Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतेहपुर में आम आदमी पार्टी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रही है। इसको लेकर पार्टी ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर स्वास्थ्य विभाग से व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। आम आदमी पार्टी द्वारा 27 सितंबर को जनपद में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। पार्टी का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। पार्टी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि शिविर के लिए मान्यता प्राप्त ब्लड बैंक, मेडिकल टीम, उपकरण और आपातकालीन सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
Bablu singh Raftaar media
फतेहपुर में आम आदमी पार्टी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रही है। इसको लेकर पार्टी ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर स्वास्थ्य विभाग से व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। आम आदमी पार्टी द्वारा 27 सितंबर को जनपद में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। पार्टी का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। पार्टी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि शिविर के लिए मान्यता प्राप्त ब्लड बैंक, मेडिकल टीम, उपकरण और आपातकालीन सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- फतेहपुर में आम आदमी पार्टी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रही है। इसको लेकर पार्टी ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर स्वास्थ्य विभाग से व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। आम आदमी पार्टी द्वारा 27 सितंबर को जनपद में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। पार्टी का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। पार्टी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि शिविर के लिए मान्यता प्राप्त ब्लड बैंक, मेडिकल टीम, उपकरण और आपातकालीन सुविधा उपलब्ध कराई जाए।1
- हरितालिका तीज की धूम: अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए रखा निर्जला व्रत, शिव मंदिरों में व्रती महिलाएं की भीड़ लोकेशन गोरखपुर हरितालिका तीज की धूम: अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए रखा निर्जला व्रत, शिव मंदिरों में व्रती महिलाएं की भीड़ गोरखपुर।जिले में हरितालिका तीज को लेकर सुहागिन महिलाओं में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना के लिए रखा जाने वाला यह पावन व्रत इस बार भी बेहद श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर के मुख्य बाजारों में रौनक चरम पर है। बाजारों में छाई रौनक, मेहंदी व चूड़ियों की दुकानों पर भीड़ तीज के त्योहार को देखते हुए गोलघर, टाउनहॉल, और शाहमारूफ सहित शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाओं की भारी चहल-पहल है। सुहागिनें पूजा के लिए नई साड़ियां, पारंपरिक श्रृंगार सामग्री, और पूजा का सामान खरीदने में जुटी हैं। चूड़ी और मेहंदी स्टॉलों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। घरों में भी साफ-सफाई और पूजा मंडप सजाने की तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी हैं। निर्जला व्रत और शिव-पार्वती पूजन का महत्व शास्त्रों और लोक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए अन्न-जल त्याग कर अत्यंत कठोर तपस्या की थी। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए महिलाएं यह निर्जला व्रत रखती हैं। पूजा के दौरान महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजन करेंगी तथा कथा सुनकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगेंगी। यह पर्व भारतीय संस्कृति में अटूट सुहाग, अगाध श्रद्धा और पारिवारिक खुशहाली का जीवंत प्रतीक है। बाइट - पंडित देवेंद्र प्रताप मिश्र बाइट - व्रती महिलाएं श्रद्धालु1
- जमीनी विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल रायबरेली। लालगंज थाना क्षेत्र के नरपतगंज चौकी अंतर्गत भीरागोविंदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर लात-घूसे चले, जिससे मौके पर हंगामा मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद जमीन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मारपीट की पूरी वजह और दोनों पक्षों की शिकायत के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।1
- किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा बिग ब्रेकिंग किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा के सुललित गार्डन में भाकियू (भानु) की समीक्षा बैठक में आंदोलन का खाका तैयार प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह बोले - 7 प्रमुख मांगों को लेकर पीएम और सीएम के नाम देंगे ज्ञापन किसान आयोग का गठन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, महंगाई में राहत के लिए डीजल-पेट्रोल-गैस-बिजली के दाम आधे हों, शिक्षा-चिकित्सा मुफ्त हो, भ्रष्टाचार पर आजीवन कारावास, टोल टैक्स खत्म हो और जवान-किसान के परिवार को अधिक सहायता मिले जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में एटा-कासगंज के पदाधिकारी रहे मौजूद, दिल्ली कूच की तैयारी शुरू1
- यमुना नदी में युवती ने लगाई छलांग पुलिस व एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू पर जुटी, सी ओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने डी जानकारी2
- युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर युवक नाबालिक प्रेमिका से मिलने पहुंचा उसके गांव फर्रुखाबाद ब्रेकिंग युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर युवक नाबालिक प्रेमिका से मिलने पहुंचा उसके गांव प्रेमिका के पिता ने युवक को देखा मारने के लिए पिता युवक के पीछे भागा युवक चढ़ गया कई फिट ऊंचे मोबाइल टावर युवक कई घंटों तक चढ़ा रहा टावर सूचना पर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष ने समझा बुझाकर युवक को टावर से नीचे उतारा थाना शमशाबाद क्षेत्र अमलैया आसानंद का मामला1
- फतेहपुर न्यूज़ समाचार 30 लाइव यू पी 71 पत्रकार ज्योति गुप्ता1
- तालाब किनारे मिला तीन माह के भ्रूण का शव, ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी सूचना तालाब किनारे भ्रूण का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप हथगाम, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में सोमवार शाम हड़इया तालाब के पास करीब तीन माह के भ्रूण का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी हथगाम पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार मौर्य ने थाना हथगाम में दी गई सूचना में बताया कि सोमवार 14 सितंबर को शाम करीब पांच बजे गांव के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान हड़इया तालाब, ग्राम कनकपुर मजरे सेमरमाना के पास उन्हें एक भ्रूण का शव पड़ा दिखाई दिया। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। मामले की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान ने तत्काल हथगाम पुलिस को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर भ्रूण के शव को कब्जे में लेने तथा मामले की जांच किए जाने की संभावना है। भ्रूण तालाब किनारे कैसे पहुंचा और इसे वहां कौन छोड़कर गया, इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1