Shuru
Apke Nagar Ki App…
सेलवा में 12 लाख की ग्रेवल सड़क पहली बारिश में ही धराशायी, मुरम की जगह मिट्टी और खदान का मलबा डालने का आरोप
Dev Anand
सेलवा में 12 लाख की ग्रेवल सड़क पहली बारिश में ही धराशायी, मुरम की जगह मिट्टी और खदान का मलबा डालने का आरोप
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कान्हीवाड़ा में अवैध कॉलोनियों का जाल जिम्मेदारों की उदासीनता से कॉलोनाइजरों के हौसले बुलंद कान्हीवाड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में तेजी से फैल रही अवैध कॉलोनियां अब ग्रामीणों और गांव के विकास के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। आरोप है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, पंचायत अमले और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अवैध कॉलोनाइजरों के हौसले बुलंद हैं। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में अवैध कॉलोनियों का बढ़ता जाल ग्राम के सुनियोजित विकास में बड़ी बाधा बन सकता है। इन कॉलोनियों में बिना पर्याप्त मूलभूत सुविधाओं के बन रहे मकानों और रह रहे ग्रामीणों को भविष्य में सड़क, नाली, पानी, बिजली सहित अन्य सुविधाओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध कॉलोनियों की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और अनधिकृत निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।1
- Seoni News: आवारा मवेशियों का आतंक! फसलें बर्बाद, सड़कों पर हादसों का खतरा1
- छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए गए। छिंदवाड़ा के लालबाग रोड स्थित द होटल गैलेक्सी में रविवार, 6 सितंबर को मध्य प्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार सातपुते ने की। आमसभा में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान समिति सदस्यों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 17 बच्चों को नगद पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं आगामी वर्षों में प्रत्येक बोर्ड कक्षा के पुरस्कार की राशि में 200 रुपये की वृद्धि करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही समिति सदस्य की मृत्यु पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने तथा दुर्घटना बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया आमसभा में समिति के कार्मिकों को स्थायी किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी वाडीवा, संचालक संतोष चौरिया, संजय श्रीवास्तव, राजेश राउलवार, के.के. यादव, राजेश राउत, श्रीमती प्रियंका सोमकवर सहित समिति के सदस्य और पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे मौजूद रहे। भोजन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।4
- प्रजापिताब्रह्मा कुमारीज में मनाया गया कृष्ण जन्म उत्सव ,,,,,,, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय विश्व दर्शन भवन नरसिंहपुर रोड छिंदवाड़ा में बड़े हर्ष उल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीआरडीए विभाग से एन पी मर्सकोले एसबीआई बैंक से मनीष बागड़े जी श्री मनीराम पवार पेट्रोल पंप के संचालक एडवोकेट सुभाष जावरे ब्रह्माकुमारी गणेशी बहन बी के शक्ति बहन की गरिमामयी उपस्थिति में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का दीप जलाकर आवाहन किया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा श्री कृष्णा श्री राधा के परिवेश में सजे धजे स्वरूप में कुमारी परी कुमारी प्रियांशी कुमारी दिव्यांशी कुमारी नाव्या कुमारी पलक अक्षत लक्षित अन्य के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर अतिथि गणों ने अपने उद्बोधन प्रस्तुत किया। ब्रह्माकुमारी गणेशी दीदी द्वारा बताया गया की श्री कृष्ण का जन्म काली रात अंधेरी रात में बताया गया जहां दुख अशांति भरी रात्रि का प्रतिक है। भविष्य में श्री कृष्णा इस धरा पर आ रहे हैं। उनके आगमन मात्र से ही संसार के दुख क्लेश स्वत: समाप्त हो जाते हैं। भारतीय संस्कृति में कल्पना रही है की हर बच्चा श्री कृष्णा और हर बालिका राधा बन जाए इस प्रकार 16 कला संपूर्ण मर्यादा पुरुषोत्तम श्री कृष्णा की महिमा है यह हमारी आत्मा की उच्च अवस्था का प्रतीकात्मक स्वरूप है इस अवसर पर हर मनुष्य की चेतना आध्यात्मिक जागृति से जगना संभव है। इसलिए हर मनुष्य को अपनी आध्यात्मिक चेतना का पुरुषार्थ करना चाहिए तब सही मायने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाना सार्थक होगा। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मटकी फोड़ी गई केक काटा गया और लड्डू प्रसाद वितरित किए गए।2
- घर पर बनाएं माटी के गणेश, गमले में करें विसर्जन नारायणगंज में विद्यार्थियों ने सीखी मूर्ति बनाने की कला घर पर बनाएं माटी के गणेश, गमले में करें विसर्जन नारायणगंज में विद्यार्थियों ने सीखी मूर्ति बनाने की कला आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को पर्यावरण के अनुकूल मनाने और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से मप्र जन अभियान परिषद मंडला एवं नारायणगंज नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में माटी गणेश, सिद्ध गणेश पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 सितंबर रविवार दो बजे आयोजित किया गया। यह आयोजन जिला समन्वयक सुशील बर्मन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक राशि अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मिट्टी के गणेश जी बनाने की व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने स्वयं मूर्ति बनाकर दिखाई और विद्यार्थियों से भी इसका अभ्यास कराया। इस दौरान सभी परामर्शदाता राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, इंद्रा उइके, सुमित हथाले और सुरेश सोनी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समाज को पर्यावरण स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। वक्ताओं ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों से बनी मूर्तियों के नदी-तालाबों में विसर्जन से जल गंभीर रूप से प्रदूषित होता है। इसके समाधान के रूप में लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों में मिट्टी के गणेश जी स्थापित करें और घर पर ही किसी बड़े बर्तन या टब में उनका विसर्जन करें। विसर्जन के बाद उस मिट्टी का उपयोग गमलों या पौधों में किया जा सकता है। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में वक्ताओं ने उपस्थित विद्यार्थियों को यह जिम्मेदारी सौंपी कि वे मूर्ति बनाने की इस कला को अपने-अपने गांवों में जाकर अन्य लोगों को भी सिखाएं, जिससे अधिक से अधिक लोग इस ईको फ्रेंडली पहल से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें। लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर ईको फ्रेंडली प्रतिमा बनाकर अपने घर में ही विसर्जित करें। 000000000000000000000000001
- मंडला - नगर पालिका की चौखट पर ही गंदगी का ढेर, स्वच्छता अभियान के दावों की खुली पोल,गंदगी, दुर्गंध और अव्यवस्था के बीच नगर पालिका परिषद मंडला,लाखों के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण ठेके पर सवाल1
- सेलवा में 12 लाख की ग्रेवल सड़क पहली बारिश में ही धराशायी, मुरम की जगह मिट्टी और खदान का मलबा डालने का आरोप1
- Seoni News: श्मशान घाट की राह में गड्ढों का ‘इम्तिहान’! अब कलेक्टर से ग्रामीणों को उम्मीद1
- सिवनी पुलिस का बड़ा खुलासा *1 करोड़ 11 लाख की डकैती का 24 घंटे में पर्दाफाश *नेशनल हाईवे-44 पर सराफा कारोबारी से बदमाशों ने की थी लूट *मिर्ची पाउडर डालकर दिया गया था घटना को अंजाम *करीब 26 किलो चांदी और 320 ग्राम सोने के जेवरात की हुए थी लूट *करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची *लूट के मामले में 07 आरोपी गिरफ्तार सिवनी// सिवनी में नेशनल हाईवे-44 पर हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज डकैती का सिवनी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 26 किलो चांदी, 320 ग्राम सोना, नकदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये बताई गई है। lसराफा कारोबारी योगेंद्र बघेल बंडोल बाजार से सोने-चांदी की दुकान का सामान लेकर अपने घर लखनवाड़ा लौट रहे थे।शाम करीब 6 बजे ग्राम भोंगाखेड़ा के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि 07 बदमाशों ने पहले फरियादी की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका, फिर चाकू दिखाकर उसे डराया और करीब 26 किलो चांदी, 320 ग्राम सोने के जेवरात और नकदी से भरा सामान लूटकर फरार हो गए।पुलिस टीमों ने करीब 200 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।24 घंटे के भीतर सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया करीब 100 प्रतिशत मशरूका, यानी सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद कर ली गई।साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। बाइट: राकेश कुमार, उप महा निरीक्षक संक्षिप्त कर दीजिए थोड़ा1