अजमेर के नए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने लिया चार्ज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताईं प्राथमिकताएं अजमेर जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। नए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने सोमवार को अजमेर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की बात कही। नए एसपी ने बताया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने अपनी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं को साझा किया।
अजमेर के नए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने लिया चार्ज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताईं प्राथमिकताएं अजमेर जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। नए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने सोमवार को अजमेर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की बात कही। नए एसपी ने बताया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने अपनी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं को साझा किया।
- अजमेर दरगाह के गद्दीनशीन सैयद फख़र काज़मी चिश्ती साहब के नौ वर्षीय पोते और दस वर्षीय पोती ने रखा पहला रोज़ा। विश्व प्रसिद्ध सूफ़ी संत हज़रत ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ की दरगाह के गद्दीनशीन सैयद फख़र काज़मी चिश्ती साहब के 9 (नौ) वर्षीय पोते सैयद राहिल चिश्ती एवं 10 (दस) वर्षीय पोती सैयदा अरीबा चिश्ती ने अपना पहला रोज़ा रखा। बच्चों के वालिद डॉ• सैयद राग़िब चिश्ती(एडवोकेट) ने बताया कि पिछले साल दोनों बच्चों ने बहुत कम उम्र में क़ुरान शरीफ़ भी मुकम्मल कर लिया था।1
- Post by Moinuddin Khan1
- अजमेर जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। नए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने सोमवार को अजमेर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की बात कही। नए एसपी ने बताया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने अपनी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं को साझा किया।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा अपडेट। आई जी राजेंद्र प्रसाद गोयल जी से राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी की वैवाक बातचीत। 3 माह में अपराधों में भारी गिरावट। कोटा रेंज राजस्थान में नंबर दो पर। आम जनता का पुलिस में विश्वास होने लगा।1
- थोक मालियन क्षेत्र के क्षेत्रवासी पहुंचे अजमेर तहसील कार्यालय अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन जताई नाराजगी।।1
- डागा🌹💐💐💐5
- रेलवे पुलिया RUB 43/1 नेहरू नगर में भरा रहता है पानी व कीचड़, हादसे का खतरा अजमेर। नेहरू नगर स्थित रेलवे पुलिया RUB 43/1 में लंबे समय से पानी और कीचड़ भरा रहने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात हो या सामान्य दिन, पुलिया के नीचे पानी जमा रहने के कारण रास्ता फिसलन भरा हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय नागरिक महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस पुलिया से श्रीनगर की ओर से आने-जाने वाले लोग, जैसे बडलिया, पालरा और नेहरू नगर के कई स्थानीय निवासी रोजाना गुजरते हैं। इसी रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे भी निकलते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि पुलिया में पानी और कीचड़ की वजह से कई बार छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिया में जमा पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि आमजन और स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।1
- अजमेर। रमजान का मुकद्दस महीना अब अपने तीसरे अशरे के अंतिम पड़ाव पर है। इस दौरान आज शबे-ए-कद्र की मुकद्दस रात अकीदत और इबादत के साथ मनाई जाएगी। इस खास रात को लेकर मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। मान्यता है कि शबे-ए-कद्र की रात हजार महीनों से बेहतर होती है, इसलिए इस रात बड़ी संख्या में लोग पूरी रात जागकर अल्लाह की इबादत, कुरान पाक की तिलावत और विशेष नमाज अदा करते हैं। शहर की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के पूरे महीने तरावीह की नमाज अदा की जा रही है। नमाजी बड़ी संख्या में मस्जिदों में पहुंचकर तरावीह में शामिल हो रहे हैं और अल्लाह से रहमत और मगफिरत की दुआ कर रहे हैं।वहीं रमजान के महीने में एक माह तक तरावीह की नमाज पढ़ाने वाले मौलाना और इमामों का सम्मान भी किया जाता है। इस अवसर पर दरगाह अंजुमन की ओर से उन्हें दस्तारबंदी कर सम्मानित किया जाता है तथा नजराना पेश किया जाता है। यह परंपरा हर वर्ष अकीदत और सम्मान के साथ निभाई जाती है। शबे-ए-कद्र की रात को लेकर शहर की मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए हैं और मुस्लिम समाज के लोग पूरी रात इबादत में मशगूल रहकर अल्लाह की रहमत और बरकत की दुआ करेंगे।1