नथावड़ा स्कूल में SDRF का बड़ा जागरूकता अभियान, बच्चों को सिखाए आपदा में जान बचाने के तरीके मॉक ड्रिल, CPR और फर्स्ट एड प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में दिखा उत्साह नागौर/पादूकलां,,निकटवर्ती ग्राम नथावड़ा स्थित वीर तेजा विद्या मंदिर संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को SDRF अजमेर टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं बचाव को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भूकंप, आग, बाढ़, गैस सिलेंडर हादसों सहित विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने और दूसरों की मदद करने के तरीके बताए गए।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय निदेशक रामरघुनाथ महिया द्वारा SDRF टीम के स्वागत से हुई। SDRF कमांडेंट जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल सावित्री देवी मीणा के नेतृत्व में टीम ने विद्यार्थियों को आपदा के समय घबराने की बजाय संयम और सूझबूझ से काम लेने की सीख दी। टीम ने भूकंप के दौरान “ड्रॉप, कवर एंड होल्ड” तकनीक अपनाने, आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकास मार्ग का उपयोग करने तथा बाढ़ आने पर ऊंचे स्थानों पर जाने के उपाय समझाए।SDRF जवानों ने विद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल कर विद्यार्थियों को आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से स्कूल खाली कराने (इवैक्यूएशन) का अभ्यास करवाया। इसके साथ ही CPR देने की प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार, मामूली चोट, जलने और बेहोशी की स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाने के तरीके भी सिखाए गए। गैस सिलेंडर में आग लगने पर बचाव के उपायों का लाइव प्रदर्शन भी किया गया।टीम ने विद्यार्थियों को पानी में डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीके बताए तथा खुले बोरवेल को तुरंत बंद कराने के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि आसपास कहीं खुला बोरवेल दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि कोई हादसा न हो। साथ ही आपदा के समय अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे, जिनका SDRF टीम ने सरल भाषा में जवाब दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य अमर सिंह यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करते हैं। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से SDRF टीम का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर हेड कांस्टेबल सावित्री देवी मीणा, कांस्टेबलकैलाशकुमावत,किशनलाल, रमेश, अशोक भंवरिया, संतोष स्वामी, कैलाश राव, नरसीराम, विद्यालय निदेशक रामरघुनाथ महिया, प्रधानाचार्य अमर सिंह यादव, सेवानिवृत्त कैप्टन बक्साराम महिया सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। बाईट कांस्टेबल सावित्री देवी मीणा
नथावड़ा स्कूल में SDRF का बड़ा जागरूकता अभियान, बच्चों को सिखाए आपदा में जान बचाने के तरीके मॉक ड्रिल, CPR और फर्स्ट एड प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में दिखा उत्साह नागौर/पादूकलां,,निकटवर्ती ग्राम नथावड़ा स्थित वीर तेजा विद्या मंदिर संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को SDRF अजमेर टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं बचाव को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भूकंप, आग, बाढ़, गैस सिलेंडर हादसों सहित विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने और दूसरों की मदद करने के तरीके बताए गए।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय निदेशक रामरघुनाथ महिया द्वारा SDRF टीम के स्वागत से हुई। SDRF कमांडेंट जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में
हेड कांस्टेबल सावित्री देवी मीणा के नेतृत्व में टीम ने विद्यार्थियों को आपदा के समय घबराने की बजाय संयम और सूझबूझ से काम लेने की सीख दी। टीम ने भूकंप के दौरान “ड्रॉप, कवर एंड होल्ड” तकनीक अपनाने, आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकास मार्ग का उपयोग करने तथा बाढ़ आने पर ऊंचे स्थानों पर जाने के उपाय समझाए।SDRF जवानों ने विद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल कर विद्यार्थियों को आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से स्कूल खाली कराने (इवैक्यूएशन) का अभ्यास करवाया। इसके साथ ही CPR देने की प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार, मामूली चोट, जलने और बेहोशी की स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाने के तरीके भी
सिखाए गए। गैस सिलेंडर में आग लगने पर बचाव के उपायों का लाइव प्रदर्शन भी किया गया।टीम ने विद्यार्थियों को पानी में डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीके बताए तथा खुले बोरवेल को तुरंत बंद कराने के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि आसपास कहीं खुला बोरवेल दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि कोई हादसा न हो। साथ ही आपदा के समय अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे, जिनका SDRF टीम ने सरल भाषा में जवाब दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य अमर सिंह
यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करते हैं। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से SDRF टीम का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर हेड कांस्टेबल सावित्री देवी मीणा, कांस्टेबलकैलाशकुमावत,किशनलाल, रमेश, अशोक भंवरिया, संतोष स्वामी, कैलाश राव, नरसीराम, विद्यालय निदेशक रामरघुनाथ महिया, प्रधानाचार्य अमर सिंह यादव, सेवानिवृत्त कैप्टन बक्साराम महिया सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। बाईट कांस्टेबल सावित्री देवी मीणा
- अवैध खनन में प्रयुक्त 01 एलएनटी मशीन एवं बिना नम्बरी 04 डम्पर जब्त। नागौर/भांवडा रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में अवैध खनन की रोकथाम हेतु नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाहीअवैध खनन में प्रयुक्त 01 एलएनटी मशीन एवं बिना नम्बरी 04 डम्पर जब्त। जब्तशुदा उपरोक्त 05 वाहनों की बाजार कीमत लगभग 2.50 करोड़ रूपए है। दिनांक 08 माई 2026 को सरहद खोड़वा सेअवैध खनन में प्रयुक्त 01 एलएनटी मशीन एवं बिना नम्बरी 04 डम्पर को डिटेन कर, माईनिंग विभाग को सूचना दी गई। थाना भावण्डा पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।2
- नागौर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के प्रति भक्तों की गहरी आस्था देखने को मिल रही है। उन्हें 'जाट देवता' के रूप में पूजा जाता है और सोशल मीडिया पर उनकी जयकार वाले पोस्ट खूब साझा किए जा रहे हैं।1
- कचरे के कार्य में HIMMATSAR GAAV ME NAKHAT BANNA KE MANDIR KE PASS2
- नागौर पुलिस ने मिर्ची की थैली में छिपाकर ले जाई जा रही ₹1 करोड़ की ड्रग्स बरामद की है। एसपी रोशन मीना के इस बड़े खुलासे ने राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है।1
- 🚨 नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा, 2.50 करोड़ के वाहन जब्त1
- नागौर जिले की मेरता मंडी में हुई भारी बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। मंडी में खुले में रखी लाखों रुपये की फसलें पूरी तरह से भीग गईं। इस अप्रत्याशित नुकसान से अन्नदाता बेहाल हैं।1
- डेगाना में बिजली व्यवस्था सुधारने को लेकर विधायक अजय सिंह किलक ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। उन्होंने बिजली आपूर्ति में गड़बड़ियों, टूटे खंभों, ढीले तारों और कम वोल्टेज पर नाराजगी जताते हुए तुरंत सुधार के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि आमजन को निर्बाध बिजली देना प्राथमिकता है और इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- नागौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:-लाईम स्टोन पत्थर से भरा हुआ एक ट्रक जब्त नागौर/गोटन रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में अवैध खनन के वरिूद्ध नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए पुन्दलू से नायकों की ढाणी जाने वाली रोड़ पर से अवैध लाईम स्टोन पत्थर से भरा हुआ एक ट्रक जब्त कर, ट्रक चालक सागरराम गिरफ्तार किया एवं चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।1