logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा जिला — पन्ना, मध्यप्रदेश । हेडलाइन— पन्ना के मोहन्द्रा में अनोखा दरबार! श्रद्धालु नहीं, बीमारियों से परेशान मरीज पहुंचते हैं धाम; भभूत से लकवा, टीबी, कैंसर और शुगर ठीक होने का दावा, 5 मंगलवार में रोग निदान की कही जा रही बात। एंकर— एक ऐसा धाम... जहां अर्जी लगाने के लिए न कोई शुल्क है, न कोई तय नियम।जहां श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में अलग-अलग बीमारियों से परेशान लोग भी पहुंचते हैं।दावा किया जाता है कि यहां महज भभूत ग्रहण करने और लगातार पांच मंगलवार आने से कई गंभीर बीमारियों में राहत मिलती है। जी हां... हम यह दावा अपनी ओर से नहीं कर रहे, बल्कि यहां आने वाले लोगों और धाम के पीठाधीश के दावों को आपके सामने रख रहे हैं। मामला पन्ना जिले के पवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहन्द्रा का है, जहां गांव के बीच स्थित एक छोटे से धार्मिक स्थल पर मंगलवार के दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। नेशनल न्यूज लाइव की टीम जब मौके पर पहुंची, तो वहां सैकड़ों की संख्या में लोग नजर आए।पूछताछ करने पर पता चला कि यहां आने वालों में कई ऐसे लोग भी हैं, जो लकवा, टीबी, शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित होने की बात बता रहे थे। इस धाम के पीठाधीश्वर कन्हैया पौराणिक का दावा है कि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता। उनके अनुसार, भभूत के माध्यम से लोगों को राहत मिलने की मान्यता है और कई लोग लगातार पांच मंगलवार यहां आकर अपनी बीमारी ठीक होने की बात कहते हैं। कन्हैया पौराणिक का कहना है कि यह दरबार उनके पिता बोटु महाराज शिव प्रसाद पौराणिक भी वर्षों तक लगाते रहे। पिता के निधन के बाद अब धाम के संचालन की जिम्मेदारी उनके पास है। मंगलवार को यहां पहुंचने वाले लोगों में कोई बीमारी से परेशान दिखाई दिया, तो कोई अपनी मनोकामना लेकर पहुंचा था।कई लोगों ने बातचीत के दौरान दावा किया कि उन्हें यहां आने के बाद अपनी बीमारी में फायदा मिला और कुछ लोगों ने पांच मंगलवार आने के बाद पूरी तरह ठीक होने की बात भी कही। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्राउंड रिपोर्ट— यहां सबसे खास बात यह है कि लोग अपनी मर्जी से अर्जी लगाने की बात कहते हैं और इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता। लेकिन सवाल भी बड़ा है—क्या वास्तव में केवल भभूत या इस तरह की धार्मिक प्रक्रिया से गंभीर बीमारियां ठीक हो सकती हैं? यह स्थान लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र हो सकता है, लेकिन बीमारी ठीक होने के दावों को वैज्ञानिक जांच और चिकित्सकीय प्रमाण के बिना अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता। नेशनल न्यूज लाइव यहां मौजूद लोगों और धाम के पीठाधीश द्वारा किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है।हमारा उद्देश्य किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि इस पूरे मामले को तथ्यों और संवेदनशीलता के साथ आपके सामने रखना है। आखिर क्या है इस धाम की पूरी कहानी? क्यों दूर-दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं? क्या वाकई पांच मंगलवार आने के बाद गंभीर बीमारियों से राहत मिलने का दावा सच है, या फिर यह सिर्फ आस्था और विश्वास का विषय है? इन तमाम सवालों के जवाब तलाशती नेशनल न्यूज लाइव की देखिए खास रिपोर्ट ।

12 hrs ago
user_भागीरथ विश्वकर्मा
भागीरथ विश्वकर्मा
Farmer Amanganj, Panna•
12 hrs ago

रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा जिला — पन्ना, मध्यप्रदेश । हेडलाइन— पन्ना के मोहन्द्रा में अनोखा दरबार! श्रद्धालु नहीं, बीमारियों से परेशान मरीज पहुंचते हैं धाम; भभूत से लकवा, टीबी, कैंसर और शुगर ठीक होने का दावा, 5 मंगलवार में रोग निदान की कही जा रही बात। एंकर— एक ऐसा धाम... जहां अर्जी लगाने के लिए न कोई शुल्क है, न कोई तय नियम।जहां श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में अलग-अलग बीमारियों से परेशान लोग भी पहुंचते हैं।दावा किया जाता है कि यहां महज भभूत ग्रहण करने और लगातार पांच मंगलवार आने से कई गंभीर बीमारियों में राहत मिलती है। जी हां... हम यह दावा अपनी ओर से नहीं कर रहे, बल्कि यहां आने वाले लोगों और धाम के पीठाधीश के दावों को आपके सामने रख रहे हैं। मामला पन्ना जिले के पवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहन्द्रा का है, जहां गांव के बीच स्थित एक छोटे से धार्मिक स्थल पर मंगलवार के दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। नेशनल न्यूज लाइव की टीम जब मौके पर पहुंची, तो वहां सैकड़ों की संख्या में लोग नजर आए।पूछताछ करने पर पता चला कि यहां आने वालों में कई ऐसे लोग भी हैं, जो लकवा, टीबी, शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित होने की बात बता रहे थे। इस धाम के पीठाधीश्वर कन्हैया पौराणिक का दावा है कि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता। उनके अनुसार, भभूत के माध्यम से लोगों को राहत मिलने की मान्यता है और कई लोग लगातार पांच मंगलवार यहां आकर अपनी बीमारी ठीक होने की बात कहते हैं। कन्हैया पौराणिक का कहना है कि यह दरबार उनके पिता बोटु महाराज शिव प्रसाद पौराणिक भी वर्षों तक लगाते रहे। पिता के निधन के बाद अब धाम के संचालन की जिम्मेदारी उनके पास है। मंगलवार को यहां पहुंचने वाले लोगों में कोई बीमारी से परेशान दिखाई दिया, तो कोई अपनी मनोकामना लेकर पहुंचा था।कई लोगों ने बातचीत के दौरान दावा किया कि उन्हें यहां आने के बाद अपनी बीमारी में फायदा मिला और कुछ लोगों ने पांच मंगलवार आने के बाद पूरी तरह ठीक होने की बात भी कही। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्राउंड रिपोर्ट— यहां सबसे खास बात यह है कि लोग अपनी मर्जी से अर्जी लगाने की बात कहते हैं और इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता। लेकिन सवाल भी बड़ा है—क्या वास्तव में केवल भभूत या इस तरह की धार्मिक प्रक्रिया से गंभीर बीमारियां ठीक हो सकती हैं? यह स्थान लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र हो सकता है, लेकिन बीमारी ठीक होने के दावों को वैज्ञानिक जांच और चिकित्सकीय प्रमाण के बिना अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता। नेशनल न्यूज लाइव यहां मौजूद लोगों और धाम के पीठाधीश द्वारा किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है।हमारा उद्देश्य किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि इस पूरे मामले को तथ्यों और संवेदनशीलता के साथ आपके सामने रखना है। आखिर क्या है इस धाम की पूरी कहानी? क्यों दूर-दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं? क्या वाकई पांच मंगलवार आने के बाद गंभीर बीमारियों से राहत मिलने का दावा सच है, या फिर यह सिर्फ आस्था और विश्वास का विषय है? इन तमाम सवालों के जवाब तलाशती नेशनल न्यूज लाइव की देखिए खास रिपोर्ट ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए की राशि का बंदर वाट प्राचार्य का गोलमोल जवाब पेमेट होते नगद पैसे लेजाते थे प्राचार्य मरम्मत वाले टॉयलेट की सच्चाई देख रह जाएंगे हैरान शासकीय हाई स्कूल रुपझिर विकासखंड शाहनगर जिला पन्ना का मामला फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए की राशि का बंदर वाट प्राचार्य का गोलमोल जवाब पेमेट होते नगद पैसे लेजाते थे प्राचार्य मरम्मत वाले टॉयलेट की सच्चाई देख रह जाएंगे हैरान
    1
    फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए की राशि का बंदर वाट प्राचार्य का गोलमोल जवाब पेमेट होते नगद पैसे लेजाते थे प्राचार्य मरम्मत वाले टॉयलेट की सच्चाई देख रह जाएंगे हैरान
शासकीय हाई स्कूल रुपझिर विकासखंड शाहनगर जिला पन्ना का मामला फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए की राशि का बंदर वाट प्राचार्य का गोलमोल जवाब पेमेट होते नगद पैसे लेजाते थे प्राचार्य मरम्मत वाले टॉयलेट की सच्चाई देख रह जाएंगे हैरान
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा अलर्ट, डॉग दमोह स्क्वॉड के साथ रेल्वे स्टेशन, जिला न्यायालय,कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड का गहन निरीक्षण...*
    3
    15 अगस्त को लेकर सुरक्षा अलर्ट, डॉग दमोह स्क्वॉड के साथ रेल्वे स्टेशन, जिला न्यायालय,कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड का गहन निरीक्षण...*
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *मधुमक्खी पालन से कृषि उत्पादन और आजीविका संवर्धन एक नवाचार* *मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, कृषि उत्पादन को भी मिलेगा लाभ : कलेक्टर* *कलेक्टर मृणाल मीना ने मऊसहानियां नर्सरी में 20 महिला किसानों को वितरित किए 200 मधु बॉक्स एवं टूल किट* कृषि के साथ अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित करने और ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा मधुमक्खी पालन गतिविधि का नवाचार शुरू किया गया है। मऊ सहनिया स्थित उद्यानिकी नर्सरी में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर मृणाल मीना ने 20 महिला किसानों को 200 मधु बॉक्स एवं सम्पूर्ण टूल किट वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया ने की। कलेक्टर मृणाल मीना ने कहा कि जिला खनिज प्रतिष्ठान की राशि का उपयोग आजीविका संवर्धन के कार्यों में किया जाना सराहनीय प्रयास है। मधुमक्खी पालन कम भूमि में शुरू किया जा सकता है और इससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से 20 हितग्राहियों के साथ शुरू किए गए इस नवाचार को बेहतर संचालन एवं प्रभावी मार्केटिंग के माध्यम से सफल बनाते हुए भविष्य में अधिक से अधिक किसान परिवारों को इससे जोड़ने की आवश्यकता है। जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने बताया कि खेती को लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए किसानों की आय के वैकल्पिक स्रोत विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मधुमक्खी पालन गतिविधि शुरू की गई है। इससे शहद उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय के साथ फसलों में बेहतर परागण होने से कृषि उत्पादकता में भी वृद्धि होगी। *एक बॉक्स से करीब 15 हजार रुपये तक की आय* मधुमक्खी पालन में शहद के साथ मोम एवं रॉयल जेली जैसे उत्पादों से भी अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है। खेतों में मधुमक्खी बॉक्स रखने से फसलों में परागण बढ़ता है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है। एक बॉक्स से वर्ष में औसतन करीब 50 किलोग्राम शहद प्राप्त होने का अनुमान है। औसतन 300 रुपये प्रति किलोग्राम के बाजार मूल्य के अनुसार एक बॉक्स से लगभग 15 हजार रुपये की आय प्राप्त हो सकती है। 10 बॉक्स की एक इकाई की अनुमानित लागत करीब 1 लाख रुपये है, जिसमें बी बॉक्स, मधुमक्खी कॉलोनी, शहद निकालने के उपकरण एवं प्रशिक्षण शामिल हैं। अनुमानित उत्पादन एवं बाजार मूल्य के आधार पर 10 बॉक्स से करीब 1.50 लाख रुपये की सकल आय हो सकती है। कार्यकारी लागत घटाने के बाद लगभग 1.35 लाख रुपये की औसत आय संभावित है। *20 महिला किसानों से शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट* छतरपुर जिले में मधुमक्खी पालन गतिविधि को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। जिला खनिज प्रतिष्ठान के वित्तीय सहयोग से नौगांव विकासखंड की 20 महिला किसानों के लिए 20 इकाइयां स्वीकृत की गई हैं। इन इकाइयों में कुल 200 मधु बॉक्स शामिल हैं। चयनित महिला किसानों को सघन प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद मधु बॉक्स एवं टूल किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में एसडीएम नौगांव जीएस पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रभाष घनघोरिया,ए जिला परियोजना प्रबंधक श्याम गौतम, तहसीलदार विजय चौधरी, सरपंच मऊ सहनिया अप्पू सोनी, जिला प्रबंधक सुमित खरे, पंकज नामदेव, विकासखंड प्रबंधक हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, सुधीर खरे, गोविंद सिंह, अरविंद पांडेय सहित तकनीकी संस्था एसके एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के अजय प्रताप सिंह एवं जय प्रकाश उपस्थित रहे।
    3
    *मधुमक्खी पालन से कृषि उत्पादन और आजीविका संवर्धन एक नवाचार*

*मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, कृषि उत्पादन को भी मिलेगा लाभ : कलेक्टर*

*कलेक्टर मृणाल मीना ने मऊसहानियां नर्सरी में 20 महिला किसानों को वितरित किए 200 मधु बॉक्स एवं टूल किट*
कृषि के साथ अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित करने और ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा मधुमक्खी पालन गतिविधि का नवाचार शुरू किया गया है। मऊ सहनिया स्थित उद्यानिकी नर्सरी में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर मृणाल मीना ने 20 महिला किसानों को 200 मधु बॉक्स एवं सम्पूर्ण टूल किट वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया ने की।
कलेक्टर मृणाल मीना ने कहा कि जिला खनिज प्रतिष्ठान की राशि का उपयोग आजीविका संवर्धन के कार्यों में किया जाना सराहनीय प्रयास है। मधुमक्खी पालन कम भूमि में शुरू किया जा सकता है और इससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से 20 हितग्राहियों के साथ शुरू किए गए इस नवाचार को बेहतर संचालन एवं प्रभावी मार्केटिंग के माध्यम से सफल बनाते हुए भविष्य में अधिक से अधिक किसान परिवारों को इससे जोड़ने की आवश्यकता है।
जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने बताया कि खेती को लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए किसानों की आय के वैकल्पिक स्रोत विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मधुमक्खी पालन गतिविधि शुरू की गई है। इससे शहद उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय के साथ फसलों में बेहतर परागण होने से कृषि उत्पादकता में भी वृद्धि होगी।
*एक बॉक्स से करीब 15 हजार रुपये तक की आय*
मधुमक्खी पालन में शहद के साथ मोम एवं रॉयल जेली जैसे उत्पादों से भी अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है। खेतों में मधुमक्खी बॉक्स रखने से फसलों में परागण बढ़ता है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है। एक बॉक्स से वर्ष में औसतन करीब 50 किलोग्राम शहद प्राप्त होने का अनुमान है। औसतन 300 रुपये प्रति किलोग्राम के बाजार मूल्य के अनुसार एक बॉक्स से लगभग 15 हजार रुपये की आय प्राप्त हो सकती है।
10 बॉक्स की एक इकाई की अनुमानित लागत करीब 1 लाख रुपये है, जिसमें बी बॉक्स, मधुमक्खी कॉलोनी, शहद निकालने के उपकरण एवं प्रशिक्षण शामिल हैं। अनुमानित उत्पादन एवं बाजार मूल्य के आधार पर 10 बॉक्स से करीब 1.50 लाख रुपये की सकल आय हो सकती है। कार्यकारी लागत घटाने के बाद लगभग 1.35 लाख रुपये की औसत आय संभावित है।
*20 महिला किसानों से शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट*
छतरपुर जिले में मधुमक्खी पालन गतिविधि को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। जिला खनिज प्रतिष्ठान के वित्तीय सहयोग से नौगांव विकासखंड की 20 महिला किसानों के लिए 20 इकाइयां स्वीकृत की गई हैं। इन इकाइयों में कुल 200 मधु बॉक्स शामिल हैं। चयनित महिला किसानों को सघन प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद मधु बॉक्स एवं टूल किट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में एसडीएम नौगांव जीएस पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रभाष घनघोरिया,ए जिला परियोजना प्रबंधक श्याम गौतम, तहसीलदार विजय चौधरी, सरपंच मऊ सहनिया अप्पू सोनी, जिला प्रबंधक सुमित खरे, पंकज नामदेव, विकासखंड प्रबंधक हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, सुधीर खरे, गोविंद सिंह, अरविंद पांडेय सहित तकनीकी संस्था एसके एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के अजय प्रताप सिंह एवं जय प्रकाश उपस्थित रहे।
    user_राजू जोशी महाराज
    राजू जोशी महाराज
    Astrologer बिजावर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बरगवां की योजना-17 की जमीन पर प्रशासन का शिकंजा, रजिस्ट्री और भवन अनुज्ञा निरस्त करने की तैयारी बरगवां की योजना-17 की जमीन पर प्रशासन का शिकंजा, रजिस्ट्री और भवन अनुज्ञा निरस्त करने की तैयारी कटनी। नगर सुधार न्यास की योजना क्रमांक-17 बरगवां की अधिग्रहित भूमि की खरीद-फरोख्त और भवन अनुज्ञाओं के मामले में जिला प्रशासन अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने चार सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की अनुमति दे दी है। जांच में सामने आया कि योजना की अधिग्रहित भूमि के विक्रय पर रोक के बावजूद कुछ जमीनों की रजिस्ट्रियां की गईं और भवन अनुज्ञाएं जारी हुईं। प्रशासन अब संबंधित रजिस्ट्रियां शून्य करने और भवन अनुज्ञाएं निरस्त करने की कार्रवाई करेगा। साथ ही भूमि स्वामी पीआर डन एवं नियोलिन डन के खिलाफ कथित रूप से गलत शपथपत्र देकर जमीन बेचने के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी है। योजना क्रमांक-17 की जमीन को लेकर विवाद 1991 से चला आ रहा है। करीब 3.453 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहण से मुक्त करने का आदेश बाद में निरस्त कर दिया गया था। हाईकोर्ट के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बावजूद जमीन की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। जांच समिति ने भविष्य में जमीन की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए राजस्व अभिलेखों में प्रतिबंधित प्रविष्टि दर्ज करने की भी अनुशंसा की है। इस मामले में जमीन खरीदने वालों में शहर के कई प्रमुख नाम भी सामने आए हैं। अब सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर है।
    1
    बरगवां की योजना-17 की जमीन पर प्रशासन का शिकंजा, रजिस्ट्री और भवन अनुज्ञा निरस्त करने की तैयारी
बरगवां की योजना-17 की जमीन पर प्रशासन का शिकंजा, रजिस्ट्री और भवन अनुज्ञा निरस्त करने की तैयारी
कटनी। नगर सुधार न्यास की योजना क्रमांक-17 बरगवां की अधिग्रहित भूमि की खरीद-फरोख्त और भवन अनुज्ञाओं के मामले में जिला प्रशासन अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने चार सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की अनुमति दे दी है।
जांच में सामने आया कि योजना की अधिग्रहित भूमि के विक्रय पर रोक के बावजूद कुछ जमीनों की रजिस्ट्रियां की गईं और भवन अनुज्ञाएं जारी हुईं। प्रशासन अब संबंधित रजिस्ट्रियां शून्य करने और भवन अनुज्ञाएं निरस्त करने की कार्रवाई करेगा। साथ ही भूमि स्वामी पीआर डन एवं नियोलिन डन के खिलाफ कथित रूप से गलत शपथपत्र देकर जमीन बेचने के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी है।
योजना क्रमांक-17 की जमीन को लेकर विवाद 1991 से चला आ रहा है। करीब 3.453 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहण से मुक्त करने का आदेश बाद में निरस्त कर दिया गया था। हाईकोर्ट के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बावजूद जमीन की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है।
जांच समिति ने भविष्य में जमीन की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए राजस्व अभिलेखों में प्रतिबंधित प्रविष्टि दर्ज करने की भी अनुशंसा की है। इस मामले में जमीन खरीदने वालों में शहर के कई प्रमुख नाम भी सामने आए हैं। अब सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर है।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • युवा समाजसेवी अंकित पाठक नें सिमरिया क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर उपलब्ध काराने की CMHO से रखी मांग। मीडिया से बातचीत मे श्री पाठक ने कहा कि “स्वास्थ्य सुविधा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है। ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान होना चाहिए।
    1
    युवा समाजसेवी अंकित पाठक नें सिमरिया क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर उपलब्ध काराने की CMHO से रखी मांग।
मीडिया से बातचीत मे श्री पाठक ने कहा कि “स्वास्थ्य सुविधा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है। ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान होना चाहिए।
    user_Sitaram rai
    Sitaram rai
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मां तुझे सलाम मेरी पतंग मेरी अभिव्यक्ति मेरी पहचान प्रतियोगिता आयोजित माँ तुझे सलाम... मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति, मेरी पहचान प्रतियोगिता आयोजित पन्ना /अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देशानुसार 15 से 25 वर्ष की बेटियों के लिए ‘माँ तुझे सलाम—मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति, मेरी पहचान’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पन्ना में आस्था तिवारी द्वारा मदर कॉन्वेंट स्कूल में छात्राओं के बीच पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तिरंगे के रंगों से सजी पतंगों के माध्यम से देशभक्ति, नारी सशक्तीकरण, न्याय, समानता और स्वतंत्र अभिव्यक्ति का संदेश दिया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक सोच और प्रतिभा को पतंगों के जरिए अभिव्यक्त किया। इस दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य 15 से 25 वर्ष की युवा बेटियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और मौलिक विचारों को प्रोत्साहित करना है। प्रतिभागियों को अपनी पतंग पर देशभक्ति, नारी सशक्तीकरण अथवा समाज सुधार से जुड़ा संदेश लिखकर पतंग उड़ाते हुए फोटो एवं संक्षिप्त वीडियो बनाकर निर्धारित माध्यम पर साझा करना है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अपनी अभिव्यक्ति को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आस्था तिवारी ने कहा कि बेटियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने देश के प्रति प्रेम और जागरूकता का संदेश देते हुए प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। आयोजक -आस्था तिवारी
    2
    मां तुझे सलाम मेरी पतंग मेरी अभिव्यक्ति मेरी पहचान प्रतियोगिता आयोजित 
माँ तुझे सलाम... मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति, मेरी पहचान प्रतियोगिता आयोजित
पन्ना /अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देशानुसार 15 से 25 वर्ष की बेटियों के लिए ‘माँ तुझे सलाम—मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति, मेरी पहचान’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पन्ना में आस्था तिवारी द्वारा मदर कॉन्वेंट स्कूल में छात्राओं के बीच पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तिरंगे के रंगों से सजी पतंगों के माध्यम से देशभक्ति, नारी सशक्तीकरण, न्याय, समानता और स्वतंत्र अभिव्यक्ति का संदेश दिया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक सोच और प्रतिभा को पतंगों के जरिए अभिव्यक्त किया। इस दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य 15 से 25 वर्ष की युवा बेटियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और मौलिक विचारों को प्रोत्साहित करना है। प्रतिभागियों को अपनी पतंग पर देशभक्ति, नारी सशक्तीकरण अथवा समाज सुधार से जुड़ा संदेश लिखकर पतंग उड़ाते हुए फोटो एवं संक्षिप्त वीडियो बनाकर निर्धारित माध्यम पर साझा करना है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अपनी अभिव्यक्ति को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
आस्था तिवारी ने कहा कि बेटियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने देश के प्रति प्रेम और जागरूकता का संदेश देते हुए प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
आयोजक -आस्था तिवारी
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    14 hrs ago
  • कुम्हारी में उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर दमोह -कुम्हारी नगर मे हर घर तिरंगा कुम्हारी में उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर दमोह -कुम्हारी नगर मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुम्हारी में तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। यात्रा में थाना प्रभारी बृजेश पांडे के साथ, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि खिलान यादव एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। तिरंगा यात्रा में शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं नगर के नागरिक भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों और नागरिकों ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान लगाए गए देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए तिरंगे का सम्मान किया।
    1
    कुम्हारी में उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर
दमोह -कुम्हारी नगर मे हर घर तिरंगा
कुम्हारी में उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर
दमोह -कुम्हारी नगर मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुम्हारी में तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। यात्रा में थाना प्रभारी बृजेश पांडे के साथ, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि खिलान यादव एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
तिरंगा यात्रा में शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं नगर के नागरिक भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों और नागरिकों ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान लगाए गए देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए तिरंगे का सम्मान किया।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।पुलिस ने शव को 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप कुम्हारी-- थाना क्षेत्र के बड़े कुआं के पास निवासरत 24 वर्षीय रागिनी अहिरवार की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटेरा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शाम को रागिनी का अंतिम संस्कार किया गया। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है! पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। रागिनी की शादी चार-पांच वर्ष पूर्व कुम्हारी में हुई थी बाकल की रहने वाली उनके पिता द्वारका अहिरवार भाई सौरभ अहिरवार परिजनों का रो रो कर हाल बुरा उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए और कहा मेरी बहन और पुत्री की हत्या कर दी, शिक्षक विमल चौधरी जिनकी बहू है संजू की पत्नी है पूर्व में भी कुम्हारी थाना उनके बाद विवाद रिपोर्ट दर्ज है! इनका कहना -- थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा की वजह क्या है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करेगी!
    1
    अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।पुलिस ने शव को
24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
कुम्हारी-- थाना क्षेत्र के बड़े कुआं के पास निवासरत 24 वर्षीय रागिनी अहिरवार की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटेरा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शाम को रागिनी का अंतिम संस्कार किया गया। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है! पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। रागिनी की शादी चार-पांच वर्ष पूर्व कुम्हारी में हुई थी  बाकल की रहने वाली उनके पिता द्वारका अहिरवार भाई सौरभ अहिरवार परिजनों का रो रो कर हाल बुरा उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए और कहा मेरी बहन और पुत्री की हत्या कर दी, शिक्षक विमल चौधरी जिनकी बहू है संजू की पत्नी है पूर्व में भी कुम्हारी थाना उनके बाद विवाद रिपोर्ट दर्ज है!               इनका कहना -- थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा की वजह क्या है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करेगी!
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.