logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समीक्षा बैठक में सख्ती: अधूरे पीएम आवास पूरे करने और नियम विरुद्ध निर्माण रोकने के निर्देश डिंडोरी के अमरपुर जनपद पंचायत में रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर साफ निर्देश दिए कि नियम विरुद्ध स्वीकृत कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए। बैठक में सामने आया कि वर्ष 2016-17 में स्वीकृत 10,108 प्रधानमंत्री आवासों में से 827 अब भी अधूरे हैं। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए सभी लंबित आवास जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत 22 हजार एक्टिव जॉब कार्ड की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा, बोर खनन के लिए राशि जारी होने के बावजूद कार्य नहीं होने और 15वें वित्त से चेकडैम निर्माण में अनियमितता पर भी सवाल उठाए गए। विधायक ने नल-जल योजना में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के भुगतान रोकने के निर्देश दिए। बैठक में जनपद अध्यक्ष, एसडीएम राम बाबू देवांगन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_NILMANI CHOUDHARY
NILMANI CHOUDHARY
Prime news डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

समीक्षा बैठक में सख्ती: अधूरे पीएम आवास पूरे करने और नियम विरुद्ध निर्माण रोकने के निर्देश डिंडोरी के अमरपुर जनपद पंचायत में रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर साफ निर्देश दिए कि नियम विरुद्ध स्वीकृत कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए। बैठक में सामने आया कि वर्ष 2016-17 में स्वीकृत 10,108 प्रधानमंत्री आवासों में से 827 अब भी अधूरे हैं। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए सभी लंबित आवास जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत 22 हजार एक्टिव जॉब कार्ड की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा, बोर खनन के लिए राशि जारी होने के बावजूद कार्य नहीं होने और 15वें वित्त से चेकडैम निर्माण में अनियमितता पर भी सवाल उठाए गए। विधायक ने नल-जल योजना में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के भुगतान रोकने के निर्देश दिए। बैठक में जनपद अध्यक्ष, एसडीएम राम बाबू देवांगन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Akash Chakarwarti
    1
    Post by Akash Chakarwarti
    user_Akash Chakarwarti
    Akash Chakarwarti
    Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    3 hrs ago
  • *जैतपुर में रेत का 'मायाजाल': अधिकारियों ने कागजों में भरी रेत, हकीकत में मैदान खाली!* *जैतपुर (शहडोल): जैतपुर थाना क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने का प्रशासनिक दावा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एसडीएम और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने भारी-भरकम लाव-लश्कर के साथ छापेमारी तो की, लेकिन असली खेल जब्ती के बाद शुरू हुआ। जनता पूछ रही है— साहब, कार्रवाई वाली रेत आखिर गई कहाँ?* *👉कार्रवाई का शोर ज्यादा, जब्ती का हिसाब आधा!* *प्रशासनिक अमले ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान सैकड़ों घन मीटर रेत जब्त करने का ढिंढोरा पीटा, लेकिन मौके से रेत का रहस्यमयी ढंग से गायब होना कई संदेह पैदा कर रहा है।* *👉क्या जब्त की गई रेत को माफियाओं ने अधिकारियों की नाक के नीचे से चोरी कर लिया?* *या फिर जब्ती की कार्रवाई महज 'खानापूर्ति' थी ताकि रेत के असली सौदागरों को सुरक्षित रास्ता दिया जा सके?* *👉पहरेदारी का ढोंग: सोती हुई पुलिस और जागता हुआ माफिया* *इस पूरी घटना का सबसे शर्मनाक पहलू वह मंजर है, जहाँ जब्त रेत और वाहनों की देखरेख के लिए तैनात पुलिस कर्मचारी जमीन पर लेटा हुआ मिला।* *विद्वान का सवाल: जब पहरेदार ही जमीन पर लेटकर 'सपनों की दुनिया' में खोया हो, तो भला रेत माफिया अपना काम क्यों न करें? क्या यह कर्मचारी की थकान थी, या फिर माफियाओं को माल पार करने के लिए दी गई एक 'मौन स्वीकृति'?* *👉रेत माफियाओं और सिस्टम की 'जुगलबंदी'* *जैतपुर क्षेत्र में रेत की लूट मची हुई है, लेकिन जब एसडीएम और तहसीलदार जैसे बड़े अधिकारी मैदान में उतरते हैं, तब भी अगर रेत 'सुरक्षित' न रह पाए, तो इसे प्रशासन की विफलता कहें या मिलीभगत? जब्त रेत का गायब होना यह साबित करता है कि जिले में खनिज माफियाओं का नेटवर्क सरकारी तंत्र से कहीं ज्यादा मजबूत और सक्रिय है।* *👉इन सवालों का जवाब कौन देगा?* *जब्त की गई रेत का सटीक रिकॉर्ड (घन मीटर में) सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?* *जिस स्थान पर जब्ती की गई, वहां अब रेत के ढेर की जगह सिर्फ खाली जमीन क्यों दिख रही है?* *ड्यूटी के दौरान लेटने वाले कर्मचारी पर क्या कार्रवाई होगी, जिसने माफियाओं के लिए मैदान साफ छोड़ दिया?* *👉जैतपुर की जनता अब केवल 'कार्रवाई' का नाम नहीं सुनना चाहती, वह जब्त किए गए सरकारी राजस्व (रेत) का हिसाब चाहती है।*
    1
    *जैतपुर में रेत का 'मायाजाल': अधिकारियों ने कागजों में भरी रेत, हकीकत में मैदान खाली!*
*जैतपुर (शहडोल): जैतपुर थाना क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने का प्रशासनिक दावा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एसडीएम और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने भारी-भरकम लाव-लश्कर के साथ छापेमारी तो की, लेकिन असली खेल जब्ती के बाद शुरू हुआ। जनता पूछ रही है— साहब, कार्रवाई वाली रेत आखिर गई कहाँ?*
*👉कार्रवाई का शोर ज्यादा, जब्ती का हिसाब आधा!*
*प्रशासनिक अमले ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान सैकड़ों घन मीटर रेत जब्त करने का ढिंढोरा पीटा, लेकिन मौके से रेत का रहस्यमयी ढंग से गायब होना कई संदेह पैदा कर रहा है।*
*👉क्या जब्त की गई रेत को माफियाओं ने अधिकारियों की नाक के नीचे से चोरी कर लिया?*
*या फिर जब्ती की कार्रवाई महज 'खानापूर्ति' थी ताकि रेत के असली सौदागरों को सुरक्षित रास्ता दिया जा सके?*
*👉पहरेदारी का ढोंग: सोती हुई पुलिस और जागता हुआ माफिया*
*इस पूरी घटना का सबसे शर्मनाक पहलू वह मंजर है, जहाँ जब्त रेत और वाहनों की देखरेख के लिए तैनात पुलिस कर्मचारी जमीन पर लेटा हुआ मिला।*
*विद्वान का सवाल: जब पहरेदार ही जमीन पर लेटकर 'सपनों की दुनिया' में खोया हो, तो भला रेत माफिया अपना काम क्यों न करें? क्या यह कर्मचारी की थकान थी, या फिर माफियाओं को माल पार करने के लिए दी गई एक 'मौन स्वीकृति'?*
*👉रेत माफियाओं और सिस्टम की 'जुगलबंदी'*
*जैतपुर क्षेत्र में रेत की लूट मची हुई है, लेकिन जब एसडीएम और तहसीलदार जैसे बड़े अधिकारी मैदान में उतरते हैं, तब भी अगर रेत 'सुरक्षित' न रह पाए, तो इसे प्रशासन की विफलता कहें या मिलीभगत? जब्त रेत का गायब होना यह साबित करता है कि जिले में खनिज माफियाओं का नेटवर्क सरकारी तंत्र से कहीं ज्यादा मजबूत और सक्रिय है।*
*👉इन सवालों का जवाब कौन देगा?*
*जब्त की गई रेत का सटीक रिकॉर्ड (घन मीटर में) सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?*
*जिस स्थान पर जब्ती की गई, वहां अब रेत के ढेर की जगह सिर्फ खाली जमीन क्यों दिख रही है?*
*ड्यूटी के दौरान लेटने वाले कर्मचारी पर क्या कार्रवाई होगी, जिसने माफियाओं के लिए मैदान साफ छोड़ दिया?*
*👉जैतपुर की जनता अब केवल 'कार्रवाई' का नाम नहीं सुनना चाहती, वह जब्त किए गए सरकारी राजस्व (रेत) का हिसाब चाहती है।*
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Astrologer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कोतमा: किसान पेट्रोल पंप के पास दो चार पहिया वाहनों में जोरदार भिड़ंत, दो घायल। कोतमा। अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत किसान पेट्रोल पंप के समीप आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ दो चार पहिया वाहनों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
    1
    कोतमा: किसान पेट्रोल पंप के पास दो चार पहिया वाहनों में जोरदार भिड़ंत, दो घायल। 
कोतमा। अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत किसान पेट्रोल पंप के समीप आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ दो चार पहिया वाहनों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
    user_AZMAT KHAN
    AZMAT KHAN
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by पार्षद सिल्लू रजक
    1
    Post by पार्षद सिल्लू रजक
    user_पार्षद सिल्लू रजक
    पार्षद सिल्लू रजक
    Animal Protection Organisation सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Lucky Lucky
    1
    Post by Lucky Lucky
    user_Lucky Lucky
    Lucky Lucky
    Taxi Driver सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    3 hrs ago
  • Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    1
    Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Astrologer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शहडोल। आज सुबह कल्याणपुर स्थित केवी स्कूल के समीप एक घायल बारहसिंगा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब वन्यजीव को घायल अवस्था में देखा तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभागों को दी गई। सूचना मिलते ही अटल कामधेनु गौसेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची और बिना देरी किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने सतर्कता और सावधानी के साथ बारहसिंगा को सुरक्षित काबू में लिया, ताकि उसे किसी प्रकार की और चोट न पहुंचे। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया, जिसकी टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की। प्राथमिक उपचार के बाद वन्यजीव की स्थिति को स्थिर किया गया। अधिकारियों की निगरानी में बारहसिंगा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की भी भीड़ जुट गई, लेकिन टीम ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए सफलतापूर्वक अभियान को अंजाम दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए अटल कामधेनु गौसेवा संस्थान और वन विभाग की टीम की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की।
    2
    शहडोल। आज सुबह कल्याणपुर स्थित केवी स्कूल के समीप एक घायल बारहसिंगा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब वन्यजीव को घायल अवस्था में देखा तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभागों को दी गई।
सूचना मिलते ही अटल कामधेनु गौसेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची और बिना देरी किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने सतर्कता और सावधानी के साथ बारहसिंगा को सुरक्षित काबू में लिया, ताकि उसे किसी प्रकार की और चोट न पहुंचे।
इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया, जिसकी टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की। प्राथमिक उपचार के बाद वन्यजीव की स्थिति को स्थिर किया गया। अधिकारियों की निगरानी में बारहसिंगा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की भी भीड़ जुट गई, लेकिन टीम ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए सफलतापूर्वक अभियान को अंजाम दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए अटल कामधेनु गौसेवा संस्थान और वन विभाग की टीम की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की।
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.