logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रामीण विकास विभाग के कनिष्ठ तकनीकी सहायक उतरे हड़ताल पर, मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे डूंगरपुर जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक (जेटीए) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। वीबी जीरामजी (नरेगा) कार्मिक संघ के बैनर तले डूंगरपुर जिले के जेटीए आज से अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर उतर गये है | जिसके तहत जेटीए ने कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की ओर अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद की |

3 hrs ago
user_Dungarpur Fast News
Dungarpur Fast News
डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

ग्रामीण विकास विभाग के कनिष्ठ तकनीकी सहायक उतरे हड़ताल पर, मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे डूंगरपुर जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक (जेटीए) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। वीबी जीरामजी (नरेगा) कार्मिक संघ के बैनर तले डूंगरपुर जिले के जेटीए आज से अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर उतर गये है | जिसके तहत जेटीए ने कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की ओर अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद की |

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के पाल गामड़ी गांव में पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पाल गामड़ी निवासी हाजा पुत्र कलू डामोर एवं उसका पुत्र विपुल गुरुवार दोपहर 1 बजे खेरवाड़ा से निर्माणाधीन मकान के लिए सामान खरीदने गए थे। लौटते समय विपुल ऑटो में बाथरूम का दरवाजा, पाइप एवं अन्य सामान लेकर गांव आ रहा था, जबकि उसके पिता हाजा बाइक से ऑटो के पीछे चल रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव पहुंचने पर 10 से 15 लोगों ने विपुल का रास्ता रोक लिया और उसके साथ लात-घूंसों, पत्थरों तथा हाथ में पहने जाने वाले हथियार से मारपीट कर दी। घायल विपुल किसी तरह बचकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हाजा आरोपियों के घर कारण पूछने गया, जहां उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घायलों को पहले 108 एंबुलेंस की सहायता से शीशोद पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल पिता-पुत्र का इलाज जारी है।
    1
    डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के पाल गामड़ी गांव में पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पाल गामड़ी निवासी हाजा पुत्र कलू डामोर एवं उसका पुत्र विपुल गुरुवार दोपहर 1 बजे खेरवाड़ा से निर्माणाधीन मकान के लिए सामान खरीदने गए थे। लौटते समय विपुल ऑटो में बाथरूम का दरवाजा, पाइप एवं अन्य सामान लेकर गांव आ रहा था, जबकि उसके पिता हाजा बाइक से ऑटो के पीछे चल रहे थे।
बताया जा रहा है कि गांव पहुंचने पर 10 से 15 लोगों ने विपुल का रास्ता रोक लिया और उसके साथ लात-घूंसों, पत्थरों तथा हाथ में पहने जाने वाले हथियार से मारपीट कर दी। घायल विपुल किसी तरह बचकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद हाजा आरोपियों के घर कारण पूछने गया, जहां उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
घायलों को पहले 108 एंबुलेंस की सहायता से शीशोद पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल पिता-पुत्र का इलाज जारी है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • डूंगरपुर जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक (जेटीए) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। वीबी जीरामजी (नरेगा) कार्मिक संघ के बैनर तले डूंगरपुर जिले के जेटीए आज से अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर उतर गये है | जिसके तहत जेटीए ने कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की ओर अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद की |
    1
    डूंगरपुर जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक (जेटीए) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। वीबी जीरामजी (नरेगा) कार्मिक संघ के बैनर तले डूंगरपुर जिले के जेटीए आज से अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर उतर गये है | जिसके तहत जेटीए ने कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की ओर अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद की |
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पत्रकार से की बदसलूकी और जड़े गंभीर आरोप संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। जिले का पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय सागवाड़ा एक बार फिर अपनी बदहाल व्यवस्थाओं और प्रशासनिक तानाशाही को लेकर विवादों के घेरे में है। ताजा मामला मंगलवार, 21 अप्रैल का है, जब अस्पताल में एम्बुलेंस से आए एक दुर्घटनाग्रस्त मरीज को संभालने के लिए कोई वार्ड बॉय या कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस गंभीर लापरवाही और अव्यवस्था पर जब स्थानीय पत्रकार जितेंद्र सिंह चौहान ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. उमेश परमार से स्पष्टीकरण मांगा, तो अधिकारी ने अपना आपा खो दिया और पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें चेंबर से बाहर निकालने की धमकी दे डाली। - ​पत्रकार पर लगाए आपत्तिजनक आरोप सागवाड़ा लाइव न्यूज के संपादक जितेंद्र सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर को सौंपे अपने शिकायत पत्र में बताया कि कवरेज के दौरान जब उन्होंने अस्पताल की बदहाली पर सवाल किया, तो डॉ. परमार ने न केवल उनके साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि उन पर महिला वार्ड में जाकर वीडियो बनाने जैसे बेहद गंभीर और निराधार आरोप भी मढ़े। पत्रकार का कहना है कि डॉक्टर द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग उनकी छवि धूमिल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर के पास कोई साक्ष्य हैं तो वे प्रस्तुत करें, अन्यथा झूठे आरोप लगाकर अपनी कमियों को छिपाना निंदनीय है। - ​प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग घटना को लेकर पत्रकार जगत में रोष है। पीड़ित पत्रकार ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री और जिला कलेक्टर को भेजकर डॉ. उमेश परमार के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें तत्काल प्रभाव से सागवाड़ा से स्थानांतरित करने की मांग की है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि अस्पताल प्रशासन का रवैया चौथे स्तंभ के प्रति ऐसा है, तो आम मरीजों और उनके परिजनों के साथ होने वाले व्यवहार का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन संवेदनहीनता के इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    2
    पत्रकार से की बदसलूकी और जड़े गंभीर आरोप
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। जिले का पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय सागवाड़ा एक बार फिर अपनी बदहाल व्यवस्थाओं और प्रशासनिक तानाशाही को लेकर विवादों के घेरे में है। ताजा मामला मंगलवार, 21 अप्रैल का है, जब अस्पताल में एम्बुलेंस से आए एक दुर्घटनाग्रस्त मरीज को संभालने के लिए कोई वार्ड बॉय या कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस गंभीर लापरवाही और अव्यवस्था पर जब स्थानीय पत्रकार जितेंद्र सिंह चौहान ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. उमेश परमार से स्पष्टीकरण मांगा, तो अधिकारी ने अपना आपा खो दिया और पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें चेंबर से बाहर निकालने की धमकी दे डाली।
- ​पत्रकार पर लगाए आपत्तिजनक आरोप
सागवाड़ा लाइव न्यूज के संपादक जितेंद्र सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर को सौंपे अपने शिकायत पत्र में बताया कि कवरेज के दौरान जब उन्होंने अस्पताल की बदहाली पर सवाल किया, तो डॉ. परमार ने न केवल उनके साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि उन पर महिला वार्ड में जाकर वीडियो बनाने जैसे बेहद गंभीर और निराधार आरोप भी मढ़े। पत्रकार का कहना है कि डॉक्टर द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग उनकी छवि धूमिल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर के पास कोई साक्ष्य हैं तो वे प्रस्तुत करें, अन्यथा झूठे आरोप लगाकर अपनी कमियों को छिपाना निंदनीय है।
- ​प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग
घटना को लेकर पत्रकार जगत में रोष है। पीड़ित पत्रकार ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री और जिला कलेक्टर को भेजकर डॉ. उमेश परमार के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें तत्काल प्रभाव से सागवाड़ा से स्थानांतरित करने की मांग की है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि अस्पताल प्रशासन का रवैया चौथे स्तंभ के प्रति ऐसा है, तो आम मरीजों और उनके परिजनों के साथ होने वाले व्यवहार का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन संवेदनहीनता के इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल रही है। सुनामी ममता बनर्जी के उखड़ जाएंगे अब राजनीतिक सत्ता के परखच्चे। मुख्यमंत्री भजनलाल को पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद विरोधियों ने मोर्चा खोलना शुरू किया। पहला हमला बोला अशोक गहलोत ने फिर उसके बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी खोला मोर्चा। जिला सत्र न्यायाधीश एस एन व्यास जी मैं सभी वकील बंद हो महिला और पुरुष का हृदय के अंतर्गत से आभार रखी है जिन्होंने कल राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में बहुत शांतिपूर्वक धैर्यता का परिचय दिया। और कोई भी झड़प नहीं हुई। उसके लिए मैं बार एसोसिएशन और सभी वकीलों का हृदय के अंतर्गत से आभार व्यक्त करता हूं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरी कार्यकारिणी और सभी वकीलों ने जिला सत्र न्यायाधीश जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने स्वयं की मॉनिटरिंग कर शांतिपूर्वक पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाए।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। 
पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल रही है। सुनामी ममता बनर्जी के उखड़ जाएंगे अब राजनीतिक सत्ता के परखच्चे।
मुख्यमंत्री भजनलाल को पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद विरोधियों ने मोर्चा खोलना शुरू किया।
पहला हमला बोला अशोक गहलोत ने फिर उसके बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी खोला मोर्चा।
जिला सत्र न्यायाधीश एस एन व्यास जी मैं सभी वकील बंद हो महिला और पुरुष का हृदय के अंतर्गत से आभार रखी है जिन्होंने कल राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में बहुत शांतिपूर्वक धैर्यता का परिचय दिया। और कोई भी झड़प नहीं हुई। उसके लिए मैं बार एसोसिएशन और सभी वकीलों का हृदय के अंतर्गत से आभार व्यक्त करता हूं।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरी कार्यकारिणी और सभी वकीलों ने जिला सत्र न्यायाधीश जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने स्वयं की मॉनिटरिंग कर शांतिपूर्वक पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाए।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सीमलवाड़ा । जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ अभियान के तहत थाना रामसागड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार सहित बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। घटना का विवरण: पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला के निर्देशन एवं वृताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 22 अप्रैल 2026 को थाना रामसागड़ा की टीम ने मोजा गेसू का वागा (वीरपुर) क्षेत्र में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध होण्डा कार (नंबर जीजे 03 एफके 9973) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में अवैध रूप से शराब भरी हुई मिली। वाहन में किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर, टीन बीयर, रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब तथा बकार्डी शराब के कुल 11 कार्टून बरामद किए गए। आरोपियों के पास इनका कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक दिपसिंह चौहान और जिग्नेश भाई कलासुआ को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल प्रकरण में आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी: दिपसिंह पुत्र बालुसिंह चौहान (30), निवासी महादेव वाली फली, थाना मेघरेज, जिला अरावली (गुजरात) जिग्नेश भाई पुत्र रमण भाई कलासुआ (27), निवासी पंचाल सात फली, थाना ईसरी, जिला अरावली (गुजरात) जब्त माल: किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर (टीन) के 2 कार्टून रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब के 4 कार्टून किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर (650 एमएल) के 4 कार्टून बकार्डी शराब का 1 कार्टून होण्डा कार (जीजे 03 एफके 9973) टीम की सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना रामसागड़ा के थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। साथ ही हैड कांस्टेबल प्रकाशसिंह और हर्षवर्धनसिंह की विशेष भूमिका रही। अन्य टीम सदस्यों में कान्तिलाल एवं विधाशंकर शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    4
    सीमलवाड़ा ।  जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ अभियान के तहत थाना रामसागड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार सहित बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है।
घटना का विवरण:
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला के निर्देशन एवं वृताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 22 अप्रैल 2026 को थाना रामसागड़ा की टीम ने मोजा गेसू का वागा (वीरपुर) क्षेत्र में नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध होण्डा कार (नंबर जीजे 03 एफके 9973) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में अवैध रूप से शराब भरी हुई मिली। वाहन में किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर, टीन बीयर, रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब तथा बकार्डी शराब के कुल 11 कार्टून बरामद किए गए। आरोपियों के पास इनका कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक दिपसिंह चौहान और जिग्नेश भाई कलासुआ को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल प्रकरण में आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
दिपसिंह पुत्र बालुसिंह चौहान (30), निवासी महादेव वाली फली, थाना मेघरेज, जिला अरावली (गुजरात)
जिग्नेश भाई पुत्र रमण भाई कलासुआ (27), निवासी पंचाल सात फली, थाना ईसरी, जिला अरावली (गुजरात)
जब्त माल:
किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर (टीन) के 2 कार्टून
रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब के 4 कार्टून
किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर (650 एमएल) के 4 कार्टून
बकार्डी शराब का 1 कार्टून
होण्डा कार (जीजे 03 एफके 9973)
टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना रामसागड़ा के थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। साथ ही हैड कांस्टेबल प्रकाशसिंह और हर्षवर्धनसिंह की विशेष भूमिका रही। अन्य टीम सदस्यों में कान्तिलाल एवं विधाशंकर शामिल रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • साबला पंचायत समिति के झरियाना ग्राम पंचायत में 7 लाख का नया एनीकेट 10 माह में टुटा ग्रामीणों ने बताया की सरकारी बजट को डंकार गये
    1
    साबला पंचायत समिति के झरियाना ग्राम पंचायत में 7 लाख का नया एनीकेट 10 माह में टुटा  ग्रामीणों ने बताया की सरकारी बजट को डंकार गये
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • गौ माता को राष्ट माता बनाने का संघर्ष अभी भी जारी है पिछले कही वर्षों से गौ माता को राष्ट माता बनाने के लिए कही लोगों ने जान तक दि हे कांग्रेस शासन के दौरान सबसे चर्चित घटना 7 नवंबर 1966 की है, जब संसद के बाहर गौ रक्षा की मांग कर रहे साधु-संतों पर पुलिस ने गोली चलाई थी। गोपाष्टमी के दिन हुए इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में कई साधुओं की जान गई थी, जिसे लेकर इंदिरा गांधी सरकार की काफी आलोचना हुई थी। और आज भी ,आज भी संघर्ष (संग्राम) जारी हे उस वक़्त 10000 हजार साधु संतो के मारे जाने की खबर मीडिया में थी अब भी संघर्ष जारी हे
    2
    गौ माता को राष्ट माता बनाने का संघर्ष अभी भी जारी है पिछले कही वर्षों  से गौ माता को राष्ट माता बनाने के लिए कही लोगों ने जान तक दि हे कांग्रेस शासन के दौरान सबसे चर्चित घटना 7 नवंबर 1966 की है, जब संसद के बाहर गौ रक्षा की मांग कर रहे साधु-संतों पर पुलिस ने गोली चलाई थी। गोपाष्टमी के दिन हुए इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में कई साधुओं की जान गई थी, जिसे लेकर इंदिरा गांधी सरकार की काफी आलोचना हुई थी। और आज भी ,आज भी संघर्ष (संग्राम) जारी हे उस वक़्त 10000 हजार साधु संतो के मारे जाने की खबर मीडिया में थी अब भी संघर्ष जारी हे
    user_Pandit Repotar
    Pandit Repotar
    Advertising agency गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    58 min ago
  • डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के खड़गदा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक जैन मंदिर और दो सूने मकान के ताले तोड़कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। चोरों ने मंदिर में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन मुख्य कमरे का ताला नहीं टूटने से वहां बड़ी वारदात टल गई। हालांकि सूने मकानो से चोर हजारों की नकदी और जेवरात ले उड़े।
    1
    डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के खड़गदा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक जैन मंदिर और दो सूने मकान के ताले तोड़कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। चोरों ने मंदिर में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन मुख्य कमरे का ताला नहीं टूटने से वहां बड़ी वारदात टल गई। हालांकि सूने मकानो से चोर हजारों की नकदी और जेवरात ले उड़े।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.