logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

SDM थप्पड़कांड में नरेश मीणा को फिर जेल:नगरफोर्ट थाने में किया था सरेंडर; 13 जुलाई को रद्द हुई थी जमानत रिपोर्टर कैलाश मीणा बस्सी सरेंडर से पहले नरेश मीणा ने कहा- मेरे खिलाफ लगाया गया हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा 307) का मामला गलत है। थप्पड़ मारने की घटना में सामान्य धाराएं लगनी चाहिए थीं। मैं SDM को पहले से जानता भी नहीं था। घटना का वीडियो भी सार्वजनिक है। हाईकोर्ट ने मेरे खिलाफ धारा 307 के तहत चल रहे ट्रायल पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद मुझे जेल भेजा जा रहा है।

9 hrs ago
user_Kailash Chandar Meena
Kailash Chandar Meena
Lawyer बस्सी, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
9 hrs ago

SDM थप्पड़कांड में नरेश मीणा को फिर जेल:नगरफोर्ट थाने में किया था सरेंडर; 13 जुलाई को रद्द हुई थी जमानत रिपोर्टर कैलाश मीणा बस्सी सरेंडर से पहले नरेश मीणा ने कहा- मेरे खिलाफ लगाया गया हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा 307) का मामला गलत है। थप्पड़ मारने की घटना में सामान्य धाराएं लगनी चाहिए थीं। मैं SDM को पहले से जानता भी नहीं था। घटना का वीडियो भी सार्वजनिक है। हाईकोर्ट ने मेरे खिलाफ धारा 307 के तहत चल रहे ट्रायल पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद मुझे जेल भेजा जा रहा है।

More news from Neemuch and nearby areas
  • 15 दिन आंदोलन फिर भी सरकार चुप, अब सड़कों पर उतरे पटवारी, विधायक निवास तक पहुंचा आक्रोश शोरूम चौराहा नेहरू पार्क पर पहले बैठक, फिर निकाली रैली, बोले: आश्वासन नहीं शासनादेश चाहिए नीमच | 15 दिन से आंदोलन कर रहे पटवारियों का सब्र बुधवार को जवाब दे गया। मांगों पर सरकार की ओर से अब तक ठोस फैसला नहीं होने पर जिलेभर के पटवारी आंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास नेहरू पार्क में जुटे। यहां से मप्र पटवारी संघ भोपाल के मार्गदर्शक घनश्याम पांडेय के नेतृत्व में रैली के रूप में विधायक दिलीपसिंह परिहार के निवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पांच सूत्रीय मांगों पर तत्काल निर्णय की मांग की। पटवारियों ने साफ कहा कि अब मौखिक आश्वासन नहीं, शासनादेश विधायक निवास के बाहर नारेबाजी करते पटवारी। चाहिए। विधायक से मांगों को मुख्यमंत्री तक मजबूती से पहुंचाने का आग्रह किया। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के नेतृत्व में पटवारियों ने कहा कि वर्षों से लंबित मांगों को लेकर शासन स्तर पर पत्राचार और चर्चाएं होती रही हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ। चरणबद्ध आंदोलन के 15 दिन बाद भी स्थिति जस की तस रहने पर आंदोलन को सड़क तक लाना पड़ा। मप्र पटवारी संघ भोपाल मार्गदर्शक घनश्याम पांडेय, जिलाध्यक्ष दिलीपसिंह चुंडावत, सचिव रजनीश लागू सभी को प्रमोशन क्यों नहीं ? यादव, पंकज श्रीवास्तव, संदेश चेलावत, महेंद्रपाल सिंह सिसौदिया, विजय सेवक, अजय शर्मा-मनासा, मुकेश पाटीदार-मनासा, राघवेंद्रसिंह भदौरिया, वर्षा उपाध्याय, रेखा पाटीदार, सीमा मालवीय, सीमा बैंस सहित अन्य पटवारी उपस्थित थे।
    2
    15 दिन आंदोलन फिर भी सरकार चुप, अब सड़कों पर उतरे पटवारी, विधायक निवास तक पहुंचा आक्रोश

शोरूम चौराहा नेहरू पार्क पर पहले बैठक, फिर निकाली रैली, बोले: आश्वासन नहीं शासनादेश चाहिए
नीमच | 15 दिन से आंदोलन कर रहे पटवारियों का सब्र बुधवार को जवाब दे गया। मांगों पर सरकार की ओर से अब तक ठोस फैसला नहीं होने पर जिलेभर के पटवारी आंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास नेहरू पार्क में जुटे। यहां से मप्र पटवारी संघ भोपाल के मार्गदर्शक घनश्याम पांडेय के नेतृत्व में रैली के रूप में विधायक दिलीपसिंह परिहार के निवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पांच सूत्रीय मांगों
पर तत्काल निर्णय की मांग की। पटवारियों ने साफ कहा कि अब मौखिक आश्वासन नहीं, शासनादेश
विधायक निवास के बाहर नारेबाजी करते पटवारी।
चाहिए। विधायक से मांगों को मुख्यमंत्री तक मजबूती से पहुंचाने का आग्रह किया।
मध्यप्रदेश पटवारी संघ के नेतृत्व में पटवारियों ने कहा कि वर्षों से लंबित मांगों को लेकर शासन स्तर पर पत्राचार और चर्चाएं होती रही हैं
लेकिन समाधान नहीं हुआ। चरणबद्ध आंदोलन के 15 दिन बाद भी स्थिति जस की तस रहने पर आंदोलन को सड़क तक लाना पड़ा। मप्र पटवारी संघ भोपाल मार्गदर्शक घनश्याम पांडेय, जिलाध्यक्ष दिलीपसिंह चुंडावत, सचिव रजनीश
लागू
सभी को प्रमोशन क्यों नहीं ?
यादव, पंकज श्रीवास्तव, संदेश चेलावत, महेंद्रपाल सिंह सिसौदिया, विजय सेवक, अजय शर्मा-मनासा, मुकेश पाटीदार-मनासा, राघवेंद्रसिंह भदौरिया, वर्षा उपाध्याय, रेखा पाटीदार, सीमा मालवीय, सीमा बैंस सहित अन्य पटवारी उपस्थित थे।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    6 hrs ago
  • दलपत हमेश हर पुलिस कर्मी के दिलो मे रहेंगे आईजी गौरव श्री वास्तव
    1
    दलपत हमेश हर पुलिस कर्मी के दिलो मे रहेंगे आईजी गौरव श्री वास्तव
    user_Pramod Bairwa
    Pramod Bairwa
    Nimbahera, Chittorgarh•
    11 hrs ago
  • नीमच जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, वेतन विसंगति और लंबित मांगों को लेकर चल रहा हैं आंदोलन मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर नीमच जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। वेतन विसंगति और लंबित मांगों को लेकर पटवारियों के आंदोलन से राजस्व कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।
    1
    नीमच जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, वेतन विसंगति और लंबित मांगों को लेकर चल रहा हैं आंदोलन
मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर नीमच जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। वेतन विसंगति और लंबित मांगों को लेकर पटवारियों के आंदोलन से राजस्व कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।
    user_Mehboob mev
    Mehboob mev
    Local News Reporter सिंगोली, नीमच, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जेल में रंगरैलियां मनाने का वीडियो वायरल मामला तत्कालीन जेलर सहित 4 कार्मिक निलंबित जेल डीजी ने दिया आदेश
    1
    जेल में रंगरैलियां मनाने का वीडियो वायरल मामला तत्कालीन जेलर सहित 4 कार्मिक निलंबित जेल डीजी ने दिया आदेश
    user_आदर्श न्यूज़
    आदर्श न्यूज़
    Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़: घर में घुसे लंबे सांप का वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू मैघपुरा गांव में घर के अंदर घुसा विशालकाय सांप, दहशत में आया परिवार, वन विभाग की प्रशिक्षित टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा
    1
    चित्तौड़गढ़: घर में घुसे लंबे सांप का वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
मैघपुरा गांव में घर के अंदर घुसा विशालकाय सांप, दहशत में आया परिवार, वन विभाग की प्रशिक्षित टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • असम में फिर बारिश; कश्मीर में हर 20 घंटे में फट रहे बादल नड्डा पहुंचे, कहा-हालात सुधरने में समय लगेगा नई दिल्ली | असम में स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के कई इलाके में रातभर हुई बारिश के कारण निचले इलाकों में दोबारा बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ से अब तक 89 की मौत हो चुकी है। जबकि पांच जिलों में 1.22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में इस मानसून में और बागों को भारी नुकसान पहुंचा बादल फटने से जान-माल, मकानों है। यहां औसतन हर 20 घंटे में एक बार बादल फटने की घटना हुई है, जिसमें कम से कम एक मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नुकसान इतना व्यापक है कि हालात सामान्य होने में समय लगेगा और केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। असम दौरे पर बुधवार को पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा। केरल में 26 मौतें, ओडिशा में 8.6 लाख लोग प्रभावित केरल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 26 लोगों की मौत हुई है और 27 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। ओडिशा में बाढ़ से 22 जिलों के करीब 8.63 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश से 153 सड़कें बंद हैं, 191 बिजली ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं और 58 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं।
    1
    असम में फिर बारिश; कश्मीर में हर 20 घंटे में फट रहे बादल
नड्डा पहुंचे, कहा-हालात सुधरने में समय लगेगा
नई दिल्ली | असम में स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के कई इलाके में रातभर हुई बारिश के कारण निचले इलाकों में दोबारा बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ से अब तक 89 की मौत हो चुकी है। जबकि पांच जिलों में 1.22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में इस मानसून में और बागों को भारी नुकसान पहुंचा बादल फटने से जान-माल, मकानों है। यहां औसतन हर 20 घंटे में एक बार बादल फटने की घटना हुई है, जिसमें कम से कम एक मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नुकसान इतना व्यापक है कि हालात सामान्य होने में समय लगेगा और केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी।
असम दौरे पर बुधवार को पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा।
केरल में 26 मौतें, ओडिशा में 8.6 लाख लोग प्रभावित
केरल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 26 लोगों की मौत हुई है और 27 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। ओडिशा में बाढ़ से 22 जिलों के करीब 8.63 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश से 153 सड़कें बंद हैं, 191 बिजली ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं और 58 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    6 hrs ago
  • पिछले कई सालो से फरार चल रहे आरोपी को किया ग्रीफ्तार निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस
    1
    पिछले कई सालो से फरार चल रहे आरोपी को किया ग्रीफ्तार निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस
    user_Pramod Bairwa
    Pramod Bairwa
    Nimbahera, Chittorgarh•
    11 hrs ago
  • भीलवाड़ा में ANTF और तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर ढेर, साथी गिरफ्तार भीलवाड़ा। जिले के पुर थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर बुधवार देर रात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और डोडा-चूरा तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पहले ANTF टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ANTF को सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ जिले की ओर से बड़ी मात्रा में अफीम डोडा-चूरा जोधपुर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम पुर बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों पर निगरानी रख रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को भगाकर फरार होने लगा। ANTF की टीम ने पीछा किया तो कार सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी के बावजूद ANTF टीम ने संयम रखते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान जोधपुर जिले के डांगियावास थाना क्षेत्र के रामड़ावास निवासी गणपत (35) पुत्र आलाराम गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मुठभेड़ के दौरान कार में सवार दूसरा आरोपी महेंद्र गोदारा, निवासी भोपालगढ़ (जोधपुर), भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ANTF के जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ में स्विफ्ट कार का अगला शीशा गोलियां लगने से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई और शहर सहित आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। देर रात पुलिस अधीक्षक सागर राणा और डीएसपी राहुल जोशी पुर थाना पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि तस्करों के साथ एक अन्य वाहन भी चल रहा था, जिसमें मादक पदार्थ हो सकते हैं। पुलिस फरार आरोपियों और संभावित वाहन की तलाश में जुटी हुई है। पूरे मामले की जांच जारी है। यह जानकारी भीलवाड़ा पुलिस से गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मिली
    1
    भीलवाड़ा में ANTF और तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर ढेर, साथी गिरफ्तार
भीलवाड़ा। जिले के पुर थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर बुधवार देर रात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और डोडा-चूरा तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पहले ANTF टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ANTF को सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ जिले की ओर से बड़ी मात्रा में अफीम डोडा-चूरा जोधपुर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम पुर बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों पर निगरानी रख रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को भगाकर फरार होने लगा। ANTF की टीम ने पीछा किया तो कार सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
अचानक हुई गोलीबारी के बावजूद ANTF टीम ने संयम रखते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान जोधपुर जिले के डांगियावास थाना क्षेत्र के रामड़ावास निवासी गणपत (35) पुत्र आलाराम गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
मुठभेड़ के दौरान कार में सवार दूसरा आरोपी महेंद्र गोदारा, निवासी भोपालगढ़ (जोधपुर), भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ANTF के जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है।
मुठभेड़ में स्विफ्ट कार का अगला शीशा गोलियां लगने से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई और शहर सहित आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। देर रात पुलिस अधीक्षक सागर राणा और डीएसपी राहुल जोशी पुर थाना पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि तस्करों के साथ एक अन्य वाहन भी चल रहा था, जिसमें मादक पदार्थ हो सकते हैं। पुलिस फरार आरोपियों और संभावित वाहन की तलाश में जुटी हुई है। पूरे मामले की जांच जारी है।
यह जानकारी भीलवाड़ा पुलिस से गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मिली
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.