Shuru
Apke Nagar Ki App…
'शिक्षा पर बुलडोजर नहीं चलेगा'— जौहर यूनिवर्सिटी मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन जौहर यूनिवर्सिटी विवाद गरमाया, बलरामपुर में सपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा 'शिक्षा पर बुलडोजर नहीं चलेगा'— जौहर यूनिवर्सिटी मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन जौहर यूनिवर्सिटी विवाद गरमाया, बलरामपुर में सपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Rahul Ratna
'शिक्षा पर बुलडोजर नहीं चलेगा'— जौहर यूनिवर्सिटी मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन जौहर यूनिवर्सिटी विवाद गरमाया, बलरामपुर में सपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा 'शिक्षा पर बुलडोजर नहीं चलेगा'— जौहर यूनिवर्सिटी मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन जौहर यूनिवर्सिटी विवाद गरमाया, बलरामपुर में सपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्हें 26 शिकायतें मिलीं, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थीं। जिलाधिकारी ने इन शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। इसलिए उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें और समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।1
- (अंकुर गर्ग ) बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिये मिला तीन करोड़ की "हनुमान रथ"भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने आपदा प्रबंधन को सौंपा (अंकुर गर्ग ) बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिये मिला तीन करोड़ की "हनुमान रथ"भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने आपदा प्रबंधन को सौंपा4
- उत्तर प्रदेश के गोण्डा में जन-आक्रोश पद यात्रा के दौरान 'वोट चोर गद्दी छोड़ के' के नारे गूंजते रहे। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान चंदा चोरी, छात्र आंदोलन, जौहर विश्वविद्यालय, बिजली, स्वास्थ्य, किसान, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, और जलभराव जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई। सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि जब तक इन मुद्दों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।1
- गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी बाजार में रविवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अर्टिगा कार में मौजूद दो बच्चों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बच्चों को बाहर निकालकर कार में मौजूद दो युवकों को पकड़ लिया गया और डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार युवक टिकरी बाजार में गुटखा खरीदने के लिए रुके थे। इसी दौरान कार के अंदर मौजूद दोनों बच्चे जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे और मदद के लिए चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार का गेट खोल दिया। कार से बाहर निकलते ही दोनों बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले जाया जा रहा था। बच्चों की बात सुनते ही स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के आने तक उन्हें मौके पर ही रोककर रखा। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के साथ दोनों युवकों को वजीरगंज थाने ले गई। पुलिस पूछताछ में बच्चों ने अपनी पहचान अमीर (11 वर्ष) पुत्र कलामू तथा समीर (8 वर्ष) पुत्र वसीम, निवासी भिनगा, जनपद श्रावस्ती के रूप में बताई। वहीं हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान हसन पुत्र मौला बख्श, निवासी लोनी (गाजियाबाद) तथा इरफान पुत्र अख्तर, निवासी यादव नगर, प्रेमनगर (नॉर्थ वेस्ट दिल्ली) के रूप में हुई है। वजीरगंज थाना प्रभारी विपुल पांडेय ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- 38 भवन गिराने के आदेश के विरोध में सपा सड़कों पर, बलरामपुर में जोरदार प्रदर्शन जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, सरकार को चेतावनी 38 भवन गिराने के आदेश के विरोध में सपा सड़कों पर, बलरामपुर में जोरदार प्रदर्शन जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, सरकार को चेतावनी1
- बलरामपुर के हुसैनाबाद क्षेत्र में एक चिंताजनक घटना सामने आई है। नगरीय नहर के पास एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल साहबुद्दीन उर्फ कप्तान की बताई जा रही है, जो गोकुलगंज के निवासी हैं। साहबुद्दीन हुसैनाबाद बाजार में एक मोबाइल की दुकान चलाते हैं और दुकान का कुछ सामान लेने के लिए उतरौला गए थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नगरीय नहर के किनारे उनकी मोटरसाइकिल और दुकान का कुछ सामान बरामद हुआ है, लेकिन साहबुद्दीन का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चला रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। यह समाचार प्रारंभिक सूचना और स्थानीय सूत्रों के आधार पर तैयार किया गया है। घटना की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- श्रावस्ती जनपद के थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र में एक युवक का शव नहर में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को एक महिला ने थाना कोतवाली भिनगा में सूचना दी कि उनके पति श्रवण कुमार उर्फ हरिशंकर (लगभग 32 वर्ष) का शव नहर में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी भिनगा, थाना कोतवाली भिनगा पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक 26 जुलाई की दोपहर लगभग 3 बजे भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह उनका शव नहर में तैरता हुआ दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला रोड स्थित अमहवा के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान एक तीसरा युवक भी मौके पर पहुंच गया और उसने भी एक पक्ष का साथ देते हुए दूसरे युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों युवकों ने मिलकर एक युवक को कई थप्पड़ और मुक्के मारे, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह विवाद को शांत कराया।1