logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

UPI: ₹2,000 लिमिट से बचने की निंजा टेक्नीक! दुकानदारों का नया UPI गणित वायरल UPI से पेमेंट करने वालों के लिए ₹2,000 की लिमिट को लेकर एक नया मामला चर्चा में है। नए UPI नियम के तहत ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर 0.4% MDR चार्ज लगाए जाने की बात कही गई है। हालांकि, यह फीस ग्राहकों से नहीं, बल्कि बिजनेसमैन या दुकानदार से ली जाएगी। ऐसे में दुकानदार इस अतिरिक्त फीस से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। इसी बीच ₹4,200 के एक बिल को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें बताया गया है कि दुकानदार ने पूरे ₹4,200 का पेमेंट एक साथ लेने के बजाय उसे तीन अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया। ₹4,200 के बिल को ऐसे किया 3 हिस्सों में पेमेंट विनीत नाम के एक यूजर ने X पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि उनका कुल बिल ₹4,200 था। जब उन्होंने दुकानदार से कहा कि वह पेमेंट UPI के जरिए करेंगे, तो दुकानदार ने बिल को अलग-अलग रकम में बांट दिया। दुकानदार ने कहा कि बिल ₹1,900 + ₹1,900 + ₹400 है। इसके बाद ₹4,200 का पूरा भुगतान तीन अलग-अलग UPI ट्रांजैक्शन में किया गया। इस तरह एक बार में ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट नहीं किया गया। सोशल मीडिया पर इसी तरीके को ₹2,000 की लिमिट से बचने की 'निंजा टेक्नीक' बताया जा रहा है। Scroll to load tweet… क्या है UPI का नया MDR नियम? जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर से ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.4% MDR चार्ज लगेगा। इसकी अधिकतम सीमा ₹300 प्रति ट्रांजैक्शन रखी गई है। चार्ज की रकम ट्रांजैक्शन की राशि पर निर्भर करेगी। इस नियम में खास बात यह है कि MDR की फीस ग्राहक से नहीं, बल्कि बिजनेसमैन या दुकानदार से वसूली जाएगी। वहीं, ₹2,000 तक के UPI पेमेंट पर ग्राहक और बिजनेसमैन, दोनों से किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी। ₹75,000 या उससे ज्यादा के पेमेंट पर ₹300 फीस कैलकुलेशन के मुताबिक, ₹75,000 या उससे ज्यादा के किसी एक ट्रांजैक्शन पर 0.4% के हिसाब से चार्ज ₹300 से ऊपर पहुंच सकता है। लेकिन अधिकतम फीस ₹300 तय होने के कारण ऐसे ट्रांजैक्शन पर ₹300 ही MDR देना होगा। कुछ कैटेगरी में ₹5 का फ्लैट चार्ज रेलवे, टेलिकॉम सर्विसेज, इंश्योरेंस और फ्यूल जैसी कुछ चुनिंदा कैटेगरी में अलग व्यवस्था बताई गई है। इन कैटेगरी में ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर प्रति ट्रांजैक्शन ₹5 का फ्लैट चार्ज लगेगा। MDR क्या होता है? MDR यानी Merchant Discount Rate। यह वह फीस है जो डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने के बदले दुकानदार या मर्चेंट से ली जाती है। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई ग्राहक किसी दुकानदार को ₹10,000 का UPI पेमेंट करता है और उस पर 0.4% MDR लागू होता है, तो दुकानदार को ₹40 की फीस देनी होगी। सरकार ने UPI के नियम में बदलाव क्यों किया? सरकार के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में देश में UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। डिजिटल पेमेंट सिस्टम को सुरक्षित बनाए रखने, साइबर फ्रॉड को रोकने, तकनीक को अपग्रेड करने और पूरे पेमेंट सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में लगातार खर्च होता है। इसी लंबे समय की जरूरत को देखते हुए UPI से जुड़े नियमों में बदलाव की बात कही गई है। वहीं, नए चार्ज का असर मुख्य रूप से उन दुकानदारों और कारोबारियों पर पड़ेगा जिनके यहां ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन होते हैं।

21 hrs ago
user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
राठौड़ न्यूज एजेंसी
Jawad, Neemuch•
21 hrs ago
8b55a94f-8b0e-4eb4-97ef-179c1d59b62c

UPI: ₹2,000 लिमिट से बचने की निंजा टेक्नीक! दुकानदारों का नया UPI गणित वायरल UPI से पेमेंट करने वालों के लिए ₹2,000 की लिमिट को लेकर एक नया मामला चर्चा में है। नए UPI नियम के तहत ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर 0.4% MDR चार्ज लगाए जाने की बात कही गई है। हालांकि, यह फीस ग्राहकों से नहीं, बल्कि बिजनेसमैन या दुकानदार से ली जाएगी। ऐसे में दुकानदार इस अतिरिक्त फीस से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। इसी बीच ₹4,200 के एक बिल को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें बताया गया है कि दुकानदार ने पूरे ₹4,200 का पेमेंट एक साथ लेने के बजाय उसे तीन अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया। ₹4,200 के बिल को ऐसे किया 3 हिस्सों में पेमेंट विनीत नाम के एक यूजर ने X पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि उनका कुल बिल ₹4,200 था। जब उन्होंने दुकानदार से कहा कि वह पेमेंट UPI के जरिए करेंगे, तो दुकानदार ने बिल को अलग-अलग रकम में बांट दिया। दुकानदार ने कहा कि बिल ₹1,900 + ₹1,900 + ₹400 है। इसके बाद ₹4,200 का पूरा भुगतान तीन अलग-अलग UPI ट्रांजैक्शन में किया गया। इस तरह एक बार में ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट नहीं किया गया। सोशल मीडिया पर इसी तरीके को ₹2,000 की लिमिट से बचने की 'निंजा टेक्नीक' बताया जा रहा है। Scroll to load tweet… क्या है UPI का नया MDR नियम? जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर से ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.4% MDR चार्ज लगेगा। इसकी अधिकतम सीमा ₹300 प्रति ट्रांजैक्शन रखी गई है। चार्ज की रकम ट्रांजैक्शन की राशि पर निर्भर करेगी। इस नियम में खास बात यह है कि MDR की फीस ग्राहक से नहीं, बल्कि बिजनेसमैन या दुकानदार से वसूली जाएगी। वहीं, ₹2,000 तक के UPI पेमेंट पर ग्राहक और बिजनेसमैन, दोनों से किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी। ₹75,000 या उससे ज्यादा के पेमेंट पर ₹300 फीस कैलकुलेशन के मुताबिक, ₹75,000 या उससे ज्यादा के किसी एक ट्रांजैक्शन पर 0.4% के हिसाब से चार्ज ₹300 से ऊपर पहुंच सकता है। लेकिन अधिकतम फीस ₹300 तय होने के कारण ऐसे ट्रांजैक्शन पर ₹300 ही MDR देना होगा। कुछ कैटेगरी में ₹5 का फ्लैट चार्ज रेलवे, टेलिकॉम सर्विसेज, इंश्योरेंस और फ्यूल जैसी कुछ चुनिंदा कैटेगरी में अलग व्यवस्था बताई गई है। इन कैटेगरी में ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर प्रति ट्रांजैक्शन ₹5 का फ्लैट चार्ज लगेगा। MDR क्या होता है? MDR यानी Merchant Discount Rate। यह वह फीस है जो डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने के बदले दुकानदार या मर्चेंट से ली जाती है। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई ग्राहक किसी दुकानदार को ₹10,000 का UPI पेमेंट करता है और उस पर 0.4% MDR लागू होता है, तो दुकानदार को ₹40 की फीस देनी होगी। सरकार ने UPI के नियम में बदलाव क्यों किया? सरकार के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में देश में UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। डिजिटल पेमेंट सिस्टम को सुरक्षित बनाए रखने, साइबर फ्रॉड को रोकने, तकनीक को अपग्रेड करने और पूरे पेमेंट सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में लगातार खर्च होता है। इसी लंबे समय की जरूरत को देखते हुए UPI से जुड़े नियमों में बदलाव की बात कही गई है। वहीं, नए चार्ज का असर मुख्य रूप से उन दुकानदारों और कारोबारियों पर पड़ेगा जिनके यहां ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन होते हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • **नीमच में मूर्तिकार के अचानक लापता होने से मचा हंगामा, अधूरी गणेश प्रतिमाओं को लेकर पंडाल समितियों में बढ़ी चिंता** नीमच में गणेश उत्सव से पहले उस समय माहौल गरमा गया, जब गणेश प्रतिमाएं तैयार करने वाला मूर्तिकार गोविंद अचानक लापता हो गया। गोविंद का कोई पता नहीं चलने से उसके यहां तैयार हो रही कई गणेश प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी प्रतिमाएं लेने पहुंचे युवाओं की भीड़ बढ़ गई और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। नीमच में गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच मूर्तिकार गोविंद के अचानक लापता होने से हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि गोविंद के यहां कई गणेश उत्सव समितियों की प्रतिमाएं तैयार की जा रही थीं, लेकिन उसके अचानक नहीं मिलने से प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी-अपनी प्रतिमाओं को लेकर परेशान युवा और समिति के लोग गोविंद के प्रतिमा निर्माण स्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान लोगों ने वहां का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और अपनी-अपनी प्रतिमाएं ले जाने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कैंट थाना टीआई सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गोविंद के अचानक लापता होने की वजह और उसका पता नहीं चल पाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
    1
    **नीमच में मूर्तिकार के अचानक लापता होने से मचा हंगामा, अधूरी गणेश प्रतिमाओं को लेकर पंडाल समितियों में बढ़ी चिंता**
नीमच में गणेश उत्सव से पहले उस समय माहौल गरमा गया, जब गणेश प्रतिमाएं तैयार करने वाला मूर्तिकार गोविंद अचानक लापता हो गया। गोविंद का कोई पता नहीं चलने से उसके यहां तैयार हो रही कई गणेश प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी प्रतिमाएं लेने पहुंचे युवाओं की भीड़ बढ़ गई और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
नीमच में गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच मूर्तिकार गोविंद के अचानक लापता होने से हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि गोविंद के यहां कई गणेश उत्सव समितियों की प्रतिमाएं तैयार की जा रही थीं, लेकिन उसके अचानक नहीं मिलने से प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी-अपनी प्रतिमाओं को लेकर परेशान युवा और समिति के लोग गोविंद के प्रतिमा निर्माण स्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान लोगों ने वहां का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और अपनी-अपनी प्रतिमाएं ले जाने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कैंट थाना टीआई सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गोविंद के अचानक लापता होने की वजह और उसका पता नहीं चल पाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 70 यूनिट रक्तदान | जयचंद मोहिल हॉस्पिटल छोटी सादड़ी में लगा विशाल रक्तदान शिविर #DesiNews247 #छोटीसादड़ी #रक्तदान #रक्तदानशिविर #70यूनिटरक्तदान #रक्तवीर #शैलेन्द्रसिंहयादव #14वींबाररक्तदान #मानवसेवा #रक्तदानमहादान #Pratapgarh #RajasthanNews #ChhotiSadri #BloodDonation #BloodDonationCamp
    1
    70 यूनिट रक्तदान | जयचंद मोहिल हॉस्पिटल छोटी सादड़ी में लगा विशाल रक्तदान शिविर
#DesiNews247 #छोटीसादड़ी #रक्तदान #रक्तदानशिविर #70यूनिटरक्तदान #रक्तवीर #शैलेन्द्रसिंहयादव #14वींबाररक्तदान #मानवसेवा #रक्तदानमहादान #Pratapgarh #RajasthanNews #ChhotiSadri #BloodDonation #BloodDonationCamp
    user_Mukesh Nai
    Mukesh Nai
    Local News Reporter छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    13 min ago
  • उदयपुर में CBN की बड़ी कार्रवाई, 2292 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त उदयपुर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर के वल्लभनगर तहसील क्षेत्र में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 2292 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी के निम्बाहेड़ा स्थित घर की तलाशी भी ली गई, जहां से एक मोटरसाइकिल और एक रजिस्टर जब्त किया गया है। CBN की टीम द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
    1
    उदयपुर में CBN की बड़ी कार्रवाई, 2292 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त
उदयपुर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर के वल्लभनगर तहसील क्षेत्र में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 2292 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी के निम्बाहेड़ा स्थित घर की तलाशी भी ली गई, जहां से एक मोटरसाइकिल और एक रजिस्टर जब्त किया गया है।
CBN की टीम द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
    user_Rahul kachawa
    Rahul kachawa
    Photography studio मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    48 min ago
  • एक कविता....... विश्वकर्मा भगवान 🙏.
    1
    एक कविता....... विश्वकर्मा भगवान 🙏.
    user_Shyam pokra
    Shyam pokra
    Hindi sahitya writer. Manasa, Neemuch•
    5 hrs ago
  • फायर एंड सेफ्टी की ट्रेनिंग | गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ में नए जवानों को दी गई आग से बचाव और सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी। कमांडेंट रवि सिंह के निर्देशन में नगर परिषद फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा जवानों को आग लगने की स्थिति में आग बुझाने के तरीके, फायर उपकरणों के सही इस्तेमाल और अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें, इसकी व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आरक्षी मंजू कंवर, एचपीसी कमलेश एवं राजेंद्र सहित प्रशिक्षण से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को आपात स्थिति में सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के लिए तैयार करना रहा। 🚒 फायर सेफ्टी की जानकारी — सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी प्रशिक्षण। #गृह_रक्षा_प्रशिक्षण_केंद्र #चित्तौड़गढ़ #FireAndSafety #FireBrigade #SafetyTraining #HomeGuards #RaviSingh #HelloChittorgarh
    3
    फायर एंड सेफ्टी की ट्रेनिंग | गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़

गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ में नए जवानों को दी गई आग से बचाव और सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी। कमांडेंट रवि सिंह के निर्देशन में नगर परिषद फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा जवानों को आग लगने की स्थिति में आग बुझाने के तरीके, फायर उपकरणों के सही इस्तेमाल और अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें, इसकी व्यावहारिक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान आरक्षी मंजू कंवर, एचपीसी कमलेश एवं राजेंद्र सहित प्रशिक्षण से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को आपात स्थिति में सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के लिए तैयार करना रहा।
🚒 फायर सेफ्टी की जानकारी — सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी प्रशिक्षण।
#गृह_रक्षा_प्रशिक्षण_केंद्र #चित्तौड़गढ़ #FireAndSafety #FireBrigade #SafetyTraining #HomeGuards #RaviSingh #HelloChittorgarh
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    29 min ago
  • सुभाष चौक पर मनाया गया ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ चालकों को यातायात नियमों की पालना की दिलाई शपथ। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ पर ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में समझाइश की गई। यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोतीराम ने चालकों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी, संयम एवं यातायात नियमों की पालना स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। चालकों से शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चालकों को जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
    1
    सुभाष चौक पर मनाया गया ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’

चालकों को यातायात नियमों की पालना की दिलाई शपथ।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ पर ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में समझाइश की गई।
यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोतीराम ने चालकों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी, संयम एवं यातायात नियमों की पालना स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। चालकों से शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चालकों को जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।
    2
    क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल

श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य
पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए।
जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम
16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन
कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के हरीश सोनी व सुमित चपलोत और भाजपा के प्रदीप व्यास का नामांकन, पुलिस सुरक्षा में पहुंचे भाजपा पार्षद #छोटीसादड़ी #नगरपालिकाअध्यक्ष #अध्यक्षचुनाव #छोटीसादड़ी_नगरपालिका #कांग्रेस #भाजपा #हरीशसोनी #सुमितचपलोत #प्रदीपव्यास #नगरपालिकाचुनाव #राजस्थानन्यूज़ #प्रतापगढ़ #DesiNews247 #BreakingNews #LocalNews
    1
    छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के हरीश सोनी व सुमित चपलोत और भाजपा के प्रदीप व्यास का नामांकन, पुलिस सुरक्षा में पहुंचे भाजपा पार्षद
#छोटीसादड़ी
#नगरपालिकाअध्यक्ष
#अध्यक्षचुनाव
#छोटीसादड़ी_नगरपालिका
#कांग्रेस
#भाजपा
#हरीशसोनी
#सुमितचपलोत
#प्रदीपव्यास
#नगरपालिकाचुनाव
#राजस्थानन्यूज़
#प्रतापगढ़
#DesiNews247
#BreakingNews
#LocalNews
    user_Mukesh Nai
    Mukesh Nai
    Local News Reporter छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.