Shuru
Apke Nagar Ki App…
Vaanishree News
More news from बिहार and nearby areas
- इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज आरोप लगा है… और शव को गायब करने की आशंका जताई जा रही है।” “मामला वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव का है… जहां 16 अप्रैल 2026 को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।” #VaishaliNews #BiharNews #BreakingNews #DowryDeath #JusticeForMona #StopDowry #CrimeNews #BiharPolice #Bidupur #RajasthanGaon #WomenSafety #SaveDaughters #TrendingNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #JusticeNeeded #CrimeAlert #IndiaNews #DaughterJustice1
- पटना जेडीयू के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने राजद में जाने का किया संकेत, कहा बिहार में पूरी तरह जेडीयू हुआ समाप्त।1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- Post by DEEPAK KUMAR1
- सम्राट चौधरी डिग्री विवाद पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बोले-ज्ञान की भूमि बिहार में ऐसा व्यक्ति CM बना, जो पढ़ा है या नहीं वो नहीं पता? आपने पढ़ाई नहीं कि वो शिकायत की बात नहीं, लेकिन फर्जी डिग्री लगा आदमी विधायक बन रहा है, वो आदमी अगर CM है, तो आपके बच्चों की पढ़ाई की चिंता उसे कितनी होगी? ये चिंता का विषय है* *प्रशांत किशोर बोले-सम्राट चौधरी को नहीं पता वो पैदा कब हुए?, कहा- उन्होंने एफिडेविट में लिखा कि 7वीं पास हैं, अगले एफिडेविट में लिखा मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से PFC किया, कब किया ये बताया नहीं? फिर कहा अमेरिका से D. LIT किया, आम आदमी को सरकारी नौकरी करनी हो और वो 1 सर्टिफिकेट गलत लगा दें तो सस्पेंड होंगे, FIR तक होगा, मगर, राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना, जिसके बारे में ये पता नहीं कि वो पैदा कब हुए?*1
- बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां चलती ट्रेन के नीचे आने के बावजूद एक युवक की जान बच गई। यह घटना ललितग्राम से पटना जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर निवासी जुदागी यादव ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे सीधे ट्रेन के नीचे चले गए। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और युवक की जान बच गई। घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाला गया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी विकास कुमार ने बताया कि घटना उनकी आंखों के सामने हुई और वे स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि युवक को ट्रेन के नीचे जाते देख लोग दहशत में आ गए थे, लेकिन उसके सुरक्षित निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि कभी-कभी किस्मत भी बड़ा रोल निभाती है। मौके पर मौजूद लोग यही कहते नजर आए— “जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।”1
- पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड में 17 अप्रैल की दोपहर बख्तियारपुर-बाढ़ सड़क मार्ग पर रानीसराय स्थित जहाज घाट के पास दो युवक ट्रक के समीप बेहोशी की हालत में पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। डायल 112 अधिकारी पिंकू कुमार ने बताया कि दोनों युवक ट्रक चालक और खलासी हैं। उनकी पहचान पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई, जिसमें एक युवक का नाम गुलशन साहू, पिता नारायण साहू, निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के प्रभारी अमरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल दोनों युवक बेहोशी की अवस्था में हैं, हालांकि उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह कयास लगाया जा रहा है कि कहीं दोनों युवक नशाखुरानी गिरोह का शिकार तो नहीं हुए हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि युवकों के होश में आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।1
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुमेरगंज पोखर पर में गेट के ताला तोड कर दारू शराब पीकर गंदगी फैलाते हैं स्कूल में बिहार में दारू बंद है फिर भी दारू की बोतल मिल रही है शिक्षा के मंदिर स्कूल परिसर में सुमेरगंज चेहरा काला वैशाली बिहार1
- 🔴#समस्तीपुर में अनुपम रिसॉर्ट का उद्घाटन* समस्तीपुर: केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने कल समस्तीपुर में अनुपम रिसॉर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देगी। इस उद्घाटन समारोह में स्थानीय नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अनुपम रिसॉर्ट के उद्घाटन से समस्तीपुर में पर्यटन और व्यवसाय को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।1