logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सावर में पहली बार नगर पालिका चुनाव की दस्तक,विकास बनाम वादों की सियासत पर जनता की नजर भाजपा-कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, अब जनता के सामने बड़ा सवाल—धरातल का विकास या राजनीतिक वादे? ✍️रिपोर्टर सुरज वर्मा सावर में पहली बार नगर पालिका चुनाव होने जा रहे हैं और इसके साथ ही क्षेत्र की सियासत में चुनावी हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल जनता को अपने पक्ष में साधने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की सूची में सावर नगर पालिका शामिल है और प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। लेकिन इस बार सावर के चुनाव में सबसे बड़ा सवाल राजनीतिक नारों से ज्यादा स्थानीय और जमीनी मुद्दों का नजर आ रहा है। जनता के बीच चर्चा है कि वर्षों से चली आ रही सड़क, पेयजल, जलभराव, रोजगार भुगतान और अन्य मूलभूत समस्याओं का समाधान आखिर कब होगा? *बजरी माफिया,सड़क, पानी और जलभराव बनेंगे चुनावी मुद्दे?* सावर क्षेत्र में सड़क की मरम्मत, पेयजल की नियमित व्यवस्था और गांवों में बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याएं स्थानीय स्तर पर लगातार चर्चा का विषय रही हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के भुगतान से जुड़ी शिकायतें भी लोगों की चिंता का कारण बनी हुई हैं। अब सवाल यह है कि नगर पालिका बनने के बाद क्या इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा या चुनाव के समय किए जाने वाले वादों तक ही विकास की चर्चा सीमित रहेगी? *भाजपा के सामने सरकार के कामकाज का हिसाब, कांग्रेस के सामने भरोसा जीतने की चुनौती* राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल को लेकर विपक्ष जहां सरकार से उपलब्धियों और जमीनी कामकाज का हिसाब मांग रहा है, वहीं भाजपा विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की तैयारी में है। कांग्रेस भी स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है। कांग्रेस के स्तर पर स्थानीय मुद्दों पर आधारित घोषणा-पत्र तैयार करने की बात भी सामने आई है। ऐसे में सावर का चुनाव सिर्फ भाजपा बनाम कांग्रेस की लड़ाई नहीं रहकर स्थानीय समस्याओं और विकास के मॉडल पर जनता के फैसले का चुनाव बन सकता है। *धर्म और राजनीतिक नारों से आगे बढ़ेगा चुनाव?* चुनाव के दौरान राजनीतिक दल अपने-अपने मुद्दे जनता के सामने रखेंगे। लेकिन सावर के मतदाताओं के सामने असली सवाल यह रहेगा कि उन्हें अपने वार्ड में कैसी सड़क चाहिए, नियमित पेयजल कब मिलेगा, जलभराव से राहत कैसे मिलेगी, सफाई और नालियों की व्यवस्था कितनी बेहतर होगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ किस तरह प्रभावी तरीके से पहुंचेगा। यानी इस बार मतदाता के सामने सवाल केवल कौन-सी पार्टी? का नहीं, बल्कि कौन बेहतर स्थानीय विकास करेगा? का भी होगा। *पहली नगर पालिका, पहला बड़ा राजनीतिक इम्तिहान* सावर के लिए यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि नगर पालिका के रूप में यह क्षेत्र पहली बार नए राजनीतिक और प्रशासनिक दौर में प्रवेश कर रहा है। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और चुनावी तस्वीर अब तेजी से स्पष्ट हो रही है। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 9 और 11 सितंबर को तथा मतगणना 14 सितंबर को प्रस्तावित है। अब भाजपा और कांग्रेस दोनों के सामने अपने-अपने उम्मीदवारों को मजबूत करने और जनता के बीच पहुंचने की चुनौती है। वहीं संभावित प्रत्याशी भी वार्ड स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने की तैयारी में जुटे हैं। *अबकी बार सावर का मतदाता क्या तय करेगा?* सबसे बड़ा सवाल यही है कि सावर का मतदाता इस बार किस आधार पर अपना प्रतिनिधि चुनेगा? क्या सड़क, पानी, जल निकासी, रोजगार और स्थानीय विकास चुनाव का मुख्य मुद्दा बनेंगे? क्या जनता सरकार के कामकाज के आधार पर वोट करेगी? क्या राजनीतिक दलों के वादे और आंकड़े मतदाताओं को प्रभावित करेंगे? या फिर चुनावी मैदान में धर्म और परंपरागत राजनीतिक समीकरण एक बार फिर हावी रहेंगे? इन सवालों का जवाब चुनाव परिणाम आने के बाद ही सामने आएगा। लेकिन इतना तय है कि सावर की पहली नगर पालिका का चुनाव क्षेत्र की राजनीति की नई दिशा तय कर सकता है। *अब देखना यह होगा कि* सावर की जनता इस बार किसे चुनती है—वादों की राजनीति, धर्म की राजनीति या फिर धरातल पर विकास का भरोसा?

15 hrs ago
user_Suraj Verma
Suraj Verma
Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
15 hrs ago
5ec8f36c-1e64-44b2-b81a-b5af10bc41ed

सावर में पहली बार नगर पालिका चुनाव की दस्तक,विकास बनाम वादों की सियासत पर जनता की नजर भाजपा-कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, अब जनता के सामने बड़ा सवाल—धरातल का विकास या राजनीतिक वादे? ✍️रिपोर्टर सुरज वर्मा सावर में पहली बार नगर पालिका चुनाव होने जा रहे हैं और इसके साथ ही क्षेत्र की सियासत में चुनावी हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल जनता को अपने पक्ष में साधने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की सूची में सावर नगर पालिका शामिल है और प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। लेकिन इस बार सावर के चुनाव में सबसे बड़ा सवाल राजनीतिक नारों से ज्यादा स्थानीय और जमीनी मुद्दों का नजर आ रहा है। जनता के बीच चर्चा है कि वर्षों से चली आ रही सड़क, पेयजल, जलभराव, रोजगार भुगतान और अन्य मूलभूत समस्याओं का समाधान आखिर कब होगा? *बजरी माफिया,सड़क, पानी और जलभराव बनेंगे चुनावी मुद्दे?* सावर क्षेत्र में सड़क की मरम्मत, पेयजल की नियमित व्यवस्था और गांवों में बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याएं स्थानीय स्तर पर लगातार चर्चा का विषय रही हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के भुगतान से जुड़ी शिकायतें भी लोगों की चिंता का कारण बनी हुई हैं। अब सवाल यह है कि नगर पालिका बनने के बाद क्या इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा या चुनाव के समय किए जाने वाले वादों तक ही विकास की चर्चा सीमित रहेगी? *भाजपा के सामने सरकार के कामकाज का हिसाब, कांग्रेस के सामने भरोसा जीतने की चुनौती* राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल को लेकर विपक्ष जहां सरकार से उपलब्धियों और जमीनी कामकाज का हिसाब मांग रहा है, वहीं भाजपा विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की तैयारी में है। कांग्रेस भी स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है। कांग्रेस के स्तर पर स्थानीय मुद्दों पर आधारित घोषणा-पत्र तैयार करने की बात भी सामने आई है। ऐसे में सावर का चुनाव सिर्फ भाजपा बनाम कांग्रेस की लड़ाई नहीं रहकर स्थानीय समस्याओं और विकास के मॉडल पर जनता के फैसले का चुनाव बन सकता है। *धर्म और राजनीतिक नारों से आगे बढ़ेगा चुनाव?* चुनाव के दौरान राजनीतिक दल अपने-अपने मुद्दे जनता के सामने रखेंगे। लेकिन सावर के मतदाताओं के सामने असली सवाल यह रहेगा कि उन्हें अपने वार्ड में कैसी सड़क चाहिए, नियमित पेयजल कब मिलेगा, जलभराव से राहत कैसे मिलेगी, सफाई और नालियों की व्यवस्था कितनी बेहतर होगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ किस तरह प्रभावी तरीके से पहुंचेगा। यानी इस बार मतदाता के सामने सवाल केवल कौन-सी पार्टी? का नहीं, बल्कि कौन बेहतर स्थानीय विकास करेगा? का भी होगा। *पहली नगर पालिका, पहला बड़ा राजनीतिक इम्तिहान* सावर के लिए यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि नगर पालिका के रूप में यह क्षेत्र पहली बार नए राजनीतिक और प्रशासनिक दौर में प्रवेश कर रहा है। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और चुनावी तस्वीर अब तेजी से स्पष्ट हो रही है। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 9 और 11 सितंबर को तथा मतगणना 14 सितंबर को प्रस्तावित है। अब भाजपा और कांग्रेस दोनों के सामने अपने-अपने उम्मीदवारों को मजबूत करने और जनता के बीच पहुंचने की चुनौती है। वहीं संभावित प्रत्याशी भी वार्ड स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने की तैयारी में जुटे हैं। *अबकी बार सावर का मतदाता क्या तय करेगा?* सबसे बड़ा सवाल यही है कि सावर का मतदाता इस बार किस आधार पर अपना प्रतिनिधि चुनेगा? क्या सड़क, पानी, जल निकासी, रोजगार और स्थानीय विकास चुनाव का मुख्य मुद्दा बनेंगे? क्या जनता सरकार के कामकाज के आधार पर वोट करेगी? क्या राजनीतिक दलों के वादे और आंकड़े मतदाताओं को प्रभावित करेंगे? या फिर चुनावी मैदान में धर्म और परंपरागत राजनीतिक समीकरण एक बार फिर हावी रहेंगे? इन सवालों का जवाब चुनाव परिणाम आने के बाद ही सामने आएगा। लेकिन इतना तय है कि सावर की पहली नगर पालिका का चुनाव क्षेत्र की राजनीति की नई दिशा तय कर सकता है। *अब देखना यह होगा कि* सावर की जनता इस बार किसे चुनती है—वादों की राजनीति, धर्म की राजनीति या फिर धरातल पर विकास का भरोसा?

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आगामी त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च निकाला, शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील भीलवाड़ा में आगामी त्यौहारों को देखते हुए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च भीलवाड़ा के सिटी कंट्रोल रूम से शुरू हुआ जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए संवेदनशील इलाकों से होकर निकाला गया हैं। इस दौरान पुलिस ने शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की है।  पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि कल बारावफात का कार्यक्रम है पूरे जिले भर में कई जगहों पर जुलूस निकाले जायँगे। इसको देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है। हमारा यही प्रयास है कि शांतिपूर्वक भीलवाड़ा में त्यौहार मनाया जाए इसको देखते हुए जुलूस के मार्ग का जायजा लिया गया है औऱ शहर के संवेदनशील इलाकों से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। आमजन से यही अपील है कि पिछली बार की तरह पिछले कुछ समय में सौहार्द के साथ  सब ने मिलकर त्यौहार मनाया है इस तरह मेरी अपील है कि कल का त्योहार और आने वाले त्योहार के सीजन में शांति और सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाए ताकि जिले की शांति व्यवस्था बनाए रहे। बाइट - सागर राणा , पुलिस अधीक्षक
    1
    आगामी त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च निकाला, शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील
भीलवाड़ा में आगामी त्यौहारों को देखते हुए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च भीलवाड़ा के सिटी कंट्रोल रूम से शुरू हुआ जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए संवेदनशील इलाकों से होकर निकाला गया हैं। इस दौरान पुलिस ने शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की है। 
पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि कल बारावफात का कार्यक्रम है पूरे जिले भर में कई जगहों पर जुलूस निकाले जायँगे। इसको देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है। हमारा यही प्रयास है कि शांतिपूर्वक भीलवाड़ा में त्यौहार मनाया जाए इसको देखते हुए जुलूस के मार्ग का जायजा लिया गया है औऱ शहर के संवेदनशील इलाकों से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। आमजन से यही अपील है कि पिछली बार की तरह पिछले कुछ समय में सौहार्द के साथ  सब ने मिलकर त्यौहार मनाया है इस तरह मेरी अपील है कि कल का त्योहार और आने वाले त्योहार के सीजन में शांति और सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाए ताकि जिले की शांति व्यवस्था बनाए रहे।
बाइट - सागर राणा , पुलिस अधीक्षक
    user_Dipesh kumar chhipa
    Dipesh kumar chhipa
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित "पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित "पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आज चित्तौड़ रोड स्थित होटल रेडियन्स में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की रणनीति तथा युवा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए "पंचायत टास्क फोर्स" अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन में धरातल पर निष्ठापूर्वक काम करने वाले सक्रिय, जिताऊ और टिकाऊ युवाओं को चिन्हित करने के उद्देश्य से "पंचायत टास्क फोर्स" का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स जमीनी स्तर पर मजबूत युवाओं की पहचान कर उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी, ताकि आगामी चुनावों में युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। इस संयुक्त प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सी. पी. मीणा, पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष राम लाल जाट, पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी नसीम अख्तर, सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी ओम नरानीवाल, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर, प्रदेश सचिव शंकर गाडरी, अनुपम शर्मा, मुकेश वर्मा, प्रद्युम्न सिंह, महेश सोनी, आशीष चौधरी, आशीष राजस्थला, ओम प्रकाश तेली (एडवोकेट), गोविंद गुर्जर (पूर्व पार्षद) सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित
"पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व

भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल
आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित
"पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व
भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल
जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आज चित्तौड़ रोड स्थित होटल रेडियन्स में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की रणनीति तथा युवा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए "पंचायत टास्क फोर्स" अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन में धरातल पर निष्ठापूर्वक काम करने वाले सक्रिय, जिताऊ और टिकाऊ युवाओं को चिन्हित करने के उद्देश्य से "पंचायत टास्क फोर्स" का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स जमीनी स्तर पर मजबूत युवाओं की पहचान कर उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी, ताकि आगामी चुनावों में युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
इस संयुक्त प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सी. पी. मीणा, पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष राम लाल जाट, पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी नसीम अख्तर, सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी 
ओम नरानीवाल, विधायक प्रत्याशी 
नरेंद्र रेगर, प्रदेश सचिव शंकर गाडरी, 
अनुपम शर्मा, मुकेश वर्मा, प्रद्युम्न सिंह, महेश सोनी, आशीष चौधरी, आशीष राजस्थला, ओम प्रकाश तेली (एडवोकेट), गोविंद गुर्जर (पूर्व पार्षद) सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा*
    1
    हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा*
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • आसींद पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन की बैठक आयोजित भीलवाड़ा जिला प्रभारी नसीम अख्तर इंसाफ़ ने लिया भाग कांग्रेस की विचारधारा वालो को ही मिलेगा टिकिट आसींद/ आसींद कस्बे में पालिका चुनावों को लेकर सभी दलों ने चुनाव प्रचार में जान फूंकते हुए नजर आ रहे हैं वही आज कांग्रेस की ओर से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक आयोजित हुई बैठक में कांग्रेस की जिला प्रभारी पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ़, प्रदेश सचिव कैलाश झारीवाल,सह प्रभारी विधानसभा प्रभारी अनुपम शर्मा, कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मनीष मेवाड़ा ,गोरधन लाल गुर्जर, गोपाल लाल शर्मा दौलतगढ़,आसींद कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शंभूलाल गुर्जर नगर अध्यक्ष मशकुर अहमद, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भामिनी राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे वही होने वाले पालिका चुनावों को लेकर नसीम अख्तर इंसाफ़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया और बताया कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का अधिकार है कि वह पालिका चुनाव लड़े लेकिन पार्टी उसी को अपना प्रत्याशी बनाएगी जो कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता हो पार्टी टिकिट वितरण करने से पहले उनका पिछला कार्य देखेगी क्या वह पार्टी के प्रति वफादारी से काम किया जा या नहीं, आसींद पालिका क्षेत्र हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा है और अब निकाय चुनाव में भी कांग्रेस अपना परचम फहराएगी आसींद मंजूर 9413889596
    4
    आसींद पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन की बैठक आयोजित
भीलवाड़ा जिला प्रभारी नसीम अख्तर इंसाफ़ ने लिया भाग
कांग्रेस की विचारधारा वालो को ही मिलेगा टिकिट
आसींद/ आसींद कस्बे में पालिका चुनावों को लेकर सभी दलों ने चुनाव प्रचार में जान फूंकते हुए नजर आ रहे हैं वही आज कांग्रेस की ओर से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक आयोजित हुई बैठक में कांग्रेस की जिला प्रभारी पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ़, प्रदेश सचिव कैलाश झारीवाल,सह प्रभारी विधानसभा प्रभारी अनुपम शर्मा, कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मनीष मेवाड़ा ,गोरधन लाल गुर्जर, गोपाल लाल शर्मा दौलतगढ़,आसींद कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शंभूलाल गुर्जर नगर अध्यक्ष मशकुर अहमद, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भामिनी राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे वही होने वाले पालिका चुनावों को लेकर नसीम अख्तर इंसाफ़ ने  कार्यकर्ताओं से आह्वान किया और बताया कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का अधिकार है कि वह पालिका चुनाव लड़े लेकिन पार्टी उसी को अपना प्रत्याशी बनाएगी जो कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता हो पार्टी टिकिट वितरण करने से पहले उनका पिछला कार्य देखेगी क्या वह पार्टी के प्रति वफादारी से काम किया जा या नहीं, आसींद पालिका क्षेत्र हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा है और अब निकाय चुनाव में भी कांग्रेस अपना परचम फहराएगी
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    20 hrs ago
  • नसीराबाद में अन्नपूर्णा रसोई पर दबंग सवाल—गरीबों का खाना बंद तो टोकन किसके लिए? नसीराबाद में अन्नपूर्णा रसोई पर दबंग सवाल—गरीबों का खाना बंद तो टोकन किसके लिए?
    1
    नसीराबाद में अन्नपूर्णा रसोई पर दबंग सवाल—गरीबों का खाना बंद तो टोकन किसके लिए?


नसीराबाद में अन्नपूर्णा रसोई पर दबंग सवाल—गरीबों का खाना बंद तो टोकन किसके लिए?
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Jaipur : निकाय चुनाव मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विमोचन, अध्यक्ष बीजेपी प्रदेश मदन राठौड़ ने किया विमोचन #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Jaipur : निकाय चुनाव मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विमोचन, अध्यक्ष बीजेपी प्रदेश मदन राठौड़ ने किया विमोचन
#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • लोहरवाड़ा में कोटा रोड की बदहाली, शिकायत पर गड्ढों में गिट्टी डालकर खानापूर्ति, अब धूल के गुबार से ग्रामीण परेशान लोहरवाड़ा। कोटा रोड की बदहाली को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा सड़क के गड्ढों में गिट्टी डालकर महज खानापूर्ति कर दी गई। स्थायी मरम्मत के बजाय गड्ढों में डाली गई यही गिट्टी अब ग्रामीणों और दुकानदारों के लिए नई परेशानी बन गई है। सड़क से वाहनों के गुजरते ही दिनभर धूल के गुबार उड़ रहे हैं, जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों और दुकानदारों का जीना दुश्वार हो गया है। धूल से राहत पाने के लिए ग्रामीणों द्वारा गिट्टी पर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है, लेकिन पानी सूखते ही कुछ देर बाद फिर से सड़क पर धूल का गुबार उठने लगता है। सरपंच प्रतिनिधि नंदकिशोर माली ने ग्रामीणों की परेशानी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद गड्ढों में गिट्टी तो डाली गई, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब वाहनों के आवागमन के दौरान गिट्टी से धूल उड़ने के कारण ग्रामीणों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले सड़क के गड्ढों के कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे थे, लेकिन अब गड्ढों में डाली गई गिट्टी और उससे उड़ने वाली धूल भी हादसों का कारण बन रही है। धूल के कारण वाहन चालकों को सड़क साफ दिखाई नहीं देने से दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। गड्ढों में गिट्टी डालकर की गई खानापूर्ति के बाद अब वही गिट्टी धूल का गुबार बनकर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खानापूर्ति के बजाय सड़क की स्थायी रूप से मरम्मत करवाई जाए और नियमित पानी का छिड़काव कराकर धूल की समस्या से निजात दिलाई जाए।
    1
    लोहरवाड़ा में कोटा रोड की बदहाली, शिकायत पर गड्ढों में गिट्टी डालकर खानापूर्ति, अब धूल के गुबार से ग्रामीण परेशान
लोहरवाड़ा। कोटा रोड की बदहाली को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा सड़क के गड्ढों में गिट्टी डालकर महज खानापूर्ति कर दी गई। स्थायी मरम्मत के बजाय गड्ढों में डाली गई यही गिट्टी अब ग्रामीणों और दुकानदारों के लिए नई परेशानी बन गई है।
सड़क से वाहनों के गुजरते ही दिनभर धूल के गुबार उड़ रहे हैं, जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों और दुकानदारों का जीना दुश्वार हो गया है। धूल से राहत पाने के लिए ग्रामीणों द्वारा गिट्टी पर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है, लेकिन पानी सूखते ही कुछ देर बाद फिर से सड़क पर धूल का गुबार उठने लगता है।
सरपंच प्रतिनिधि नंदकिशोर माली ने ग्रामीणों की परेशानी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद गड्ढों में गिट्टी तो डाली गई, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब वाहनों के आवागमन के दौरान गिट्टी से धूल उड़ने के कारण ग्रामीणों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले सड़क के गड्ढों के कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे थे, लेकिन अब गड्ढों में डाली गई गिट्टी और उससे उड़ने वाली धूल भी हादसों का कारण बन रही है। धूल के कारण वाहन चालकों को सड़क साफ दिखाई नहीं देने से दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। गड्ढों में गिट्टी डालकर की गई खानापूर्ति के बाद अब वही गिट्टी धूल का गुबार बनकर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खानापूर्ति के बजाय सड़क की स्थायी रूप से मरम्मत करवाई जाए और नियमित पानी का छिड़काव कराकर धूल की समस्या से निजात दिलाई जाए।
    user_Kamlesh udai
    Kamlesh udai
    Local News Reporter नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • *हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा* *अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा का चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों के पैनल की पत्रकारवार्ता* *राष्ट्रीय सभापति प्रत्याशी काबरा, महामंत्री प्रत्याशी काल्या सहित पैनल प्रत्याशियों का समाजजनों ने किया स्वागत* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल,25 अगस्त *हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा* *अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा का चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों के पैनल की पत्रकारवार्ता* *राष्ट्रीय सभापति प्रत्याशी काबरा, महामंत्री प्रत्याशी काल्या सहित पैनल प्रत्याशियों का समाजजनों ने किया स्वागत* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल,25 अगस्त अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सितम्बर में होने वाले चुनाव में यदि हमारा बोर्ड बनता है तो विकास का हमारा विजन बिल्कुल स्पष्ट है। हम ये नहीं कहते है कि 15 वर्ष में कोई काम नहीं हुआ पर उस गति से नहीं हो पाया जिसकी समाज अपेक्षा करता है। हमारी कार्ययोजना है कि यदि समाज अवसर देता है तो हर माहेश्वरी परिवार को रोेजगार की गारंटी होगी ओर ये सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी परिवार की मासिक आय 30 हजार रूपए से कम नहीं हो। हर परिवार की अपनी घर की छत हो इसके लिए कार्ययोजना बना अमल किया जाएगा। समाज की घटती आबादी को रोकने के लिए महासभा किसी भी जरूरतमंद परिवार में तीसरी संतान होने पर उसकी शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी। ये बात अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सितम्बर में प्रस्तावित चुनाव में सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या ने मंगलवार सुबह चित्तौड़गढ़ रोड स्थित रेडियंस होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया के समक्ष अपने विजन, चुनावी मुद्दें, एवं भावी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कही। महासभा के अर्थमंत्री पद के प्रत्याशी प्रवीण लक्ष्मीनारायण सोमानी, संगठन मंत्री पद के प्रत्याशी बाबूलालजी मोहता, उप सभापति (पश्चिमाचंल) पद के प्रत्याशी राकेशकुमारजी जाजू भी पत्रकार वार्ता में मंचासीन थे। राष्ट्रीय सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा ने विजन रखते हुए कहा कि बुलेट ट्रेन के जमाने में समाज को भी अपने विकास को तीव्र गति देनी होगी। माहेश्वरी समाज की अपने कार्यो से दुनिया में विशिष्ट पहचान बने इसके लिए कार्य होगा। समाज के हर परिवार तक पहुंच सभी की भावनाओं के अनुरूप कार्य करना ही हमारा लक्ष्य होगा। महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या ने सभी प्रत्याशियों का परिचय देने के साथ कहा कि चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जिसमें चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी समाजजनों के मध्य पहुंच अपनी बात रख रहे है। उनका पैनल किसी व्यक्ति विशेष या समूह के खिलाफ नहीं होकर वर्षो से व्यवस्थागत जिन कमियों के कारण समाजजन परेशान है उन मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ने जा रहा है। परिवर्तन समय की मांग है ओर महासभा के विभिन्न पदों पर ऐसे प्रत्याशियों का चयन किया जाए जिनके मन में बदलाव का जज्बा ओर जो व्यवस्था वर्षो से चली आ रही उसकी कमियां दूर करने के लिए समर्पित भाव से निरन्तर सेवाएं दे सके। समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी ओर त्रिभुवन काबरा टीम (पैनल) को सेवा का अवसर देना है जो उनके सपनों को हकीकत में साकार करने का सामर्थ्य रखती है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के आगामी चुनाव समाज में व्यापक परिवर्तन का संदेश लेकर आएंगे। समाज में सबको आगे बढ़ने ओर प्रगति करने का अवसर मिले ओर समाज का सक्षम वर्ग कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए तत्परता दिखाए इसके लिए सामाजिक व्यवस्थाओं में बदलाव ओर परिवर्तन आवश्यक है। परिवर्तन के इसी मिशन को महासभा के चुनाव में आधार बनाकर बनाकर मतदाताओं का विश्वास प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि महासभा ऐसे कार्य करे जिससे समाज का हर परिवार आर्थिक, शैक्षणिक ओर सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। *समाज के लिए इन क्षेत्रों में करेंगे हम ठोस कार्य* सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा, महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या व पैनल के अन्य प्रत्याशियों ने मीडिया के समक्ष अपनी कार्ययोजना भी रखी। उन्होंने कहा कि समाज में कई बार ऐसे लोग पदों पर पहुंच गए जिन्होंने सपने तो बहुत दिखाए लेकिन अवसर मिला तो समाज के लिए कोई ठोस काम नहीं कर पाए। समाज को भविष्य में सर्वांगीण प्रगति एवं विकास करना है तो शिक्षा चिकित्सा से लेकर आर्थिक क्षेत्र में ठोस कार्य करने के लिए तैयार रहना होगा। हमारे समाज की प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सफलताएं हासिल करती रहे इसके लिए उन्हें हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। हमारा लक्ष्य उन कार्यो को करना है जो अब तक नहीं हो पाए। इनमें उच्च शिक्षा के लिए समाज की अपनी युनिर्विसिटी स्थापित हो एवं स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में समाज की अपनी स्कूलों की चेन हो जहां समाज के बच्चों को बहुत बेहतरीन शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके। इसी तरह समाज की अपनी नॉन बैकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) हो जो देश में समाज की विकास आधारित गतिविधियों व जरूरतमंदों के लिए फंड उपलब्ध करा सके। समाजजनों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं वाजिब मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए देश में समाज की अपनी हॉस्पिटल चेन स्थापित होनी चाहिए। माहेश्वरी समाज के व्यवसाईयों एवं उद्यमियों को जोड़ने ओर उनकी समस्याओं के समाधान व उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए जीतो की तर्ज पर माहेश्वरी इंडस्ट्री एंड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (मीतो) की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग कौशल प्रधान है केवल डिग्र्री से काम नहीं चलता युवा के पास कौशल दक्षता होनी चाहिए। ऐसे में महासभा के माध्यम से हर बड़े शहर में समाज का अपना स्किल डवलपमेंट सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रहेगा। सभापति प्रत्याशी काबरा एवं महामंत्री प्रत्याशी काल्या ने भीलवाड़ा के प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी लादूराम बागड़ की सामाजिक क्षेत्र में मिल रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वह विश्वास रखते है कि आने वाले दिनों में उनकी सेवाएं राष्ट्रीय स्तर पर जुड़कर पूरे देश में समाज को प्राप्त होगी। अंत में आभार लादूराम बागड़ ने जताया। संचालन हरीश पोरवाल ने किया। *भीलवाड़ा माहेश्वरी समाजजनों ने किया स्वागत* अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के चुनाव में सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा, महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या, अर्थमंत्री पद के प्रत्याशी प्रवीण लक्ष्मीनारायण सोमानी, संगठन मंत्री पद के प्रत्याशी बाबूलालजी मोहता, उप सभापति (पश्चिमाचंल) पद के प्रत्याशी राकेशकुमारजी जाजू के भीलवाड़ा पधारने पर समाजजनों ने उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में श्रीगोपाल राठी, दिलीप तोषनीवाल, श्याम समदानी, अर्चित मूंदड़ा, अरविन्द चाण्डक, अंकित सोमानी, हर्ष राठी, सचिन काबरा, रौनक कोठारी, अंकित लाखोटिया, शंशाक बिरला, श्रीलाल कोगटा, लोकेश आगाल, सुभाष बाहेती आदि शामिल थे।
    4
    *हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा* 

 *अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा का चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों के पैनल की पत्रकारवार्ता* 

 *राष्ट्रीय सभापति प्रत्याशी काबरा, महामंत्री प्रत्याशी काल्या सहित पैनल प्रत्याशियों का समाजजनों ने किया स्वागत* 

भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल,25 अगस्त   
*हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा* 
*अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा का चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों के पैनल की पत्रकारवार्ता* 
*राष्ट्रीय सभापति प्रत्याशी काबरा, महामंत्री प्रत्याशी काल्या सहित पैनल प्रत्याशियों का समाजजनों ने किया स्वागत* 
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल,25 अगस्त                  अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सितम्बर में होने वाले चुनाव में यदि हमारा बोर्ड बनता है तो विकास का हमारा विजन बिल्कुल स्पष्ट है। हम ये नहीं कहते है कि 15 वर्ष में कोई काम नहीं हुआ पर उस गति से नहीं हो पाया जिसकी समाज अपेक्षा करता है। हमारी कार्ययोजना है कि यदि समाज अवसर देता है तो हर माहेश्वरी परिवार को रोेजगार की गारंटी होगी ओर ये सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी परिवार की मासिक आय 30 हजार रूपए से कम नहीं हो। हर परिवार की अपनी घर की छत हो इसके लिए कार्ययोजना बना अमल किया जाएगा। समाज की घटती आबादी को रोकने के लिए महासभा किसी भी जरूरतमंद परिवार में तीसरी संतान होने पर उसकी शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी। ये बात अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सितम्बर में प्रस्तावित चुनाव में सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या ने मंगलवार सुबह चित्तौड़गढ़ रोड स्थित रेडियंस होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया के समक्ष अपने विजन, चुनावी मुद्दें, एवं भावी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कही। महासभा के अर्थमंत्री पद के प्रत्याशी प्रवीण लक्ष्मीनारायण सोमानी, संगठन मंत्री पद के प्रत्याशी बाबूलालजी मोहता, उप सभापति (पश्चिमाचंल) पद के प्रत्याशी राकेशकुमारजी जाजू भी पत्रकार वार्ता में मंचासीन थे। राष्ट्रीय सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा ने विजन रखते हुए कहा कि बुलेट ट्रेन के जमाने में समाज को भी अपने विकास को तीव्र गति देनी होगी। माहेश्वरी समाज की अपने कार्यो से दुनिया में विशिष्ट पहचान बने इसके लिए कार्य होगा। समाज के हर परिवार तक पहुंच सभी की भावनाओं के अनुरूप कार्य करना ही हमारा लक्ष्य होगा। महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या ने सभी प्रत्याशियों का परिचय देने के साथ कहा कि चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जिसमें चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी समाजजनों के मध्य पहुंच अपनी बात रख रहे है। उनका पैनल किसी व्यक्ति विशेष या समूह के खिलाफ नहीं होकर वर्षो से व्यवस्थागत जिन कमियों के कारण समाजजन परेशान है उन मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ने जा रहा है। परिवर्तन समय की मांग है ओर महासभा के विभिन्न पदों पर ऐसे प्रत्याशियों का चयन किया जाए जिनके मन में बदलाव का जज्बा ओर जो व्यवस्था वर्षो से चली आ रही उसकी कमियां दूर करने के लिए समर्पित भाव से निरन्तर सेवाएं दे सके। समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी ओर त्रिभुवन काबरा टीम (पैनल) को सेवा का अवसर देना है जो उनके सपनों को हकीकत में साकार करने का सामर्थ्य रखती है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के आगामी चुनाव समाज में व्यापक परिवर्तन का संदेश लेकर आएंगे। समाज में सबको आगे बढ़ने ओर प्रगति करने का अवसर मिले ओर समाज का सक्षम वर्ग कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए तत्परता दिखाए इसके लिए सामाजिक व्यवस्थाओं में बदलाव ओर परिवर्तन आवश्यक है। परिवर्तन के इसी मिशन को महासभा के चुनाव में आधार बनाकर बनाकर मतदाताओं का विश्वास प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि महासभा ऐसे कार्य करे जिससे समाज का हर परिवार आर्थिक, शैक्षणिक ओर सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके।
*समाज के लिए इन क्षेत्रों में करेंगे हम ठोस कार्य* 
सभापति पद के प्रत्याशी  त्रिभुवन काबरा, महामंत्री पद के प्रत्याशी  राजकुमार काल्या व पैनल के अन्य प्रत्याशियों ने मीडिया के समक्ष अपनी कार्ययोजना भी रखी। उन्होंने कहा कि समाज में कई बार ऐसे लोग पदों पर पहुंच गए जिन्होंने सपने तो बहुत दिखाए लेकिन अवसर मिला तो समाज के लिए कोई ठोस काम नहीं कर पाए। समाज को भविष्य में सर्वांगीण प्रगति एवं विकास करना है तो शिक्षा चिकित्सा से लेकर आर्थिक क्षेत्र में ठोस कार्य करने के लिए तैयार रहना होगा। हमारे समाज की प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सफलताएं हासिल करती रहे इसके लिए उन्हें हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। हमारा लक्ष्य उन कार्यो को करना है जो अब तक नहीं हो पाए। इनमें उच्च शिक्षा के लिए समाज की अपनी युनिर्विसिटी स्थापित हो एवं स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में समाज की अपनी स्कूलों की चेन हो जहां समाज के बच्चों को बहुत बेहतरीन शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके। इसी तरह समाज की अपनी नॉन बैकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) हो जो देश में समाज की विकास आधारित गतिविधियों व जरूरतमंदों के लिए फंड उपलब्ध करा सके। समाजजनों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं वाजिब मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए देश में समाज की अपनी हॉस्पिटल चेन स्थापित होनी चाहिए। माहेश्वरी समाज के व्यवसाईयों एवं उद्यमियों को जोड़ने ओर उनकी समस्याओं के समाधान व उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए जीतो की तर्ज पर माहेश्वरी इंडस्ट्री एंड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (मीतो) की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग कौशल प्रधान है केवल डिग्र्री से काम नहीं चलता युवा के पास कौशल दक्षता होनी चाहिए। ऐसे में महासभा के माध्यम से हर बड़े शहर में समाज का अपना स्किल डवलपमेंट सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रहेगा। सभापति प्रत्याशी काबरा एवं महामंत्री प्रत्याशी काल्या ने भीलवाड़ा के प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी लादूराम बागड़ की सामाजिक क्षेत्र में मिल रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वह विश्वास रखते है कि आने वाले दिनों में उनकी सेवाएं राष्ट्रीय स्तर पर जुड़कर पूरे देश में समाज को प्राप्त होगी। अंत में आभार लादूराम बागड़ ने जताया। संचालन हरीश पोरवाल ने किया।
*भीलवाड़ा माहेश्वरी समाजजनों ने किया स्वागत* 
अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के चुनाव में सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा, महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या, अर्थमंत्री पद के प्रत्याशी प्रवीण लक्ष्मीनारायण सोमानी, संगठन मंत्री पद के प्रत्याशी बाबूलालजी मोहता, उप सभापति (पश्चिमाचंल) पद के प्रत्याशी राकेशकुमारजी जाजू के भीलवाड़ा पधारने पर समाजजनों ने उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में श्रीगोपाल राठी, दिलीप तोषनीवाल, श्याम समदानी, अर्चित मूंदड़ा, अरविन्द चाण्डक, अंकित सोमानी, हर्ष राठी, सचिन काबरा, रौनक कोठारी, अंकित लाखोटिया, शंशाक बिरला, श्रीलाल कोगटा, लोकेश आगाल, सुभाष बाहेती आदि शामिल थे।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.