कोरिया पुलिस में 11 आरक्षकों को मिली नियुक्ति,कोरिया बैकुंठपुर कोरिया पुलिस में 11 आरक्षकों को मिली नियुक्ति कोरिया, जिला पुलिस बल कोरिया में आरक्षक संवर्ग चयन प्रक्रिया 2023-24 के अंतर्गत नियुक्ति की प्रक्रिया निरंतर जारी है। चयनित अभ्यर्थियों की अनुमोदित सूची दिनांक 09 दिसंबर 2025 को प्राप्त होने के पश्चात सभी अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन, चिकित्सकीय परीक्षण एवं जाति सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। इन समस्त प्रक्रियाओं में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को चरणबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में अब तक जिले में आरक्षक (जीडी) के 14 एवं आरक्षक चालक के 06 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा चुकी है। इसी कड़ी में आज दिनांक 30 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे द्वारा कुल 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए गए। इनमें आरक्षक (जीडी) के 06 एवं आरक्षक चालक के 05 अभ्यर्थी शामिल हैं। नियुक्त किए गए अभ्यर्थियों में आरक्षक (जीडी) के रूप में सुनील कुमार, नीरज कुमार, सरला कुमारी, विकास कुमार यादव, चंद्र प्रताप सिंह एवं हीरा सिंह शामिल हैं। वहीं चालक आरक्षक के रूप में सुशील कुमार यादव, प्रदीप कुमार केवट, महेंद्र सिंह, सूरज कुमार यादव एवं नीलांबर प्रसाद यादव को नियुक्ति प्रदान की गई है। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा नियुक्त अभ्यर्थियों को शीघ्र ही ज्वाइनिंग कराकर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस नियुक्ति से पुलिस बल को मजबूती मिलने के साथ ही कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।
कोरिया पुलिस में 11 आरक्षकों को मिली नियुक्ति,कोरिया बैकुंठपुर कोरिया पुलिस में 11 आरक्षकों को मिली नियुक्ति कोरिया, जिला पुलिस बल कोरिया में आरक्षक संवर्ग चयन प्रक्रिया 2023-24 के अंतर्गत नियुक्ति की प्रक्रिया निरंतर जारी है। चयनित अभ्यर्थियों की अनुमोदित सूची दिनांक 09 दिसंबर 2025 को प्राप्त होने के पश्चात सभी अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन, चिकित्सकीय परीक्षण एवं जाति सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। इन समस्त प्रक्रियाओं में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को चरणबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में अब तक जिले में आरक्षक (जीडी) के 14 एवं आरक्षक चालक के 06 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा चुकी है। इसी कड़ी में आज दिनांक 30 मार्च 2026 को
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे द्वारा कुल 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए गए। इनमें आरक्षक (जीडी) के 06 एवं आरक्षक चालक के 05 अभ्यर्थी शामिल हैं। नियुक्त किए गए अभ्यर्थियों में आरक्षक (जीडी) के रूप में सुनील कुमार, नीरज कुमार, सरला कुमारी, विकास कुमार यादव, चंद्र प्रताप सिंह एवं हीरा सिंह शामिल हैं। वहीं चालक आरक्षक के रूप में सुशील कुमार यादव, प्रदीप कुमार केवट, महेंद्र सिंह, सूरज कुमार यादव एवं नीलांबर प्रसाद यादव को नियुक्ति प्रदान की गई है। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा नियुक्त अभ्यर्थियों को शीघ्र ही ज्वाइनिंग कराकर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस नियुक्ति से पुलिस बल को मजबूती मिलने के साथ ही कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।
- Post by Manoj Gupta Driver4
- बलरामपुर जिला के बिकास खंड kusmi में आक्रोश मुस्लिम समुदाय ने दिया अल्टीमेटम, आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कल चक्का जाम की चेतावनी बिकासखंड kusmi क्षेत्र में हाल ही में हुए विवादित मामले को लेकर मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त उबाल है। पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से नाराज समुदाय के लोगों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। समुदाय ने प्रशासन को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि यदि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे नहीं हुआ, तो कल पूरे क्षेत्र में उग्र आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवादित घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है और खुलेआम घूम रहा है। इस स्थिति ने न केवल लोगों के गुस्से को भड़काया है, बल्कि क्षेत्र में भय का माहौल भी पैदा कर दिया है। समुदाय के प्रतिनिधियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत और साक्ष्य सौंपने के बावजूद pulis और स्थानीय प्रशासन मौन साधे हुए है। मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने आज एक बैठक कर रणनीति तैयार की। बैठक के बाद उन्होंने कड़े शब्दों में कहा हमने हमेशा शांति और कानून का सम्मान किया है, लेकिन हमारी सहनशीलता को कमजोरी न समझा जाए। यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता है, तो हम सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। कल होने वाले चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं कि आखिर क्यों अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन की ढिलाई मामले को और अधिक तूल दे सकती है।1
- एंकर..बलरामपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां जंगलों की सुरक्षा पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के बेलकोना गांव में हजारों पेड़ों की कटाई कर वन भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस पूरे मामले में जिम्मेदारों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। विओ. 01 बलरामपुर जिले में इन दिनों अवैध कब्जा और जमीन हथियाने का खेल तेजी से बढ़ता जा रहा है। कहीं फर्जी पट्टे जारी हो रहे हैं, तो कहीं जंगलों को काटकर वन भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। इसी कडी मे एक मामला शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के बेलकोना गांव का है… जहां कभी हजारों बेशकीमती पेड़ों से भरा हणहा जंगल आज उजड़ने की कगार पर पहुंच चुका है। आरोप है कि जंगल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले ही इस पूरे खेल में शामिल हो गए। सैकड़ों-हजारों एकड़ वन भूमि को सौदेबाजी कर बेच दिया गया… और धीरे-धीरे इस पर कब्जा कर लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह अवैध कटाई और कब्जा लंबे समय से चल रहा था… लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। विओ..02हमारा जंगल खत्म हो रहा है… पेड़ काट दिए गए हैं… अगर अभी कार्रवाई नहीं हुई तो सब बर्बाद हो जाएगा।स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि जंगल ही उनका जीवन है यहीं से उन्हें पानी, लकड़ी और रोज़गार मिलता है। लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि जंगल खुद मदद की गुहार लगा रहा है… इस पूरे मामले ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर जब जंगल काटा जा रहा था… तब जिम्मेदार कहां थे? क्या यह सब उनकी जानकारी में हो रहा था… या फिर जानबूझकर अनदेखी की ग1
- Post by Singrauli Madhya Pradesh1
- Post by Mr Dayashankar Yadav2
- शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के बेलकोना गांव में हजारों पेड़ों की कटाई कर वन भूमि पर अवैध कब्जा_सुनिए क्या कहा आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर ने1
- सोशल मीडिया में विकासखंड के कुसमी के कुछ लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किए थे जिसको लेकर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कुसमी थाना और बलरामपुर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपे थे लेकिन आज तक उसे ज्ञापन में किसी प्रकार के कोई पहले की गई जिसको लेकर के कुसमी के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कल सड़कों पर उतरेंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे अली खान बलरामपुर से1
- बलरामपुर जिले के थाना रघुनाथनगर क्षेत्र में मवेशी तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चार आरोपी गिरफ्तार1
- फिलहाल कार्यकारिणी होल्ड है...!1