logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाल गामड़ी में पिता-पुत्र पर हमला, दोनों घायल,घायल पिता पुत्र जिला अस्पताल इलाज जारी डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के पाल गामड़ी गांव में पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पाल गामड़ी निवासी हाजा पुत्र कलू डामोर एवं उसका पुत्र विपुल गुरुवार दोपहर 1 बजे खेरवाड़ा से निर्माणाधीन मकान के लिए सामान खरीदने गए थे। लौटते समय विपुल ऑटो में बाथरूम का दरवाजा, पाइप एवं अन्य सामान लेकर गांव आ रहा था, जबकि उसके पिता हाजा बाइक से ऑटो के पीछे चल रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव पहुंचने पर 10 से 15 लोगों ने विपुल का रास्ता रोक लिया और उसके साथ लात-घूंसों, पत्थरों तथा हाथ में पहने जाने वाले हथियार से मारपीट कर दी। घायल विपुल किसी तरह बचकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हाजा आरोपियों के घर कारण पूछने गया, जहां उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घायलों को पहले 108 एंबुलेंस की सहायता से शीशोद पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल पिता-पुत्र का इलाज जारी है।

3 hrs ago
user_Naresh Bhoi
Naresh Bhoi
पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

पाल गामड़ी में पिता-पुत्र पर हमला, दोनों घायल,घायल पिता पुत्र जिला अस्पताल इलाज जारी डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के पाल गामड़ी गांव में पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पाल गामड़ी निवासी हाजा पुत्र कलू डामोर एवं उसका पुत्र विपुल गुरुवार दोपहर 1 बजे खेरवाड़ा से निर्माणाधीन मकान के लिए सामान खरीदने गए थे। लौटते समय विपुल ऑटो में बाथरूम का दरवाजा, पाइप एवं अन्य सामान लेकर गांव आ रहा था, जबकि उसके पिता हाजा बाइक से ऑटो के पीछे चल रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव पहुंचने पर 10 से 15 लोगों ने विपुल का रास्ता रोक लिया और उसके साथ लात-घूंसों, पत्थरों तथा हाथ में पहने जाने वाले हथियार से मारपीट कर दी। घायल विपुल किसी तरह बचकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हाजा आरोपियों के घर कारण पूछने गया, जहां उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घायलों को पहले 108 एंबुलेंस की सहायता से शीशोद पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल पिता-पुत्र का इलाज जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर। शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद ने गुरुवार दोपहर आदर्शनगर लिंक रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। परिषद टीम ने गेपसागर झील से निकलने वाले ओटे पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। आयुक्त प्रकाश डूडी ने बताया कि झील के बहाव क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में फिजा बाई पत्नी सैफुद्दीन बोहरा द्वारा नियम विरुद्ध निर्माण सामने आया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। प्रभारी हितेश रोत के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण हटवाया। परिषद ने चेतावनी दी कि झील क्षेत्र, जल निकासी मार्गों और सरकारी भूमि पर कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा।
    1
    डूंगरपुर। शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद ने गुरुवार दोपहर आदर्शनगर लिंक रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। परिषद टीम ने गेपसागर झील से निकलने वाले ओटे पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। आयुक्त प्रकाश डूडी ने बताया कि झील के बहाव क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में फिजा बाई पत्नी सैफुद्दीन बोहरा द्वारा नियम विरुद्ध निर्माण सामने आया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। प्रभारी हितेश रोत के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण हटवाया। परिषद ने चेतावनी दी कि झील क्षेत्र, जल निकासी मार्गों और सरकारी भूमि पर कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 min ago
  • डूंगरपुर। जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को सागवाड़ा उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवा वितरण केंद्र और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधा संवाद कर उन्हें मिल रहे उपचार और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। ​कलक्टर देशलदान ने अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया, साथ ही चिकित्सा अधिकारियों को सेवाओं में और अधिक गुणवत्ता लाने तथा आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस औचक निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण, तहसीलदार, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन मीणा सहित चिकित्सा विभाग के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    डूंगरपुर। जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को सागवाड़ा उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवा वितरण केंद्र और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधा संवाद कर उन्हें मिल रहे उपचार और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
​कलक्टर देशलदान ने अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया, साथ ही चिकित्सा अधिकारियों को सेवाओं में और अधिक गुणवत्ता लाने तथा आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस औचक निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण, तहसीलदार, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन मीणा सहित चिकित्सा विभाग के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • डूंगरपुर जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे खाकी को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवला गांव का है, जहाँ एक हेड कांस्टेबल के सूने मकान को निशाना बनाकर चोर हजारों की नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर ले गए।
    1
    डूंगरपुर जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे खाकी को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवला गांव का है, जहाँ एक हेड कांस्टेबल के सूने मकान को निशाना बनाकर चोर हजारों की नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर ले गए।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल रही है। सुनामी ममता बनर्जी के उखड़ जाएंगे अब राजनीतिक सत्ता के परखच्चे। मुख्यमंत्री भजनलाल को पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद विरोधियों ने मोर्चा खोलना शुरू किया। पहला हमला बोला अशोक गहलोत ने फिर उसके बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी खोला मोर्चा। जिला सत्र न्यायाधीश एस एन व्यास जी मैं सभी वकील बंद हो महिला और पुरुष का हृदय के अंतर्गत से आभार रखी है जिन्होंने कल राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में बहुत शांतिपूर्वक धैर्यता का परिचय दिया। और कोई भी झड़प नहीं हुई। उसके लिए मैं बार एसोसिएशन और सभी वकीलों का हृदय के अंतर्गत से आभार व्यक्त करता हूं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरी कार्यकारिणी और सभी वकीलों ने जिला सत्र न्यायाधीश जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने स्वयं की मॉनिटरिंग कर शांतिपूर्वक पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाए।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। 
पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल रही है। सुनामी ममता बनर्जी के उखड़ जाएंगे अब राजनीतिक सत्ता के परखच्चे।
मुख्यमंत्री भजनलाल को पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद विरोधियों ने मोर्चा खोलना शुरू किया।
पहला हमला बोला अशोक गहलोत ने फिर उसके बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी खोला मोर्चा।
जिला सत्र न्यायाधीश एस एन व्यास जी मैं सभी वकील बंद हो महिला और पुरुष का हृदय के अंतर्गत से आभार रखी है जिन्होंने कल राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में बहुत शांतिपूर्वक धैर्यता का परिचय दिया। और कोई भी झड़प नहीं हुई। उसके लिए मैं बार एसोसिएशन और सभी वकीलों का हृदय के अंतर्गत से आभार व्यक्त करता हूं।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरी कार्यकारिणी और सभी वकीलों ने जिला सत्र न्यायाधीश जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने स्वयं की मॉनिटरिंग कर शांतिपूर्वक पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाए।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सागवाड़ा अस्पताल पहुंचे जिला कलेक्टर देशनदान, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, MRS बैठक नहीं होने पर जताई नाराजगी डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड स्थित Pandit Deendayal Upadhyay Government Hospital का जिला कलेक्टर Deshan Dan ने निरीक्षण किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने मरीजों से मुलाकात कर उपचार, दवाइयों और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। महिला प्रसूति गृह का भी निरीक्षण करते हुए प्रसूताओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पिछले दो वर्षों से MRS बैठक नहीं होने पर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताई और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी Umesh Parmar को समय पर बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने और आवश्यक संसाधनों को मजबूत करने के लिए प्रशासन को भी निर्देशित किया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी द्वारा पत्रकार से अभद्रता के मामले में पूछे गए सवाल पर जिला कलेक्टर देशनदान ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपखंड अधिकारी Subodh Singh Charan सहित उपखंड स्तरीय अधिकारी, अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर के दौरे को अस्पताल व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
    1
    सागवाड़ा अस्पताल पहुंचे जिला कलेक्टर देशनदान, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, MRS बैठक नहीं होने पर जताई नाराजगी
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड स्थित Pandit Deendayal Upadhyay Government Hospital का जिला कलेक्टर Deshan Dan ने निरीक्षण किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने मरीजों से मुलाकात कर उपचार, दवाइयों और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। महिला प्रसूति गृह का भी निरीक्षण करते हुए प्रसूताओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पिछले दो वर्षों से MRS बैठक नहीं होने पर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताई और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी Umesh Parmar को समय पर बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने और आवश्यक संसाधनों को मजबूत करने के लिए प्रशासन को भी निर्देशित किया।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी द्वारा पत्रकार से अभद्रता के मामले में पूछे गए सवाल पर जिला कलेक्टर देशनदान ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान उपखंड अधिकारी Subodh Singh Charan सहित उपखंड स्तरीय अधिकारी, अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर के दौरे को अस्पताल व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    53 min ago
  • सीमलवाड़ा । जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ अभियान के तहत थाना रामसागड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार सहित बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। घटना का विवरण: पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला के निर्देशन एवं वृताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 22 अप्रैल 2026 को थाना रामसागड़ा की टीम ने मोजा गेसू का वागा (वीरपुर) क्षेत्र में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध होण्डा कार (नंबर जीजे 03 एफके 9973) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में अवैध रूप से शराब भरी हुई मिली। वाहन में किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर, टीन बीयर, रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब तथा बकार्डी शराब के कुल 11 कार्टून बरामद किए गए। आरोपियों के पास इनका कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक दिपसिंह चौहान और जिग्नेश भाई कलासुआ को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल प्रकरण में आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी: दिपसिंह पुत्र बालुसिंह चौहान (30), निवासी महादेव वाली फली, थाना मेघरेज, जिला अरावली (गुजरात) जिग्नेश भाई पुत्र रमण भाई कलासुआ (27), निवासी पंचाल सात फली, थाना ईसरी, जिला अरावली (गुजरात) जब्त माल: किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर (टीन) के 2 कार्टून रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब के 4 कार्टून किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर (650 एमएल) के 4 कार्टून बकार्डी शराब का 1 कार्टून होण्डा कार (जीजे 03 एफके 9973) टीम की सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना रामसागड़ा के थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। साथ ही हैड कांस्टेबल प्रकाशसिंह और हर्षवर्धनसिंह की विशेष भूमिका रही। अन्य टीम सदस्यों में कान्तिलाल एवं विधाशंकर शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    4
    सीमलवाड़ा ।  जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ अभियान के तहत थाना रामसागड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार सहित बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है।
घटना का विवरण:
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला के निर्देशन एवं वृताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 22 अप्रैल 2026 को थाना रामसागड़ा की टीम ने मोजा गेसू का वागा (वीरपुर) क्षेत्र में नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध होण्डा कार (नंबर जीजे 03 एफके 9973) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में अवैध रूप से शराब भरी हुई मिली। वाहन में किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर, टीन बीयर, रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब तथा बकार्डी शराब के कुल 11 कार्टून बरामद किए गए। आरोपियों के पास इनका कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक दिपसिंह चौहान और जिग्नेश भाई कलासुआ को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल प्रकरण में आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
दिपसिंह पुत्र बालुसिंह चौहान (30), निवासी महादेव वाली फली, थाना मेघरेज, जिला अरावली (गुजरात)
जिग्नेश भाई पुत्र रमण भाई कलासुआ (27), निवासी पंचाल सात फली, थाना ईसरी, जिला अरावली (गुजरात)
जब्त माल:
किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर (टीन) के 2 कार्टून
रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब के 4 कार्टून
किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर (650 एमएल) के 4 कार्टून
बकार्डी शराब का 1 कार्टून
होण्डा कार (जीजे 03 एफके 9973)
टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना रामसागड़ा के थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। साथ ही हैड कांस्टेबल प्रकाशसिंह और हर्षवर्धनसिंह की विशेष भूमिका रही। अन्य टीम सदस्यों में कान्तिलाल एवं विधाशंकर शामिल रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • साबला पंचायत समिति के झरियाना ग्राम पंचायत में 7 लाख का नया एनीकेट 10 माह में टुटा ग्रामीणों ने बताया की सरकारी बजट को डंकार गये
    1
    साबला पंचायत समिति के झरियाना ग्राम पंचायत में 7 लाख का नया एनीकेट 10 माह में टुटा  ग्रामीणों ने बताया की सरकारी बजट को डंकार गये
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बना एमएमबी ग्रुप संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके एमएमबी ग्रुप (मस्तान बाबा ग्रुप) द्वारा भीषण गर्मी के मद्देनजर पक्षियों के लिए 'परिंडा बांधो अभियान' निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व अजमेर संभाग प्रभारी अमृत लाल कलासुआ के निवास स्थान पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए और उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की गई। ​इस अवसर पर अमृत लाल कलासुआ ने एमएमबी ग्रुप के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी से जहां आम जन बेहाल है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान इन परिंदों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रुप के निस्वार्थ सेवा कार्य आज पूरे संभाग में एक मिसाल पेश कर रहे हैं। ​ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि एमएमबी ग्रुप मस्तान बाबा की याद में लगातार जनहित के कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहा है। ग्रुप द्वारा जहां एक ओर जरूरतमंद परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराकर संबल प्रदान किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण और जीव संरक्षण के तहत जगह-जगह परिंडे बांधकर उनमें नियमित पानी भरने का संकल्प भी लिया जा रहा है। ​इस नेक कार्य के दौरान मुख्य रूप से इमरान मुल्तानी, देवल मंडल अध्यक्ष रमेश घोघरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने ग्रुप के इस मानवीय दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए आमजन से भी पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की।
    2
    भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बना एमएमबी ग्रुप
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके एमएमबी ग्रुप (मस्तान बाबा ग्रुप) द्वारा भीषण गर्मी के मद्देनजर पक्षियों के लिए 'परिंडा बांधो अभियान' निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व अजमेर संभाग प्रभारी अमृत लाल कलासुआ के निवास स्थान पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए और उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की गई।
​इस अवसर पर अमृत लाल कलासुआ ने एमएमबी ग्रुप के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी से जहां आम जन बेहाल है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान इन परिंदों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रुप के निस्वार्थ सेवा कार्य आज पूरे संभाग में एक मिसाल पेश कर रहे हैं।
​ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि एमएमबी ग्रुप मस्तान बाबा की याद में लगातार जनहित के कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहा है। ग्रुप द्वारा जहां एक ओर जरूरतमंद परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराकर संबल प्रदान किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण और जीव संरक्षण के तहत जगह-जगह परिंडे बांधकर उनमें नियमित पानी भरने का संकल्प भी लिया जा रहा है।
​इस नेक कार्य के दौरान मुख्य रूप से इमरान मुल्तानी, देवल मंडल अध्यक्ष रमेश घोघरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने ग्रुप के इस मानवीय दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए आमजन से भी पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.