logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपराधियों पर शिकंजा: आजमगढ़ पुलिस ने टॉप-10 अभियुक्तों का किया सत्यापन 🚨 आजमगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान जनपद में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में सर्किल नगर क्षेत्र में टॉप-10 अभियुक्तों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने एक साथ टॉप-10 अभियुक्तों के निवास स्थानों पर पहुंचकर उनकी वर्तमान स्थिति, गतिविधियों और उपलब्धता का सत्यापन किया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस टीमों को लगातार निगरानी रखने और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 📍 स्थान: आजमगढ़ 👉 अपराध और कानून-व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए TV24 NEWS EXPRESS को फॉलो करें। #Azamgarh #AzamgarhPolice #UPPolice #CrimeControl #Top10Criminal #PoliceAction #TV24NewsExpress #BreakingNews #UttarPradesh

10 hrs ago
user_TV24 NEWS EXPRESS
TV24 NEWS EXPRESS
Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
1f3a7398-1c54-42a4-88fd-b774584c5505

अपराधियों पर शिकंजा: आजमगढ़ पुलिस ने टॉप-10 अभियुक्तों का किया सत्यापन 🚨 आजमगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान जनपद में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में सर्किल नगर क्षेत्र में टॉप-10 अभियुक्तों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने एक साथ टॉप-10 अभियुक्तों के निवास स्थानों पर पहुंचकर उनकी वर्तमान स्थिति, गतिविधियों और उपलब्धता का सत्यापन किया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस टीमों को लगातार निगरानी रखने और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 📍 स्थान: आजमगढ़ 👉 अपराध और कानून-व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए TV24 NEWS EXPRESS को फॉलो करें। #Azamgarh #AzamgarhPolice #UPPolice #CrimeControl #Top10Criminal #PoliceAction #TV24NewsExpress #BreakingNews #UttarPradesh

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अखिलेश यादव कान खोलकर सुन लें!' Om Prakash Rajbhar Arun Rajbhar Om Prakash Rajbhar Arvind Rajbhar #OPRajbhar #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #RajbharStatement #NewsUpdateUPUK #UPNews #PoliticalNews #HindiNews #BreakingNews #BJPvsSP #RajbharAttackOnSP #YogiAdityanath #UPPoliticsNews #PoliticalWar #ViralPoliticalVideo #LatestUPNews #RajbharNews #AkhileshYadavNews #UttarPradeshPolitics #SBSP #AkhileshVsRajbhar #RajbharWarning
    1
    अखिलेश यादव कान खोलकर सुन लें!' Om Prakash Rajbhar
Arun Rajbhar Om Prakash Rajbhar Arvind Rajbhar 
#OPRajbhar #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #RajbharStatement #NewsUpdateUPUK #UPNews #PoliticalNews #HindiNews #BreakingNews #BJPvsSP #RajbharAttackOnSP #YogiAdityanath #UPPoliticsNews #PoliticalWar #ViralPoliticalVideo #LatestUPNews #RajbharNews #AkhileshYadavNews #UttarPradeshPolitics #SBSP #AkhileshVsRajbhar #RajbharWarning
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शनिवार को थाना आलापुर क्षेत्र स्थित चौहड़ा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट : बलराम सोनी आलापुर
    1
    अम्बेडकरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शनिवार को थाना आलापुर क्षेत्र स्थित चौहड़ा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट : बलराम सोनी आलापुर
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    5 hrs ago
  • हीरापट्टी की जर्जर सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, गड्ढों में पौधरोपण कर भारत रक्षा दल ने किया प्रदर्शन आजमगढ़ शहर के हीरापट्टी मोहल्ले में वर्षों से जर्जर और जलभराव से बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पानी से भरी गड्ढों वाली सड़क पर पौधरोपण कर नगरपालिका प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि हीरापट्टी, आरजी बाग, शिवाजी नगर समेत कई मोहल्लों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। इसी सड़क से फातिमा स्कूल, सेंट्रल स्कूल और शिब्ली कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन गुजरते हैं। इसके अलावा श्री चित्रगुप्त मंदिर भी इसी मार्ग पर स्थित है, लेकिन वर्षों से सड़क बदहाल होने के बावजूद जिम्मेदारों ने इसकी सुध नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार नगर पालिका और प्रशासन को ज्ञापन व शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मंडल मुख्यालय के नगर क्षेत्र में सड़क की यह स्थिति जिम्मेदारों की लापरवाही और निकम्मेपन को दर्शाती है। फिलहाल प्रतीकात्मक विरोध किया गया है। यदि जिलाधिकारी से मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में अजय सिन्हा एडवोकेट, जावेद अंसारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ. धीर जी, द्वारिकाधीश पांडेय, दुर्गेश श्रीवास्तव, धनंजय अस्थाना, हिमांशु सिंह, सोनू मिश्रा, जश्निल कुमार, आलोक शर्मा, राजन अस्थाना सहित बड़ी संख्या में भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    हीरापट्टी की जर्जर सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, गड्ढों में पौधरोपण कर भारत रक्षा दल ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़ शहर के हीरापट्टी मोहल्ले में वर्षों से जर्जर और जलभराव से बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पानी से भरी गड्ढों वाली सड़क पर पौधरोपण कर नगरपालिका प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि हीरापट्टी, आरजी बाग, शिवाजी नगर समेत कई मोहल्लों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। इसी सड़क से फातिमा स्कूल, सेंट्रल स्कूल और शिब्ली कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन गुजरते हैं। इसके अलावा श्री चित्रगुप्त मंदिर भी इसी मार्ग पर स्थित है, लेकिन वर्षों से सड़क बदहाल होने के बावजूद जिम्मेदारों ने इसकी सुध नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार नगर पालिका और प्रशासन को ज्ञापन व शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मंडल मुख्यालय के नगर क्षेत्र में सड़क की यह स्थिति जिम्मेदारों की लापरवाही और निकम्मेपन को दर्शाती है। फिलहाल प्रतीकात्मक विरोध किया गया है। यदि जिलाधिकारी से मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।
प्रदर्शन में अजय सिन्हा एडवोकेट, जावेद अंसारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ. धीर जी, द्वारिकाधीश पांडेय, दुर्गेश श्रीवास्तव, धनंजय अस्थाना, हिमांशु सिंह, सोनू मिश्रा, जश्निल कुमार, आलोक शर्मा, राजन अस्थाना सहित बड़ी संख्या में भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पुलिस चौकी में "दिमाग मत खराब करो" सुनकर फूट पड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता का दर्द संत कबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की मगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बरी में खलिहान की जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाराम कनौजिया का दर्द सबके सामने आ गया दयाराम कनौजिया, जो वर्ष 1988 से भाजपा से जुड़े हैं और 38 वर्षों तक संगठन की सेवा कर चुके हैं, ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। उनका कहना है कि विपक्षी पक्ष को कुर्सी पर बैठाकर सम्मान दिया गया, जबकि उनसे कथित तौर पर कहा गया, "दिमाग मत खराब करो, नेतागिरी ज्यादा मत करो।" दयाराम कनौजिया ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने 38 वर्षों तक पार्टी की निष्ठापूर्वक सेवा की, लेकिन अपनी ही सरकार में उन्हें सम्मान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
    1
    पुलिस चौकी में "दिमाग मत खराब करो" सुनकर फूट पड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता का दर्द

संत कबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की मगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बरी में खलिहान की जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाराम कनौजिया का दर्द सबके सामने आ गया

दयाराम कनौजिया, जो वर्ष 1988 से भाजपा से जुड़े हैं और 38 वर्षों तक संगठन की सेवा कर चुके हैं, ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। उनका कहना है कि विपक्षी पक्ष को कुर्सी पर बैठाकर सम्मान दिया गया, जबकि उनसे कथित तौर पर कहा गया, "दिमाग मत खराब करो, नेतागिरी ज्यादा मत करो।"

दयाराम कनौजिया ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने 38 वर्षों तक पार्टी की निष्ठापूर्वक सेवा की, लेकिन अपनी ही सरकार में उन्हें सम्मान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एयरगन से बंदर के बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव में एयरगन से बंदर के बच्चे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में घोसी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को घोसी कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2026 के तहत आरोपी सफरूद्दीन उर्फ सफर पुत्र अब्दुल कुद्दूस निवासी रघौली थाना घोसी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 299, 3(5) तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने एयरगन से गोली मारकर बंदर के बच्चे की मौत कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने बंदर के बच्चे का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार भी कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध घोसी थाने में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, कांस्टेबल अखिलेश सिंह तथा कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने वन्यजीवों के प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
    3
    एयरगन से बंदर के बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव में एयरगन से बंदर के बच्चे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में घोसी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को घोसी कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2026 के तहत आरोपी सफरूद्दीन उर्फ सफर पुत्र अब्दुल कुद्दूस निवासी रघौली थाना घोसी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 299, 3(5) तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने एयरगन से गोली मारकर बंदर के बच्चे की मौत कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने बंदर के बच्चे का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार भी कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध घोसी थाने में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, कांस्टेबल अखिलेश सिंह तथा कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।
इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने वन्यजीवों के प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
    user_Ghosi live
    Ghosi live
    Local News Reporter घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश, हेलमेट और नियम पालन की अपील #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar
    1
    अम्बेडकरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश, हेलमेट और नियम पालन की अपील #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जायरीन से भरी ऑटो पलटी, 12 घायल—2 की हालत गंभीर #viral #ambedkar_nagar #ambedkarnagarpolice #uppolice
    1
    जायरीन से भरी ऑटो पलटी, 12 घायल—2 की हालत गंभीर #viral #ambedkar_nagar #ambedkarnagarpolice #uppolice
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.