Shuru
Apke Nagar Ki App…
साबला पंचायत समिति के झरियाना ग्राम पंचायत में 7 लाख का नया एनीकेट 10 माह में टुटा साबला पंचायत समिति के झरियाना ग्राम पंचायत में 7 लाख का नया एनीकेट 10 माह में टुटा ग्रामीणों ने बताया की सरकारी बजट को डंकार गये
Pravin Kothari
साबला पंचायत समिति के झरियाना ग्राम पंचायत में 7 लाख का नया एनीकेट 10 माह में टुटा साबला पंचायत समिति के झरियाना ग्राम पंचायत में 7 लाख का नया एनीकेट 10 माह में टुटा ग्रामीणों ने बताया की सरकारी बजट को डंकार गये
- Pravin Kothariआसपुर, डूंगरपुर, राजस्थानभ्रष्टाचारीयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए4 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- साबला पंचायत समिति के झरियाना ग्राम पंचायत में 7 लाख का नया एनीकेट 10 माह में टुटा ग्रामीणों ने बताया की सरकारी बजट को डंकार गये1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल रही है। सुनामी ममता बनर्जी के उखड़ जाएंगे अब राजनीतिक सत्ता के परखच्चे। मुख्यमंत्री भजनलाल को पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद विरोधियों ने मोर्चा खोलना शुरू किया। पहला हमला बोला अशोक गहलोत ने फिर उसके बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी खोला मोर्चा। जिला सत्र न्यायाधीश एस एन व्यास जी मैं सभी वकील बंद हो महिला और पुरुष का हृदय के अंतर्गत से आभार रखी है जिन्होंने कल राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में बहुत शांतिपूर्वक धैर्यता का परिचय दिया। और कोई भी झड़प नहीं हुई। उसके लिए मैं बार एसोसिएशन और सभी वकीलों का हृदय के अंतर्गत से आभार व्यक्त करता हूं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरी कार्यकारिणी और सभी वकीलों ने जिला सत्र न्यायाधीश जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने स्वयं की मॉनिटरिंग कर शांतिपूर्वक पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाए।1
- बांसवाड़ा, राजस्थान on Aprilबांसवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने माता के दरबार में विधिवत पूजा-आ की बांसवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने माता के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। योग गुरु बाबा रामदेव के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद राजे मंदिर पहुंचीं। मंदिर पहुंचते ही भाजपा पदाधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजे ने माता त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर मत्था टेका और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आरती का भी लाभ लिया और श्रद्धा भाव से पूजा संपन्न की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनके साथ दर्शन किए। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में वसुंधरा राजे ने कहा कि महीने में एक बार उपवास रखना चाहिए, इससे मन और तन में संतुलन बना रहता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता से जुड़ने से व्यक्ति को आंतरिक शांति मिलती है। इस अवसर पर मंदिर1
- डूंगरपुर जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक (जेटीए) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। वीबी जीरामजी (नरेगा) कार्मिक संघ के बैनर तले डूंगरपुर जिले के जेटीए आज से अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर उतर गये है | जिसके तहत जेटीए ने कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की ओर अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद की |1
- डूंगरपुर। धम्बोला थाना पुलिस ने राखोडिया गांव के बिनौले में मामूली कहासुनी के बाद हुई हत्या की वारदात का 48 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया इन्दिरा पत्नी कान्ति रोत निवासी राखोडिया गांव, रास्तापाल थाना धम्बोला ने रिपोर्ट दी कि वह गड़ा वाटेश्वर मेहमान गई हुई थी और उसका पति कान्ति रोत घर पर था। शाम करीब 8 बजे घर लौटने पर उसके भतीजे तकु उर्फ तेजपाल ने बताया कि राखोडिया प्राथमिक स्कूल के पास कान्ति रोत के साथ कांति पिता शिवा भगोरा निवासी माना तलाई तथा उसके साथियों सुरेश पिता मोहन रोत, भरत पिता मोहन रोत और एक अन्य युवक ने लात-घूसों से मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला तथा वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में धम्बोला थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित आरोपियों में से सुरेश पिता मोहन रोत निवासी राखोडिया तथा कांति पिता शिवा भगोरा निवासी मानातलाई को गिरफ्तार किया। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में शेष आरोपियों की तलाश और आगे की जांच में जुटी हुई है।1
- पत्रकार से की बदसलूकी और जड़े गंभीर आरोप संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले का पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय सागवाड़ा एक बार फिर अपनी बदहाल व्यवस्थाओं और प्रशासनिक तानाशाही को लेकर विवादों के घेरे में है। ताजा मामला मंगलवार, 21 अप्रैल का है, जब अस्पताल में एम्बुलेंस से आए एक दुर्घटनाग्रस्त मरीज को संभालने के लिए कोई वार्ड बॉय या कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस गंभीर लापरवाही और अव्यवस्था पर जब स्थानीय पत्रकार जितेंद्र सिंह चौहान ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. उमेश परमार से स्पष्टीकरण मांगा, तो अधिकारी ने अपना आपा खो दिया और पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें चेंबर से बाहर निकालने की धमकी दे डाली। - पत्रकार पर लगाए आपत्तिजनक आरोप सागवाड़ा लाइव न्यूज के संपादक जितेंद्र सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर को सौंपे अपने शिकायत पत्र में बताया कि कवरेज के दौरान जब उन्होंने अस्पताल की बदहाली पर सवाल किया, तो डॉ. परमार ने न केवल उनके साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि उन पर महिला वार्ड में जाकर वीडियो बनाने जैसे बेहद गंभीर और निराधार आरोप भी मढ़े। पत्रकार का कहना है कि डॉक्टर द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग उनकी छवि धूमिल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर के पास कोई साक्ष्य हैं तो वे प्रस्तुत करें, अन्यथा झूठे आरोप लगाकर अपनी कमियों को छिपाना निंदनीय है। - प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग घटना को लेकर पत्रकार जगत में रोष है। पीड़ित पत्रकार ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री और जिला कलेक्टर को भेजकर डॉ. उमेश परमार के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें तत्काल प्रभाव से सागवाड़ा से स्थानांतरित करने की मांग की है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि अस्पताल प्रशासन का रवैया चौथे स्तंभ के प्रति ऐसा है, तो आम मरीजों और उनके परिजनों के साथ होने वाले व्यवहार का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन संवेदनहीनता के इस मामले में क्या कदम उठाता है।2
- कौमी एकता के प्रतीक हजरत पीर बादशाह का 48वां तीन दिवसीय उर्स कूल की रस्म के साथ हुआ सम्पन्न1
- पुराने बने एनीकट पर पंचायत समिति ने कर दिया नया निर्माण ,7लाख की लागत से बनाया था एनीकट,10माह में टूटा,ग्राम पंचायत झरियाणा में पंचायत समिति द्वारा बनवाया गया था एनीकट साबला पंचायत समिति द्वारा ग्राम पंचायत झरियाना में 10 माह पूर्व बनाया ग्राम पंचायत झरियाणा में पंचायत समिति द्वारा बनवाया गया था एनीकट टूट गया है ।जिससे ग्रामीणों ने घटिया निर्माण को लेकर नाराजगी जताई है वही कहा कि पुराने बने एनीकट पर नया निर्माण कार्य कर राशि का दुरुपयोग करने के आरोप भी लगाया है । साबला पंचायत समिति द्वारा ग्राम पंचायत झरियाना में रमण नाथु के खेत के पास एमजेएसए 2.0 के तहत 7लाख की लागत से एनीकट का निर्माण करवाया गया था ।जिस कार्य को 11जनवरी 25 को प्रारंभ कर 14जून 25को पूर्ण कर दिया गया था। यह एनीकट 10माह में जीर्ण शीर्ण हो चुका है ।जिसे लेकर काश्तकारों ने विरोध जताया है । वही कहा कि यहा पूर्व में ग्राम पंचायत काब्जा ग्राम के द्वारा 1995 से 2000 के बीच एनीकट बनाया गया था । झरियाना ग्राम पंचायत बनने के बाद इसी पुराने बने एनीकट पर पंचायत समिति द्वारा रिपेयरिंग कर सात लाख की राशि उठाने के आरोप भी लगाए है। काश्तकारों ने इस मामले की जांच कर एनीकट को दुरुस्त करने की मांग की है । इधर पंचायत समिति के सहायक अभियंता द्वारा बेतुका बयान दिया गया और कहा कि अतिवृष्टि से टूट गया होगा ।ठीक करवा देंगे । हनुमान सिंह राठौड़ कार्यकारी अधिकारी डुंगरपुर _मुझे जानकारी में नहीं है ।जांच करवा लेते है।3