Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसान की फसल हुई चोरी….. चामू तहसील का मामला (4 बोरी जीरा और 120 लीटर डीज़ल ले गए चोर) किसान की फसल हुई चोरी….. चामू तहसील का मामला (4 बोरी जीरा और 120 लीटर डीज़ल ले गए चोर)
RCR MEDIA
किसान की फसल हुई चोरी….. चामू तहसील का मामला (4 बोरी जीरा और 120 लीटर डीज़ल ले गए चोर) किसान की फसल हुई चोरी….. चामू तहसील का मामला (4 बोरी जीरा और 120 लीटर डीज़ल ले गए चोर)
More news from Jodhpur and nearby areas
- किसान की फसल हुई चोरी….. चामू तहसील का मामला (4 बोरी जीरा और 120 लीटर डीज़ल ले गए चोर) किसान की फसल हुई चोरी….. चामू तहसील का मामला (4 बोरी जीरा और 120 लीटर डीज़ल ले गए चोर)1
- #जोधपुर जोधपुर कमिश्नरेट के लूणी थाना क्षेत्र में बजरी खनन की सूचना पर लूणी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की पुलिस ने दो भरे हुए डंपर जब्त कर लिए और उन्हें पुलिस चौकी में खड़ा करवाया है साथ ही इस मामले की सूचना खनन विभाग जोधपुर को भी दे दी गई है अवैध खनन पर सख्तीलूणी पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर अवैध बजरी खनन करने वालों को सख्त संदेश गया है फिलहाल दोनों डंपर पुलिस चौकी में सुरक्षित रखे गए हैं और आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया है मामले की जांच जारी है1
- चलती ट्रक में अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान BNC NEWS, जोधपुर बोरुंदा बीटन मार्ग पर बीती रात्रि को एक ट्रक में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गईं। वहीं चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। चालक व ट्रक मालिक सद्दाम पुत्र अतुल खान निवासी अलवर ने बताया कि उसकी खाली ट्रक लेकर बोरुंदा से बीटन स्तिथ हॉटल पर खाना खाने जा रहा था। इस दौरान वह बीटन व बोरुंदा सरहद में पेट्रोल पम्प से थोड़ा आगे निकला ही था कि अचानक ट्रक की केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने लगी। चालक ने अपनी सूझ बूझ से ट्रक को रोड़ किनारे खडा किया। तो आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते ट्रक की केबिन में आग विकराल हो गई। आस पास के ग्रामीणों ने घटना देख़ खेतों में दवाई छिड़कने की स्प्रे मशीन से आग पर काबू पाया गया। घटना इस्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना में चालक का टीशर्ट जलने के साथ ही मामूली चोटलगी। ईधर ग्रामीणों ने टॉल क्षेत्राधिकार व स्थानिक प्रशासन से दमकल की मंग की।2
- राजस्थान में सरकारी जांच में IPS किशन सहाय निर्दोष पाए गए हैं। अब वे कल से अपनी ड्यूटी फिर से संभालेंगे। इस फैसले से उनके ऊपर लगे आरोपों पर विराम लग गया है।1
- जोधपुर के माता के धाम क्षेत्र में एक निजी बस के अंदर ड्राइवर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों की जांच जारी है।1
- सोलर कम्पनी निर्माण कार्य के दौरान तोड़ी 6 पानी की पाइप लाइनें देचू पंचायत समिति के गांव सगरा की रहवासियों ढाणियों में भीषण जल संकट। देचू/फलोदी: देचू पंचायत समिति क्षेत्र के गांव सगरा में सोलर कम्पनी के निर्माण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। निर्माण कार्य करते समय करीब 6 पानी की पाइप लाइनें टूट जाने से आसपास की ढाणियों में भीषण जल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कम्पनी द्वारा बिना सावधानी के मशीनों से खुदाई करने के कारण पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं, जिससे कई घरों तक पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से पानी नहीं मिलने के कारण महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से जल्द पाइप लाइनें दुरुस्त करवाने तथा कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- रियाँबड़ी क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले रियाँबड़ी(नागौर)रियाँबड़ी उपखण्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज गर्मी और उमस के बीच अचानक आसमान में काले घने बादल छा गए। इसके बाद तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान नजर आ रहे थे, लेकिन अचानक बदले मौसम ने माहौल पूरी तरह बदल दिया। तेज हवाओं के साथ चली धूल भरी आंधी से कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बाजारों में लोग बारिश और आंधी से बचने के लिए दुकानों व सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते दिखाई दिए।बारिश शुरू होते ही बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने मौसम का आनंद लिया, जबकि किसानों के चेहरे भी खिल उठे। किसानों का कहना है कि इस बारिश से गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ फसलों और पशुओं को भी फायदा पहुंचेगा।बीते करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में तेज गर्मी का असर बना हुआ था। लगातार बढ़ते तापमान के कारण आमजन बेहाल थे। शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को ठंडा कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।4
- यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । जिसमें 78 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने हनुमान सिंह खांगटा पर लगाए आरोप । पुलिस से भी मदद की लगा रहे है गुहार ।1