logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिमाचल के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, विदेश में रोजगार के द्वार खोल रहा ओशिन इंटरनेशनल बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार हासिल करने का सुनहरा मौका है। ओशिन इंटरनेशनल मैनेजमेंट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड (OIMC Pvt. Ltd.) की ओर से विदेशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसरों से जोड़ने की पहल की जा रही है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विदेशों में रोजगार के लिए कुशल, अर्धकुशल एवं अन्य श्रेणियों के युवाओं को अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचल के युवा कंपनी से संपर्क कर उपलब्ध रोजगार अवसरों, पात्रता और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी के विज्ञापन में विदेश मंत्रालय से स्वीकृति तथा लाइसेंस नंबर B-3403/PUN/COM/100/5/11409/2026 का उल्लेख किया गया है। संपर्क: 9646934957, 9988802145, 9988365665

1 hr ago
user_Inform News
Inform News
Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
1 hr ago

हिमाचल के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, विदेश में रोजगार के द्वार खोल रहा ओशिन इंटरनेशनल बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार हासिल करने का सुनहरा मौका है। ओशिन इंटरनेशनल मैनेजमेंट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड (OIMC Pvt. Ltd.) की ओर से विदेशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसरों से जोड़ने की पहल की जा रही है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विदेशों में रोजगार के लिए कुशल, अर्धकुशल एवं अन्य श्रेणियों के युवाओं को अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचल के युवा कंपनी से संपर्क कर उपलब्ध रोजगार अवसरों, पात्रता और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी के विज्ञापन में विदेश मंत्रालय से स्वीकृति तथा लाइसेंस नंबर B-3403/PUN/COM/100/5/11409/2026 का उल्लेख किया गया है। संपर्क: 9646934957, 9988802145, 9988365665

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • हिमाचल के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, विदेश में रोजगार के द्वार खोल रहा ओशिन इंटरनेशनल बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार हासिल करने का सुनहरा मौका है। ओशिन इंटरनेशनल मैनेजमेंट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड (OIMC Pvt. Ltd.) की ओर से विदेशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसरों से जोड़ने की पहल की जा रही है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विदेशों में रोजगार के लिए कुशल, अर्धकुशल एवं अन्य श्रेणियों के युवाओं को अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचल के युवा कंपनी से संपर्क कर उपलब्ध रोजगार अवसरों, पात्रता और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी के विज्ञापन में विदेश मंत्रालय से स्वीकृति तथा लाइसेंस नंबर B-3403/PUN/COM/100/5/11409/2026 का उल्लेख किया गया है। संपर्क: 9646934957, 9988802145, 9988365665
    1
    हिमाचल के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, विदेश में रोजगार के द्वार खोल रहा ओशिन इंटरनेशनल

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार हासिल करने का सुनहरा मौका है। ओशिन इंटरनेशनल मैनेजमेंट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड (OIMC Pvt. Ltd.) की ओर से विदेशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसरों से जोड़ने की पहल की जा रही है।
कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विदेशों में रोजगार के लिए कुशल, अर्धकुशल एवं अन्य श्रेणियों के युवाओं को अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचल के युवा कंपनी से संपर्क कर उपलब्ध रोजगार अवसरों, पात्रता और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कंपनी के विज्ञापन में विदेश मंत्रालय से स्वीकृति तथा लाइसेंस नंबर B-3403/PUN/COM/100/5/11409/2026 का उल्लेख किया गया है।
संपर्क: 9646934957, 9988802145, 9988365665
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • दधोल में जीप-टिप्पर की जोरदार टक्कर, सेऊ के पास कार-बाइक भिड़ंत में बाइक चालक गंभीर घायल घुमारवीं, 17 सितंबर (राकेश): नेशनल हाईवे-103 शिमला-मटौर पर बुधवार शाम दधोल में जीप और टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है,वही जीप चालक को चोटें लगी है। जानकारी के अनुसार टिप्पर हमीरपुर की तरफ से आ रहा था, जबकि जीप घुमारवीं की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। बताया जा रहा है कि टिप्पर से टकराने से पहले जीप चालक ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी हल्की टक्कर मार दी। उसके बाद जीप विपरीत दिशा में जाकर टिप्पर से टकरा गई। हादसे में जीप चालक को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेऊ गांव के पास भी नेशनल हाईवे पर कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनो घायल को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    2
    दधोल में जीप-टिप्पर की जोरदार टक्कर, सेऊ के पास कार-बाइक भिड़ंत में बाइक चालक गंभीर घायल
घुमारवीं, 17 सितंबर (राकेश): नेशनल हाईवे-103 शिमला-मटौर पर बुधवार शाम दधोल में जीप और टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है,वही जीप चालक को चोटें लगी है। जानकारी के अनुसार टिप्पर हमीरपुर की तरफ से आ रहा था, जबकि जीप घुमारवीं की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। बताया जा रहा है कि टिप्पर से टकराने से पहले जीप चालक ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी हल्की टक्कर मार दी। उसके बाद जीप विपरीत दिशा में जाकर टिप्पर से टकरा गई। हादसे में जीप चालक को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेऊ गांव के पास भी नेशनल हाईवे पर कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनो घायल को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पंचायत गुलरवाला, करसौली के निवासी करनैल सिंह, पुत्र बाबू सिंह, ने गुलरवाला से कालीबड़ी की ओर जाने वाले शॉर्टकट मार्ग पर कथित रूप से हो रही लापरवाही और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पंचायत गुलरवाला, करसौली के निवासी करनैल सिंह, पुत्र बाबू सिंह, ने गुलरवाला से कालीबड़ी की ओर जाने वाले शॉर्टकट मार्ग पर कथित रूप से हो रही लापरवाही और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। करनैल सिंह के अनुसार उनके अकेले घर से करीब 100 मीटर के दायरे में आने वाली इस सड़क पर कुछ ट्रैक्टरों में तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जाता है। इसके अलावा, कुछ बुलेट मोटरसाइकिलों में कथित रूप से गैर-कानूनी तरीके से मॉडिफिकेशन कर तेज पटाखे जैसी आवाज निकाली जाती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। करनैल सिंह का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस चौकी जोगों में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत दिए करीब 10–15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनके पास CCTV फुटेज और अन्य सबूत मौजूद हैं तथा पुलिस को दी गई शिकायत की रिसीविंग कॉपी भी उनके पास है। करनैल सिंह हार्ट के मरीज हैं और उनकी दवाई चल रही है। उनका कहना है कि तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि के कारण उन्हें विशेष परेशानी होती है। उनका आरोप है कि जब पुलिस से कार्रवाई के संबंध में फोन पर जानकारी मांगी जाती है, तो स्टाफ की कमी का हवाला दिया जाता है। यदि ऐसी शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो छोटी घटनाएं आगे चलकर बड़ी दुर्घटना या अप्रिय घटना का रूप ले सकती हैं। DK News Nalagarh शम्मी राजपूत इस मामले को सामने ला रहा है, ताकि संबंधित पुलिस और प्रशासन शिकायत का संज्ञान लेकर CCTV फुटेज की जांच करे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे।
    1
    पंचायत गुलरवाला, करसौली के निवासी करनैल सिंह, पुत्र बाबू सिंह, ने गुलरवाला से कालीबड़ी की ओर जाने वाले शॉर्टकट मार्ग पर कथित रूप से हो रही लापरवाही और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।


पंचायत गुलरवाला, करसौली के निवासी करनैल सिंह, पुत्र बाबू सिंह, ने गुलरवाला से कालीबड़ी की ओर जाने वाले शॉर्टकट मार्ग पर कथित रूप से हो रही लापरवाही और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
करनैल सिंह के अनुसार उनके अकेले घर से करीब 100 मीटर के दायरे में आने वाली इस सड़क पर कुछ ट्रैक्टरों में तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जाता है। इसके अलावा, कुछ बुलेट मोटरसाइकिलों में कथित रूप से गैर-कानूनी तरीके से मॉडिफिकेशन कर तेज पटाखे जैसी आवाज निकाली जाती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
करनैल सिंह का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस चौकी जोगों में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत दिए करीब 10–15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनके पास CCTV फुटेज और अन्य सबूत मौजूद हैं तथा पुलिस को दी गई शिकायत की रिसीविंग कॉपी भी उनके पास है।
करनैल सिंह हार्ट के मरीज हैं और उनकी दवाई चल रही है। उनका कहना है कि तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि के कारण उन्हें विशेष परेशानी होती है।
उनका आरोप है कि जब पुलिस से कार्रवाई के संबंध में फोन पर जानकारी मांगी जाती है, तो स्टाफ की कमी का हवाला दिया जाता है। यदि ऐसी शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो छोटी घटनाएं आगे चलकर बड़ी दुर्घटना या अप्रिय घटना का रूप ले सकती हैं।
DK News Nalagarh शम्मी राजपूत इस मामले को सामने ला रहा है, ताकि संबंधित पुलिस और प्रशासन शिकायत का संज्ञान लेकर CCTV फुटेज की जांच करे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे।
    user_Dk News Nalagarh
    Dk News Nalagarh
    Local News Reporter पंजेहरा, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लड़ाई हमने लड़ी, तो श्रेय भी हमारा, किशाऊ समझौते पर बोले मुख्यमंत्री उत्तराखंड से पूछें भाजपा नेता उनका दर्द, सीएम ने बोला हमला नादौन के करनडोला में खुलेगा देश का पहला एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के हितों की लड़ाई कांग्रेस सरकार ने मजबूती से लड़ी है इसलिए इस समझौते का श्रेय भी प्रदेश की जनता और कांग्रेस सरकार को जाता है। मुख्यमंत्री आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के रैल में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं अनुराग सिंह ठाकुर और जयराम ठाकुर को उत्तराखंड से पूछना चाहिए कि उनकी पीड़ा क्या है? उन्होंने कहा कि मुझे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की चिंताओं को करीब से समझने का अवसर मिला और भगवान का शुक्र है, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। नहीं तो हिमाचल के लोगों पर भी उत्तराखंड की तरह आर्थिक बोझ पड़ता। उन्होंने कहा कि किशाऊ परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश को बिना अतिरिक्त निवेश किए करीब 1,500 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा, जबकि उत्तराखंड को समान आय अर्जित करने के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। पांच वर्ष पहले जिस परियोजना की लागत करीब 800 करोड़ रुपये आंकी गई थी, वह अब बढ़कर 3,000 से 5,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि परियोजना में उत्तराखंड की अधिक भूमि भी प्रभावित हो रही है। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद किशाऊ परियोजना को लेकर तीन महत्वपूर्ण बैठकें हुईं और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सुनिश्चित किया कि हिमाचल के हित सुरक्षित रहें तथा प्रदेश को उसका पूरा अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का विश्वास और हौसला उनके साथ रहा है और उसी ताकत के बल पर उन्होंने हिमाचल के हितों की पैरवी की। उत्तराखंड भी हिमाचल की तरह समझौता चाहता था, लेकिन वहां ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की पूरी मजबूती के साथ पैरवी कर रही है और उम्मीद है कि बीबीएमबी का एरियर भी जल्द प्रदेश को प्राप्त होगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की संपदा को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि वाइल्ड फ्लावर हॉल का मामला, जो पिछले 23 वर्षों से अदालत में चल रहा था, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जीता है। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश के खजाने में 401 करोड़ रुपये आए हैं और लगभग दो करोड़ रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त आय हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हूं, जनता की लड़ाई लड़ता रहूंगा। हम किसी प्रलोभन के आगे नहीं झुकेंगे।’’ श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अदालतों में प्रदेश के हितों से जुड़े मामलों में मजबूती से पैरवी की है। उन्होंने कहा कि जेएसडब्ल्यू कंपनी से छह प्रतिशत अतिरिक्त रॉयल्टी का मामला पूर्व भाजपा सरकार के समय से लंबित था। कांग्रेस सरकार बनने के बाद इस मामले में हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई और वर्तमान राज्य सरकार ने केस जीता। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश को प्रतिवर्ष करीब 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है। उन्होंने कहा कि शराब के ठेकों की नीलामी कर राज्य सरकार ने राजस्व में वृद्धि की है। पिछली भाजपा सरकार के समय शराब ठेकों का नवीनीकरण किया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार ने नीलामी के माध्यम से करीब 450 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया, जो पहले लगभग 150 करोड़ रुपये था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए डॉक्टरों और फैकल्टी के साथ विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालयों में भी 19 वर्ष पुरानी एमआरआई मशीनें लगी थी और डायग्नॉस्टिक व्यवस्था भी बदहाल थी। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के समय चिकित्सा महाविद्यालयों में केवल करीब 35 प्रतिशत स्टाफ उपलब्ध था, जबकि वर्तमान सरकार ने डॉक्टरों, टेक्निकल स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ के पद भरे हैं और अब स्टाफ की उपलब्धता करीब 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्तियां की जा रही हैं तथा प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में डायग्नॉस्टिक सिस्टम को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमकेयर योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि योजना में ऐसे बिल भी सामने आए जिनमें पुरुषों की बच्चादानी के ऑपरेशन दर्शाए गए। श्री सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में भाजपा सरकार के समय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश 21वें स्थान पर था, जबकि कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद प्रदेश पांचवें स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा भी हासिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में मीलपत्थर साबित होंगे। इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियां मेरिट के आधार पर की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा सांसदों और विधायकों पर प्रदेश के हितों के लिए केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी पैरवी नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान भाजपा का कोई सांसद या विधायक हिमाचल के अधिकारों की मांग लेकर केंद्र सरकार के पास नहीं गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1,500 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक प्रदेश को एक भी पैसा प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आरडीजी के तहत मिलने वाली प्रतिवर्ष 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये की सहायता भी बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना प्रदान की है और आगे भी इस पर कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य कर्मचारियों को भी ओपीएस का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर यूपीएस लागू करने का दबाव है, लेकिन सरकार ओपीएस पर कायम रहेगी, क्योंकि यह कर्मचारियों के सम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में प्रतिदिन ऐसे फैसले लेने का प्रयास करते हैं, जिनसे हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बन सके। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर जिला में एम्स स्तर का आयुर्वेदिक संस्थान स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए हिमाचल प्रदेश ने बोली लगाई है और उम्मीद है कि यह संस्थान प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने देश का पहला अलाइड हेल्थ केयर कॉलेज इसी वर्ष नादौन के करनडोला में शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई में न्यू एज कोर्स शुरू किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। नादौन के लोगों ने उन्हें हमेशा भरपूर स्नेह और समर्थन दिया है और इसकी बदौलत वह मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव प्रदेश के अधिकारों और हितों का चुनाव होगा तथा जनता का सहयोग कांग्रेस सरकार को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नादौन स्थित रैल में दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने 2.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैल के भवन तथा 9.43 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नादौन के अतिरिक्त भवन खंड का शिलान्यास भी किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने रैल में जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ और पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, हि.प्र. अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी चंद, उपायुक्त गंधर्वा राठौर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। .0.
    2
    लड़ाई हमने लड़ी, तो श्रेय भी हमारा, किशाऊ समझौते पर बोले मुख्यमंत्री
उत्तराखंड से पूछें भाजपा नेता उनका दर्द, सीएम ने बोला हमला
नादौन के करनडोला में खुलेगा देश का पहला एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के हितों की लड़ाई कांग्रेस सरकार ने मजबूती से लड़ी है इसलिए इस समझौते का श्रेय भी प्रदेश की जनता और कांग्रेस सरकार को जाता है। मुख्यमंत्री आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के रैल में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं अनुराग सिंह ठाकुर और जयराम ठाकुर को उत्तराखंड से पूछना चाहिए कि उनकी पीड़ा क्या है? उन्होंने कहा कि मुझे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की चिंताओं को करीब से समझने का अवसर मिला और भगवान का शुक्र है, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। नहीं तो हिमाचल के लोगों पर भी उत्तराखंड की तरह आर्थिक बोझ पड़ता। उन्होंने कहा कि किशाऊ परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश को बिना अतिरिक्त निवेश किए करीब 1,500 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा, जबकि उत्तराखंड को समान आय अर्जित करने के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। पांच वर्ष पहले जिस परियोजना की लागत करीब 800 करोड़ रुपये आंकी गई थी, वह अब बढ़कर 3,000 से 5,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि परियोजना में उत्तराखंड की अधिक भूमि भी प्रभावित हो रही है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद किशाऊ परियोजना को लेकर तीन महत्वपूर्ण बैठकें हुईं और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सुनिश्चित किया कि हिमाचल के हित सुरक्षित रहें तथा प्रदेश को उसका पूरा अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का विश्वास और हौसला उनके साथ रहा है और उसी ताकत के बल पर उन्होंने हिमाचल के हितों की पैरवी की। उत्तराखंड भी हिमाचल की तरह समझौता चाहता था, लेकिन वहां ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की पूरी मजबूती के साथ पैरवी कर रही है और उम्मीद है कि बीबीएमबी का एरियर भी जल्द प्रदेश को प्राप्त होगा।
भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की संपदा को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि वाइल्ड फ्लावर हॉल का मामला, जो पिछले 23 वर्षों से अदालत में चल रहा था, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जीता है। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश के खजाने में 401 करोड़ रुपये आए हैं और लगभग दो करोड़ रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त आय हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हूं, जनता की लड़ाई लड़ता रहूंगा। हम किसी प्रलोभन के आगे नहीं झुकेंगे।’’
श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अदालतों में प्रदेश के हितों से जुड़े मामलों में मजबूती से पैरवी की है। उन्होंने कहा कि जेएसडब्ल्यू कंपनी से छह प्रतिशत अतिरिक्त रॉयल्टी का मामला पूर्व भाजपा सरकार के समय से लंबित था। कांग्रेस सरकार बनने के बाद इस मामले में हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई और वर्तमान राज्य सरकार ने केस जीता। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश को प्रतिवर्ष करीब 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है।
उन्होंने कहा कि शराब के ठेकों की नीलामी कर राज्य सरकार ने राजस्व में वृद्धि की है। पिछली भाजपा सरकार के समय शराब ठेकों का नवीनीकरण किया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार ने नीलामी के माध्यम से करीब 450 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया, जो पहले लगभग 150 करोड़ रुपये था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए डॉक्टरों और फैकल्टी के साथ विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालयों में भी 19 वर्ष पुरानी एमआरआई मशीनें लगी थी और डायग्नॉस्टिक व्यवस्था भी बदहाल थी। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के समय चिकित्सा महाविद्यालयों में केवल करीब 35 प्रतिशत स्टाफ उपलब्ध था, जबकि वर्तमान सरकार ने डॉक्टरों, टेक्निकल स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ के पद भरे हैं और अब स्टाफ की उपलब्धता करीब 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्तियां की जा रही हैं तथा प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में डायग्नॉस्टिक सिस्टम को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमकेयर योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि योजना में ऐसे बिल भी सामने आए जिनमें पुरुषों की बच्चादानी के ऑपरेशन दर्शाए गए।
श्री सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में भाजपा सरकार के समय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश 21वें स्थान पर था, जबकि कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद प्रदेश पांचवें स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा भी हासिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में मीलपत्थर साबित होंगे। इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियां मेरिट के आधार पर की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने भाजपा सांसदों और विधायकों पर प्रदेश के हितों के लिए केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी पैरवी नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान भाजपा का कोई सांसद या विधायक हिमाचल के अधिकारों की मांग लेकर केंद्र सरकार के पास नहीं गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1,500 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक प्रदेश को एक भी पैसा प्राप्त नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को आरडीजी के तहत मिलने वाली प्रतिवर्ष 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये की सहायता भी बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना प्रदान की है और आगे भी इस पर कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य कर्मचारियों को भी ओपीएस का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर यूपीएस लागू करने का दबाव है, लेकिन सरकार ओपीएस पर कायम रहेगी, क्योंकि यह कर्मचारियों के सम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में प्रतिदिन ऐसे फैसले लेने का प्रयास करते हैं, जिनसे हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बन सके। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर जिला में एम्स स्तर का आयुर्वेदिक संस्थान स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए हिमाचल प्रदेश ने बोली लगाई है और उम्मीद है कि यह संस्थान प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने देश का पहला अलाइड हेल्थ केयर कॉलेज इसी वर्ष नादौन के करनडोला में शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई में न्यू एज कोर्स शुरू किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।
मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। नादौन के लोगों ने उन्हें हमेशा भरपूर स्नेह और समर्थन दिया है और इसकी बदौलत वह मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव प्रदेश के अधिकारों और हितों का चुनाव होगा तथा जनता का सहयोग कांग्रेस सरकार को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने नादौन स्थित रैल में दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने 2.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैल के भवन तथा 9.43 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नादौन के अतिरिक्त भवन खंड का शिलान्यास भी किया।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने रैल में जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ और पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, हि.प्र. अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी चंद, उपायुक्त गंधर्वा राठौर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
.0.
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा यूपीआई के टैक्स से आम जनता पर नहीं पड़ेगा कोई बोझ, कांग्रेस राजनीति कर लोगों को कर रही गुमराह
    1
    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा यूपीआई के टैक्स से आम जनता पर नहीं पड़ेगा कोई बोझ, कांग्रेस राजनीति कर लोगों को कर रही गुमराह
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • टमक पूजन के साथ जिला स्तरीय गुग्गा माड़ी मेले का शुभारम्भ टमक पूजन के साथ जिला स्तरीय गुग्गा माड़ी मेले का शुभारम्भ सोलन जिला का जिला स्तरीय प्रसिद्ध गुग्गा माड़ी मेले का वीरवार देर शाम एसडीएम नीरजा शर्मा ने विधिवत टमक पूजन के साथ शुभारम्भ किया। चार दिवसीय यह मेला 17 से 20 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। शुभारम्भ अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुग्गा देवता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। शुभारम्भ अवसर पर गुग्गे के गीतों ने सभी का मनमोह लिया जिस से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। गुग्गा माड़ी मेला क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि गुग्गा देवता को नाग देवता के रूप में पूजा जाता है और श्रद्धालु सदियों से यहां आकर आस्था व्यक्त करते हैं। मेले का आयोजन स्थानीय लोक परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं और सामाजिक भाईचारे को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
    1
    टमक पूजन के साथ जिला स्तरीय गुग्गा माड़ी मेले का शुभारम्भ 
टमक पूजन के साथ जिला स्तरीय गुग्गा माड़ी मेले का शुभारम्भ
सोलन जिला का  जिला स्तरीय प्रसिद्ध गुग्गा माड़ी मेले का वीरवार देर शाम एसडीएम नीरजा शर्मा ने विधिवत टमक पूजन के साथ शुभारम्भ किया। चार दिवसीय यह मेला 17 से 20 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। शुभारम्भ अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुग्गा देवता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। शुभारम्भ अवसर पर गुग्गे के गीतों ने सभी का मनमोह लिया जिस से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। 
गुग्गा माड़ी मेला क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि गुग्गा देवता को नाग देवता के रूप में पूजा जाता है और श्रद्धालु सदियों से यहां आकर आस्था व्यक्त करते हैं। मेले का आयोजन स्थानीय लोक परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं और सामाजिक भाईचारे को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
    user_Solanup2date
    Solanup2date
    Voice of people सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • जवाली में डेढ़ करोड़ के गहनों की चोरी! CCTV की DVR भी ले गए चोर | घर फांदकर वारदात | Jawali News जवाली में बड़ी चोरी से हड़कंप! डेढ़ करोड़ के गहनों का दावा, CCTV DVR भी चोरी दुबई में थी मकान मालकिन, पीछे घर में घुसे चोर | Jawali में लाखों की चोरी CCTV बंद कर DVR ही ले गए चोर! जवाली के भलू पंचायत में बड़ी चोरी घर के हर कमरे में खंगाला सामान, गहने-नकदी लेकर फरार | Jawali Crime News जवाली में डेढ़ करोड़ के गहनों की चोरी! CCTV की DVR भी ले गए चोर | घर फांदकर वारदात | Jawali News जवाली में बड़ी चोरी से हड़कंप! डेढ़ करोड़ के गहनों का दावा, CCTV DVR भी चोरी दुबई में थी मकान मालकिन, पीछे घर में घुसे चोर | Jawali में लाखों की चोरी CCTV बंद कर DVR ही ले गए चोर! जवाली के भलू पंचायत में बड़ी चोरी घर के हर कमरे में खंगाला सामान, गहने-नकदी लेकर फरार | Jawali Crime News
    1
    जवाली में डेढ़ करोड़ के गहनों की चोरी! CCTV की DVR भी ले गए चोर | घर फांदकर वारदात | Jawali News



जवाली में बड़ी चोरी से हड़कंप! डेढ़ करोड़ के गहनों का दावा, CCTV DVR भी चोरी

दुबई में थी मकान मालकिन, पीछे घर में घुसे चोर | Jawali में लाखों की चोरी

CCTV बंद कर DVR ही ले गए चोर! जवाली के भलू पंचायत में बड़ी चोरी

घर के हर कमरे में खंगाला सामान, गहने-नकदी लेकर फरार | Jawali Crime News
जवाली में डेढ़ करोड़ के गहनों की चोरी! CCTV की DVR भी ले गए चोर | घर फांदकर वारदात | Jawali News
जवाली में बड़ी चोरी से हड़कंप! डेढ़ करोड़ के गहनों का दावा, CCTV DVR भी चोरी
दुबई में थी मकान मालकिन, पीछे घर में घुसे चोर | Jawali में लाखों की चोरी
CCTV बंद कर DVR ही ले गए चोर! जवाली के भलू पंचायत में बड़ी चोरी
घर के हर कमरे में खंगाला सामान, गहने-नकदी लेकर फरार | Jawali Crime News
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Una, Himachal Pradesh•
    1 hr ago
  • हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका , हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका , नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विदेशों में रोजगार के लिए कुशल, अर्धकुशल एवं अन्य श्रेणियों के युवाओं को अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचल के युवा कंपनी से संपर्क कर उपलब्ध रोजगार अवसरों, पात्रता और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी के विज्ञापन में विदेश मंत्रालय से स्वीकृति तथा लाइसेंस नंबर B-3403/PUN/COM/100/5/11409/2026 का उल्लेख किया गया है। संपर्क: 9646934957, 9988802145, 9988365665 देखिए पूरी वीडियो
    1
    हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका , 
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका , नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विदेशों में रोजगार के लिए कुशल, अर्धकुशल एवं अन्य श्रेणियों के युवाओं को अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचल के युवा कंपनी से संपर्क कर उपलब्ध रोजगार अवसरों, पात्रता और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कंपनी के विज्ञापन में विदेश मंत्रालय से स्वीकृति तथा लाइसेंस नंबर B-3403/PUN/COM/100/5/11409/2026 का उल्लेख किया गया है।
संपर्क: 9646934957, 9988802145, 9988365665 देखिए पूरी वीडियो
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.