़त्री डा यादव ने शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर अनावश्यक अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। समाज को साथ लेकर चलेगा नशा विरोधी अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नशा विरोधी अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। साथ ही, नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर जनजागरूकता और नशा मुक्ति के प्रभावी कार्यक्रम संचालित किए जाएं। प्रदेश में कठोर कानून का है प्रावधान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज यहां घटना के कारण शराब से पीड़ित और बीमार सभी लोगों से मिला हूं। हमारी सरकार के रहते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के समय कठोर कानून बनाया गया कि इसमें धारा 49 और बाकी 304 जोड़ते हुए हत्या से लेकर आजीवन कारावास और फांसी तक की सजा देने का प्रावधान है। जो इस प्रकार की घटना में लिप्त है, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। हमने प्रशासन को फ्री हैंड दिया है कि वह उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें। अभी भी जहां-जहां ऐसी और आवश्यकता लगती है, वह सब भी काम करें। जिनके अवैध अतिक्रमण हैं या अलग से किसी ने इस प्रकार से अपना साम्राज्य चलाया है, उस पर भी काम करें। बॉर्डर से सटे राज्यों के साथ भी संबंध बनाएं और इस प्रकार से घायलों को तत्परता के साथ जो यहां हो सकता है, वह यहां भी करेंगे। उम्मीद करेंगे कि यह सबक ऐसा लगेगा कि दोबारा ऐसी किसी की हिम्मत न हो। नशा मुक्ति के लिए सबको मिलकर प्रयास करने की जरूरत पूरे राज्य में भी हमने निर्देश जारी किए हैं कि शराब किसी भी प्रकार से वैध हो या अवैध, शराब से जो खतरा होता है, उससे आगे जाकर नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए धार्मिक संस्थाओं के साथ, सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ अलग-अलग स्तर पर शासन की ओर से भी नशा मुक्ति के अभियान चलाने की आवश्यकता है। जिनके घर में एक बच्चा, दो बच्चा, तीन बच्चा या पिता-पुत्र भी चले गए, यह वाकई कष्टकारी है। सबको मिलजुलकर ऐसी घटना में एकजुटता भी दिखनी चाहिए। हम सबको इससे निपटने के लिए सामाजिक स्तर पर भी प्रतिबद्धता की जरूरत पड़ेगी। इस दौरान दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी, रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, बंडा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, देवरी विधायक श्री ब्रज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, श्रीमती रानी कुशवाहा, श्री शैलेष केशरवानी, कमिश्नर श्री दिलीप कुमार, डीआईजी श्री एसएस चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, प्रभारी डीन डॉ. अमर गंगवानी, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, डॉ. सौरभ जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डाक्टर्स, मेडिकल स्टाफ मौजूद था। क्रमांक 73/2553/2026
    1
    जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई
                                  - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
पुलिस, प्रशासनिक अधिकरियों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न
निर्दाेष न फंसे, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती के निर्देश
जन-सहयोग से नशा मुक्ति अभियान चलाया जाये
सागर 09 सितम्बर 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से लोगों की हुई मृत्यु के प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों - कर्मचारियों पर कठोरतापूवर्क कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाए। नीचे से लेकर ऊपर स्तर तक पूरी गंभीरता से कार्रवाई हो। जिले में नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जाए जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने मृत्कों के प्रति अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब सामग्री को जप्त करने की भी कार्रवाई की जाए जिससे कोई फिर से इसका सेवन नहीं कर सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सागर के बुन्देलखंड मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को  कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा राज्य शासन अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा जिले भर के साथ-साथ आस-पास और सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा जहाँ कहीं भी शंका या संदिग्ध गतिविधि की गुंजाइश हो, वहाँ तत्परता से पड़ताल की जाए और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
निष्पक्षता और विवेकशीलता से हो कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ताकीद किया कि पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता और विवेकशीलता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि किसी निर्दाेष के विरुद्ध कार्रवाई न हो और कोई बेकसूर व्यक्ति न फंसे।
अनावश्यक अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई की जाये
मुख्यमं़़त्री डा यादव ने शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर अनावश्यक अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
समाज को साथ लेकर चलेगा नशा विरोधी अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नशा विरोधी अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। साथ ही, नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर जनजागरूकता और नशा मुक्ति के प्रभावी कार्यक्रम संचालित किए जाएं।
प्रदेश में कठोर कानून का है प्रावधान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज यहां घटना के कारण शराब से पीड़ित और बीमार सभी लोगों से मिला हूं। हमारी सरकार के रहते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के समय कठोर कानून बनाया गया कि इसमें धारा 49 और बाकी 304 जोड़ते हुए हत्या से लेकर आजीवन कारावास और फांसी तक की सजा देने का प्रावधान है। जो इस प्रकार की घटना में लिप्त है, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। हमने प्रशासन को फ्री हैंड दिया है कि वह उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें। अभी भी जहां-जहां ऐसी और आवश्यकता लगती है, वह सब भी काम करें। जिनके अवैध अतिक्रमण हैं या अलग से किसी ने इस प्रकार से अपना साम्राज्य चलाया है, उस पर भी काम करें। बॉर्डर से सटे राज्यों के साथ भी संबंध बनाएं और इस प्रकार से घायलों को तत्परता के साथ जो यहां हो सकता है, वह यहां भी करेंगे। उम्मीद करेंगे कि यह सबक ऐसा लगेगा कि दोबारा ऐसी किसी की हिम्मत न हो।
नशा मुक्ति के लिए सबको मिलकर प्रयास करने की जरूरत
पूरे राज्य में भी हमने निर्देश जारी किए हैं कि शराब किसी भी प्रकार से वैध हो या अवैध, शराब से जो खतरा होता है, उससे आगे जाकर नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए धार्मिक संस्थाओं के साथ, सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ अलग-अलग स्तर पर शासन की ओर से भी नशा मुक्ति के अभियान चलाने की आवश्यकता है। जिनके घर में एक बच्चा, दो बच्चा, तीन बच्चा या पिता-पुत्र भी चले गए, यह वाकई कष्टकारी है। सबको मिलजुलकर ऐसी घटना में एकजुटता भी दिखनी चाहिए। हम सबको इससे निपटने के लिए सामाजिक स्तर पर भी प्रतिबद्धता की जरूरत पड़ेगी।
इस दौरान दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी, रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, बंडा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे,  देवरी विधायक श्री ब्रज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, श्रीमती रानी कुशवाहा, श्री शैलेष केशरवानी, कमिश्नर श्री दिलीप कुमार, डीआईजी श्री एसएस चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, प्रभारी डीन डॉ. अमर गंगवानी, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, डॉ. सौरभ जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डाक्टर्स, मेडिकल स्टाफ मौजूद था।
क्रमांक 73/2553/2026
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.