Shuru
Apke Nagar Ki App…
Radhe art trilokpur newada
More news from Sultanpur and nearby areas
- Post by Radhe art trilokpur newada2
- लम्भुआ: कुर्मीयाने रामपुर में बाबा साहब अम्बेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, शांति व उत्साह के साथ आयोजन लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के कुर्मीयाने रामपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई जा रही है। इस अवसर पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में जनसैलाब जैसा दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रातः काल से खीर दान का आयोजन जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। साथ ही धम्माचार्य द्वारा धम्म दीक्षा का कार्यक्रम भी निरंतर संचालित हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाली लम्भुआ की पुलिस टीम मौके पर मुस्तैद है। प्रशासन की निगरानी में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रहा है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना हुआ2
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की फोटो बनाकर जमीन पर रखकर उन पर पर से कुचलना का मामला सामने आया है यह मामला पाटन तो नहीं चल पाया है कहां का है लेकिन आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी मिली है जिसके द्वारा यह वीडियो फैलाया जा रहा था कृपया इस व्यक्ति को चिन्हित कर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें3
- *चांदा कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी में शांतिपूर्ण ढंग से निकली बाबा साहेब अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा* सुल्तानपुर जनपद के थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो पूरी तरह से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान चांदा कोतवाली पुलिस की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था देखने को मिली।यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल को जगह-जगह तैनात किया गया था। खासकर प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त सुरक्षा के मद्देनजर एक गाड़ी अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी थाना कोतवाली चांदा में बुलाई गई थी।पूरे आयोजन की निगरानी क्षेत्राधिकारी लंभुआ रितिका कपूर, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मिश्रा एवं क्राइम इंस्पेक्टर तनवीर खां के नेतृत्व में की गई। इनके निर्देशन में शोभायात्रा को सफलतापूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। इस मौके पर कई सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और समर्पण के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।4
- जितेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर लम्भुआ, सुल्तानपुर। सीताराम वर्मा ने क्षेत्र में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रमों में भाग लेते हुए सामाजिक समरसता और संविधान के महत्व का संदेश दिया।कुर्मीयाने रामपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का विधिवत अनावरण किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर केवल एक महान व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि देश के संविधान निर्माता थे, जिनकी बदौलत आज हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अधिकार प्राप्त हुआ है।इसके बाद विधायक चौकिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अम्बेडकर जयंती के अवसर पर डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपस्थित लोगों को उनके विचारों पर चलने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के क्रम में ही चौकिया गांव स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में विधायक द्वारा अपनी निधि से लगवाई गई स्ट्रीट लाइट का फीता काटकर उद्घाटन भी किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी।इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- *थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर* *दिनांक-14.04.2026* पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियों तथा जिला बदर अपराधियों के विरूद्ध अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निर्देशन में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 0207/2026 धारा 308(5)/317(2)/117(2)/351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. मोहम्मद शादाब पुत्र मारूफ निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 25 वर्ष 2. मोहम्मद एहसान पुत्र मुमताज अहमद निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 22 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा मोहम्मद शादाब से 9,300/- रुपए (नकद) व मोहम्मद एहसान से 8,650/- रुपए (नकद) बरामद हुए बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय सुलतानपुर रवाना किया गया। *संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 12/04/2026 को वादी मुकदमा की तहरीरी सूचना अभियुक्तगणो द्वारा धन उगाही को लेकर दुकान के परिसर में घुसकर वादी के पुत्र को लोहे की राड से सिर में मारना जिससे हाथ मे फ्रैक्चर हो जाना व व उसके गले से सोने की चैन व काउन्टर से 63200 रुपये ले लेना व जानमाल की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में लाते हुये गिरफ्तारी की गयी । अभियुक्त का नाम पता- 1. मोहम्मद शादाब पुत्र मारूफ निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 25 वर्ष 2. मोहम्मद एहसान पुत्र मुमताज अहमद निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 22 वर्ष बरामदगी – • मोहम्मद शादाब से 9,300/- रुपए (नकद) • मोहम्मद एहसान से 8,650/- रुपए (नकद) गिरफ्तार करने वाली टीम • उ0नि0 विनोद कुमार शर्मा • उ0नि0 वेदप्रकाश शर्मा • उ0नि0 प्रदीप कुमार • का0 सर्वेश मिश्रा1
- अंबेडकर नगर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन जश्न के रूप में मनाया गया । सभी राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया । डीजे पर खूब थिरके लोग और माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा किया । जगह-जगह रैलियां निकल गई ।1
- लम्भुआ: 33 केवी केबल में लगी आग, ग्रामीणों और पत्रकार की तत्परता से टला बड़ा हादसा लम्भुआ क्षेत्र के पांडेपुर-गारवपुर विद्युत लाइन में उस समय हड़कंप मच गया, जब 33 केवी की केबल में अचानक आग लग गई। यह लाइन नहर की पटरी के पश्चिम दिशा में स्थापित है। आग लगते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सीढ़ी, हरे पत्तों की डंडियों और भीगी बोरियों का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। इस दौरान पत्रकार कृष्ण कुमार यादव ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई। उनकी तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे लाखों की केबल सुरक्षित बच गई और बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के लाइनमैन शील कुमार मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। समय पर की गई कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी क्षति टल गई।1