बिल्ली मारकुंडी में गौवंश की मौत पर गौ सेवा समिति ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग संस्थापक धीरेन्द्र जायसवाल बोले— गौ संरक्षण सरकार के साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी बिल्ली मारकुंडी चढ़ाई स्थित एक शराब भट्ठी परिसर में गौवंश की मौत की सूचना सामने आने के बाद अखिल भारतीय गौ सेवा समिति ट्रस्ट ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल ने जारी बयान में कहा कि जिले में लगातार हो रही गौवंशों की मौतें बेहद पीड़ादायक और चिंता का विषय हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में कृष्णशिला परियोजना, शक्तिनगर के सामने सड़क दुर्घटना में छह गौवंशों की मौत हुई थी और अब बिल्ली मारकुंडी की घटना ने गौ संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ऐसे में आवश्यक है कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी गोपालक, संस्था या संबंधित व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। गौ सेवा समिति ने यह भी मांग की है कि सड़कों पर निराश्रित गौवंश छोड़ने वाले लोगों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि उनकी लापरवाही के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में गौवंशों की जान जा रही है। साथ ही घटना स्थल के समीप संचालित कान्हा गौशाला की भी निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की गई है। धीरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि गौमाता की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी लोगों से गौ संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने और गौवंशों की सुरक्षा के लिए सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया।
बिल्ली मारकुंडी में गौवंश की मौत पर गौ सेवा समिति ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग संस्थापक धीरेन्द्र जायसवाल बोले— गौ संरक्षण सरकार के साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी बिल्ली मारकुंडी चढ़ाई स्थित एक शराब भट्ठी परिसर में गौवंश की मौत की सूचना सामने आने के बाद अखिल भारतीय गौ सेवा समिति ट्रस्ट ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। समिति के संस्थापक
एवं अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल ने जारी बयान में कहा कि जिले में लगातार हो रही गौवंशों की मौतें बेहद पीड़ादायक और चिंता का विषय हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में कृष्णशिला परियोजना, शक्तिनगर के सामने सड़क दुर्घटना में छह गौवंशों की मौत हुई थी और अब बिल्ली मारकुंडी की घटना ने गौ संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ गौ संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ऐसे में आवश्यक है कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी गोपालक, संस्था या संबंधित व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। गौ सेवा समिति ने यह भी मांग की है कि सड़कों पर निराश्रित गौवंश छोड़ने वाले लोगों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि उनकी लापरवाही के कारण आए
दिन सड़क दुर्घटनाओं में गौवंशों की जान जा रही है। साथ ही घटना स्थल के समीप संचालित कान्हा गौशाला की भी निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की गई है। धीरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि गौमाता की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी लोगों से गौ संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने और गौवंशों की सुरक्षा के लिए सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया।
- *गांव की पीड़ा कैमरे में कैद, अब प्रशासन की परीक्षा — प्रधान, सचिव और जिम्मेदार व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल *पहली ही बारिश में डूबा विकास! जगदीशपुर का रास्ता बना दलदल, वीडियो ने खोली ज़मीनी हकीकत* *गांव की पीड़ा कैमरे में कैद, अब प्रशासन की परीक्षा — प्रधान, सचिव और जिम्मेदार व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल* जगदीशपुर,बारा/प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र की बारा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा जगदीशपुर से सामने आई तस्वीरें किसी प्राकृतिक आपदा की नहीं, बल्कि विकास के उन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं जो पहली ही बरसात में पानी- पानी होते दिखाई दे रहे हैं। हल्की बारिश के बाद गांव का प्रमुख आवागमन मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। सड़क की पहचान तक मिट गई। चारों ओर कीचड़, पानी और फिसलन का ऐसा आलम है कि पैदल चलना भी किसी जोखिम से कम नहीं। बच्चे स्कूल जाएं तो कैसे, बुजुर्ग निकलें तो किस सहारे और रोजमर्रा के कामकाज के लिए ग्रामीण आखिर किस रास्ते से जाएं? यह सवाल अब पूरे गांव की जुबान पर है। मौके से सामने आया वीडियो स्वयं इस बात की गवाही दे रहा है कि बरसात की शुरुआत में ही हालात इतने भयावह हैं तो यदि लगातार मूसलाधार वर्षा हुई, तब इस गांव की तस्वीर कैसी होगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रास्ता जलभराव की चपेट में है और ग्रामीणों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो चुका है। यह केवल पानी भरने की घटना नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित समस्या की जीवंत तस्वीर है, जो हर बारिश में गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती है। जब यह मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो प्रशासन का पक्ष जानने के लिए उपजिलाधिकारी बारा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी कारणवश उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद तहसीलदार बारा से वार्ता की गई। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शुक्रवार को स्वयं मौके का निरीक्षण कराया जाएगा और जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब उनकी वर्षों पुरानी समस्या केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि धरातल पर भी समाधान की दिशा में कदम बढ़ेंगे। इस पूरे घटनाक्रम ने ग्राम पंचायत व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। यदि यह समस्या वर्षों से चली आ रही है तो क्या ग्राम प्रधान ने समय रहते इसकी जानकारी संबंधित विभागों तक पहुंचाई? यदि किसी स्तर पर चूक हुई तो ग्राम पंचायत सचिव ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन क्यों नहीं किया। क्या विकास योजनाओं की समीक्षा केवल कागजों तक सीमित रह गई? आखिर वह कौन-सी कड़ी है जहां से व्यवस्था कमजोर पड़ जाती है और उसका खामियाजा हर साल ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है? अब गांव के लोगों की निगाहें शुक्रवार पर टिकी हैं। सभी को इंतजार है कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें, जिम्मेदारी तय करें और वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें। मीडिया भी इस पूरे प्रकरण की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। शुक्रवार को मौके पर जो दिखाई देगा, जो सुना जाएगा और जिस स्तर पर कार्रवाई होगी, वही बिना किसी लाग-लपेट के जनता के सामने रखा जाएगा। क्योंकि कैमरा कभी झूठ नहीं बोलता और पहली ही बरसात में सामने आई यह तस्वीरें अपने आप में बहुत कुछ कह रही हैं।1
- प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर। 5 अगस्त 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का जन्मदिन आज पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया.... प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर। 5 अगस्त 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का जन्मदिन आज पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। समारोह में भाजपा के अनेक पार्षद, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। जन्मदिन के अवसर पर सभी ने संजय गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा महिला प्रकोष्ठ की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे आयोजन और अधिक गरिमामय बन गया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और आपसी सौहार्द का माहौल दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर महानगर अध्यक्ष का अभिनंदन किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। हर्षोल्लास और _अनुशासित वातावरण के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं के_ लिए यादगार बन गया।1
- प्रयागराज में बारिश का असर: गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी, छतनाग में सबसे ज्यादा 33 सेमी बढ़ा पानी प्रयागराज में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा और यमुना के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार 6 अगस्त सुबह 8 बजे बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में गंगा और यमुना के तीनों प्रमुख गेज स्टेशनों पर जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी गंगा के छतनाग में 33 सेंटीमीटर हुई है। वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 28 सेंटीमीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 26 सेंटीमीटर बढ़ा है।1
- जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने किए बड़े वादे जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने किए बड़े वादे प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ प्रयागराज के चुनाव को लेकर चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। मतदान से एक दिन पहले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जो कि पूर्व में अध्यक्ष रह चुके है अपने-अपने समर्थकों और चुनावी कैंपों के माध्यम से अधिवक्ताओं तक पहुंचकर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। पूरे न्यायालय परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं और प्रत्याशी अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि उन्हें अधिवक्ताओं का आशीर्वाद और समर्थन मिलता है, तो उनके कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जिला अधिवक्ता संघ को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।1
- मूसलाधार बारिश के बीच विनय सोनकर के नेतृत्व में पीडीए चौपाल, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता सपा नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर किया जीत का दावा प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे पीडीए महासम्मेलन अभियान के तहत गुरुवार को कोरांव विधानसभा क्षेत्र के सिकरो ग्राम सभा स्थित पांडेय का मड़हा में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला सचिव विनय सोनकर के नेतृत्व में हुआ। सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यक्रम में पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल रहा। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रणजीत सोनकर ने कहा कि प्रदेश में पीडीए की विचारधारा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारी बारिश के बावजूद लोगों की बड़ी उपस्थिति यह संकेत देती है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने कोरांव विधानसभा सीट पर भी पार्टी की जीत का दावा किया। विशिष्ट अतिथि एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए विभिन्न जनसरोकारों और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह पटेल, मंगल देव कोल, अनिता कोल, सत्यप्रकाश सोनकर और शैलेंद्र सोनकर सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। आयोजक एवं जिला सचिव विनय सोनकर ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए विशेष रूप से सोनकर समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद हजारों लोगों की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया है और वह समाज के मान-सम्मान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश पटेल ने किया। इस अवसर पर महिला सभा की नगर अध्यक्ष सीमा अंसारी, कमला देवी, रोजी बानो, सीमा जैसल, अधिवक्ता शिवदानी पाल, लव सोनकर, कल्टर सोनकर, संतोष सोनकर, लालचंद्र सोनकर, सुनील कुशवाहा, हरिश्चंद्र सोनकर, कामता सोनकर, कमलेश सोनकर, राजेश सोनकर, कल्लू सोनकर, दिनेश सोनकर, बृजभान सोनकर सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।3
- *गांव की पीड़ा कैमरे में कैद, अब प्रशासन की परीक्षा — प्रधान, सचिव और जिम्मेदार व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल* *पहली ही बारिश में डूबा विकास! जगदीशपुर का रास्ता बना दलदल, वीडियो ने खोली ज़मीनी हकीकत* प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र की बारा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा जगदीशपुर से सामने आई तस्वीरें किसी प्राकृतिक आपदा की नहीं, बल्कि विकास के उन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं जो पहली ही बरसात में पानी- पानी होते दिखाई दे रहे हैं। हल्की बारिश के बाद गांव का प्रमुख आवागमन मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। सड़क की पहचान तक मिट गई। चारों ओर कीचड़, पानी और फिसलन का ऐसा आलम है कि पैदल चलना भी किसी जोखिम से कम नहीं। बच्चे स्कूल जाएं तो कैसे, बुजुर्ग निकलें तो किस सहारे और रोजमर्रा के कामकाज के लिए ग्रामीण आखिर किस रास्ते से जाएं? यह सवाल अब पूरे गांव की जुबान पर है। मौके से सामने आया वीडियो स्वयं इस बात की गवाही दे रहा है कि बरसात की शुरुआत में ही हालात इतने भयावह हैं तो यदि लगातार मूसलाधार वर्षा हुई, तब इस गांव की तस्वीर कैसी होगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रास्ता जलभराव की चपेट में है और ग्रामीणों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो चुका है। यह केवल पानी भरने की घटना नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित समस्या की जीवंत तस्वीर है, जो हर बारिश में गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती है। जब यह मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो प्रशासन का पक्ष जानने के लिए उपजिलाधिकारी बारा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी कारणवश उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद तहसीलदार बारा से वार्ता की गई। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शुक्रवार को स्वयं मौके का निरीक्षण कराया जाएगा और जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब उनकी वर्षों पुरानी समस्या केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि धरातल पर भी समाधान की दिशा में कदम बढ़ेंगे। इस पूरे घटनाक्रम ने ग्राम पंचायत व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। यदि यह समस्या वर्षों से चली आ रही है तो क्या ग्राम प्रधान ने समय रहते इसकी जानकारी संबंधित विभागों तक पहुंचाई? यदि किसी स्तर पर चूक हुई तो ग्राम पंचायत सचिव ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन क्यों नहीं किया। क्या विकास योजनाओं की समीक्षा केवल कागजों तक सीमित रह गई? आखिर वह कौन-सी कड़ी है जहां से व्यवस्था कमजोर पड़ जाती है और उसका खामियाजा हर साल ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है? अब गांव के लोगों की निगाहें शुक्रवार पर टिकी हैं। सभी को इंतजार है कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें, जिम्मेदारी तय करें और वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें। मीडिया भी इस पूरे प्रकरण की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। शुक्रवार को मौके पर जो दिखाई देगा, जो सुना जाएगा और जिस स्तर पर कार्रवाई होगी, वही बिना किसी लाग-लपेट के जनता के सामने रखा जाएगा। क्योंकि कैमरा कभी झूठ नहीं बोलता और पहली ही बरसात में सामने आई यह तस्वीरें अपने आप में बहुत कुछ कह रही हैं।1
- पहली ही बारिश में डूबा जगदीशपुर का रास्ता खुला विकास का पोल प्रयागराज तहसील बारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा जगदीशपुर से सामने आया वीडियो विकास के दावों की पोल खोल रहा है। यह किसी प्राकृतिक आपदा की नहीं, बल्कि पहली ही बरसात में पानी-पानी हुए विकास की तस्वीर है।हल्की बारिश के बाद ही गांव का प्रमुख आवागमन मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है सड़क की पहचान तक मिट गई है मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम बारा का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद तहसीलदार बारा से बात हुई।तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि शुक्रवार को स्वयं मौके का निरीक्षण कराया जाएगा इधर गांव वालों को उम्मीद है कि अब उनकी वर्षों पुरानी समस्या फाइलों तक सीमित नहीं रहेगी।1
- जानसेनगंज चौराहे पर कोतवाली पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान प्रयागराज: जानसेनगंज चौराहे पर कोतवाली पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान प्रयागराज। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जानसेनगंज चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सुधीर कुमार सिंह ने किया। चेकिंग के दौरान विशेष रूप से मोटरसाइकिलों एवं संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और चेकिंग अभियान की लगातार निगरानी करते रहे। पुलिस का यह अभियान शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से चलाया गया।1