Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान में सरकारी जांच में IPS किशन सहाय निर्दोष पाए गए हैं। अब वे कल से अपनी ड्यूटी फिर से संभालेंगे। इस फैसले से उनके ऊपर लगे आरोपों पर विराम लग गया है।
Khushal Parihar Khushal Pariha
राजस्थान में सरकारी जांच में IPS किशन सहाय निर्दोष पाए गए हैं। अब वे कल से अपनी ड्यूटी फिर से संभालेंगे। इस फैसले से उनके ऊपर लगे आरोपों पर विराम लग गया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान में सरकारी जांच में IPS किशन सहाय निर्दोष पाए गए हैं। अब वे कल से अपनी ड्यूटी फिर से संभालेंगे। इस फैसले से उनके ऊपर लगे आरोपों पर विराम लग गया है।1
- सोलर कम्पनी निर्माण कार्य के दौरान तोड़ी 6 पानी की पाइप लाइनें देचू पंचायत समिति के गांव सगरा की रहवासियों ढाणियों में भीषण जल संकट। देचू/फलोदी: देचू पंचायत समिति क्षेत्र के गांव सगरा में सोलर कम्पनी के निर्माण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। निर्माण कार्य करते समय करीब 6 पानी की पाइप लाइनें टूट जाने से आसपास की ढाणियों में भीषण जल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कम्पनी द्वारा बिना सावधानी के मशीनों से खुदाई करने के कारण पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं, जिससे कई घरों तक पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से पानी नहीं मिलने के कारण महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से जल्द पाइप लाइनें दुरुस्त करवाने तथा कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- किसान की फसल हुई चोरी….. चामू तहसील का मामला (4 बोरी जीरा और 120 लीटर डीज़ल ले गए चोर) किसान की फसल हुई चोरी….. चामू तहसील का मामला (4 बोरी जीरा और 120 लीटर डीज़ल ले गए चोर)1
- जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, बाल बांका कर सके ना .1
- जैसलमेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी में बड़ा हादसा! AC में भरी जाने वाली R-32 गैस के सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट, बाइक पर रखा सिलेंडर अचानक दो हिस्सों में फटा, धमाके में AC मैकेनिक गंभीर घायल, घटना CCTV कैमरे में कैद, घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया, सिलेंडर की गुणवत्ता पर उठे सवाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी।1
- रियाँबड़ी क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले रियाँबड़ी(नागौर)रियाँबड़ी उपखण्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज गर्मी और उमस के बीच अचानक आसमान में काले घने बादल छा गए। इसके बाद तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान नजर आ रहे थे, लेकिन अचानक बदले मौसम ने माहौल पूरी तरह बदल दिया। तेज हवाओं के साथ चली धूल भरी आंधी से कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बाजारों में लोग बारिश और आंधी से बचने के लिए दुकानों व सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते दिखाई दिए।बारिश शुरू होते ही बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने मौसम का आनंद लिया, जबकि किसानों के चेहरे भी खिल उठे। किसानों का कहना है कि इस बारिश से गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ फसलों और पशुओं को भी फायदा पहुंचेगा।बीते करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में तेज गर्मी का असर बना हुआ था। लगातार बढ़ते तापमान के कारण आमजन बेहाल थे। शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को ठंडा कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।4
- अधिवक्ता फिरोज खान मेहर के कृषि फार्म में अचानक लगी आग से मची अफरा तफरी गोमट पुलिया के पास कृषि फार्म में लगी आग, दमकल ने 40 मिनट में पाया काबू पोकरण क्षेत्र में गोमट पुलिया के पास स्थित अधिवक्ता फिरोज खान के कृषि फार्म पर शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। दमकल कार्मिक सुरेश कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 6:10 बजे मीडिया को घटना की जानकारी दी। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया।1
- 87 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हुए पीर श्री 1008 मंगलनाथ जी महाराज , श्री भूचरनाथ धाम बड़ा आसन में संत समाज और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई नागौर/थांवला,,थांवला क्षेत्र के निकट स्थित ग्राम बड़ा आसन के प्रसिद्ध श्री भूचरनाथ जी धाम के मठाधीश पीर श्री श्री 1008 मंगलनाथ जी महाराज गुरुवार शाम ब्रह्मलीन हो गए। 87 वर्ष की आयु में उन्होंने मंदिर परिसर में अंतिम सांस ली। उनके देवलोकगमन की खबर फैलते ही आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालुओं और संतों का धाम में पहुंचना शुरू हो गया। संत समाज से मिली जानकारी के अनुसार पीर श्री मूल रूप से नेपाल के काठमांडू निवासी थे। करीब 35 वर्ष की आयु में उन्होंने भर्तहरी वैराग नाथ संप्रदाय को अपनाकर सांसारिक जीवन त्याग दिया था। इसके बाद उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर तपस्या और भक्ति साधना की। 14 नवंबर 1998 को वे बड़ा आसन स्थित श्री भूचरनाथ धाम पहुंचे और पिछले 28 वर्षों से लगातार यहां साधना और सेवा में लीन रहे।गुरुवार रात मंदिर परिसर में उनके पार्थिव शरीर को भक्तों के अंतिम दर्शन के लिए विराजित किया गया। पूरी रात भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। शुक्रवार को भर्तहरी वैराग संत महापुरुषों और विभिन्न मठों के मठाधीशों के सानिध्य में अंतिम बैकुंठ यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ उन्हें समाधि दी गई। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित कर माथा टेकते हुए अंतिम विदाई दी। संत समाज के अनुसार शनिवार को परंपरा के अनुसार इस गद्दी पर नए मठाधीश को चादर ओढ़ाकर विराजमान करने का निर्णय लिया जाएगा, जिस पर संत समाज और ग्रामीणों की सहमति से अंतिम मुहर लगेगी।3