Shuru
Apke Nagar Ki App…
हेड कांस्टेबल के सूने मकान से नकदी और जेवरात पार - बेखौफ चोरों ने एक वर्ष पूर्व भी दिया था चोरी की वारदात को अंजाम, अब तक नहीं हुआ पूर्व में हुई चोरी का खुलासा - दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवला गांव का मामला डूंगरपुर जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे खाकी को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवला गांव का है, जहाँ एक हेड कांस्टेबल के सूने मकान को निशाना बनाकर चोर हजारों की नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर ले गए।
Dungarpur Fast News
हेड कांस्टेबल के सूने मकान से नकदी और जेवरात पार - बेखौफ चोरों ने एक वर्ष पूर्व भी दिया था चोरी की वारदात को अंजाम, अब तक नहीं हुआ पूर्व में हुई चोरी का खुलासा - दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवला गांव का मामला डूंगरपुर जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे खाकी को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवला गांव का है, जहाँ एक हेड कांस्टेबल के सूने मकान को निशाना बनाकर चोर हजारों की नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर ले गए।
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के पाल गामड़ी गांव में पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पाल गामड़ी निवासी हाजा पुत्र कलू डामोर एवं उसका पुत्र विपुल गुरुवार दोपहर 1 बजे खेरवाड़ा से निर्माणाधीन मकान के लिए सामान खरीदने गए थे। लौटते समय विपुल ऑटो में बाथरूम का दरवाजा, पाइप एवं अन्य सामान लेकर गांव आ रहा था, जबकि उसके पिता हाजा बाइक से ऑटो के पीछे चल रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव पहुंचने पर 10 से 15 लोगों ने विपुल का रास्ता रोक लिया और उसके साथ लात-घूंसों, पत्थरों तथा हाथ में पहने जाने वाले हथियार से मारपीट कर दी। घायल विपुल किसी तरह बचकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हाजा आरोपियों के घर कारण पूछने गया, जहां उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घायलों को पहले 108 एंबुलेंस की सहायता से शीशोद पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल पिता-पुत्र का इलाज जारी है।1
- डूंगरपुर जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक (जेटीए) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। वीबी जीरामजी (नरेगा) कार्मिक संघ के बैनर तले डूंगरपुर जिले के जेटीए आज से अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर उतर गये है | जिसके तहत जेटीए ने कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की ओर अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद की |1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी ने कोटा के लोकप्रिय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण जी व्यास साहब से राजस्थान बार काउंसिल के शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने पर। विशेष साक्षात्कार लिया क्या कह रहे हैं डीजे एस एन व्यास साहब सुनिये। सुचारू चुनाव संपन्न करने पर उन्होंने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरी कार्यकारिणी और कोटा न्यायालय के समस्त वरिष्ठ कनिष्ट वकीलों और महिला वकीलों का हृदय के अंदर तल से आभार निरूपित किया है। जिन्होंने बहुत शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ इस चुनाव को संपन्न कराया। और कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। उन्होंने आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल शहर पुलिस कप्तान तेजस्विनीजी का आभार व्यक्त किया है। कि उन्होंने पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की।1
- सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के राखोडिया गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। घटना 20 अप्रैल की है, जब राखोडिया निवासी इन्दिरा अपने रिश्तेदारी में गई हुई थी। शाम को घर लौटने पर उसे जानकारी मिली कि उसके पति कान्ति रोत के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने प्राथमिक स्कूल के पास मारपीट की। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लात-घूसों से हमला कर दिया, जिससे कान्ति रोत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धम्बोला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेश पुत्र मोहन रोत और कांति पुत्र शिवा भगोरा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल ने बताया कि “मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।” पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति नियंत्रण में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। मामूली विवाद का यह गंभीर परिणाम समाज के लिए भी एक बड़ा संदेश है।1
- पुराने बने एनीकट पर पंचायत समिति ने कर दिया नया निर्माण ,7लाख की लागत से बनाया था एनीकट,10माह में टूटा,ग्राम पंचायत झरियाणा में पंचायत समिति द्वारा बनवाया गया था एनीकट साबला पंचायत समिति द्वारा ग्राम पंचायत झरियाना में 10 माह पूर्व बनाया ग्राम पंचायत झरियाणा में पंचायत समिति द्वारा बनवाया गया था एनीकट टूट गया है ।जिससे ग्रामीणों ने घटिया निर्माण को लेकर नाराजगी जताई है वही कहा कि पुराने बने एनीकट पर नया निर्माण कार्य कर राशि का दुरुपयोग करने के आरोप भी लगाया है । साबला पंचायत समिति द्वारा ग्राम पंचायत झरियाना में रमण नाथु के खेत के पास एमजेएसए 2.0 के तहत 7लाख की लागत से एनीकट का निर्माण करवाया गया था ।जिस कार्य को 11जनवरी 25 को प्रारंभ कर 14जून 25को पूर्ण कर दिया गया था। यह एनीकट 10माह में जीर्ण शीर्ण हो चुका है ।जिसे लेकर काश्तकारों ने विरोध जताया है । वही कहा कि यहा पूर्व में ग्राम पंचायत काब्जा ग्राम के द्वारा 1995 से 2000 के बीच एनीकट बनाया गया था । झरियाना ग्राम पंचायत बनने के बाद इसी पुराने बने एनीकट पर पंचायत समिति द्वारा रिपेयरिंग कर सात लाख की राशि उठाने के आरोप भी लगाए है। काश्तकारों ने इस मामले की जांच कर एनीकट को दुरुस्त करने की मांग की है । इधर पंचायत समिति के सहायक अभियंता द्वारा बेतुका बयान दिया गया और कहा कि अतिवृष्टि से टूट गया होगा ।ठीक करवा देंगे । हनुमान सिंह राठौड़ कार्यकारी अधिकारी डुंगरपुर _मुझे जानकारी में नहीं है ।जांच करवा लेते है।3
- गौ माता को राष्ट माता बनाने का संघर्ष अभी भी जारी है पिछले कही वर्षों से गौ माता को राष्ट माता बनाने के लिए कही लोगों ने जान तक दि हे कांग्रेस शासन के दौरान सबसे चर्चित घटना 7 नवंबर 1966 की है, जब संसद के बाहर गौ रक्षा की मांग कर रहे साधु-संतों पर पुलिस ने गोली चलाई थी। गोपाष्टमी के दिन हुए इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में कई साधुओं की जान गई थी, जिसे लेकर इंदिरा गांधी सरकार की काफी आलोचना हुई थी। और आज भी ,आज भी संघर्ष (संग्राम) जारी हे उस वक़्त 10000 हजार साधु संतो के मारे जाने की खबर मीडिया में थी अब भी संघर्ष जारी हे2
- डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के खड़गदा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक जैन मंदिर और दो सूने मकान के ताले तोड़कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। चोरों ने मंदिर में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन मुख्य कमरे का ताला नहीं टूटने से वहां बड़ी वारदात टल गई। हालांकि सूने मकानो से चोर हजारों की नकदी और जेवरात ले उड़े।1
- डूंगरपुर। धम्बोला थाना पुलिस ने राखोडिया गांव के बिनौले में मामूली कहासुनी के बाद हुई हत्या की वारदात का 48 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया इन्दिरा पत्नी कान्ति रोत निवासी राखोडिया गांव, रास्तापाल थाना धम्बोला ने रिपोर्ट दी कि वह गड़ा वाटेश्वर मेहमान गई हुई थी और उसका पति कान्ति रोत घर पर था। शाम करीब 8 बजे घर लौटने पर उसके भतीजे तकु उर्फ तेजपाल ने बताया कि राखोडिया प्राथमिक स्कूल के पास कान्ति रोत के साथ कांति पिता शिवा भगोरा निवासी माना तलाई तथा उसके साथियों सुरेश पिता मोहन रोत, भरत पिता मोहन रोत और एक अन्य युवक ने लात-घूसों से मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला तथा वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में धम्बोला थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित आरोपियों में से सुरेश पिता मोहन रोत निवासी राखोडिया तथा कांति पिता शिवा भगोरा निवासी मानातलाई को गिरफ्तार किया। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में शेष आरोपियों की तलाश और आगे की जांच में जुटी हुई है।1
- पुराने बने एनीकट पर पंचायत समिति ने कर दिया नया निर्माण ,7लाख की लागत से बनाया था एनीकट,10माह में टूटा,ग्राम पंचायत झरियाणा में पंचायत समिति द्वारा बनवाया गया था एनीकट साबला पंचायत समिति द्वारा ग्राम पंचायत झरियाना में 10 माह पूर्व बनाया ग्राम पंचायत झरियाणा में पंचायत समिति द्वारा बनवाया गया था एनीकट टूट गया है ।जिससे ग्रामीणों ने घटिया निर्माण को लेकर नाराजगी जताई है वही कहा कि पुराने बने एनीकट पर नया निर्माण कार्य कर राशि का दुरुपयोग करने के आरोप भी लगाया है । साबला पंचायत समिति द्वारा ग्राम पंचायत झरियाना में रमण नाथु के खेत के पास एमजेएसए 2.0 के तहत 7लाख की लागत से एनीकट का निर्माण करवाया गया था ।जिस कार्य को 11जनवरी 25 को प्रारंभ कर 14जून 25को पूर्ण कर दिया गया था। यह एनीकट 10माह में जीर्ण शीर्ण हो चुका है ।जिसे लेकर काश्तकारों ने विरोध जताया है । वही कहा कि यहा पूर्व में ग्राम पंचायत काब्जा ग्राम के द्वारा 1995 से 2000 के बीच एनीकट बनाया गया था । झरियाना ग्राम पंचायत बनने के बाद इसी पुराने बने एनीकट पर पंचायत समिति द्वारा रिपेयरिंग कर सात लाख की राशि उठाने के आरोप भी लगाए है। काश्तकारों ने इस मामले की जांच कर एनीकट को दुरुस्त करने की मांग की है । इधर पंचायत समिति के सहायक अभियंता द्वारा बेतुका बयान दिया गया और कहा कि अतिवृष्टि से टूट गया होगा ।ठीक करवा देंगे । हनुमान सिंह राठौड़ कार्यकारी अधिकारी डुंगरपुर _मुझे जानकारी में नहीं है ।जांच करवा लेते है।4