कोंच,जयप्रकाश नगर में 11 लाख की लागत से बनेगी 85 मीटर सीसी सड़क, पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन जालौन के कोंच नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर के वार्ड नंबर 6 में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे 85 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने विधि-विधान से भूमिपूजन किया। इस दौरान मोहल्लेवासियों में सड़क निर्माण को लेकर खुशी देखने को मिली। नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर में जयहिंद के मकान से सुलभ शौचालय तक लगभग 85 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर करीब 11 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के चलते स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण होने से मोहल्लेवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के साथ सभासद प्रतिनिधि परशुराम वर्मा, विक्रम ठाकुर और अशोक गुर्जर मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्य को लेकर संबंधित लोगों से आवश्यक जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य कराने पर जोर दिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विनोद लोई वाले, इंदल यादव, कलूटे, पप्पू टेंशन, ओमप्रकाश, घनाराम यादव, सुन्ने यादव, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से मोहल्ले में आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
कोंच,जयप्रकाश नगर में 11 लाख की लागत से बनेगी 85 मीटर सीसी सड़क, पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन जालौन के कोंच नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर के वार्ड नंबर 6 में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे 85 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने विधि-विधान से भूमिपूजन किया। इस दौरान मोहल्लेवासियों में सड़क निर्माण को लेकर खुशी देखने को मिली। नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर में जयहिंद के मकान से सुलभ शौचालय तक लगभग 85 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर करीब 11 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के चलते स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण होने से मोहल्लेवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के साथ सभासद प्रतिनिधि परशुराम वर्मा, विक्रम ठाकुर और अशोक गुर्जर मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्य को लेकर संबंधित लोगों से आवश्यक जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य कराने पर जोर दिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विनोद लोई वाले, इंदल यादव, कलूटे, पप्पू टेंशन, ओमप्रकाश, घनाराम यादव, सुन्ने यादव, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से मोहल्ले में आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
- कोंच,जयप्रकाश नगर में 11 लाख की लागत से बनेगी 85 मीटर सीसी सड़क, पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन जालौन के कोंच नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर के वार्ड नंबर 6 में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे 85 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने विधि-विधान से भूमिपूजन किया। इस दौरान मोहल्लेवासियों में सड़क निर्माण को लेकर खुशी देखने को मिली। नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर में जयहिंद के मकान से सुलभ शौचालय तक लगभग 85 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर करीब 11 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के चलते स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण होने से मोहल्लेवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के साथ सभासद प्रतिनिधि परशुराम वर्मा, विक्रम ठाकुर और अशोक गुर्जर मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्य को लेकर संबंधित लोगों से आवश्यक जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य कराने पर जोर दिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विनोद लोई वाले, इंदल यादव, कलूटे, पप्पू टेंशन, ओमप्रकाश, घनाराम यादव, सुन्ने यादव, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से मोहल्ले में आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।1
- झांसी डिपो की बस को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर आटा थाने के सामने की घटना1
- पुल और सड़क के अभाव में कायामदी गांव के ग्रामीण बेहाल, एंबुलेंस तक पहुंचना हुआ मुश्किल! रविन्द्र गौतम ✍️ ➡️ गांव में पक्की सड़क और पुल न होने से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती; गंभीर मरीजों को ट्रैक्टर से कच्चे रास्ते के सहारे मुख्य मार्ग तक ले जाने में घंटों बर्बाद हो रहे हैं। ➡️ कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील होने से मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है, वहीं स्कूली बच्चों और राहगीरों का आवागमन भी ठप होने की कगार पर पहुंच जाता है। ➡️ ग्रामीणों के अनुसार, 2025 में क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन देकर पुल निर्माण की मांग की गई थी, पर वादे के बावजूद पुल का निर्माण अब तक अधर में लटका है। ➡️ सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है; प्रशासन से तत्काल मार्ग दुरुस्त कराकर पुल निर्माण की गुहार लगाई है।1
- जालौन. जालौन के शाहगंज मे मिल गए ये कलाकार बोले गाना सुन लो.. जयपुर से अपने परिवार के साथ. हाथी घोड़ा ऊठ बनाने के लिए लोग जयपुर से आये है1
- उदयपुर में डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को ‘कोर बिजनेस एसोसिएट अवार्ड’ से किया गया सम्मानित उदयपुर, राजस्थान। नेस्टॉरिया ग्रुप की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर उदयपुर में आयोजित विशेष समारोह में ‘पीपल मैन ऑफ इंडिया’ डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक सहयोग, मजबूत साझेदारी और धोलेरा सर के विकास के प्रति निरंतर समर्पण के लिए प्रतिष्ठित ‘कोर बिजनेस एसोसिएट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने नेस्टॉरिया ग्रुप के चेयरमैन शिव कुमार तोमर, एमडी नितिन सिंह तोमर, सीईओ मोहन सिंह तोमर, प्रताप सिंह तोमर सहित कंपनी के समस्त नेतृत्व और पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। डॉ. सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए महज एक पुरस्कार नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और मजबूत व्यावसायिक साझेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। धोलेरा सर को बताया भारत के भविष्य की तस्वीर डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने धोलेरा सर को भारत के भविष्य की महत्वपूर्ण विकास संभावनाओं में से एक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से जुड़े इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, टेक्नोलॉजी और निवेश के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धोलेरा सर न केवल भारत, बल्कि वैश्विक स्तर पर आधुनिक विकास और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सकता है। उन्होंने कहा, “धोलेरा सर केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के भविष्य की एक मजबूत नींव है। इसके विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरा समर्पण निरंतर जारी रहेगा।” इस अवसर पर डॉ. सिंह ने नेस्टॉरिया ग्रुप की छह वर्षों की सफल यात्रा के लिए चेयरमैन, प्रबंधन एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी तथा संगठन के आगामी विस्तार और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मान से बढ़ी जिम्मेदारी और मजबूत हुआ संकल्प—धोलेरा सर के विकास एवं भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पण जारी रहेगा।1
- *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी सौगात मानदेय 8 से बढ़कर 12 हजार /सहायिकाओं को अब 6 हजार* *मुख्यमंत्री ने अयोध्या से की मानदेय वृद्धि की घोषणा /जालौन में हुआ सजीव प्रसारण /उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी सौगात मानदेय 8 से बढ़कर 12 हजार /सहायिकाओं को अब 6 हजार* *मुख्यमंत्री ने अयोध्या से की मानदेय वृद्धि की घोषणा /जालौन में हुआ सजीव प्रसारण /उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित* जनपद जालौन उरई में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए मंगलवार का दिन नई सौगात लेकर आया मुख्यमंत्री ने 8 सितंबर 2026 को अयोध्या की धरती से आयोजित आंगन बाड़ी कार्यकत्री सम्मान समारोह में आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 4 हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा की इसके बाद अब कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़कर 12 हजार रुपये हो गया है। वहीं, सहायिकाओं के मानदेय में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी करते हुए इसे 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये कर दिया गया है आप को बता दें इसके साथ ही विभागीय ड्रेस के लिए साड़ी क्रय करने हेतु आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई इसके अलावा उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से भी आच्छादित किया गया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन उरई सहित जनपद की सभी तहसीलों में किया गया जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी उरई शहर एवं डकोर सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी, विभागीय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं सभी ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित जनपद स्तरीय आंगनबाड़ी सम्मान समारोह में विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें परियोजना डकोर की ममता कमलेश अर्चना एवं माया तथा परियोजना उरई शहर की श्वेता शर्मा गायत्री राठौर ब्रह्मा देवी राबिया एवं अनामिका सिंह को सम्मानित किया गया कुपोषण के खिलाफ मुहिम को मिली मजबूती कार्यक्रम के दौरान कुपोषण के खिलाफ जालौन की मुहिम को भी मजबूती देने का संदेश दिया गया जनप्रतिनिधियों ने सैम श्रेणी से सुपोषित हुए चार बच्चों को पोषण पोटली प्रदान की वहीं सात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी कराई गई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा रेसिपी आधारित पोषाहार से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कार्यकत्रियों के प्रयासों की सराहना की आप को बता दें इस पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए रूबरू जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय बता दें इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने मानदेय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से बढ़े हुए उत्साह और पूर्ण मनोयोग के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करने तथा बच्चों गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा की2
- कोंच,14 सितंबर से गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू, पटेल नगर में विधिवत स्थापित किया गया झंडा कोंच। आगामी 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव को लेकर कोंच नगर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पटेल नगर स्थित पटेल नगर के राजा गणेश समिति द्वारा गणेश महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के तहत झंडा स्थापित किया गया। समिति के पदाधिकारी चंदकुआ स्थित भूतेश्वर मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ झंडा लेकर पटेल नगर पहुंचे। पटेल नगर पहुंचने के बाद समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि-विधान के साथ झंडे का पूजन-अर्चन किया। पंडित संतोष त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धा और उत्साह के बीच झंडे को निर्धारित स्थान पर स्थापित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह झंडा स्थापना आगामी 14 सितंबर को श्री गणेश की प्रतिमा को विधिवत विराजमान कराने के लिए की गई है। गणेश महोत्सव को लेकर मोहल्ले में अभी से उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। समिति द्वारा महोत्सव को भव्य एवं धार्मिक वातावरण में मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। झंडा स्थापना के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया और लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अमित व्यास, सुमित व्यास, एडवोकेट अरुण गुप्ता, रजनीश याज्ञिक, नीरज याज्ञिक, जग्गू, मुकेश राठौर पान वाले, आदर्श निरंजन, अन्नू यादव, शेष गुप्ता, ओमकार यादव, अनमोल, संजय रिशु, हरिओम, प्रांजुल, अमित तिवारी और प्रशांत चौहान सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।1
- कालपी में बड़ा खतरा: उफनाई नून नदी के रौद्र रूप के बीच जानलेवा 'रीलबाज़ी', रपटे पर मौत से खिलवाड़ करते युवाओं का वीडियो वायरल कालपी (जालौन) रौद्र रूप में नून नदी: लगातार बारिश के बाद मंगरोल-पड़री मार्ग पर नून नदी का जलस्तर बेकाबू, खतरे के निशान से ऊपर तेज रफ्तार में बह रहा है पानी। लाइक्स की सनक, मौत का न्योता: सोशल मीडिया पर 'वायरल' होने की होड़ में उफनती नदी के रपटे पर उतरे बेपरवाह युवा; तेज बहाव के बीच नहाते और स्टंट करते दिखे। ताक पर सुरक्षा, मंडराया बड़े हादसे का साया: स्थानीय लोगों में भारी दहशत; जरा सा संतुलन बिगड़ते ही बह सकती है जिंदगी, पहले भी हो चुके हैं दर्दनाक हादसे। प्रशासन से सख्त एक्शन की मांग: ग्रामीणों ने जलमग्न रपटे पर तत्काल बैरिकेडिंग करने, पुलिस बल तैनात करने और हुड़दंगियों पर कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग। चेतावनी: डिजिटल दुनिया की झूठी वाहवाही के लिए अपनी अनमोल जिंदगी दांव पर न लगाएं। उफनते रास्तों से दूर रहें और सुरक्षित रहें!1