Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा अपडेट। आई जी राजेंद्र प्रसाद गोयल जी से राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी की वैवाक बातचीत। 3 माह में अपराधों में भारी गिरावट। कोटा रेंज राजस्थान में नंबर दो पर। आम जनता का पुलिस में विश्वास होने लगा।
Ramesh Gandhi
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा अपडेट। आई जी राजेंद्र प्रसाद गोयल जी से राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी की वैवाक बातचीत। 3 माह में अपराधों में भारी गिरावट। कोटा रेंज राजस्थान में नंबर दो पर। आम जनता का पुलिस में विश्वास होने लगा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर: चिश्तिया मस्जिद के इमाम को उमरा टिकट भेंट, 27वीं रात पर हुआ सम्मान अजमेर के गेगल स्थित गरीब नवाज कॉलोनी में रमजान के मुकद्दस महीने के दौरान एक खास और भावुक पल देखने को मिला। चिश्तिया मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ाने वाले इमाम और हाफिजों के सम्मान में 27वीं रमजान की रात को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मस्जिद कमेटी और KGN ग्रुप की ओर से इमाम हाफिज निजामुद्दीन साहब का दस्तारबंदी कर सम्मान किया गया। परंपरा के अनुसार, रमजान की 27वीं रात को कुरान मुकम्मल होने पर हाफिजों और इमामों को नजराना पेश किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान जब इंतेजामिया कमेटी और KGN ग्रुप गरीब नवाज कॉलोनी, गेगल की ओर से हाफिज निजामुद्दीन साहब को उमरा का टिकट और वीजा देने की घोषणा की गई, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस सम्मान को पाकर वे भावुक हो उठे और अल्लाह का शुक्र अदा किया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे सम्मान से दीन की खिदमत करने वालों का हौसला बढ़ता है। रमजान के इस पवित्र माहौल में इबादत के साथ-साथ इस तरह के आयोजनों से भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम भी मजबूत होता1
- लक्ष्मी चौक स्थित होटल के ऊपर रखे कबाड़ में लगी भीषण आग सूचना मिलने पर फायर दमकल की गाड़ी पहुंची मौके पर पाया आग पर काबू गनीमत रही नहीं हुई कोई जन हानी1
- Post by Moinuddin Khan1
- अजमेर जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। नए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने सोमवार को अजमेर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की बात कही। नए एसपी ने बताया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने अपनी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं को साझा किया।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा अपडेट। आई जी राजेंद्र प्रसाद गोयल जी से राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी की वैवाक बातचीत। 3 माह में अपराधों में भारी गिरावट। कोटा रेंज राजस्थान में नंबर दो पर। आम जनता का पुलिस में विश्वास होने लगा।1
- डागा🌹💐💐💐5
- रेलवे पुलिया RUB 43/1 नेहरू नगर में भरा रहता है पानी व कीचड़, हादसे का खतरा अजमेर। नेहरू नगर स्थित रेलवे पुलिया RUB 43/1 में लंबे समय से पानी और कीचड़ भरा रहने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात हो या सामान्य दिन, पुलिया के नीचे पानी जमा रहने के कारण रास्ता फिसलन भरा हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय नागरिक महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस पुलिया से श्रीनगर की ओर से आने-जाने वाले लोग, जैसे बडलिया, पालरा और नेहरू नगर के कई स्थानीय निवासी रोजाना गुजरते हैं। इसी रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे भी निकलते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि पुलिया में पानी और कीचड़ की वजह से कई बार छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिया में जमा पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि आमजन और स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।1
- अजमेर में रमजान का मुकद्दस महीना अपने तीसरे अशरे के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आज शबे-ए-कद्र की पवित्र रात अकीदत और इबादत के साथ मनाई जाएगी। इस खास रात को लेकर मुस्लिम समाज में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।मान्यता के अनुसार शबे-ए-कद्र की रात हजार महीनों से बेहतर मानी जाती है। इसी वजह से मुस्लिम समाज के लोग पूरी रात जागकर अल्लाह की इबादत, कुरान पाक की तिलावत और विशेष नमाज अदा करेंगे। शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज और इबादत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दरगाह अंजुमन की ओर से दस्तारबंदी कर उन्हें नजराना पेश किया जाता है। आज की इस मुकद्दस रात को लेकर मस्जिदों में रौनक बढ़ गई है और लोग अल्लाह से रहमत, बरकत और मगफिरत की दुआकरते हैं1