Shuru
Apke Nagar Ki App…
unforgettable moments of 2016 American institute of English language when I won the prize of mr.aiel
Gajendra gupta
unforgettable moments of 2016 American institute of English language when I won the prize of mr.aiel
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- unforgettable moments of 2016 American institute of English language when I won the prize of mr.aiel1
- NH 730S पर गड़ौरा बाजार में नए पुल निर्माण की शुरुआत, क्षेत्रवासियों में खुशी NH 730S पर गड़ौरा बाजार में नए पुल निर्माण की शुरुआत, क्षेत्रवासियों में खुशी महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा गड़ौरा बाजार में NH 730S पर नए पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। लंबे समय से पुल और सड़क की समस्या झेल रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह बड़ी सौगात मानी जा रही है। पुल निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, महराजगंज से ठूठीबारी तक नेशनल हाईवे निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बरसात के दिनों में जलभराव, टूटी सड़क और जाम की समस्या से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार आवागमन भी बाधित हो जाता था। अब नए पुल और हाईवे निर्माण से निचलौल, गड़ौरा बाजार, ठूठीबारी सहित आसपास के सैकड़ों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों का सफर आसान और सुरक्षित होगा, वहीं व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और पुल बनने से क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है, ताकि आम जनता को जल्द राहत मिल सके।1
- महराजगंज। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार 08 मई 2026 को थाना पनियरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। थानाध्यक्ष पनियरा, थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा, एसओजी एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से हजारों की संख्या में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था। वह अपने घर में ही प्रतिबंधित दवाओं का भंडारण कर चोरी-छिपे बिक्री करता था। संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी में अवैध भंडारण का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से बरामद सभी प्रतिबंधित दवाओं को कब्जे में लेकर अभियुक्त के खिलाफ थाना पनियरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।1
- महाराजगंज जिले के एक गाँव में नाली की बदहाली से लोग परेशान हैं। यहाँ सफाईकर्मी कभी नहीं आते, जिसके कारण टोले के लोग खुद ही इसे साफ करने पर मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है।2
- महराजगंज:निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण! निर्माण कार्य की प्रक्रिया पूरी होने से भारत -नेपाल के व्यापार को मिलेगा बढ़ावा-डीएम! #Maharajganj #police #IndoNepal #bordersonauli #dm #sp1
- बैंक के सामने से बाइक चोरी, 2KM पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़ा चोर | देखिए कैसे दबोचा गया_ बैंक के सामने से बाइक चोरी, 2KM पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़ा चोर | देखिए कैसे दबोचा गया_ कुशीनगर जनपद के दुदही कस्बे में बाइक चोरी का 'लाइव सीन' देखने को मिला। पंजाब नेशनल बैंक के सामने खड़ी बाइक लेकर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर सुराजी बाजार मंदिर के पास दबोच लिया। सेमरा हर्दों कटकुइयां निवासी रितेश कुमार UP 52 AM 8810 नंबर की बाइक से बैंक के पास खरीदारी करने आए थे। बाइक खड़ी कर जैसे ही अंदर गए, एक युवक उनकी बाइक स्टार्ट कर फरार हो गया। लेकिन रितेश ने हिम्मत नहीं हारी। शोर मचाकर आसपास के लोगों के साथ बाइक से ही चोर का पीछा शुरू कर दिया। करीब 2 किमी तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद चोर को सुराजी बाजार मंदिर के पास घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम गुड्डू पुत्र राजिंदर, निवासी गौरी जगदीश बताया। सूचना पर विशुनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित रितेश ने थाने में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है। #KushinagarNews #BikeChor #Dudahi #ViralNews1
- पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में हुए भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी सहित कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। भाजपा ने 50 साल बाद राज्य में सरकार बनाकर इतिहास रचा है।1
- मंत्री रात भर के अंतिम यात्रा में शामिल हुए महराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा के सपा नेता अमित चौबे,सपा समर्थकों ने विधि विधान से अंतिम संस्कार कराई! #Maharajganj #election2027 #Minister #opRajbhar #vidhansabha315 #CMYogiAdityanath #BJPGovernment #RahulGandhi #CongressParty #AkhileshYadav #Samajwadi #party #PankajChaudhari #ministry #AmitShah1