logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल के ब्लैक बोर्ड पर गणेश जी की प्रतिमा बनाकर दिया अद्भुत संदेश गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में जोधपुर निवासी जीतेन्द्र सोनी के हाथ की कलाकारी ने दिखाया अदभुत दर्शन

8 hrs ago
user_भरत बाबू लाल सोनी
भरत बाबू लाल सोनी
Pali, Rajasthan•
8 hrs ago

स्कूल के ब्लैक बोर्ड पर गणेश जी की प्रतिमा बनाकर दिया अद्भुत संदेश गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में जोधपुर निवासी जीतेन्द्र सोनी के हाथ की कलाकारी ने दिखाया अदभुत दर्शन

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली में गणेश उत्सव की धूम: BVM ग्रुप ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया गणपति बप्पा का भव्य स्वागत, आर्यन जोशी और प्रताप मारवाड़ी का हुआ नागरिक अभिनंदन ​पाली (राजस्थान)। धर्मनगरी पाली में इन दिनों गणेश उत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के कोने-कोने में स्थापित पंडालों में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी पावन श्रृंखला में BVM ग्रुप द्वारा बप्पा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसके तहत एक विशाल स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​गणपति बप्पा के आगमन के अवसर पर BVM ग्रुप के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और बप्पा का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बप्पा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। ​कार्यक्रम के दौरान आयोजन के मुख्य प्रायोजक (स्पॉन्सर) आर्यन जोशी तथा विशेष अतिथि प्रताप मारवाड़ी का BVM ग्रुप की ओर से साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने BVM ग्रुप द्वारा समाज में इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ​बप्पा की स्थापना के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के उपरांत सभी भक्तों में मोदक का प्रसाद वितरित किया गया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की मंगल कामना की गई। ​इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित BVM ग्रुप के सदस्य, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    4
    पाली में गणेश उत्सव की धूम: BVM ग्रुप ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया गणपति बप्पा का भव्य स्वागत, आर्यन जोशी और प्रताप मारवाड़ी का हुआ नागरिक अभिनंदन
​पाली (राजस्थान)। धर्मनगरी पाली में इन दिनों गणेश उत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के कोने-कोने में स्थापित पंडालों में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी पावन श्रृंखला में BVM ग्रुप द्वारा बप्पा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसके तहत एक विशाल स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​गणपति बप्पा के आगमन के अवसर पर BVM ग्रुप के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और बप्पा का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बप्पा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
​कार्यक्रम के दौरान आयोजन के मुख्य प्रायोजक (स्पॉन्सर) आर्यन जोशी तथा विशेष अतिथि प्रताप मारवाड़ी का BVM ग्रुप की ओर से साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने BVM ग्रुप द्वारा समाज में इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
​बप्पा की स्थापना के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के उपरांत सभी भक्तों में मोदक का प्रसाद वितरित किया गया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की मंगल कामना की गई।
​इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित BVM ग्रुप के सदस्य, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Deepanshu lakhara
    Deepanshu lakhara
    Nurse पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में हिंदी पखवाड़े का भव्य समापन विविध प्रतियोगिताओं एवं साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा पाली ।जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 1 से 15 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े का आज विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ भव्य समापन हुआ। पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों में राजभाषा हिंदी के प्रति गौरव की भावना विकसित करने तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ 1 सितंबर को विद्यालय के प्राचार्य श्री डालचंद गुर्जर द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को विद्यालय में **विशेष पुस्तक प्रदर्शनी** का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उपाचार्य श्री राजपाल द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व तथा हिंदी साहित्य के समृद्ध इतिहास से परिचित कराया। श्री सौरभ श्रीवास्तव के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य, विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित दुर्लभ पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों के लिए **काव्य-पाठ, निबंध लेखन, कविता लेखन, नारा लेखन, हिंदी कंप्यूटर टंकण (टाइपिंग), आशुभाषण एवं वाद-विवाद** सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक एवं भाषाई प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों के सफल संचालन में हिंदी व्याख्याता श्रीमती सीमा मल्लाकार, हिंदी अध्यापक श्री शिवनारायण काकड़ा एवं श्रीमती सुमित्रा मीणा का विशेष सहयोग रहा। हिंदी पखवाड़े के दौरान विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
    4
    जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में हिंदी पखवाड़े का भव्य समापन
विविध प्रतियोगिताओं एवं साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
पाली ।जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 1 से 15 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े का आज विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ भव्य समापन हुआ। पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों में राजभाषा हिंदी के प्रति गौरव की भावना विकसित करने तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ 1 सितंबर को विद्यालय के प्राचार्य श्री डालचंद गुर्जर द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया।
हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को विद्यालय में **विशेष पुस्तक प्रदर्शनी** का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उपाचार्य श्री राजपाल द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व तथा हिंदी साहित्य के समृद्ध इतिहास से परिचित कराया। श्री सौरभ श्रीवास्तव के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य, विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित दुर्लभ पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया।
पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों के लिए **काव्य-पाठ, निबंध लेखन, कविता लेखन, नारा लेखन, हिंदी कंप्यूटर टंकण (टाइपिंग), आशुभाषण एवं वाद-विवाद** सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक एवं भाषाई प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रमों के सफल संचालन में हिंदी व्याख्याता श्रीमती सीमा मल्लाकार, हिंदी अध्यापक श्री शिवनारायण काकड़ा एवं श्रीमती सुमित्रा मीणा का विशेष सहयोग रहा। हिंदी पखवाड़े के दौरान विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
    user_Khushveer singh
    Khushveer singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पाली नगर में नागा बाबा मंदिर में गणेश चतुर्थी पर दर्शन के लिए भक्तों की लाईन।(छगन लाल भारद्वाज) पाली १४सितंबर। पाली नगर का सुप्रसिद्ध रिद्धि सिद्धि गजानन मंदिर, नागा बाबा की बगेची, स्टेशन रोड़,पाली पर‌ गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सनातनी हिन्दू धर्म का मैला लगातार कतारबद्ध आयोजित किया गया।जिसमे‌ मंदिर में जाने व आने का रास्ता अलग-अलग रखा गया।तथा पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र द्वारा पुलिस की माकुल व्यवस्था देखने को मिली।इस बार नगर निगम चुनाव और आज के दिन ही मतगणना तथा आज की जिला कलेक्टर के द्वारा छुट्टी को अनन्त चतुर्दशी पर रखने की घौषणा से गणेश चतुर्थी का मैला फीका दिखाई दिया गया है।और वैसे भी महंगाई की मार भी आम गरीब आदमी की कमर तोड रखी है,तो उसका असर तो देखने को अवश्य ही मिलेगा। इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर मंदिर दर्शन के बाद बाहर निकालते समय प्रसाद वितरण किया जाता है,जो अभी सांय 7-00बजे तक नहीं देखा गया। नागाबाबा बगेची का सिद्धी गणेश का सुप्रसिद्ध मैला में अगर भक्तों को बिना प्रसाद के खाली जाना पड़े तो यह बहुत ही कैद का विषय है।जो प्रसाद चढ़ाने, मन्नत मांगने जाते हैं,उसमे‌ से‌ आधा प्रसाद ही वापिस करते पाया गया है।यानी हमने देखा गरीब आदमी को तो गणेशजी का दर्शन-पूजन तो दूर की बात है,मगर दर्शन करनै में भी मंदिर पुजारी, व्यवस्था करवाने वाले वहां से जल्दी निकालनै में कौताही बरतते हैं। (छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक)
    1
    पाली नगर में नागा बाबा मंदिर में गणेश चतुर्थी पर दर्शन के लिए भक्तों की लाईन।(छगन लाल भारद्वाज)
पाली १४सितंबर। पाली नगर का सुप्रसिद्ध रिद्धि सिद्धि गजानन मंदिर, नागा बाबा की बगेची, स्टेशन रोड़,पाली पर‌ गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सनातनी हिन्दू धर्म का मैला लगातार कतारबद्ध आयोजित किया गया।जिसमे‌ मंदिर में जाने  व आने का रास्ता अलग-अलग रखा गया।तथा पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र द्वारा पुलिस की माकुल व्यवस्था देखने को मिली।इस  बार नगर निगम चुनाव और आज के दिन ही मतगणना तथा आज की जिला कलेक्टर के द्वारा छुट्टी को अनन्त चतुर्दशी पर रखने की घौषणा से गणेश चतुर्थी का मैला फीका दिखाई दिया गया है।और वैसे भी महंगाई की मार भी आम गरीब आदमी की कमर तोड रखी है,तो उसका असर तो देखने को अवश्य ही मिलेगा। इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर मंदिर दर्शन के बाद बाहर निकालते समय प्रसाद वितरण किया जाता है,जो  अभी सांय 7-00बजे तक नहीं देखा गया। नागाबाबा बगेची का सिद्धी गणेश का सुप्रसिद्ध मैला में अगर भक्तों को बिना प्रसाद के खाली जाना पड़े तो यह बहुत ही कैद का विषय है।जो प्रसाद चढ़ाने, मन्नत मांगने जाते हैं,उसमे‌ से‌ आधा प्रसाद ही वापिस करते पाया गया है।यानी हमने देखा गरीब आदमी को तो गणेशजी का दर्शन-पूजन तो दूर की बात है,मगर दर्शन करनै में भी मंदिर पुजारी, व्यवस्था करवाने वाले वहां से जल्दी निकालनै में कौताही बरतते हैं।
(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक)
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • स्कूल के ब्लैक बोर्ड पर गणेश जी की प्रतिमा बनाकर दिया अद्भुत संदेश गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में जोधपुर निवासी जीतेन्द्र सोनी के हाथ की कलाकारी ने दिखाया अदभुत दर्शन
    1
    स्कूल के ब्लैक बोर्ड पर गणेश जी की प्रतिमा बनाकर दिया अद्भुत संदेश
गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में जोधपुर निवासी जीतेन्द्र सोनी के हाथ की कलाकारी ने दिखाया अदभुत दर्शन
    user_भरत बाबू लाल सोनी
    भरत बाबू लाल सोनी
    Pali, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जानकारी ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जानकारी मारवाड़ जंक्शन,पाली क्षेत्र के ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को जानकारी दी खान पान पोषण टीकाकरण स्वास्थ्य जांच से संबंधित समझाया पीएमवाई के फॉर्म भरने के बारे में बताया गया। इस मौके कार्यकर्ता भगवती, माया देवी ,ऊषा कंवर, एएनएम मनीषा गुर्जर,दिव्या रांकावत , पुष्पा मीणा, महिलाएं,बच्चे मौजूद थे।
    1
    ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण  के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जानकारी
ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण  के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जानकारी
मारवाड़ जंक्शन,पाली
क्षेत्र के ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को जानकारी दी खान पान पोषण टीकाकरण स्वास्थ्य जांच  से संबंधित समझाया पीएमवाई के फॉर्म भरने के बारे में बताया गया। इस मौके  कार्यकर्ता भगवती, माया देवी ,ऊषा कंवर, एएनएम मनीषा गुर्जर,दिव्या रांकावत , पुष्पा मीणा, महिलाएं,बच्चे मौजूद थे।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रानी खुर्द चुनावी नतीजों के बाद जनता ने क्या कहा? सुनिए रानी खुर्द चुनावी नतीजों के बाद जनता ने क्या कहा? सुनिए
    1
    रानी खुर्द चुनावी नतीजों के बाद जनता ने क्या कहा? सुनिए
रानी खुर्द चुनावी नतीजों के बाद जनता ने क्या कहा? सुनिए
    user_जेके बावल ब्यूरो चीफ पाली
    जेके बावल ब्यूरो चीफ पाली
    पत्रकार रानी, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.