सिलेंडर में आग लगने से मकान में नुकसान, ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम भूमिहारी में मंगलवार को रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से एक मकान में अफरा-तफरी मच गई। घटना दिनांक 03 मार्च 2026 को लगभग अपराह्न 3:00 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भूमिहारी निवासी रमेश चंद पुत्र शिवराम के मकान में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने रसोई में रखे घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा बाहर से सिलाई के लिए आए कुछ कपड़े भी जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में स्थिति सामान्य है तथा कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मामले की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।

- जिला गुना वृंदावन धाम खेजरा जिला गुना में 40 दिवसीय होली का समापन हुआ वृंदावन धाम में गौलोकवासी 1008 महंत श्री कृष्ण1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- हरदोई। जनपद के भरखनी विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खानकीला जहानपुर में होली पर्व के बीच साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। जहां एक ओर गांव में रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नालियों में गंदगी और जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान आशा देवी पत्नी सत्येंद्र कुमार पांडे से कई बार नालियों की सफाई कराने की मांग की गई। ग्राम प्रधान पद के दावेदार ब्रजकिशोर राजपूत द्वारा भी इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति यह है कि होली जैसे प्रमुख त्योहार के दौरान भी गांव में नियमित सफाई नहीं कराई गई। कई स्थानों पर नालियां जाम हैं और ग्रामीण स्वयं सफाई करने को मजबूर हैं। गंदगी के कारण दुर्गंध फैल रही है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहार को देखते हुए तत्काल सफाई अभियान चलाकर नालियों की समुचित सफाई कराई जाए, ताकि गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा बनी रहे। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कब तक प्रभावी कदम उठाते हैं।1
- Post by Shruddin Khan1
- शाहजहांपुर जनपद के थाना अस्तौली के उर्वेश पाल पुत्र राजेंद्र पालने थाना परिवार में प्रार्थना पत्र देने के बाद मंगलवार दिन के 3:00 बजे बताया कि आज सुबह आप ने दरवाजे पर बैठे थे तभी गांव के ही अनिल राधे गुड्डू आदि लोग आए और गाली गलौज करने लगे गालियां देने से मना करने पर लाठी धन्नो से हमला कर दिया जिससे उर्वेश व उसका पुत्र विशाल घायल हो गया ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया आरोपी ने तमंचा निकालकर कर करने की धमकी दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस ने प्रार्थना पत्र मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी1
- Post by Ompratap singh1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी जी ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल हमलों का ईरान पर क्या असर होगा1
- शाहाबाद, हरदोई — शाहाबाद कस्बे में प्रतिबंधित चाइनीस मांझे का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अचल पेट्रोल पंप के सामने का है, जहां डिवाइडर और सड़क किनारे उड़ रही पतंग को लूटने के लिए बच्चे अचानक तेज रफ्तार वाहनों के सामने दौड़ पड़ते हैं। यही लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है। घटना के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां से गुजर रहे थे, तभी अचानक उनकी गर्दन की ऊंचाई पर मांझा आ गया। किसी तरह उन्होंने संतुलन संभाला और एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन असली खतरा सिर्फ मांझा ही नहीं, बल्कि पतंग लूटने के लिए सड़क पर बेधड़क दौड़ते बच्चे भी हैं। ये बच्चे 2-3 रुपये की पतंग के पीछे जान जोखिम में डाल देते हैं और वाहनों के सामने अचानक आ जाते हैं। यदि किसी दिन टक्कर हो गई तो जिम्मेदारी वाहन चालक पर आएगी, जबकि गलती बच्चों की लापरवाही और निगरानी के अभाव की होगी। इससे पहले भी एलआईसी कार्यालय के पास ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां युवक की गर्दन गंभीर रूप से कट गई थी। शाहाबाद समेत अन्य क्षेत्रों में भी कई प्रकरण हो चुके हैं। चाइनीस मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से इसका कारोबार जारी है। कुछ दिन की औपचारिक कार्रवाई के बाद सब कुछ फिर पुराने ढर्रे पर लौट आता है। वर्तमान में एडिशनल एसपी के रूप में आईपीएस अधिकारी आलोक राज नारायण क्षेत्राधिकारी शाहाबाद का चार्ज संभाले हुए हैं और वे लगातार कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रयासरत भी हैं। लेकिन सवाल स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़ा हो रहा है। क्षेत्र स्तर पर सख्त निगरानी, नियमित चेकिंग और अवैध बिक्री पर निर्णायक कार्रवाई के अभाव में यह समस्या जड़ पकड़ती जा रही है। यदि उच्च अधिकारी सक्रिय हैं तो स्थानीय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन क्यों नहीं दिख रहा? जनता का सीधा सवाल है कि आखिर कब तक अवैध मांझे की बिक्री और सड़क पर दौड़ते बच्चों की अनदेखी होती रहेगी? यदि स्थानीय पुलिस ने समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई तो किसी दिन बड़ा हादसा तय है, और उसकी जिम्मेदारी तय करना भी मुश्किल हो जाएगा। अब जरूरत है कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि जमीनी सख्ती की।1