Shuru
Apke Nagar Ki App…
6 दिनों में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, लगातार कार्रवाई से मचा हड़कंप
Prince ojha
6 दिनों में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, लगातार कार्रवाई से मचा हड़कंप
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कलेक्टर ने जनसुनवाई में 75 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश अनूपपुर - कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त 75 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही कर आवेदकों को राहत पहुंचाने तथा समस्याओं का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में वार्ड क्रमांक 13 अनूपपुर निवासी गुड़िया कुशवाहा ने दिव्यांगता के कारण आवागमन की सुविधा के लिए ई-स्कूटर उपलब्ध कराने, ग्राम दुलहरा निवासी शिवकुमार साहू ने रोजगार उपलब्ध कराने तथा तहसील कोतमा के ग्राम बुढ़ानपुर निवासी जोगू चौधरी ने किसान सम्मान निधि योजना, राशन कार्ड एवं पेंशन योजना में नाम जुड़वाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम लहरपुर निवासी भूरेलाल राठौर ने देवालय स्थल की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराने तथा ग्राम करनपठार, तहसील पुष्पराजगढ़ निवासी शिवकुमार सिंह ने सियार के काटने से हुए उपचार पर राहत राशि दिलाने की मांग रखी। इसी क्रम में ग्राम भोलगढ़ निवासी केदार गुप्ता ने बारिश से धान की फसल खराब होने पर मुआवजा दिलाने, ग्राम बरबसपुर तहसील अनूपपुर निवासी अयोध्या प्रसाद ने कृषि भूमि तक पहुंचने के लिए रास्ता उपलब्ध कराने, जैतहरी के वार्ड क्रमांक 15 निवासी बीसू राय ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा ग्राम कटकोना निवासी सूरज नामदेव ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने की मांग की। ग्राम गोंदी, पंचायत गोंदा निवासी सुग्रीव सिंह ने राशन पात्रता पर्ची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलबीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- 6 दिनों में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, लगातार कार्रवाई से मचा हड़कंप1
- # शहडोल में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी क्रांति! अब हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और न्यूरोसर्जरी का इलाज आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क **आदित्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में कॉर्डियोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी की सेवाएं शुरू, संभाग के मरीजों को महानगरों की दौड़ से मिलेगी राहत** **शहडोल।** विंध्य और शहडोल संभाग के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में आदित्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, शहडोल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत कॉर्डियोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी की महत्वपूर्ण सेवाएं शुरू करने की जानकारी दी है। अस्पताल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अब पात्र आयुष्मान कार्डधारियों को हृदय रोग, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर बीमारियों का उपचार निर्धारित योजना पैकेज एवं पात्रता के अनुसार कैशलेस और निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल से शहडोल, उमरिया, अनूपपुर सहित डिंडौरी, मंडला, सीधी और सीमावर्ती छत्तीसगढ़ के मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए जबलपुर, भोपाल, नागपुर, रायपुर और दिल्ली जैसे महानगरों की ओर जाने की मजबूरी कम हो सकती है। ### हार्ट अटैक से ब्रेन स्ट्रोक तक अत्याधुनिक उपचार की सुविधा अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कॉर्डियोलॉजी विभाग में हार्ट अटैक, कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, स्टेंट प्रत्यारोपण और पेसमेकर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं न्यूरोसर्जरी विभाग में ब्रेन हेमरेज, ब्रेन स्ट्रोक, सिर की गंभीर चोट, ब्रेन ट्यूमर, स्लिप डिस्क और रीढ़ की हड्डी से संबंधित जटिल बीमारियों के उपचार एवं ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में अत्याधुनिक कैथ लैब, मॉड्यूलर न्यूरो ऑपरेशन थिएटर, क्रिटिकल केयर आईसीयू और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के माध्यम से 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। ### गोल्डन ऑवर में इलाज से बचाई जा सकेगी मरीजों की जान हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोट के मामलों में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। चिकित्सा विज्ञान में इसे गोल्डन ऑवर कहा जाता है। हार्ट अटैक के मरीजों में समय पर एंजियोप्लास्टी और ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों में निर्धारित समय के भीतर उचित उपचार मिलने से गंभीर जटिलताओं और जान के खतरे को कम किया जा सकता है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि स्थानीय स्तर पर कैथ लैब और न्यूरोसर्जरी की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को दूसरे शहरों तक ले जाने में लगने वाला महत्वपूर्ण समय बचेगा। ### कॉर्डियोलॉजी विभाग में ये सुविधाएं उपलब्ध अस्पताल की प्रेस विज्ञप्ति में हृदय रोगियों के लिए निम्नलिखित सुविधाओं का उल्लेख किया गया है— - डिजिटल ईसीजी एवं 24 घंटे होल्टर मॉनिटरिंग। - 3D/4D कलर डॉपलर इकोकार्डियोग्राफी। - ट्रेडमिल टेस्ट (TMT) एवं स्ट्रेस इको। - कोरोनरी एंजियोग्राफी। - प्राइमरी एवं इलेक्टिव एंजियोप्लास्टी। - अत्याधुनिक स्टेंट प्रत्यारोपण। - सिंगल एवं डुअल चैंबर पेसमेकर। - पेरिफेरल वैस्कुलर इंटरवेंशन। ### न्यूरोसर्जरी में जटिल ऑपरेशन की सुविधा मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए अस्पताल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप और समर्पित न्यूरो आईसीयू की व्यवस्था होने की जानकारी दी गई है। इनमें प्रमुख रूप से— - ब्रेन हेमरेज एवं सिर की गंभीर चोट की सर्जरी। - ब्रेन ट्यूमर का माइक्रोसर्जिकल उपचार। - एन्यूरिज्म एवं एवीएम से संबंधित सर्जरी। - हाइड्रोसिफेलस का उपचार। - स्लिप डिस्क एवं साइटिका की माइक्रो-डिस्केक्टॉमी। - रीढ़ की हड्डी का फिक्सेशन एवं फ्यूजन। - स्पाइनल ट्यूमर सर्जरी। - सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी। ### आयुष्मान कार्डधारियों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया जाता है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार योजना के निर्धारित पैकेज के तहत भर्ती, आईसीयू, आवश्यक जांच, सर्जरी, दवाइयां और संबंधित उपचार सुविधाओं का लाभ कैशलेस दिया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर, आदिवासी और ग्रामीण परिवारों को गंभीर बीमारियों के महंगे इलाज में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ### आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने की प्रक्रिया मरीज एवं उनके परिजन अस्पताल के आयुष्मान हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आयुष्मान कार्ड अथवा पात्रता संबंधी दस्तावेज और आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। अस्पताल में आयुष्मान मित्र द्वारा पात्रता का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद बीमारी के अनुसार संबंधित योजना पैकेज की स्वीकृति लेकर उपचार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ### डॉ. आदित्य द्विवेदी ने बताया जनसेवा का संकल्प आदित्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आदित्य द्विवेदी ने इस पहल को क्षेत्र के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य है कि विंध्य और शहडोल संभाग का कोई भी नागरिक पैसों की कमी अथवा महानगरों की दूरी के कारण उचित इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अत्याधुनिक फ्लैट-पैनल कैथ लैब, न्यूरो-नेविगेशन सपोर्टेड मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, क्रिटिकल केयर आईसीयू और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के माध्यम से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने की तैयारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सीने में दर्द, सांस फूलना, अचानक पसीना आना, हाथ-पैर में कमजोरी, मुंह टेढ़ा होना, बोलने में परेशानी अथवा सड़क दुर्घटना में सिर पर चोट लगने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सहायता लें। ### शहडोल के स्वास्थ्य इतिहास में महत्वपूर्ण पहल आदित्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कॉर्डियोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी सेवाओं की शुरुआत को शहडोल संभाग के स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही उनके समय और आर्थिक संसाधनों की बचत होने की उम्मीद है। **जनहित में संदेश:** गंभीर बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर अस्पताल पहुंचें और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपनी पात्रता एवं उपलब्ध उपचार पैकेज की जानकारी प्राप्त करें। **स्थान: आदित्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, शहडोल (मध्यप्रदेश)।** रिपोर्ट: पंडित कृष्णा मिश्रा, पत्रकार1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | खन्नौधी क्षेत्र में 38 हाथियों का विशाल झुंड पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत! 📍 शहडोल | खन्नौधी वन परिक्षेत्र खन्नौधी वन परिक्षेत्र अंतर्गत मलवाथर बीट के झंडी टोला में लगभग 38 हाथियों का विशाल समूह पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हाथियों का यह झुंड जंगल की जाली तोड़कर जंगल के अंदर प्रवेश कर गया है। ⚠️ इन गांवों की ओर बढ़ सकता है हाथियों का झुंड! हाथियों का यह समूह किसी भी समय खाड़, रतहर, बरहा, उदयपुर, खोहरी एवं खन्नौधी की ओर बढ़ सकता है। ऐसे में ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। 🔴 आमजन से विशेष अपील एवं सावधानी! ▪️ रात्रि के समय खेत-खलिहान में अकेले जाने से बचें। ▪️ रात में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। ▪️ जंगल एवं हाथियों की संभावित आवाजाही वाले रास्तों से दूरी बनाए रखें। ▪️ हाथियों के झुंड के पास जाने, उन्हें घेरने या छेड़ने का प्रयास बिल्कुल न करें। ▪️ हाथियों की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग एवं आसपास के ग्रामीणों को दें। ⚠️ सावधान रहें! हाथियों का झुंड किसी भी समय किसी भी दिशा में आगे बढ़ सकता है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। अपनी सुरक्षा करें, परिवार को सुरक्षित रखें और इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।1
- जरुरी सूचना डिंडोरी कलेक्टर से लगायी जिंदा करने की गुहार शासन की सिस्टम की लापरवाही से जिंदा महिला की छीनी पहचान,, जिंदा व्यक्ति को मृत मानकर अधिकारी यो के द्वारा शासन के योजना से राशन से वंचित कर देना संवेदनहीनता को दर्शाता है । मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला के मेहंदबानी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बहादुर के जिंदा महिला को समग्र आईडी से मृत घोषित कर दिया गया है जबकि महिला जिंदा है महिला ने जिला कार्यालय कलेक्टर से जिंदा करने की लगाई गुहार2
- उमरिया में 30वें जिला युवा उत्सव का आयोजन, युवाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश नुक्कड़ नाटक, लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर उमरिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग उमरिया के तत्वावधान में मंगलवार, 4 नवंबर को रानी दुर्गावती भवन में 30वें जिला युवा उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस वर्ष युवा उत्सव की थीम "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" रखी गई, जिसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन एवं चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों और टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने नशे के दुष्परिणामों को उजागर करते हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में मां विरासनी देवी लोकमंच पाली की टीम ने लोकगीत विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं कविता लेखन प्रतियोगिता में हंसवाहिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया की छात्रा माही बर्मन ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श कॉलेज की छात्रा पुष्पांजलि प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता की प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उमरिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में युवा उत्सव के संयोजक एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा, जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मनीष तिवारी, आर.पी. राय, शंभू सोनी, हाई स्कूल गुलगुली के प्राचार्य राजकुमार महोबिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- पसान नगर पालिका में सियासी संग्राम तेज, अध्यक्ष राम अवध सिंह सहित 17 पार्षद पहुंचे भालूमाड़ा थाना, उपाध्यक्ष अजय यादव के खिलाफ सौंपा ज्ञापन अनूपपुर। जिले के पसान नगर पालिका परिषद में इन दिनों सियासी हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह के नेतृत्व में 17 वार्ड पार्षदों ने भालूमाड़ा थाना पहुंचकर नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित किए जाने से जुड़ा है। पार्षदों का आरोप है कि फेसबुक पर '6-6 लाख में बिकने वाला पार्षद' जैसे पोस्ट साझा कर उनकी छवि खराब करने और जनप्रतिनिधियों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल सहित 17 पार्षदों ने भालूमाड़ा थाना प्रभारी एवं एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा विवाद पार्षदों ने सोशल मीडिया पर चल रहे कथित भ्रामक पोस्ट को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि इस तरह की पोस्ट से जनप्रतिनिधियों की सामाजिक और राजनीतिक छवि प्रभावित हो रही है। फिलहाल मामले में पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। अब देखना होगा कि इस सियासी विवाद में पुलिस जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।1
- *केन्द्रीय विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित* *न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक* *डिंडौरी, 03 नवंबर 2026* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डौरी द्वारा केन्द्रीय विद्यालय डिण्डौरी और शासकीय नवीन बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहपुरा में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती शशिकांता वैश्य के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पवन कुमार पटेल, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा श्री कर्नल सिंह श्याम के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री रविन्द्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के अधिकारों, स्वयं की सुरक्षा के उपायों तथा बाल संरक्षण के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी असहज अथवा आपत्तिजनक स्थिति में बिना संकोच अपने अभिभावकों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। *साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक* साइबर सेल से उपस्थित श्री मुकेश प्रधान ने मोबाइल के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग, उसके लाभ एवं संभावित दुष्प्रभावों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। साथ ही सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी। *निःशुल्क विधिक सहायता एवं कैरियर मार्गदर्शन की दी जानकारी* कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पवन कुमार पटेल ने निःशुल्क विधिक सहायता की सुविधाओं, विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, पॉक्सो एक्ट एवं कैरियर मार्गदर्शन के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने सुरक्षित बचपन अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध की स्थिति में उचित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री नजीर खान, विद्यालयीन स्टॉफ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डौरी का स्टॉफ उपस्थित रहा।4