logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हसनगंज में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की सूचना जन-जन तक पहुंचाने को लेकर प्रचार वाहन रवाना।

2 hrs ago
user_Mukesh Kumar
Mukesh Kumar
हसनगंज, कटिहार, बिहार•
2 hrs ago

हसनगंज में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की सूचना जन-जन तक पहुंचाने को लेकर प्रचार वाहन रवाना।

More news from Bihar and nearby areas
  • फरक्का जलसंधि-नीतीश संवाद को सफल बनाने में जुटा जदयू, 4 नवंबर को जिला मुख्यालय चलने का आह्वान नवाबगंज में विधानसभा स्तरीय बैठक में उमड़े मनिहारी-अमदाबाद के कार्यकर्ता, विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने कहा—संधि के मुद्दे पर बिहार के हितों की आवाज उठाना जरूरी. फरक्का जलसंधि-नीतीश संवाद को सफल बनाने में जुटा जदयू, 4 नवंबर को जिला मुख्यालय चलने का आह्वान नवाबगंज में विधानसभा स्तरीय बैठक में उमड़े मनिहारी-अमदाबाद के कार्यकर्ता, विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने कहा—संधि के मुद्दे पर बिहार के हितों की आवाज उठाना जरूरी. मनिहारी (कटिहार ) फरक्का जलसंधि और बिहार के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर 4 नवंबर को आयोजित होने वाले फरक्का जलसंधि-नीतीश संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जदयू ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में नवाबगंज स्थित प्रखंड प्रमुख अनीता देवी के आवासीय परिसर में मनिहारी विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें मनिहारी और अमदाबाद प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और जिला मुख्यालय पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ मंजय साह ने की। मुख्य अतिथि कदवा विधायक दुलालचंद गोस्वामी थे। मौके पर एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन, प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, जिला परिषद सदस्य सुमति देवी, कार्यक्रम प्रभारी निरंजन कुमार पोद्दार, संजीव श्रीवास्तव सहित कई पार्टी नेता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने कहा कि फरक्का जलसंधि की 30 वर्षों की अवधि 12 दिसंबर 2026 को पूरी हो रही है। ऐसे में इसके भविष्य और बिहार पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर गंभीर चर्चा जरूरी है। उन्होंने कहा कि 4 नवंबर के संवाद कार्यक्रम में जिलेभर से कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे, ताकि बिहार के हितों और जनभावनाओं को मजबूती से सामने रखा जा सके। जनभागीदारी से मजबूत होगी वहीं एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन ने कहा कि फरक्का जलसंधि का विषय बिहार के हितों से जुड़ा है। गंगा में गाद जमाव, बाढ़ और जल उपलब्धता जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव और पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक कर संवाद कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित कराने की अपील की। वहीं कार्यक्रम प्रभारी निरंजन कुमार पोद्दार ने कहा कि 4 नवंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत और प्रखंड स्तर पर लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। बैठक में जिला महासचिव प्रकाश मौवार, जिला उपाध्यक्ष विजय कृष्ण सिंह, नगर अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, अमदाबाद जदयू अध्यक्ष राजकुमार साह सहित अन्य नेता मौजूद थे। मंच संचालन राजेश रजक ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
    1
    फरक्का जलसंधि-नीतीश संवाद को सफल बनाने में जुटा जदयू, 4 नवंबर को जिला मुख्यालय चलने का आह्वान
नवाबगंज में विधानसभा स्तरीय बैठक में उमड़े मनिहारी-अमदाबाद के कार्यकर्ता, विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने कहा—संधि के मुद्दे पर बिहार के हितों की आवाज उठाना जरूरी.

फरक्का जलसंधि-नीतीश संवाद को सफल बनाने में जुटा जदयू, 4 नवंबर को जिला मुख्यालय चलने का आह्वान
नवाबगंज में विधानसभा स्तरीय बैठक में उमड़े मनिहारी-अमदाबाद के कार्यकर्ता, विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने कहा—संधि के मुद्दे पर बिहार के हितों की आवाज उठाना जरूरी.
मनिहारी (कटिहार )
फरक्का जलसंधि और बिहार के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर 4 नवंबर को आयोजित होने वाले फरक्का जलसंधि-नीतीश संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जदयू ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में नवाबगंज स्थित प्रखंड प्रमुख अनीता देवी के आवासीय परिसर में मनिहारी विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें मनिहारी और अमदाबाद प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और जिला मुख्यालय पहुंचने का आह्वान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ मंजय साह ने की। मुख्य अतिथि कदवा विधायक दुलालचंद गोस्वामी थे। मौके पर एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन, प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, जिला परिषद सदस्य सुमति देवी, कार्यक्रम प्रभारी निरंजन कुमार पोद्दार, संजीव श्रीवास्तव सहित कई पार्टी नेता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक
विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने कहा कि फरक्का जलसंधि की 30 वर्षों की अवधि 12 दिसंबर 2026 को पूरी हो रही है। ऐसे में इसके भविष्य और बिहार पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर गंभीर चर्चा जरूरी है। उन्होंने कहा कि 4 नवंबर के संवाद कार्यक्रम में जिलेभर से कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे, ताकि बिहार के हितों और जनभावनाओं को मजबूती से सामने रखा जा सके।
जनभागीदारी से मजबूत होगी
वहीं एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन ने कहा कि फरक्का जलसंधि का विषय बिहार के हितों से जुड़ा है। गंगा में गाद जमाव, बाढ़ और जल उपलब्धता जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव और पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक कर संवाद कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित कराने की अपील की।
वहीं कार्यक्रम प्रभारी निरंजन कुमार पोद्दार ने कहा कि 4 नवंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत और प्रखंड स्तर पर लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
बैठक में जिला महासचिव प्रकाश मौवार, जिला उपाध्यक्ष विजय कृष्ण सिंह, नगर अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, अमदाबाद जदयू अध्यक्ष राजकुमार साह सहित अन्य नेता मौजूद थे। मंच संचालन राजेश रजक ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
    user_Ranjeet Gupta
    Ranjeet Gupta
    City Star Katihar, Bihar•
    1 hr ago
  • हसनगंज में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की सूचना जन-जन तक पहुंचाने को लेकर प्रचार वाहन रवाना।
    1
    हसनगंज में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की सूचना जन-जन तक पहुंचाने को लेकर प्रचार वाहन रवाना।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    2 hrs ago
  • कटिहार में सिलेंडर ब्लास्ट करने से पांच लोग झूलसे, मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी के एक नाश्ता दुकान में हुई घटना। कटिहार में सिलेंडर ब्लास्ट करने से पांच लोग झूलसे, मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी के एक नाश्ता दुकान से जुड़े इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फास्ट फूड दुकान में जब लोग नाश्ता कर रहे थे इस समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है जिसमें एक व्यक्ति सहित चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए जिनका प्रारंभिक इलाज मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन लोगों को कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी में एक फास्टफूड दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर ए से बड़ा हादसा हो गया। अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट करने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जबकि दो घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के माताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ लोग फास्ट फूड की दुकान में नाश्ता कर रहे थे और तभी अचानक से गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। सिलेंडर के ब्लास्ट होने के बाद दुकान में मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे,जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया दिया है,जहां डॉक्टरों ने गंभीर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया है। मनिहारी अनुमंडल अस्पताल के डॉ. राकेश कुमार प्रसार ने बताया कि घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को कटिहार रेफर किया गया है।
    1
    कटिहार में सिलेंडर ब्लास्ट करने से पांच लोग झूलसे, मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी के एक नाश्ता दुकान में हुई घटना।
कटिहार में सिलेंडर ब्लास्ट करने से पांच लोग झूलसे, मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी के एक नाश्ता दुकान से जुड़े इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फास्ट फूड दुकान में जब लोग नाश्ता कर रहे थे इस समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है जिसमें एक व्यक्ति सहित चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए जिनका प्रारंभिक इलाज मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन लोगों को कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी में एक फास्टफूड दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर ए से  बड़ा हादसा हो गया। अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट करने से  पांच लोग गंभीर रूप से  घायल हो गए है जबकि दो घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के माताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब  कुछ लोग फास्ट फूड की दुकान में नाश्ता कर रहे थे और तभी अचानक से गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। सिलेंडर के ब्लास्ट होने के बाद दुकान में मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे,जिसके बाद स्थानीय लोगों ने  सभी घायलों को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया दिया है,जहां डॉक्टरों ने गंभीर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया है।
मनिहारी अनुमंडल अस्पताल के  डॉ. राकेश कुमार प्रसार ने बताया कि घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को कटिहार रेफर किया गया है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    10 hrs ago
  • अंतर जाति विवाह से नाराज पिता ने किया पुत्री का पिंडदान। कदवा के निझरा ग्राम मैं पिता के विरुद्ध अंतरजातीय विवाह करने से पिता ने पुत्री का किया पिंडदान। बताया जा रहा है कि कदवा थाना क्षेत्र के कांवटिया पंचायत अंतर्गत निझरा की रहने वाली ब्राह्मण लड़की परोष के ही दूसरे पंचायत पहलागढ़ पंचायत के पासवान लड़का से प्रेम विवाह कर लिया जिससे नाराज पिता ने पुत्री का पिंडदान कर दिया और अपना रिश्ता नाता तोड़ दिया। वही लड़के वालों के यहां एक से एक सोशल मीडिया कर्मी पहुंचकर इस खबर को अपने चैनल के माध्यम से चमकाने में लगे हुए हैं। और लड़की के ससुराल में खुशियों का माहौल बना हुआ है।
    1
    अंतर जाति विवाह से नाराज पिता ने किया पुत्री का पिंडदान।
कदवा के निझरा ग्राम मैं पिता के विरुद्ध अंतरजातीय विवाह करने से पिता ने पुत्री का किया पिंडदान। बताया जा रहा है कि कदवा थाना क्षेत्र के कांवटिया पंचायत अंतर्गत निझरा की रहने वाली ब्राह्मण लड़की परोष के ही दूसरे पंचायत पहलागढ़ पंचायत के पासवान लड़का से प्रेम विवाह कर लिया जिससे नाराज पिता ने पुत्री का पिंडदान कर दिया और अपना रिश्ता नाता तोड़ दिया।
वही लड़के वालों के यहां एक से एक सोशल मीडिया कर्मी पहुंचकर इस खबर को अपने चैनल के माध्यम से चमकाने में लगे हुए हैं। और लड़की के ससुराल में खुशियों का माहौल बना हुआ है।
    user_Prabhat Kumar Singh
    Prabhat Kumar Singh
    कड़वा, कटिहार, बिहार•
    6 hrs ago
  • पप्पू यादव साधु-संतों को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे. वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की रैली! . . . . . #RamLeelaMaidan #DelhiProtest
    1
    पप्पू यादव साधु-संतों को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे.
वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की रैली!
.
.
.
.
.
#RamLeelaMaidan #DelhiProtest
    user_Seemanchal Bytes
    Seemanchal Bytes
    Media company Purnia East, Bihar•
    6 hrs ago
  • #Instragramtips #tredingsreels #reelsvideo #viralpost #purneabihar
    1
    #Instragramtips #tredingsreels 
#reelsvideo #viralpost #purneabihar
    user_Aryan Bolta Bihar
    Aryan Bolta Bihar
    Local News Reporter कस्बा, पूर्णिया, बिहार•
    22 min ago
  • इंसानियत की खिदमत ही सबसे बड़ी इबादत,सालेहपुर-महेशपुर इज्तेमा में दूर-दराज से पहुंच रहे जायरीनों की खिदमत में जुटे नौजवान, पानी, चाय और बिस्किट की निःशुल्क व्यवस्था इंसानियत की खिदमत ही सबसे बड़ी इबादत,सालेहपुर-महेशपुर इज्तेमा में दूर-दराज से पहुंच रहे जायरीनों की खिदमत में जुटे नौजवान, पानी, चाय और बिस्किट की निःशुल्क व्यवस्था कटिहार फलका प्रखंड के सालेहपुर-महेशपुर स्थित इज्तेमा गाह में आज से शुरू हुए इज्तेमा में दूर-दराज के इलाकों से बड़ी तादाद में जायरीन पहुंच रहे हैं। इस दौरान जायरीनों की सहूलियत और उनकी खिदमत के जज्बे के साथ ख़िदमत-ए-मुस्लिमीन फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क सेवा शिविर लगाया गया है। फाउंडेशन की ओर से इज्तेमा में आने वाले जायरीनों के लिए पानी, चाय और बिस्किट की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। फाउंडेशन का पैगाम है कि इंसानियत की खिदमत ही सबसे बड़ी इबादत है। इसी सोच और जज्बे को जमीन पर उतारते हुए संस्था के सदस्य पूरी मुस्तैदी के साथ जायरीनों की सेवा में जुटे हुए हैं। इज्तेमा में पहुंचने वाले लोगों को बिना किसी भेदभाव के पानी, चाय और बिस्किट उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि सफर की थकान के बीच उन्हें राहत मिल सके। इस नेक पहल में फाउंडेशन के संस्थापक अमीर सोहेल, आमिर सोहेब, परवेज आलम अब्दुल सत्तार, अरमान आलम, मोहम्मद जुलकर और मोहम्मद इनाम की अहम भूमिका है। इनके साथ संस्था से जुड़े अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में नौजवान स्वयंसेवक भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में तैनात नौजवान जायरीनों की जरूरतों का ख्याल रखते हुए लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। फाउंडेशन के सदस्यों की ओर से इस सेवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले तमाम लोगों के प्रति दिल से शुक्रिया अदा किया गया। संस्था से जुड़े सदस्यों ने कहा कि यह खिदमत किसी शोहरत या नाम के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे के पैगाम को आम करने की नीयत से की जा रही है। इज्तेमा जैसे बड़े मजहबी आयोजन में जायरीनों की सहूलियत के लिए युवाओं का इस तरह आगे आना समाज में आपसी हमदर्दी, इंसानियत और खिदमत के जज्बे की खूबसूरत मिसाल पेश कर रहा है।
    1
    इंसानियत की खिदमत ही सबसे बड़ी इबादत,सालेहपुर-महेशपुर इज्तेमा में दूर-दराज से पहुंच रहे जायरीनों की खिदमत में जुटे नौजवान, पानी, चाय और बिस्किट की निःशुल्क व्यवस्था

इंसानियत की खिदमत ही सबसे बड़ी इबादत,सालेहपुर-महेशपुर इज्तेमा में दूर-दराज से पहुंच रहे जायरीनों की खिदमत में जुटे नौजवान, पानी, चाय और बिस्किट की निःशुल्क व्यवस्था
कटिहार फलका प्रखंड के सालेहपुर-महेशपुर स्थित इज्तेमा गाह में आज से शुरू हुए इज्तेमा में दूर-दराज के इलाकों से बड़ी तादाद में जायरीन पहुंच रहे हैं। इस दौरान जायरीनों की सहूलियत और उनकी खिदमत के जज्बे के साथ ख़िदमत-ए-मुस्लिमीन फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क सेवा शिविर लगाया गया है। फाउंडेशन की ओर से इज्तेमा में आने वाले जायरीनों के लिए पानी, चाय और बिस्किट की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।
फाउंडेशन का पैगाम है कि इंसानियत की खिदमत ही सबसे बड़ी इबादत है। इसी सोच और जज्बे को जमीन पर उतारते हुए संस्था के सदस्य पूरी मुस्तैदी के साथ जायरीनों की सेवा में जुटे हुए हैं। इज्तेमा में पहुंचने वाले लोगों को बिना किसी भेदभाव के पानी, चाय और बिस्किट उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि सफर की थकान के बीच उन्हें राहत मिल सके।
इस नेक पहल में फाउंडेशन के संस्थापक अमीर सोहेल, आमिर सोहेब, परवेज आलम अब्दुल सत्तार, अरमान आलम, मोहम्मद जुलकर और मोहम्मद इनाम की अहम भूमिका है। इनके साथ संस्था से जुड़े अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में नौजवान स्वयंसेवक भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में तैनात नौजवान जायरीनों की जरूरतों का ख्याल रखते हुए लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
फाउंडेशन के सदस्यों की ओर से इस सेवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले तमाम लोगों के प्रति दिल से शुक्रिया अदा किया गया। संस्था से जुड़े सदस्यों ने कहा कि यह खिदमत किसी शोहरत या नाम के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे के पैगाम को आम करने की नीयत से की जा रही है।
इज्तेमा जैसे बड़े मजहबी आयोजन में जायरीनों की सहूलियत के लिए युवाओं का इस तरह आगे आना समाज में आपसी हमदर्दी, इंसानियत और खिदमत के जज्बे की खूबसूरत मिसाल पेश कर रहा है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    12 hrs ago
  • जिला कटिहार अंतर्गत थाना मनिहारी के दिलारपुर पंचायत पीडित: शेख शमशेर (बुजुर्ग) स्थिति: पिछले कई दिनों से सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। कुल्हाड़ी और हथौड़े जैसे घातक धारदार हथियारों से सरेआम जानलेवा हमला। आरोपियों की पहचान कामरान (उम्र - लगभग 26 वर्ष) फैजान (उम्र - लगभग 24 वर्ष) असीमुद्दीन (उम्र - लगभग 40 वर्ष) मुख्य आरोप: इन तीनों पर मिलकर बुजुर्ग शेख शमशेर पर हमला करने, मारपीट करने और पहले से जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ बंदूक से भी धमकाने का गंभीर आरोप है। पीड़ित परिवार की मुख्य मांगें व स्थिति पुलिसिया निष्क्रियता: घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी मनिहारी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से परिवार में भारी नाराजगी है। खौफ का माहौल: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण पीड़ित परिवार लगातार दहशत और असुरक्षा के साये में जी रहा है। न्याय की गुहार: पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन, विशेषकर कटिहार एसपी (SP) और डीएम (DM) से त्वरित हस्तक्षेप करते हुए नामजद आरोपियों (कामरान, फैजान और असीमुद्दीन) की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
    1
    जिला कटिहार अंतर्गत थाना मनिहारी  के दिलारपुर पंचायत
पीडित: शेख शमशेर (बुजुर्ग)
स्थिति: पिछले कई दिनों से सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।  
कुल्हाड़ी और हथौड़े जैसे घातक धारदार हथियारों से सरेआम जानलेवा हमला।  
आरोपियों की पहचान 

कामरान (उम्र - लगभग 26 वर्ष)
फैजान (उम्र - लगभग 24 वर्ष)
असीमुद्दीन (उम्र - लगभग 40 वर्ष)
मुख्य आरोप: इन तीनों पर मिलकर बुजुर्ग शेख शमशेर पर हमला करने, मारपीट करने और पहले से जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ बंदूक से भी धमकाने का गंभीर आरोप है।  
पीड़ित परिवार की मुख्य मांगें व स्थिति
पुलिसिया निष्क्रियता: घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी मनिहारी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से परिवार में भारी नाराजगी है।  
खौफ का माहौल: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण पीड़ित परिवार लगातार दहशत और असुरक्षा के साये में जी रहा है।  
न्याय की गुहार: पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन, विशेषकर कटिहार एसपी (SP) और डीएम (DM) से त्वरित हस्तक्षेप करते हुए नामजद आरोपियों (कामरान, फैजान और असीमुद्दीन) की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
    user_लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    Court reporter कटिहार, कटिहार, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.