Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंतर जाति विवाह से नाराज पिता ने किया पुत्री का पिंडदान। कदवा के निझरा ग्राम मैं पिता के विरुद्ध अंतरजातीय विवाह करने से पिता ने पुत्री का किया पिंडदान। बताया जा रहा है कि कदवा थाना क्षेत्र के कांवटिया पंचायत अंतर्गत निझरा की रहने वाली ब्राह्मण लड़की परोष के ही दूसरे पंचायत पहलागढ़ पंचायत के पासवान लड़का से प्रेम विवाह कर लिया जिससे नाराज पिता ने पुत्री का पिंडदान कर दिया और अपना रिश्ता नाता तोड़ दिया। वही लड़के वालों के यहां एक से एक सोशल मीडिया कर्मी पहुंचकर इस खबर को अपने चैनल के माध्यम से चमकाने में लगे हुए हैं। और लड़की के ससुराल में खुशियों का माहौल बना हुआ है।
Prabhat Kumar Singh
अंतर जाति विवाह से नाराज पिता ने किया पुत्री का पिंडदान। कदवा के निझरा ग्राम मैं पिता के विरुद्ध अंतरजातीय विवाह करने से पिता ने पुत्री का किया पिंडदान। बताया जा रहा है कि कदवा थाना क्षेत्र के कांवटिया पंचायत अंतर्गत निझरा की रहने वाली ब्राह्मण लड़की परोष के ही दूसरे पंचायत पहलागढ़ पंचायत के पासवान लड़का से प्रेम विवाह कर लिया जिससे नाराज पिता ने पुत्री का पिंडदान कर दिया और अपना रिश्ता नाता तोड़ दिया। वही लड़के वालों के यहां एक से एक सोशल मीडिया कर्मी पहुंचकर इस खबर को अपने चैनल के माध्यम से चमकाने में लगे हुए हैं। और लड़की के ससुराल में खुशियों का माहौल बना हुआ है।
More news from Bihar and nearby areas
- फरक्का जलसंधि-नीतीश संवाद को सफल बनाने में जुटा जदयू, 4 नवंबर को जिला मुख्यालय चलने का आह्वान नवाबगंज में विधानसभा स्तरीय बैठक में उमड़े मनिहारी-अमदाबाद के कार्यकर्ता, विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने कहा—संधि के मुद्दे पर बिहार के हितों की आवाज उठाना जरूरी. फरक्का जलसंधि-नीतीश संवाद को सफल बनाने में जुटा जदयू, 4 नवंबर को जिला मुख्यालय चलने का आह्वान नवाबगंज में विधानसभा स्तरीय बैठक में उमड़े मनिहारी-अमदाबाद के कार्यकर्ता, विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने कहा—संधि के मुद्दे पर बिहार के हितों की आवाज उठाना जरूरी. मनिहारी (कटिहार ) फरक्का जलसंधि और बिहार के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर 4 नवंबर को आयोजित होने वाले फरक्का जलसंधि-नीतीश संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जदयू ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में नवाबगंज स्थित प्रखंड प्रमुख अनीता देवी के आवासीय परिसर में मनिहारी विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें मनिहारी और अमदाबाद प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और जिला मुख्यालय पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ मंजय साह ने की। मुख्य अतिथि कदवा विधायक दुलालचंद गोस्वामी थे। मौके पर एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन, प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, जिला परिषद सदस्य सुमति देवी, कार्यक्रम प्रभारी निरंजन कुमार पोद्दार, संजीव श्रीवास्तव सहित कई पार्टी नेता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने कहा कि फरक्का जलसंधि की 30 वर्षों की अवधि 12 दिसंबर 2026 को पूरी हो रही है। ऐसे में इसके भविष्य और बिहार पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर गंभीर चर्चा जरूरी है। उन्होंने कहा कि 4 नवंबर के संवाद कार्यक्रम में जिलेभर से कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे, ताकि बिहार के हितों और जनभावनाओं को मजबूती से सामने रखा जा सके। जनभागीदारी से मजबूत होगी वहीं एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन ने कहा कि फरक्का जलसंधि का विषय बिहार के हितों से जुड़ा है। गंगा में गाद जमाव, बाढ़ और जल उपलब्धता जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव और पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक कर संवाद कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित कराने की अपील की। वहीं कार्यक्रम प्रभारी निरंजन कुमार पोद्दार ने कहा कि 4 नवंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत और प्रखंड स्तर पर लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। बैठक में जिला महासचिव प्रकाश मौवार, जिला उपाध्यक्ष विजय कृष्ण सिंह, नगर अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, अमदाबाद जदयू अध्यक्ष राजकुमार साह सहित अन्य नेता मौजूद थे। मंच संचालन राजेश रजक ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।1
- अंतर जाति विवाह से नाराज पिता ने किया पुत्री का पिंडदान। कदवा के निझरा ग्राम मैं पिता के विरुद्ध अंतरजातीय विवाह करने से पिता ने पुत्री का किया पिंडदान। बताया जा रहा है कि कदवा थाना क्षेत्र के कांवटिया पंचायत अंतर्गत निझरा की रहने वाली ब्राह्मण लड़की परोष के ही दूसरे पंचायत पहलागढ़ पंचायत के पासवान लड़का से प्रेम विवाह कर लिया जिससे नाराज पिता ने पुत्री का पिंडदान कर दिया और अपना रिश्ता नाता तोड़ दिया। वही लड़के वालों के यहां एक से एक सोशल मीडिया कर्मी पहुंचकर इस खबर को अपने चैनल के माध्यम से चमकाने में लगे हुए हैं। और लड़की के ससुराल में खुशियों का माहौल बना हुआ है।1
- कटिहार में सिलेंडर ब्लास्ट करने से पांच लोग झूलसे, मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी के एक नाश्ता दुकान में हुई घटना। कटिहार में सिलेंडर ब्लास्ट करने से पांच लोग झूलसे, मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी के एक नाश्ता दुकान से जुड़े इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फास्ट फूड दुकान में जब लोग नाश्ता कर रहे थे इस समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है जिसमें एक व्यक्ति सहित चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए जिनका प्रारंभिक इलाज मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन लोगों को कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी में एक फास्टफूड दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर ए से बड़ा हादसा हो गया। अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट करने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जबकि दो घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के माताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ लोग फास्ट फूड की दुकान में नाश्ता कर रहे थे और तभी अचानक से गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। सिलेंडर के ब्लास्ट होने के बाद दुकान में मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे,जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया दिया है,जहां डॉक्टरों ने गंभीर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया है। मनिहारी अनुमंडल अस्पताल के डॉ. राकेश कुमार प्रसार ने बताया कि घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को कटिहार रेफर किया गया है।1
- हसनगंज में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की सूचना जन-जन तक पहुंचाने को लेकर प्रचार वाहन रवाना।1
- आंगनबाड़ी केंन्द्रो की बदहाल व्यवस्था दो केंन्द्रो पर सेविका नदारत बच्चों की उपस्थिति भी शून्य,ग्रामीणों ने उठाया सवाल। प्राणपुर विधानसभा संवाददाता भगत सिंह कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के जोकर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 11 एवं 12 में अवस्थित आंगनबाड़ी केंन्द्रो की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है सरकार की ओर से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा के लिए संचालित आंगनबाड़ी केंन्द्रो की जमीनी 9 कुछ और ही है। मिली जानकारी के अनुसार जोकर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 041 की सेविका खुशबू तारा बेगम केंद्र पर अनुउपस्थित पाई गई। हैरानी की बात यह है कि आंगनबाड़ी केंन्द्रो में एक भी बच्चा मौजूद नहीं था जबकि वहां मौजूद सहायिका से बच्चों एवं सेविका के बारे में पूछा गया तो वह भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी वही सूर्यपोखर वार्ड संख्या 12 के केंद्र संख्या 041 की सेविका शांति देवी भी केंद्र पर अनुपस्थित पाई गई इस केंद्र में भी एक भी बच्चा मौजूद नहीं था मामले को लेकर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंन्द्रो का संचालन नियमित रूप से नहीं किया जाता है और सेविकाएं अपने घर पर ही रहकर केंन्द्रो का संचालन करती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि केंन्द्रो का संचालन इसी तरह होता रहा तो सरकार की योजनाएं का लाभ आखिर बच्चों तक कैसे पहुंचेगा वही इस पूरे मामले को लेकर एलएस ज्योति कुमारी दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी ऐसे सेविका पर कार्रवाई की जाएगी अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आंगनवाड़ी केंन्द्रो पर नसेनी का मौजूद है और ना ही केदो पर बच्चों तो बच्चों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ कैसे मिल रहा है ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से दोनों केंन्द्रो का निष्पक्ष जांच करने उपस्थिति पंजी और पोषाहार वितरण की जांच करने तथा लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है अब देखना है कि बाल विकास परियोजना विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और बच्चों के भविष्य जुड़े इन केदो की व्यवस्था कब तक सुधरी जाती हैं4
- जब मैं तेरे ही भरोसे हूँ, तो फिर मैं चिंता किस बात की करूँ? * राधे राधे🙏🌸🌷🙏🌷🌸🙏 जब मैं तेरे ही भरोसे हूँ, तो फिर मैं चिंता किस बात की करूँ? * राधे राधे🙏🌷🌸🙏1
- इंसानियत की खिदमत ही सबसे बड़ी इबादत,सालेहपुर-महेशपुर इज्तेमा में दूर-दराज से पहुंच रहे जायरीनों की खिदमत में जुटे नौजवान, पानी, चाय और बिस्किट की निःशुल्क व्यवस्था इंसानियत की खिदमत ही सबसे बड़ी इबादत,सालेहपुर-महेशपुर इज्तेमा में दूर-दराज से पहुंच रहे जायरीनों की खिदमत में जुटे नौजवान, पानी, चाय और बिस्किट की निःशुल्क व्यवस्था कटिहार फलका प्रखंड के सालेहपुर-महेशपुर स्थित इज्तेमा गाह में आज से शुरू हुए इज्तेमा में दूर-दराज के इलाकों से बड़ी तादाद में जायरीन पहुंच रहे हैं। इस दौरान जायरीनों की सहूलियत और उनकी खिदमत के जज्बे के साथ ख़िदमत-ए-मुस्लिमीन फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क सेवा शिविर लगाया गया है। फाउंडेशन की ओर से इज्तेमा में आने वाले जायरीनों के लिए पानी, चाय और बिस्किट की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। फाउंडेशन का पैगाम है कि इंसानियत की खिदमत ही सबसे बड़ी इबादत है। इसी सोच और जज्बे को जमीन पर उतारते हुए संस्था के सदस्य पूरी मुस्तैदी के साथ जायरीनों की सेवा में जुटे हुए हैं। इज्तेमा में पहुंचने वाले लोगों को बिना किसी भेदभाव के पानी, चाय और बिस्किट उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि सफर की थकान के बीच उन्हें राहत मिल सके। इस नेक पहल में फाउंडेशन के संस्थापक अमीर सोहेल, आमिर सोहेब, परवेज आलम अब्दुल सत्तार, अरमान आलम, मोहम्मद जुलकर और मोहम्मद इनाम की अहम भूमिका है। इनके साथ संस्था से जुड़े अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में नौजवान स्वयंसेवक भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में तैनात नौजवान जायरीनों की जरूरतों का ख्याल रखते हुए लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। फाउंडेशन के सदस्यों की ओर से इस सेवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले तमाम लोगों के प्रति दिल से शुक्रिया अदा किया गया। संस्था से जुड़े सदस्यों ने कहा कि यह खिदमत किसी शोहरत या नाम के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे के पैगाम को आम करने की नीयत से की जा रही है। इज्तेमा जैसे बड़े मजहबी आयोजन में जायरीनों की सहूलियत के लिए युवाओं का इस तरह आगे आना समाज में आपसी हमदर्दी, इंसानियत और खिदमत के जज्बे की खूबसूरत मिसाल पेश कर रहा है।1
- जिला कटिहार अंतर्गत थाना मनिहारी के दिलारपुर पंचायत पीडित: शेख शमशेर (बुजुर्ग) स्थिति: पिछले कई दिनों से सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। कुल्हाड़ी और हथौड़े जैसे घातक धारदार हथियारों से सरेआम जानलेवा हमला। आरोपियों की पहचान कामरान (उम्र - लगभग 26 वर्ष) फैजान (उम्र - लगभग 24 वर्ष) असीमुद्दीन (उम्र - लगभग 40 वर्ष) मुख्य आरोप: इन तीनों पर मिलकर बुजुर्ग शेख शमशेर पर हमला करने, मारपीट करने और पहले से जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ बंदूक से भी धमकाने का गंभीर आरोप है। पीड़ित परिवार की मुख्य मांगें व स्थिति पुलिसिया निष्क्रियता: घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी मनिहारी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से परिवार में भारी नाराजगी है। खौफ का माहौल: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण पीड़ित परिवार लगातार दहशत और असुरक्षा के साये में जी रहा है। न्याय की गुहार: पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन, विशेषकर कटिहार एसपी (SP) और डीएम (DM) से त्वरित हस्तक्षेप करते हुए नामजद आरोपियों (कामरान, फैजान और असीमुद्दीन) की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।1