Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोहरदगा में 433 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ का गांजा जब्त
Bikram reporting News
लोहरदगा में 433 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ का गांजा जब्त
More news from Palamu and nearby areas
- Post by Bikram reporting News1
- लातेहार :राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार और झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह के नेतृत्व में व्यवहार न्यायालय लातेहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। लोक अदालत के लिए कुल 7 बेंच का गठन किया गया था। इन बेंचों के माध्यम से पारिवारिक मामलों के 17, मोटर दुर्घटना के 6 मामलों का 53 लाख रुपये में निपटारा किया गया, जिससे 11 लोग लाभान्वित हुए। बिजली से संबंधित 119 मामलों, चेक बाउंस के 17 मामलों में 12 लाख 50 हजार रुपये का सेटलमेंट किया गया। इसके अलावा उपभोक्ता फोरम के 15, एसडीओ कोर्ट के 17, बैंक के 139, क्रिमिनल कंपाउंडेबल के 157 और 13 सिविल मामलों का भी निपटारा किया गया। वहीं प्री-लिटिगेशन के 12 हजार 411 मामलों सहित कुल 16 हजार 500 मामलों का निष्पादन किया गया। इन मामलों में करीब 4 करोड़ 26 लाख रुपये का सेटलमेंट हुआ, जिससे हजारों लोगों को लाभ मिला। इस दौरान जेएसएलपीएस के तहत 46 स्थानीय सखी मंडलों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह द्वारा 46 लाख रुपये के चेक भी प्रदान किए गए। उन्होंने महिलाओं को राशि का सही उपयोग करने, बच्चों की शिक्षा और रोजगार के अवसर तलाश कर आगे बढ़ने की सलाह दी। बाइट:शेष नाथ सिंह-PDJ लातेहार2
- Post by News,hamr lawalong1
- रंका एन एच 343. मुख्य सड़क को अतिक्रमण से कराया मुक्त प्रशासन का हुआ सख्त कारावाई1
- देश में LPG की किल्लत की बातें फैलाई जा रही हैं… लेकिन सच्चाई क्या है? जानने के लिए यह वीडियो जरूर देखें और जानें, असली स्थिति क्या है और क्यों घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।1
- गढ़वा से भी अच्छा पार्क रंका में बना नया पार्क #garhwa #garhwanews #garhwanewstoday #breakingnewstodaygarhwa #garhwabreakingnews1
- सोसल मिडिया के मध्यम से कुछ लोग अफ़वाह फ़ेलi कर भारत में खलबली उत्पन करना चाहते हैं l तो कुछ सजन इंसान सोसल मिडिया के ही सहारा ले कर, भारत में शांति की अपील लोगो से कर रहे हैं l Bharat News 📰🗞️ bulletin जन हित हेतू प्रसन्न कर, संतोष बनकर आस्थावात स्थिति रखने की अपिल करती है l1
- लातेहार पुलिस को भाकपा माओवादी नक्सलि के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी मिली है । लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सुचना मिली की भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मृत्युंजय उर्फ़ फ्रेश अपने दस्ता सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना के बाद एसपी ने एक टीम गठित कर छीपादौहर, बरेसाड़, गारू के जंगल मे सर्च अभियान चलाया जिसमे छीपादौहर थाना क्षेत्र के हरिनामाड़ के जंगल से 10 लाख का इनामी नक्सली मृत्युंजय भुइया उर्फ़ फ्रेश तथा 2 लाख का इनामी नक्सली बबलू जी को गिरफ्तार किया गया. वहीँ उनके अन्य सदस्य वहां से भागने मे सफल रहें. गिरफ्तार दुर्दांत नक्सली मृत्युंजय के निसानदेही पर एक 47 राइफल, जिन्दा कारतूस, लेवि का 150000 रुपया, वाकी टाकी समेत कई उपयोगी सामान बरामद किया गया.प्रेस वार्ता कर एसपी कुमार गौरव ने बताया की पुलिस के लिए मवोवादियों के खात्मे को ले यह बड़ी उपलब्धि है. गिरफ्तार उग्रवादी मृत्युंजय के ऊपर लातेहार पलामू गढ़वा छात्र तथा छत्तीसगढ़ में कुल 104 मामले दर्ज है गिरफ्तार उग्रवादी मृत्युंजय कई पुलिस कर्मियों के हत्या,बम ब्लास्ट, साथ ही कई बड़े मामले में मुख्य रूप से शामिल रहा है.एसपी ने बताया की वह करीब दो दशक से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था. और धीरे-धीरे संगठन में ऊपर उठते हुए जोनल कमांडर बन गया । बूढ़ापहाड़ के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों की उसे पूरी जानकारी थी, इसी वजह से वह लगातार अपना ठिकाना बदलकर सुरक्षाबलों से बचता रहा । झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था ।यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है सरकार के द्वारा 31 मार्च तक नक्सलियों के सफाये को लेकर प्रयास किए जा रहे बचे खुचे नक्सली या तो पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करे अन्यथा पुलिस के साथ सामना होने पर मारे जाएँगे । बाइट :- कुमार गौरव एसपी लातेहार1