सायको में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 मोटरसाइकिल बरामद। खूंटी जिला के सायको थाना क्षेत्र में अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर खरीद-बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 19 मोटरसाइकिल, एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप, आठ मोबाइल फोन और दो मास्टर चाबी बरामद की गई हैं। मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के कुछ सदस्य चोरी की मोटरसाइकिलों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी खरीद-बिक्री के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने सायको और अड़की थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी खरीद-बिक्री करता था। बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
सायको में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 मोटरसाइकिल बरामद। खूंटी जिला के सायको थाना क्षेत्र में अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर खरीद-बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 19 मोटरसाइकिल, एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप, आठ मोबाइल फोन और दो मास्टर चाबी बरामद की गई हैं। मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के कुछ सदस्य चोरी की मोटरसाइकिलों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी खरीद-बिक्री के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने सायको और अड़की थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी खरीद-बिक्री करता था। बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
- सायको में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 मोटरसाइकिल बरामद। खूंटी जिला के सायको थाना क्षेत्र में अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर खरीद-बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 19 मोटरसाइकिल, एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप, आठ मोबाइल फोन और दो मास्टर चाबी बरामद की गई हैं। मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के कुछ सदस्य चोरी की मोटरसाइकिलों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी खरीद-बिक्री के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने सायको और अड़की थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी खरीद-बिक्री करता था। बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है।1
- भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का हुआ भव्य विसर्जन, भक्तिमय माहौल में दी गई विदाई राँची: आज शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही विभिन्न संस्थानों, वर्कशॉपों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूजन-अर्चन और हवन विसर्जन से पूर्व विशेष पूजा-अर्चना, आरती और हवन का आयोजन किया गया। कारीगरों, श्रमिकों और वाहन चालकों ने अपने-अपने औजारों, मशीनों और वाहनों की पूजा कर सुख-समृद्धि एवं कार्यक्षेत्र में कुशलता की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा और विसर्जन दोपहर के बाद गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। "भगवान विश्वकर्मा की जय" और "अगले बरस तुम जल्दी आना" के जयकारों से पूरा माहौल गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद निर्धारित जलाशयों और नदी तटों पर प्रतिमाओं का पूर्ण सम्मान के साथ विसर्जन किया गया। स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।1
- HEC Bypass Road पर बड़ा आदेश ! हाईकोर्ट ने रोका Encroachment Drive ! Ranchi News HEC Bypass Road पर बड़ा आदेश ! हाईकोर्ट ने रोका Encroachment Drive ! Ranchi News रांची के HEC बाईपास रोड से बड़ी खबर! झारखंड हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के अभियान पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने Ranchi DC और SSP को कार्रवाई रोकने को कहा है। फिलहाल HEC Bypass Road पर बुलडोजर एक्शन पर ब्रेक लग गया है। This live stream is for informational and public awareness purposes only. Ranchi Club TV | सच्ची खबर, सबसे पहले Ranchi News, HEC Bypass Road, HEC Ranchi, Ranchi High Court, Jharkhand High Court, Encroachment Drive Ranchi, अतिक्रमण हटाओ अभियान, HEC अतिक्रमण, Ranchi News Today, Jharkhand News, Ranchi Breaking News, High Court Order, Ranchi DC, Ranchi SSP, Bypass Road Ranchi, HEC Bypass, Ranchi News Hindi, Jharkhand News Hindi, Ranchi Update, Ranchi Club TV #RanchiNews #HECRanchi #HECBypass #JharkhandHighCourt #HighCourtOrder #EncroachmentDrive #Ranchi #JharkhandNews #RanchiBreakingNews #RanchiClubTV #RanchiNewsToday #HEC1
- दुर्गा बन, काली बन, कभी ना बुर्केवाली बना स्कूल के मंचो से शिक्षक द्वारा लगाए गए नारे ! रायपुर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने स्कूल/शैक्षणिक मंचों पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो को लेकर दावा है कि एक कार्यक्रम में “दुर्गा बन, काली बन, कभी ना बुर्केवाली बन” जैसे नारे लगाए गए। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं, हालांकि उपलब्ध जानकारी के आधार पर वीडियो के पूरे संदर्भ और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। सवाल यही है—बच्चों और शिक्षा से जुड़े मंचों पर ऐसे संदेशों की क्या जगह होनी चाहिए? आपकी क्या राय है? #Raipur #Chhattisgarh #ViralVideo #Education #School #News #SpeakUpJharkhand1
- सिसई : एसआईआर सत्यापन में पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, दस्तावेजों की जांच का लिया जायजा मुर्गू पंचायत भवन में नोटिस, बीएलओ रिपोर्ट और मतदाताओं के दस्तावेजों की हुई जांच ; सुनवाई प्रक्रिया की ली जानकारी सिसई (गुमला)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रही सत्यापन एवं सुनवाई प्रक्रिया का शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के. रवि कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुर्गू पंचायत भवन में चल रही सत्यापन प्रक्रिया का जायजा लेते हुए मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-जिला उद्यान पदाधिकारी, गुमला ने बताया कि बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को नोटिस का तामिला कराया गया है। इसके बाद बीएलओ की रिपोर्ट की जांच तथा मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मुर्गू पंचायत के मुखिया से भी मतदाता सूची में नाम विलोपन की स्थिति की जानकारी ली। मुखिया ने बताया कि किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं हटाया गया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच, बीएलओ रिपोर्ट के सत्यापन और सुनवाई की प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरा करने पर जानकारी साझा की। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला, उप निर्वाचन पदाधिकारी गुमला, निर्वाचन पर्यवेक्षक सिसई उमाशंकर राम, सुमित केशरी एवं विकास शर्मा सहित निर्वाचन शाखा से जुड़े अधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।4
- एसआईआर सत्यापन कार्य का जायजा लेने मुर्गू पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच कर सुनवाई प्रक्रिया की ली जानकारी सिसई प्रखंड के मुर्गू पंचायत भवन में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस एवं सत्यापन कार्य का शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के. रवि ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी ली तथा उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-जिला उद्यान पदाधिकारी, गुमला ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को बताया कि संबंधित मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से नोटिस का तामिला कराया गया है। नोटिस के बाद मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच एवं बीएलओ की रिपोर्ट का सत्यापन किया जा रहा है। दस्तावेजों की पुष्टि के उपरांत नियमानुसार सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि ने पंचायत के मुखिया से भी एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों के संबंध में जानकारी ली। इस पर मुखिया ने बताया कि वैध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया गया है। उन्होंने सत्यापन कार्य के दौरान वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की बात कही। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य में लगे पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य निर्धारित प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जा रहा है। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गुमला, उप निर्वाचन पदाधिकारी गुमला, निर्वाचन पर्यवेक्षक सिसई उमाशंकर राम, निर्वाचन शाखा सिसई सुमित केशरी एवं निर्वाचन शाखा गुमला के विकास शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।2
- घरेलू विवाद के बाद घर से निकला युवक, तालाब में मिला शव; चौपारण में मचा हड़कंप #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #Hbnews24 #chatrajharkhand #JharkhandNews #explorepage #exploremore #international #nonfollowers1
- रायटोड़ांग में चार दिवसीय हांकी टूर्नामेंट का समापन, तिनतिला बनी विजेता। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर अड़की प्रखंड अंतर्गत तिनतिला पंचायत के रायटोड़ांग में आयोजित चार दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का गुरुवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में ग्राम प्रधान चितुडीह बुंडू शशिभूषण सिंह मुंडा, झामुमो क्रीड़ा मोर्चा खूंटी जिला उपाध्यक्ष संतोष कुम्हार, प्रखंड कोषाध्यक्ष जगदीश मंडा, प्रखंड सदस्य बुधु मुंडा और रायटोड़ांग ग्राम प्रधान बगराय मुंडा मौजूद रहे। टूर्नामेंट का आयोजन तिनतिला पंचायत अध्यक्ष मनय मुंडा की देखरेख में किया गया। आयोजन समिति में सुगना पूर्ति, सनिका हस्सा, बिरसा मुंडा, बंधु पूर्ति, सोमा टूटी, दुर्गा टूटी, छोटाराय पूर्ति और सेल्दा के जादो मुंडा सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में तिनतिला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सारेयाद की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को खस्सी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बताया गया कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने की शुरुआत तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने की है। इस परंपरा को आगे भी जारी रखने की बात कही गई। समारोह के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल के प्रति युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया।1