Shuru
Apke Nagar Ki App…
चारवा मेले में फिर एक बार टूरिंग टॉकीज का जलवा
Atmaram Yadav
चारवा मेले में फिर एक बार टूरिंग टॉकीज का जलवा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खंडवा में रंग पंचमी 8 मार्च को निकालने वाली दादाजी फाग यात्रा को लेकर सकल हिंदू समाज द्वारा प्रेस वार्ता कर इस बार दादाजी फाग यात्रा बड़ी धूमधाम से निकल जाएगी नगर निगम से सुबह 10:00 बजे यह फाग यात्रा निकालकर पार्वती बाई धर्मशाला में समापन होगा फाग यात्रा में दो डीजे दो टैंकर पानी बैंड बाजे झांकी यह भी बुलाए गए।1
- Post by Shivnarayan Maskole4
- सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर से भेंट करते हुए1
- हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर ग्रहण की भोजन महाप्रसादी । भैंसदेही भैंसदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गुदगांव (चिल्कापुर) के प्रसिद्ध रामेश्वरम शिव धाम मंदिर में गत 11 फरवरी 2026 से शुरू हुई शिवपुराण एवं रुद्र महायज्ञ सप्ताह का समापन हर्षोल्लास के वातावरण में हवन, पूजन एवं भोजन महाप्रसादी के साथ संपन्न हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भोजन महाप्रसादी ग्रहण की। पूरे सप्ताह पं. अविनाश खंडाग्रे जी के मुखारबिंद से शिवपुराण की कथा का बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने पूरे मन से श्रवण कर अपने जीवन को सार्थक बनाने हेतू कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान संपूर्ण क्षेत्र धर्ममय बना रहा। रामेश्वरम शिवधाम मंदीर समिति चिल्कापुर के सभी सदस्यों ने ग्राम वासियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने में अहम भूमिका अदा की। सप्ताह भर चले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन कथा प्रवचन श्रवण करने हेतू ग्राम चिल्कापुर व गुदगांव के ग्रामवासियों सहित आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। रामेश्वरम शिवधाम मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने हेतु दिए गए सहयोग एवं समयदान के लिए समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया। हर्ष और उल्लास के वातावरण में हवन, पूजन एवं भोजन महाप्रसादी के साथ सफलता पूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।2
- Post by Nihar Khan1
- बैतूल जिले के आमला विकासखंड अंतर्गत बोरदेही के समीप बामला–सोनार गोंदी मार्ग पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य अब सीधे-सीधे प्रशासनिक लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे पूरे मामले में उनकी भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार ठेकेदार द्वारा बिना कंप्रेसर के ही सड़क पर गिट्टी बिछाई जा रही है। यह निर्माण मानकों का खुला उल्लंघन है। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना कंप्रेसर सड़क की मजबूती संभव नहीं, ऐसे में यह सड़क पहली बारिश में ही जवाब दे सकती है। सबसे गंभीर सवाल उस तथाकथित पुल निर्माण को लेकर उठ रहा है, जो पूरी तरह समतल जमीन पर बना दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह अतिरिक्त भुगतान निकालने का तरीका है। आखिर जब जल निकासी या नाले का कोई अस्तित्व ही नहीं, तो पुल किस जरूरत के तहत बनाया गया? ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल पर न तो किसी विभागीय इंजीनियर की नियमित उपस्थिति दिखाई दे रही है और न ही गुणवत्ता की जांच। इससे स्पष्ट होता है कि या तो अधिकारियों ने आंख मूंद रखी है या फिर पूरा खेल उनकी मौन सहमति से चल रहा है। अब सवाल यह है कि करोड़ों रुपये के इस निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग किस अधिकारी के जिम्मे है? क्या बिना तकनीकी स्वीकृति पुल बना दिया गया? क्या मटेरियल टेस्ट हुआ? और यदि नहीं हुआ, तो जिम्मेदार कौन? ग्रामीणों ने बैतूल जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, तकनीकी ऑडिट कराया जाए और दोषी ठेकेदार के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई हो। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। यह मामला केवल सरकारी धन के दुरुपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जनता की जान–माल की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस “भ्रष्टाचार की सड़क” पर ब्रेक लगाता है या फिर हमेशा की तरह फाइलों में मामला दबा दिया जाएगा। जिले के आमला विकासखंड अंतर्गत बोरदेही के समीप बामला–सोनार गोंदी मार्ग पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य अब सीधे-सीधे प्रशासनिक लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे पूरे मामले में उनकी भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार ठेकेदार द्वारा बिना कंप्रेसर के ही सड़क पर गिट्टी बिछाई जा रही है। यह निर्माण मानकों का खुला उल्लंघन है। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना कंप्रेसर सड़क की मजबूती संभव नहीं, ऐसे में यह सड़क पहली बारिश में ही जवाब दे सकती है। सबसे गंभीर सवाल उस तथाकथित पुल निर्माण को लेकर उठ रहा है, जो पूरी तरह समतल जमीन पर बना दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह अतिरिक्त भुगतान निकालने का तरीका है। आखिर जब जल निकासी या नाले का कोई अस्तित्व ही नहीं, तो पुल किस जरूरत के तहत बनाया गया? ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल पर न तो किसी विभागीय इंजीनियर की नियमित उपस्थिति दिखाई दे रही है और न ही गुणवत्ता की जांच। इससे स्पष्ट होता है कि या तो अधिकारियों ने आंख मूंद रखी है या फिर पूरा खेल उनकी मौन सहमति से चल रहा है। अब सवाल यह है कि करोड़ों रुपये के इस निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग किस अधिकारी के जिम्मे है? क्या बिना तकनीकी स्वीकृति पुल बना दिया गया? क्या मटेरियल टेस्ट हुआ? और यदि नहीं हुआ, तो जिम्मेदार कौन? ग्रामीणों ने बैतूल जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, तकनीकी ऑडिट कराया जाए और दोषी ठेकेदार के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई हो। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। यह मामला केवल सरकारी धन के दुरुपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जनता की जान–माल की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस “भ्रष्टाचार की सड़क” पर ब्रेक लगाता है या फिर हमेशा की तरह फाइलों में मामला दबा दिया जाएगा।4
- Post by Atmaram Yadav1
- सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्राध्यक्षों को आयोजित बैठक में दिये दिशा निर्देश भैंसदेही/मनीष राठौर भैंसदेही विकासखंड में आगामी 20 फरवरी से कक्षा पांचवी एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षा संचालन हेतु विकासखंड के 28 परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष की बैठक का आयोजन शनिवार को सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही के सभा कक्ष में विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप राठौर, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक सुखदेव धोटे,परीक्षा प्रभारी बीएसी श्रीराम भुस्कुटे की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित की गई l बैठक में सभी को कक्षा पांचवी /आठवीं की वार्षिक परीक्षा- 2026 के संचालन के संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र तथा जिला शिक्षा केंद्र से प्राप्त दिशा निर्देशों से अवगत कराकर उन्हें दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए समय सारणी अनुसार सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराए जाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया l वार्षिक परीक्षा के संबंध में जनपद शिक्षा केंद्र के परीक्षा प्रभारी बीएसी श्रीराम भुस्कुटे ने बताया कि परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा तथा परीक्षा केंद्र पर केन्द्राध्यक्ष को छोड़कर परीक्षा कार्य में लगे सभी अन्य कर्मचारियो के लिए मोबाइल पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा l परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों हेतु समुचित बैठक व्यवस्था, स्वच्छता , पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए l केंद्र पर प्रश्न पत्रों की गोपनीयता एवं सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था बनाए रखने एवं परीक्षा केंद्र पर राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार दिव्यांग परीक्षार्थीयों हेतु आवश्यक सुविधा दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया l यदि कोई छात्र किसी कारणवश बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होता है तो उस छात्र का परीक्षा केंद्राध्यक्ष द्वारा सत्यापन कर उसे परीक्षा में बैठने दिया जाएगा ऐसे परीक्षार्थियों हेतु केंद्राध्यक्ष अपने स्तर से प्रवेश पत्र जारी करेंगे ,परीक्षा केंद्र में दर्ज किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने से वंचित नही किया जाएगा l वार्षिक परीक्षा की जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, डीपीसी , एपीसी,बीईओ, संकुल प्राचार्य, बीआरसीसी, बीएसी ,सीएसी स्तर से सघन मॉनिटर की जाएगी l1
- बैतूल के कोठी बाजार क्षेत्र में स्थापित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को नगर पालिका द्वारा बिना किसी लिखित आदेश और स्वीकृति के हटाए जाने से विवाद खड़ा हो गया है। इसे लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अशोक स्तंभ राष्ट्रीय अस्मिता और जनभावना का प्रतीक है, वहीं स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र का ऐतिहासिक केंद्र बिंदु बताया। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।1