Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hot polish karvane ke liye contek kre chatra Jharkhand Me 8700617867
News,hamr lawalong
Hot polish karvane ke liye contek kre chatra Jharkhand Me 8700617867
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by News,hamr lawalong1
- Post by Kausar Alam Sinior Journalist1
- लातेहार :राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार और झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह के नेतृत्व में व्यवहार न्यायालय लातेहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। लोक अदालत के लिए कुल 7 बेंच का गठन किया गया था। इन बेंचों के माध्यम से पारिवारिक मामलों के 17, मोटर दुर्घटना के 6 मामलों का 53 लाख रुपये में निपटारा किया गया, जिससे 11 लोग लाभान्वित हुए। बिजली से संबंधित 119 मामलों, चेक बाउंस के 17 मामलों में 12 लाख 50 हजार रुपये का सेटलमेंट किया गया। इसके अलावा उपभोक्ता फोरम के 15, एसडीओ कोर्ट के 17, बैंक के 139, क्रिमिनल कंपाउंडेबल के 157 और 13 सिविल मामलों का भी निपटारा किया गया। वहीं प्री-लिटिगेशन के 12 हजार 411 मामलों सहित कुल 16 हजार 500 मामलों का निष्पादन किया गया। इन मामलों में करीब 4 करोड़ 26 लाख रुपये का सेटलमेंट हुआ, जिससे हजारों लोगों को लाभ मिला। इस दौरान जेएसएलपीएस के तहत 46 स्थानीय सखी मंडलों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह द्वारा 46 लाख रुपये के चेक भी प्रदान किए गए। उन्होंने महिलाओं को राशि का सही उपयोग करने, बच्चों की शिक्षा और रोजगार के अवसर तलाश कर आगे बढ़ने की सलाह दी। बाइट:शेष नाथ सिंह-PDJ लातेहार2
- Post by Bikram reporting News1
- माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों का अनुपालन हेतु सभी स्टेक होल्डर की उपस्थिति आवश्यक -प्रधान जिला जज।* *पारिवारिक मामलें का अबतक का रिकार्ड निस्तारण।* इस राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात चालानों का भी हुआ निस्तारण स्वास्थ्य जॉच शिविर के माध्यम से लोगो को मिला स्वास्थ्य का लाभ विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सको द्वारा की गयी नेत्र जॉच। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद के तत्वावधान में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद में तथा अनुमण्डलीय व्यवहार न्यायालय, दाउदनगर में किया गया। इस राष्ट्रीय लोक का मुख्य उद्घाटन समारोह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद के सभागार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय श्री अरूण कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, तान्या पटेल, जिला विधि संघ के अध्यक्ष श्री विजय कुमार पाण्डेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस उद्घाटन समारोह में काफी संख्या में न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण बैंक, बीमा के पदाधिकारीगण अन्य विभागों के पदाधिकारीगण तथा वादकारीगण उपस्थित रहें। पुरे कार्यक्रम का संचालन श्री अभिनन्दन कुमार उप मुख्य, विधिक सेवा प्रतिरक्षा प्रणाली के अधिवक्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आगंतुको का स्वागत अभिभाषण जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल द्वारा किया गया तथा मंच पर उपस्थित सभी वरीय न्यायाधीश को राष्ट्रीय लोक अदालत में हर प्रकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि जितने भी वादकारीगण यहां आये हैं आप सभी के सहयोग से ही राष्ट्रीय लोक अदालत एक मुकम्मल स्थान को पा रहा है उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के हर गतिविधि को जन-जन तक पहुचाने में मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जो वाद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित होता है तो इसका लाभ सिर्फ वादकारीगण को ही नहीं होता है बल्कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहित न्यायालय पर भी मुकादमों का बोझ कम होता है और यह कई तरह के विधि व्यवस्था को कायम रखने में सहायक होता है, साथ ही जिनका वाद समाप्त होता है दोनों पक्षों के बीच पूर्व से उत्पन्न तनाव खत्म हो जाता है। पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से काफी संख्या में नोटिस को ससमय तामिला कराने की कार्रवाई की गयी है। दूसरे संबोधन में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह में मंच पर उपस्थित सभी को अभिवादन करते हुए कहा गया कि आज का दिन सौहाद्र को बढ़ाने वाला दिन है और इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठायें उन्होंने वादकारियों को मुखातिब करते हुए कहा कि छोटे-छोटे वाद के निस्तारण के लिए आप सभी को आमंत्रित किया गया है इसका लाभ उठायें। विधि संघ के पुनः निर्वाचित अध्यक्ष श्री विजय कुमार पाण्डेय द्वारा कहा गया कि सभी के सहयोग से ही राष्ट्रीय लोक अदालत को सम्पन्न किया जाता है और इसके लिए अपने अधिवक्ता साथियों को भरपुर सहयोग करने के लिए मंच से ही आह्वान किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन द्वारा विधि संघ के अध्यक्ष, और सचिव को पुनः निर्वाचित होने पर बधाई देने पर पुरा परिसर तालियॉं से गुंज उठा। उन्होने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किये जाने वाले सभी गतिविधियों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दो में कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है यह कोई व्यक्तिगत आयोजन नहीं होता है इसलिए जिला प्रशासन को आवश्यक रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि वादकारियों एवं सम्बन्धित स्टेक होल्डर पर उनकी उपस्थिति का प्रभाव पड़े एवं वाद के निस्तारण में सहयोग प्राप्त हो। प्रधान जिला जज ने बैंक पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि बैंक अधिकारी रिकवरी एजेंट के रूप में काम न करें बल्कि बैंक ऋण से सम्बन्धित मामलों में जितना ज्यादा हो सके लोगो को रियायत प्रदान किया जाए उन्होंने कहा कि जिस मजबूरी में लोग ऋण प्राप्त करते हैं और मजबूरी एवं परिस्थितिवश जमा नहीं कर पाते हैं इसपर बैंक को लचिला रूख अपना काम करना चाहिए। और आमजन को लाभ देना और ज्यादा से ज्यादा सूद को माफ करना आपका उद्देश्य होना चाहिए। अन्त में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डा0 दीवान फहद खान, अपर मुख्य न्यायिक दण्डधिकारी, प्रथम ने राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रक्रिया में सभी की भूमिका एवं सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगो के द्वारा कई स्तरों पर कई दिनों से लगातार किये जा रहे प्रयास का प्रतिफल है। उनके द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में अबतक किये सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। *इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक मामलों के निस्तारण में इस जिला अपने ही पुराने रिकार्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।* *यातायात चालान से सम्बन्धित मामलों का भी हुआ निस्तारण।* दिनांक 13.12.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात चालान से सम्बन्धित एक भी मामलें का निस्तारण नहीं हो पाया था जिसके कारण प्रधान जिला जज का स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि आज की आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात चालान से सम्बन्धित वादों के निस्तारण हेतु एक अलग बेंच गठित की जाए। यातायात चालान से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण के लिए अलग बेंच के गठन करने की कार्रवाई के फलस्वरूप कुल 14 चालान से सम्बन्धित मामलों को निस्तारित करने की कार्रवाई की गयी और आठ मामलों में यातायात चालान शुल्क के रूप में मो0 82100/- रू0 प्राप्त किया गया। कई ऐसे मामलें देखने को मिला जिसमें पक्षकार द्वारा अपने उपर लगाये गये जुर्माना की राशि को अनुकुल नहीं मान रहे थे जसके कारण जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा उनसे सम्बन्धित आवेदन को प्राप्त करते हुए इसके निरस्तीकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया है कि जिसपर विस्तृत जॉच पड़ताल कराते हुए निरस्तीकरण हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगा1
- Post by भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- लातेहार पुलिस को भाकपा माओवादी नक्सलि के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी मिली है । लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सुचना मिली की भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मृत्युंजय उर्फ़ फ्रेश अपने दस्ता सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना के बाद एसपी ने एक टीम गठित कर छीपादौहर, बरेसाड़, गारू के जंगल मे सर्च अभियान चलाया जिसमे छीपादौहर थाना क्षेत्र के हरिनामाड़ के जंगल से 10 लाख का इनामी नक्सली मृत्युंजय भुइया उर्फ़ फ्रेश तथा 2 लाख का इनामी नक्सली बबलू जी को गिरफ्तार किया गया. वहीँ उनके अन्य सदस्य वहां से भागने मे सफल रहें. गिरफ्तार दुर्दांत नक्सली मृत्युंजय के निसानदेही पर एक 47 राइफल, जिन्दा कारतूस, लेवि का 150000 रुपया, वाकी टाकी समेत कई उपयोगी सामान बरामद किया गया.प्रेस वार्ता कर एसपी कुमार गौरव ने बताया की पुलिस के लिए मवोवादियों के खात्मे को ले यह बड़ी उपलब्धि है. गिरफ्तार उग्रवादी मृत्युंजय के ऊपर लातेहार पलामू गढ़वा छात्र तथा छत्तीसगढ़ में कुल 104 मामले दर्ज है गिरफ्तार उग्रवादी मृत्युंजय कई पुलिस कर्मियों के हत्या,बम ब्लास्ट, साथ ही कई बड़े मामले में मुख्य रूप से शामिल रहा है.एसपी ने बताया की वह करीब दो दशक से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था. और धीरे-धीरे संगठन में ऊपर उठते हुए जोनल कमांडर बन गया । बूढ़ापहाड़ के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों की उसे पूरी जानकारी थी, इसी वजह से वह लगातार अपना ठिकाना बदलकर सुरक्षाबलों से बचता रहा । झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था ।यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है सरकार के द्वारा 31 मार्च तक नक्सलियों के सफाये को लेकर प्रयास किए जा रहे बचे खुचे नक्सली या तो पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करे अन्यथा पुलिस के साथ सामना होने पर मारे जाएँगे । बाइट :- कुमार गौरव एसपी लातेहार1