logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिरंगे की शान में गूंजा बहोरीबंद, संदीपनी विद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा बहोरीबंद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील मुख्यालय स्थित संदीपनी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थी देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण भी शामिल रहे।

17 hrs ago
user_Koushal tiwari
Koushal tiwari
Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

तिरंगे की शान में गूंजा बहोरीबंद, संदीपनी विद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा बहोरीबंद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील मुख्यालय स्थित संदीपनी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थी देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण भी शामिल रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंटोला में अधूरा पड़ा रंगमंच-मंदिर निर्माण, ग्रामीणों ने मांगी जांच
    1
    मंटोला में अधूरा पड़ा रंगमंच-मंदिर निर्माण, ग्रामीणों ने मांगी जांच
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • राज्यसभा विधानसभा ओबीसी वर्ग को आरक्षण जिसकी जितनी संख्या उतना आरक्षण मिलना चाहिए एससी एसटी के लोगों को भी
    1
    राज्यसभा विधानसभा ओबीसी वर्ग को आरक्षण जिसकी जितनी संख्या उतना आरक्षण मिलना चाहिए एससी एसटी के लोगों को भी
    user_Javahar raidas
    Javahar raidas
    Farmer बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 *गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था फुकेट-दिल्ली फ्लाइट का पायलट।* एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI-2379 के मुख्य पायलट का दूसरा डोप टेस्ट गांजा के सेवन के लिए पॉजिटिव आया है। यह घटना 4 अगस्त 2026 को हुई थी, जब उड़ान के दौरान विमान में अचानक गंभीर झटका (टर्बुलेंस) लगा और विमान करीब 300 फीट नीचे गिर गया था। इस भयानक टर्बुलेंस के कारण विमान में सवार 13 से अधिक यात्री और 4 केबिन क्रू सदस्य घायल हो गए थे, जिन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। मुख्य पायलट का शुरुआती टेस्ट संदिग्ध पाए जाने के बाद उसके सैंपल को पुख्ता जांच के लिए विशेष लैब में भेजा गया था, जहां अब गांजा के सेवन की पुष्टि हुई है।
    1
    💥 *बड़ी खबर*💥
*गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था फुकेट-दिल्ली फ्लाइट का पायलट।*
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI-2379 के मुख्य पायलट का दूसरा डोप टेस्ट गांजा के सेवन के लिए पॉजिटिव आया है। यह घटना 4 अगस्त 2026 को हुई थी, जब उड़ान के दौरान विमान में अचानक गंभीर झटका (टर्बुलेंस) लगा और विमान करीब 300 फीट नीचे गिर गया था। इस भयानक टर्बुलेंस के कारण विमान में सवार 13 से अधिक यात्री और 4 केबिन क्रू सदस्य घायल हो गए थे, जिन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। मुख्य पायलट का शुरुआती टेस्ट संदिग्ध पाए जाने के बाद उसके सैंपल को पुख्ता जांच के लिए विशेष लैब में भेजा गया था, जहां अब गांजा के सेवन की पुष्टि हुई है।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा अलर्ट, डॉग दमोह स्क्वॉड के साथ रेल्वे स्टेशन, जिला न्यायालय,कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड का गहन निरीक्षण...*
    3
    15 अगस्त को लेकर सुरक्षा अलर्ट, डॉग दमोह स्क्वॉड के साथ रेल्वे स्टेशन, जिला न्यायालय,कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड का गहन निरीक्षण...*
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा जिला — पन्ना, मध्यप्रदेश । हेडलाइन— पन्ना के मोहन्द्रा में अनोखा दरबार! श्रद्धालु नहीं, बीमारियों से परेशान मरीज पहुंचते हैं धाम; भभूत से लकवा, टीबी, कैंसर और शुगर ठीक होने का दावा, 5 मंगलवार में रोग निदान की कही जा रही बात। एंकर— एक ऐसा धाम... जहां अर्जी लगाने के लिए न कोई शुल्क है, न कोई तय नियम।जहां श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में अलग-अलग बीमारियों से परेशान लोग भी पहुंचते हैं।दावा किया जाता है कि यहां महज भभूत ग्रहण करने और लगातार पांच मंगलवार आने से कई गंभीर बीमारियों में राहत मिलती है। जी हां... हम यह दावा अपनी ओर से नहीं कर रहे, बल्कि यहां आने वाले लोगों और धाम के पीठाधीश के दावों को आपके सामने रख रहे हैं। मामला पन्ना जिले के पवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहन्द्रा का है, जहां गांव के बीच स्थित एक छोटे से धार्मिक स्थल पर मंगलवार के दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। नेशनल न्यूज लाइव की टीम जब मौके पर पहुंची, तो वहां सैकड़ों की संख्या में लोग नजर आए।पूछताछ करने पर पता चला कि यहां आने वालों में कई ऐसे लोग भी हैं, जो लकवा, टीबी, शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित होने की बात बता रहे थे। इस धाम के पीठाधीश्वर कन्हैया पौराणिक का दावा है कि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता। उनके अनुसार, भभूत के माध्यम से लोगों को राहत मिलने की मान्यता है और कई लोग लगातार पांच मंगलवार यहां आकर अपनी बीमारी ठीक होने की बात कहते हैं। कन्हैया पौराणिक का कहना है कि यह दरबार उनके पिता बोटु महाराज शिव प्रसाद पौराणिक भी वर्षों तक लगाते रहे। पिता के निधन के बाद अब धाम के संचालन की जिम्मेदारी उनके पास है। मंगलवार को यहां पहुंचने वाले लोगों में कोई बीमारी से परेशान दिखाई दिया, तो कोई अपनी मनोकामना लेकर पहुंचा था।कई लोगों ने बातचीत के दौरान दावा किया कि उन्हें यहां आने के बाद अपनी बीमारी में फायदा मिला और कुछ लोगों ने पांच मंगलवार आने के बाद पूरी तरह ठीक होने की बात भी कही। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्राउंड रिपोर्ट— यहां सबसे खास बात यह है कि लोग अपनी मर्जी से अर्जी लगाने की बात कहते हैं और इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता। लेकिन सवाल भी बड़ा है—क्या वास्तव में केवल भभूत या इस तरह की धार्मिक प्रक्रिया से गंभीर बीमारियां ठीक हो सकती हैं? यह स्थान लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र हो सकता है, लेकिन बीमारी ठीक होने के दावों को वैज्ञानिक जांच और चिकित्सकीय प्रमाण के बिना अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता। नेशनल न्यूज लाइव यहां मौजूद लोगों और धाम के पीठाधीश द्वारा किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है।हमारा उद्देश्य किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि इस पूरे मामले को तथ्यों और संवेदनशीलता के साथ आपके सामने रखना है। आखिर क्या है इस धाम की पूरी कहानी? क्यों दूर-दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं? क्या वाकई पांच मंगलवार आने के बाद गंभीर बीमारियों से राहत मिलने का दावा सच है, या फिर यह सिर्फ आस्था और विश्वास का विषय है? इन तमाम सवालों के जवाब तलाशती नेशनल न्यूज लाइव की देखिए खास रिपोर्ट ।
    1
    रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा
जिला — पन्ना, मध्यप्रदेश ।
हेडलाइन—
पन्ना के मोहन्द्रा में अनोखा दरबार! श्रद्धालु नहीं, बीमारियों से परेशान मरीज पहुंचते हैं धाम; भभूत से लकवा, टीबी, कैंसर और शुगर ठीक होने का दावा, 5 मंगलवार में रोग निदान की कही जा रही बात।
एंकर—
एक ऐसा धाम... जहां अर्जी लगाने के लिए न कोई शुल्क है, न कोई तय नियम।जहां श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में अलग-अलग बीमारियों से परेशान लोग भी पहुंचते हैं।दावा किया जाता है कि यहां महज भभूत ग्रहण करने और लगातार पांच मंगलवार आने से कई गंभीर बीमारियों में राहत मिलती है।
जी हां... हम यह दावा अपनी ओर से नहीं कर रहे, बल्कि यहां आने वाले लोगों और धाम के पीठाधीश के दावों को आपके सामने रख रहे हैं।
मामला पन्ना जिले के पवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहन्द्रा का है, जहां गांव के बीच स्थित एक छोटे से धार्मिक स्थल पर मंगलवार के दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
नेशनल न्यूज लाइव की टीम जब मौके पर पहुंची, तो वहां सैकड़ों की संख्या में लोग नजर आए।पूछताछ करने पर पता चला कि यहां आने वालों में कई ऐसे लोग भी हैं, जो लकवा, टीबी, शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित होने की बात बता रहे थे।
इस धाम के पीठाधीश्वर कन्हैया पौराणिक का दावा है कि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता। उनके अनुसार, भभूत के माध्यम से लोगों को राहत मिलने की मान्यता है और कई लोग लगातार पांच मंगलवार यहां आकर अपनी बीमारी ठीक होने की बात कहते हैं।
कन्हैया पौराणिक का कहना है कि यह दरबार उनके पिता बोटु महाराज शिव प्रसाद पौराणिक भी वर्षों तक लगाते रहे। पिता के निधन के बाद अब धाम के संचालन की जिम्मेदारी उनके पास है।
मंगलवार को यहां पहुंचने वाले लोगों में कोई बीमारी से परेशान दिखाई दिया, तो कोई अपनी मनोकामना लेकर पहुंचा था।कई लोगों ने बातचीत के दौरान दावा किया कि उन्हें यहां आने के बाद अपनी बीमारी में फायदा मिला और कुछ लोगों ने पांच मंगलवार आने के बाद पूरी तरह ठीक होने की बात भी कही।
हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
ग्राउंड रिपोर्ट—
यहां सबसे खास बात यह है कि लोग अपनी मर्जी से अर्जी लगाने की बात कहते हैं और इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता।
लेकिन सवाल भी बड़ा है—क्या वास्तव में केवल भभूत या इस तरह की धार्मिक प्रक्रिया से गंभीर बीमारियां ठीक हो सकती हैं?
यह स्थान लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र हो सकता है, लेकिन बीमारी ठीक होने के दावों को वैज्ञानिक जांच और चिकित्सकीय प्रमाण के बिना अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता।
नेशनल न्यूज लाइव यहां मौजूद लोगों और धाम के पीठाधीश द्वारा किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है।हमारा उद्देश्य किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि इस पूरे मामले को तथ्यों और संवेदनशीलता के साथ आपके सामने रखना है।
आखिर क्या है इस धाम की पूरी कहानी?
क्यों दूर-दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं?
क्या वाकई पांच मंगलवार आने के बाद गंभीर बीमारियों से राहत मिलने का दावा सच है, या फिर यह सिर्फ आस्था और विश्वास का विषय है?
इन तमाम सवालों के जवाब तलाशती नेशनल न्यूज लाइव की देखिए खास रिपोर्ट ।
    user_भागीरथ विश्वकर्मा
    भागीरथ विश्वकर्मा
    Farmer Amanganj, Panna•
    11 hrs ago
  • ग्राम पड़रिया में बारिश में दलदल बनी सड़क, स्कूल पहुंचना मुश्किल पक्की सड़क की मांग लेकर छात्रों ने कलेक्टर से लगाई गुहार कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरेली रामपुर के आश्रित ग्राम पड़रिया में करीब 1 से 1.5 किलोमीटर कच्ची सड़क बारिश में दलदल बन गई है। इससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान गांव तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों को मुख्य सड़क तक ले जाने में परेशानी होती है। करीब 100 की आबादी वाले इस गांव के स्कूली छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और कलेक्टर आशीष तिवारी से पक्की सड़क बनवाने की मांग की है। सरपंच सरोज त्रिपाठी ने बताया कि निजी भूमि के कारण सड़क निर्माण अटका हुआ है। वहीं एसडीएम निधि गोहल ने कहा कि समस्या की जानकारी मिली है और जल्द आवागमन की व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाएगा।
    1
    ग्राम पड़रिया में बारिश में दलदल बनी सड़क, स्कूल पहुंचना मुश्किल

पक्की सड़क की मांग लेकर छात्रों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरेली रामपुर के आश्रित ग्राम पड़रिया में करीब 1 से 1.5 किलोमीटर कच्ची सड़क बारिश में दलदल बन गई है। इससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान गांव तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों को मुख्य सड़क तक ले जाने में परेशानी होती है।
करीब 100 की आबादी वाले इस गांव के स्कूली छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और कलेक्टर आशीष तिवारी से पक्की सड़क बनवाने की मांग की है।
सरपंच सरोज त्रिपाठी ने बताया कि निजी भूमि के कारण सड़क निर्माण अटका हुआ है। वहीं एसडीएम निधि गोहल ने कहा कि समस्या की जानकारी मिली है और जल्द आवागमन की व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाएगा।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • विधायक निधि से निर्माण अधूरा, धवैया के मंटोला में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश रंगमंच-मंदिर निर्माण अधूरा, विधायक निधि के उपयोग पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल विधायक निधि से आया पैसा, अधूरा रह गया निर्माण; ग्राम पंचायत पर ग्रामीणों ने लगाए आरोप मंटोला में अधूरा पड़ा रंगमंच-मंदिर निर्माण, ग्रामीणों ने मांगी जांच
    1
    विधायक निधि से निर्माण अधूरा, धवैया के मंटोला में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश
रंगमंच-मंदिर निर्माण अधूरा, विधायक निधि के उपयोग पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
विधायक निधि से आया पैसा, अधूरा रह गया निर्माण; ग्राम पंचायत पर ग्रामीणों ने लगाए आरोप
मंटोला में अधूरा पड़ा रंगमंच-मंदिर निर्माण, ग्रामीणों ने मांगी जांच
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।पुलिस ने शव को 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप कुम्हारी-- थाना क्षेत्र के बड़े कुआं के पास निवासरत 24 वर्षीय रागिनी अहिरवार की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटेरा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शाम को रागिनी का अंतिम संस्कार किया गया। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है! पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। रागिनी की शादी चार-पांच वर्ष पूर्व कुम्हारी में हुई थी बाकल की रहने वाली उनके पिता द्वारका अहिरवार भाई सौरभ अहिरवार परिजनों का रो रो कर हाल बुरा उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए और कहा मेरी बहन और पुत्री की हत्या कर दी, शिक्षक विमल चौधरी जिनकी बहू है संजू की पत्नी है पूर्व में भी कुम्हारी थाना उनके बाद विवाद रिपोर्ट दर्ज है! इनका कहना -- थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा की वजह क्या है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करेगी!
    1
    अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।पुलिस ने शव को
24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
कुम्हारी-- थाना क्षेत्र के बड़े कुआं के पास निवासरत 24 वर्षीय रागिनी अहिरवार की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटेरा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शाम को रागिनी का अंतिम संस्कार किया गया। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है! पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। रागिनी की शादी चार-पांच वर्ष पूर्व कुम्हारी में हुई थी  बाकल की रहने वाली उनके पिता द्वारका अहिरवार भाई सौरभ अहिरवार परिजनों का रो रो कर हाल बुरा उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए और कहा मेरी बहन और पुत्री की हत्या कर दी, शिक्षक विमल चौधरी जिनकी बहू है संजू की पत्नी है पूर्व में भी कुम्हारी थाना उनके बाद विवाद रिपोर्ट दर्ज है!               इनका कहना -- थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा की वजह क्या है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करेगी!
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.