logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सागवाड़ा अस्पताल पहुंचे जिला कलेक्टर देशनदान, व्यवस्थाओं का लिया जायजा सागवाड़ा अस्पताल पहुंचे जिला कलेक्टर देशनदान, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, MRS बैठक नहीं होने पर जताई नाराजगी डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड स्थित Pandit Deendayal Upadhyay Government Hospital का जिला कलेक्टर Deshan Dan ने निरीक्षण किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने मरीजों से मुलाकात कर उपचार, दवाइयों और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। महिला प्रसूति गृह का भी निरीक्षण करते हुए प्रसूताओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पिछले दो वर्षों से MRS बैठक नहीं होने पर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताई और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी Umesh Parmar को समय पर बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने और आवश्यक संसाधनों को मजबूत करने के लिए प्रशासन को भी निर्देशित किया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी द्वारा पत्रकार से अभद्रता के मामले में पूछे गए सवाल पर जिला कलेक्टर देशनदान ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपखंड अधिकारी Subodh Singh Charan सहित उपखंड स्तरीय अधिकारी, अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर के दौरे को अस्पताल व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

2 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

सागवाड़ा अस्पताल पहुंचे जिला कलेक्टर देशनदान, व्यवस्थाओं का लिया जायजा सागवाड़ा अस्पताल पहुंचे जिला कलेक्टर देशनदान, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, MRS बैठक नहीं होने पर जताई नाराजगी डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड स्थित Pandit Deendayal Upadhyay Government Hospital का जिला कलेक्टर Deshan Dan ने निरीक्षण किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने मरीजों से मुलाकात कर उपचार, दवाइयों और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। महिला प्रसूति गृह का भी निरीक्षण करते हुए प्रसूताओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पिछले दो वर्षों से MRS बैठक नहीं होने पर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताई और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी Umesh Parmar को समय पर बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने और आवश्यक संसाधनों को मजबूत करने के लिए प्रशासन को भी निर्देशित किया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी द्वारा पत्रकार से अभद्रता के मामले में पूछे गए सवाल पर जिला कलेक्टर देशनदान ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपखंड अधिकारी Subodh Singh Charan सहित उपखंड स्तरीय अधिकारी, अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर के दौरे को अस्पताल व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के राखोडिया गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। घटना 20 अप्रैल की है, जब राखोडिया निवासी इन्दिरा अपने रिश्तेदारी में गई हुई थी। शाम को घर लौटने पर उसे जानकारी मिली कि उसके पति कान्ति रोत के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने प्राथमिक स्कूल के पास मारपीट की। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लात-घूसों से हमला कर दिया, जिससे कान्ति रोत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धम्बोला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेश पुत्र मोहन रोत और कांति पुत्र शिवा भगोरा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल ने बताया कि “मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।” पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति नियंत्रण में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। मामूली विवाद का यह गंभीर परिणाम समाज के लिए भी एक बड़ा संदेश है।
    1
    सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के राखोडिया गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा कर दिया है।
घटना 20 अप्रैल की है, जब राखोडिया निवासी इन्दिरा अपने रिश्तेदारी में गई हुई थी। शाम को घर लौटने पर उसे जानकारी मिली कि उसके पति कान्ति रोत के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने प्राथमिक स्कूल के पास मारपीट की। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लात-घूसों से हमला कर दिया, जिससे कान्ति रोत की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही धम्बोला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेश पुत्र मोहन रोत और कांति पुत्र शिवा भगोरा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।
धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल ने बताया कि 
“मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।”
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति नियंत्रण में है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। मामूली विवाद का यह गंभीर परिणाम समाज के लिए भी एक बड़ा संदेश है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बना एमएमबी ग्रुप संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके एमएमबी ग्रुप (मस्तान बाबा ग्रुप) द्वारा भीषण गर्मी के मद्देनजर पक्षियों के लिए 'परिंडा बांधो अभियान' निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व अजमेर संभाग प्रभारी अमृत लाल कलासुआ के निवास स्थान पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए और उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की गई। ​इस अवसर पर अमृत लाल कलासुआ ने एमएमबी ग्रुप के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी से जहां आम जन बेहाल है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान इन परिंदों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रुप के निस्वार्थ सेवा कार्य आज पूरे संभाग में एक मिसाल पेश कर रहे हैं। ​ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि एमएमबी ग्रुप मस्तान बाबा की याद में लगातार जनहित के कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहा है। ग्रुप द्वारा जहां एक ओर जरूरतमंद परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराकर संबल प्रदान किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण और जीव संरक्षण के तहत जगह-जगह परिंडे बांधकर उनमें नियमित पानी भरने का संकल्प भी लिया जा रहा है। ​इस नेक कार्य के दौरान मुख्य रूप से इमरान मुल्तानी, देवल मंडल अध्यक्ष रमेश घोघरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने ग्रुप के इस मानवीय दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए आमजन से भी पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की।
    2
    भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बना एमएमबी ग्रुप
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके एमएमबी ग्रुप (मस्तान बाबा ग्रुप) द्वारा भीषण गर्मी के मद्देनजर पक्षियों के लिए 'परिंडा बांधो अभियान' निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व अजमेर संभाग प्रभारी अमृत लाल कलासुआ के निवास स्थान पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए और उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की गई।
​इस अवसर पर अमृत लाल कलासुआ ने एमएमबी ग्रुप के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी से जहां आम जन बेहाल है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान इन परिंदों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रुप के निस्वार्थ सेवा कार्य आज पूरे संभाग में एक मिसाल पेश कर रहे हैं।
​ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि एमएमबी ग्रुप मस्तान बाबा की याद में लगातार जनहित के कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहा है। ग्रुप द्वारा जहां एक ओर जरूरतमंद परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराकर संबल प्रदान किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण और जीव संरक्षण के तहत जगह-जगह परिंडे बांधकर उनमें नियमित पानी भरने का संकल्प भी लिया जा रहा है।
​इस नेक कार्य के दौरान मुख्य रूप से इमरान मुल्तानी, देवल मंडल अध्यक्ष रमेश घोघरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने ग्रुप के इस मानवीय दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए आमजन से भी पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के पाल गामड़ी गांव में पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पाल गामड़ी निवासी हाजा पुत्र कलू डामोर एवं उसका पुत्र विपुल गुरुवार दोपहर 1 बजे खेरवाड़ा से निर्माणाधीन मकान के लिए सामान खरीदने गए थे। लौटते समय विपुल ऑटो में बाथरूम का दरवाजा, पाइप एवं अन्य सामान लेकर गांव आ रहा था, जबकि उसके पिता हाजा बाइक से ऑटो के पीछे चल रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव पहुंचने पर 10 से 15 लोगों ने विपुल का रास्ता रोक लिया और उसके साथ लात-घूंसों, पत्थरों तथा हाथ में पहने जाने वाले हथियार से मारपीट कर दी। घायल विपुल किसी तरह बचकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हाजा आरोपियों के घर कारण पूछने गया, जहां उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घायलों को पहले 108 एंबुलेंस की सहायता से शीशोद पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल पिता-पुत्र का इलाज जारी है।
    1
    डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के पाल गामड़ी गांव में पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पाल गामड़ी निवासी हाजा पुत्र कलू डामोर एवं उसका पुत्र विपुल गुरुवार दोपहर 1 बजे खेरवाड़ा से निर्माणाधीन मकान के लिए सामान खरीदने गए थे। लौटते समय विपुल ऑटो में बाथरूम का दरवाजा, पाइप एवं अन्य सामान लेकर गांव आ रहा था, जबकि उसके पिता हाजा बाइक से ऑटो के पीछे चल रहे थे।
बताया जा रहा है कि गांव पहुंचने पर 10 से 15 लोगों ने विपुल का रास्ता रोक लिया और उसके साथ लात-घूंसों, पत्थरों तथा हाथ में पहने जाने वाले हथियार से मारपीट कर दी। घायल विपुल किसी तरह बचकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद हाजा आरोपियों के घर कारण पूछने गया, जहां उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
घायलों को पहले 108 एंबुलेंस की सहायता से शीशोद पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल पिता-पुत्र का इलाज जारी है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक (जेटीए) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। वीबी जीरामजी (नरेगा) कार्मिक संघ के बैनर तले डूंगरपुर जिले के जेटीए आज से अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर उतर गये है | जिसके तहत जेटीए ने कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की ओर अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद की |
    1
    डूंगरपुर जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक (जेटीए) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। वीबी जीरामजी (नरेगा) कार्मिक संघ के बैनर तले डूंगरपुर जिले के जेटीए आज से अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर उतर गये है | जिसके तहत जेटीए ने कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की ओर अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद की |
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • साबला पंचायत समिति के झरियाना ग्राम पंचायत में 7 लाख का नया एनीकेट 10 माह में टुटा ग्रामीणों ने बताया की सरकारी बजट को डंकार गये
    1
    साबला पंचायत समिति के झरियाना ग्राम पंचायत में 7 लाख का नया एनीकेट 10 माह में टुटा  ग्रामीणों ने बताया की सरकारी बजट को डंकार गये
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक के समक्ष एक व्यक्ति द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित भाषण को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता हरिश कुमार पटेल पुत्र शंकरलाल पटेल निवासी कलिंजरा अपने अधिवक्ता एडवोकेट पुष्पेंद्र त्रिपाठी के साथ उपस्थित हुए। रिपोर्ट के अनुसार, 06 अप्रैल 2026 को असम के नीलामबाजार (जिला श्रीभूमि) एवं बोरखोला (जिला कछार) में आयोजित चुनावी सभाओं में दिए गए भाषण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक व भड़काऊ शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि उक्त भाषण के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, यूट्यूब व अन्य माध्यमों पर प्रसारित हो रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रार्थी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), साइबर कानून सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है। एडवोकेट पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और ऐसे मामलों में निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई आवश्यक है। पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया गया है।
    2
    बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक के समक्ष एक व्यक्ति द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित भाषण को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता हरिश कुमार पटेल पुत्र शंकरलाल पटेल निवासी कलिंजरा अपने अधिवक्ता एडवोकेट पुष्पेंद्र त्रिपाठी के साथ उपस्थित हुए।
रिपोर्ट के अनुसार, 06 अप्रैल 2026 को असम के नीलामबाजार (जिला श्रीभूमि) एवं बोरखोला (जिला कछार) में आयोजित चुनावी सभाओं में दिए गए भाषण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक व भड़काऊ शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया गया है।
शिकायत में कहा गया है कि उक्त भाषण के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, यूट्यूब व अन्य माध्यमों पर प्रसारित हो रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रार्थी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), साइबर कानून सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।
एडवोकेट पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और ऐसे मामलों में निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई आवश्यक है। पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया गया है।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • अप्रेल माह/जिला देवी डॉ. इंद्रजीत यादव ने उपखण्ड क्षेत्र छोटी सरवन की ग्राम पंचायत हरनाथपुरा, ग्राम पंचायत का किया निरशन किया। अपने क्षेत्र के सभी वायरल वीडियोज के लिए स्टार्ट ऐप (शुरू ऐप) डाउनलोड करें 👇🏻
    1
    अप्रेल माह/जिला देवी डॉ. इंद्रजीत यादव ने उपखण्ड क्षेत्र छोटी सरवन की ग्राम पंचायत हरनाथपुरा, ग्राम पंचायत का किया निरशन किया।
अपने क्षेत्र के सभी वायरल वीडियोज के लिए स्टार्ट ऐप (शुरू ऐप) डाउनलोड करें 👇🏻
    user_Pandit Repotar
    Pandit Repotar
    Advertising agency गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के खड़गदा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक जैन मंदिर और दो सूने मकान के ताले तोड़कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। चोरों ने मंदिर में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन मुख्य कमरे का ताला नहीं टूटने से वहां बड़ी वारदात टल गई। हालांकि सूने मकानो से चोर हजारों की नकदी और जेवरात ले उड़े।
    1
    डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के खड़गदा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक जैन मंदिर और दो सूने मकान के ताले तोड़कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। चोरों ने मंदिर में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन मुख्य कमरे का ताला नहीं टूटने से वहां बड़ी वारदात टल गई। हालांकि सूने मकानो से चोर हजारों की नकदी और जेवरात ले उड़े।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • डूंगरपुर। धम्बोला थाना पुलिस ने राखोडिया गांव के बिनौले में मामूली कहासुनी के बाद हुई हत्या की वारदात का 48 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया इन्दिरा पत्नी कान्ति रोत निवासी राखोडिया गांव, रास्तापाल थाना धम्बोला ने रिपोर्ट दी कि वह गड़ा वाटेश्वर मेहमान गई हुई थी और उसका पति कान्ति रोत घर पर था। शाम करीब 8 बजे घर लौटने पर उसके भतीजे तकु उर्फ तेजपाल ने बताया कि राखोडिया प्राथमिक स्कूल के पास कान्ति रोत के साथ कांति पिता शिवा भगोरा निवासी माना तलाई तथा उसके साथियों सुरेश पिता मोहन रोत, भरत पिता मोहन रोत और एक अन्य युवक ने लात-घूसों से मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला तथा वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में धम्बोला थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित आरोपियों में से सुरेश पिता मोहन रोत निवासी राखोडिया तथा कांति पिता शिवा भगोरा निवासी मानातलाई को गिरफ्तार किया। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में शेष आरोपियों की तलाश और आगे की जांच में जुटी हुई है।
    1
    डूंगरपुर।
धम्बोला थाना पुलिस ने राखोडिया गांव के बिनौले में मामूली कहासुनी के बाद हुई हत्या की वारदात का 48 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है।
पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया इन्दिरा पत्नी कान्ति रोत निवासी राखोडिया गांव, रास्तापाल थाना धम्बोला ने रिपोर्ट दी कि वह गड़ा वाटेश्वर मेहमान गई हुई थी और उसका पति कान्ति रोत घर पर था। शाम करीब 8 बजे घर लौटने पर उसके भतीजे तकु उर्फ तेजपाल ने बताया कि राखोडिया प्राथमिक स्कूल के पास कान्ति रोत के साथ कांति पिता शिवा भगोरा निवासी माना तलाई तथा उसके साथियों सुरेश पिता मोहन रोत, भरत पिता मोहन रोत और एक अन्य युवक ने लात-घूसों से मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला तथा वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में धम्बोला थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित आरोपियों में से सुरेश पिता मोहन रोत निवासी राखोडिया तथा कांति पिता शिवा भगोरा निवासी मानातलाई को गिरफ्तार किया। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात करना स्वीकार किया है।
फिलहाल पुलिस मामले में शेष आरोपियों की तलाश और आगे की जांच में जुटी हुई है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.