सेहरा टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से बर्तन धुलवाने के मामले में जांच के निर्देश जनपद सीईओ ने बीआरसी और सीडीपीओ से दो दिन में रिपोर्ट मांगी कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के आदिवासी अंचल अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठी के सेहरा टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों से मिड डे मील के दौरान बर्तन धुलवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है मामला सामने आने के बाद जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने संज्ञान लेते हुए सीडीपीओ आरती यादव और बीआरसी प्रेम कोरी को दो दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार दोपहर पर्यवेक्षक मंजू मिश्रा और ब्लॉक समन्वयक रमाकांत मिश्रा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों और उनके परिजनों से चर्चा कर जानकारी जुटाई वहीं जन शिक्षक कमल नारायण दुबे ने भी स्कूल पहुंचकर मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति और बर्तन धुलवाने संबंधी जानकारी स्कूल शिक्षक से ली। मामले को लेकर क्षेत्र में नाराजगी बनी हुई है हाल ही में आदिवासी क्षेत्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी लगातार शिकायतों को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह ने भी गंभीरता से लिया है उन्होंने एसडीएम निधि गोहल से मामले की जानकारी ली इधर स्थानीय ग्रामीणों ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सीएम हेल्पलाइन 181 में शिकायत दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है

- मध्य प्रदेश के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा खरीदी केंद्र में किसानों से अवैध वसूली और तोल में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। इस धांधली से किसान आक्रोशित हैं और उन्होंने तत्काल जांच व कार्रवाई की मांग की है।1
- जबलपुर क्षेत्र के होटल में महिला की हत्या दमोह निवासी युवक के साथ आई थी महिला, पुलिस जाच में जुटी1
- CPI, CPI-M, VCK ने विजय को समर्थन दिया है जिसके बाद तमिलनाडु में TVK की सरकार बनना तय माना जा रहा ?1
- 🔴 जबलपुर दस्सी हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 1 नाबालिग को हिरासत में लिया है।1
- लखीमपुर खीरी न्यूज़ ढकेरवा चौराहा में पुलिस स्टेशन के पास खतरनाक हादसा अधिक स्पीड और बस वाले की गलती से हुआ हादसा1
- जबलपुर में प्रभु राम के प्रति गहरी आस्था का संदेश 'मन में राम, तन में राम, जहां देखूं वहां है राम' गूंज रहा है। यह भावपूर्ण कथन भक्तों के अटूट विश्वास को दर्शाता है कि राम का साथ होने पर सारी दुनिया अपनी हो जाती है।1
- रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से जमे कर्मियों के तबादले नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल कटनी जिले की रीठी तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि यहां वर्षों से एक ही संस्थान में जमे स्वास्थ्य कर्मचारियों के अब तक स्थानांतरण नहीं किए गए, जबकि अन्य विभागों में समय-समय पर तबादले होते रहते हैं। वर्षों से एक ही जगह जमे कर्मचारी कटनी जिले की रीठी तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी इन दिनों चर्चाओं में है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में कई स्वास्थ्य कर्मचारी लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ हैं, लेकिन उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया अब तक नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग में नियमित रूप से तबादले किए जाते हैं, तो आखिर स्वास्थ्य विभाग में यह प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई जा रही है। समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते कर्मचारी सूत्रों के अनुसार अस्पताल के कुछ कर्मचारी नियमित समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आरोप यह भी है कि कई कर्मचारी केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर बाकी समय आपसी चर्चाओं और गप्पबाजी में बिताते हैं। इस वजह से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं से हटकर होती हैं चर्चाएं स्थानीय सूत्र बताते हैं कि अस्पताल परिसर में कई बार स्वास्थ्य सेवाओं से हटकर अनर्गल चर्चाएं होती रहती हैं। इससे अस्पताल का अनुशासन और कार्यप्रणाली दोनों प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आम मरीजों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। जांच और स्थानांतरण की मांग तेज अब क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच कराने और वर्षों से जमे कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि पारदर्शिता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समय-समय पर तबादला नीति लागू होना जरूरी है। रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से जमे कर्मचारियों को लेकर उठ रहे सवाल अब प्रशासन के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- लॉ कॉलेज छात्रा अपहरण मामला "ऑपरेशन हॉट परस्यूट" के तहत पुलिस ने मजनू को गिरफ्तार किया1
- जबलपुर के धन मंत्री नगर चौक स्थित होटल रिलैक्स इन में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1