logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फरीदाबाद: पूर्व सरपंच के घर डेढ़ करोड़ की चोरी, परिवार को कमरों में बंद कर फरार हुए चोर फरीदाबाद: पूर्व सरपंच के घर डेढ़ करोड़ की चोरी, परिवार को कमरों में बंद कर फरार हुए चोर बल्लभगढ़ के शाहुपुरा गांव में वारदात, 70 तोले सोना, ढाई किलो चांदी और साढ़े तीन लाख रुपये नकद चोरी; पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव शाहुपुरा में देर रात पूर्व सरपंच के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। पूर्व सरपंच देवी के मुताबिक, चोर दीवार कूदकर घर में दाखिल हुए और करीब 70 तोले सोने के आभूषण, ढाई किलो चांदी के आभूषण और साढ़े तीन लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई है। दीवार कूदकर घर में दाखिल हुए चोर शाहुपुरा निवासी पूर्व सरपंच देवी ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं और सभी परिवार के साथ एक ही मकान में रहते हैं। बुधवार देर रात वह अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ नीचे के कमरे में सो रहे थे, जबकि उनका दूसरा बेटा और उसकी पत्नी ऊपर के कमरे में सो रहे थे। एक बहू अपने बच्चे के साथ मायके गई हुई थी। देवी के अनुसार, देर रात चोर घर की दीवार कूदकर अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के सदस्यों के कमरों में बाहर से लगाई कुंडी चोरों ने घर में सो रहे परिवार के सदस्यों के कमरों के दरवाजों पर बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि कोई बाहर न निकल सके। हालांकि, जिस कमरे में देवी सो रहे थे, उसकी कुंडी चोर बाद में खोल गए। सुबह करीब 5 बजे देवी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि सामने वाले कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सोने के आभूषण और नकदी गायब मिली। 70 तोले सोना और ढाई किलो चांदी ले गए पूर्व सरपंच देवी ने बताया कि चोर घर से करीब 70 तोले सोने के आभूषण, ढाई किलो चांदी के आभूषण और 3.5 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। सुबह ऊपर जाकर देखने पर परिवार के अन्य सदस्यों के कमरों की कुंडी बाहर से लगी मिली। इसके बाद परिवार को पूरी वारदात का पता चला। पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाली जा रही घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सदर थाना प्रभारी प्रकाश चंद के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

1 hr ago
user_Manoj suryavansi
Manoj suryavansi
बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा•

More news from दिल्ली and nearby areas
  • फरीदाबाद में बीती रात एक व्यक्ति ने पारिवारिक समस्याओं के चलते नहर में कूद कर जान दी
    1
    फरीदाबाद में बीती रात एक व्यक्ति ने पारिवारिक समस्याओं के चलते नहर में कूद कर जान दी
    user_NCR LIVE NEWS
    NCR LIVE NEWS
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • नई दिल्ली कीर्ति नगर इंडस्ट्रियल एरिया ब्लॉक 6 में सड़कों की हालत बेहद खराब है गटर नाली का पूरी तरह की से जाम हो जाना मुसीबत का कारण बन रहा है यह खबर नई दिल्ली कीर्ति नगर इंडस्ट्रियल एरिया की है यहां पर कई सालों से ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है सड़कों पर नाले का पानी आ रहा है नालियां पूरी तरीके से जाम हो गई है सरकार को कंप्लेंट देते-देते लोग परेशान हो गए हैं अब तो उन्होंने शिकायत करना भी बंद कर दिया है दिल्ली सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए
    1
    नई दिल्ली कीर्ति नगर इंडस्ट्रियल एरिया ब्लॉक 6 में सड़कों की हालत बेहद खराब है गटर नाली का पूरी तरह की से जाम हो जाना मुसीबत का कारण बन रहा है
यह खबर नई दिल्ली कीर्ति नगर इंडस्ट्रियल एरिया की है यहां पर कई सालों से ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है सड़कों पर नाले का पानी आ रहा है नालियां पूरी तरीके से जाम हो गई है सरकार को कंप्लेंट देते-देते लोग परेशान हो गए हैं अब तो उन्होंने शिकायत करना भी बंद कर दिया है दिल्ली सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए
    user_Ravi Kashyap
    Ravi Kashyap
    Local News Reporter साकेत, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली•
    17 hrs ago
  • आज पलवल में देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी जी के नाम का दीया जलाया गया। पलवल में kmp पर भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री के जन्मदिन पर लाखों पलवल वासियों ने दीया जलाया। ओर प्रधान मंत्री को अपना आशीर्वाद दिया।
    2
    आज पलवल में देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी जी के नाम का दीया जलाया गया।
पलवल में kmp पर भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री के जन्मदिन पर लाखों पलवल वासियों ने दीया जलाया। ओर प्रधान मंत्री को अपना आशीर्वाद दिया।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • बर्थडे पार्टी के बहाने दिल्ली के युवक को फरीदाबाद लाया, बंधक बनाकर कई दिनों तक की मारपीट बर्थडे पार्टी के बहाने दिल्ली के युवक को फरीदाबाद लाया, बंधक बनाकर कई दिनों तक की मारपीट फरीदाबाद में बर्थडे पार्टी के बहाने दिल्ली के 18 वर्षीय युवक को बुलाकर बंधक बनाने और उसके साथ कई दिनों तक मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक के अनुसार उसको पेट्रोल पिलाया गया और गुप्तान में भी पेट्रोल डाला गया,युवक दिल्ली के अलीगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला लक्की 8 सितंबर को यश को बर्थडे पार्टी में चलने की बात कहकर अपने साथ फरीदाबाद के धीरज नगर स्थित मकान पर ले आया। रात में पार्टी खत्म होने के बाद यश से कहा गया कि सुबह घर चले जाना। आरोप है कि अगले दिन सुबह वहां मौजूद लोगों ने यश से अपनी अंगूठी और पिस्टल के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि यश को कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ लगातार मारपीट की गई। इस दौरान अचानक यश के हाथ एक मोबाइल फोन लग गया। उसने मौका पाकर अपने भाई और बहन को अपनी लोकेशन भेज दी। यश का भाई पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रहा था। लोकेशन मिलते ही वह पुलिस को साथ लेकर धीरज नगर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बंधक से छुड़ाया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, ERV-206 से सूचना मिली थी कि धीरज नगर के एक मकान में युवक के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाकर रखा गया है। फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस पीड़ित से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बर्थडे पार्टी के बहाने दिल्ली के युवक को फरीदाबाद लाया, बंधक बनाकर कई दिनों तक की मारपीट
बर्थडे पार्टी के बहाने दिल्ली के युवक को फरीदाबाद लाया, बंधक बनाकर कई दिनों तक की मारपीट
फरीदाबाद में बर्थडे पार्टी के बहाने दिल्ली के 18 वर्षीय युवक को बुलाकर बंधक बनाने और उसके साथ कई दिनों तक मारपीट करने का मामला सामने आया है।  युवक के अनुसार उसको पेट्रोल पिलाया गया और गुप्तान में भी पेट्रोल डाला गया,युवक दिल्ली के अलीगांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला लक्की 8 सितंबर को यश को बर्थडे पार्टी में चलने की बात कहकर अपने साथ फरीदाबाद के धीरज नगर स्थित मकान पर ले आया। रात में पार्टी खत्म होने के बाद यश से कहा गया कि सुबह घर चले जाना। आरोप है कि अगले दिन सुबह वहां मौजूद लोगों ने यश से अपनी अंगूठी और पिस्टल के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।
बताया जा रहा है कि यश को कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ लगातार मारपीट की गई। इस दौरान अचानक यश के हाथ एक मोबाइल फोन लग गया। उसने मौका पाकर अपने भाई और बहन को अपनी लोकेशन भेज दी।
यश का भाई पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रहा था। लोकेशन मिलते ही वह पुलिस को साथ लेकर धीरज नगर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बंधक से छुड़ाया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, ERV-206 से सूचना मिली थी कि धीरज नगर के एक मकान में युवक के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाकर रखा गया है। फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस पीड़ित से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_DD Express
    DD Express
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    18 hrs ago
  • EVM के खिलाफ प्रदर्शन, मोदी सरकार पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप EVM के खिलाफ प्रदर्शन, मोदी सरकार पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप
    1
    EVM के खिलाफ प्रदर्शन, मोदी सरकार पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप 
EVM के खिलाफ प्रदर्शन, मोदी सरकार पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप
    user_दिल्ली जंक्शन
    दिल्ली जंक्शन
    वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    18 hrs ago
  • नेता विपक्ष RahulGandhi समेत हम सभी ने लगातार देश की शिक्षा व्यवस्था की गड़बड़ियों पर सरकार से सवाल पूछे हैं। पिछले दिनों हमने देखा कि 5 सितंबर को PM मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय जाते हैं, लेकिन उसके हालात पर एक शब्द नहीं बोलते। यहां तक कि दिल्ली विश्वविद्यालय के जो वाइस चांसलर मोदी के कसीदे पढ़ते हैं, वो कहते हैं कि DU के बच्चों को हॉस्टल की जरूरत नहीं है। एक टीवी चैनल के मालिक कहते हैं- नरेंद्र मोदी देश के सबसे अच्छे टीचर हैं। ये देखकर यही समझ आता है कि इन लोगों ने देश के शिक्षण संस्थानों को राजनीति का अड्डा बना दिया है। जिस देश में हर दिन 25 स्कूल बंद हो रहे हों, स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं न हों, इमारतें जर्जर हों- वैसे में विकसित भारत कैसे होगा? नेता विपक्ष RahulGandhi समेत हम सभी ने लगातार देश की शिक्षा व्यवस्था की गड़बड़ियों पर सरकार से सवाल पूछे हैं। साफ है- मोदी सरकार देश को सिर्फ अराजकता और अशिक्षा की ओर ले जा रही है।
    1
    नेता विपक्ष RahulGandhi समेत हम सभी ने लगातार देश की शिक्षा व्यवस्था की गड़बड़ियों पर सरकार से सवाल पूछे हैं। 
पिछले दिनों हमने देखा कि 5 सितंबर को PM मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय जाते हैं, लेकिन उसके हालात पर एक शब्द नहीं बोलते।
यहां तक कि दिल्ली विश्वविद्यालय के जो वाइस चांसलर मोदी के कसीदे पढ़ते हैं, वो कहते हैं कि DU के बच्चों को हॉस्टल की जरूरत नहीं है।
एक टीवी चैनल के मालिक कहते हैं- नरेंद्र मोदी देश के सबसे अच्छे टीचर हैं। ये देखकर यही समझ आता है कि इन लोगों ने देश के शिक्षण संस्थानों को राजनीति का अड्डा बना दिया है।
जिस देश में हर दिन 25 स्कूल बंद हो रहे हों, स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं न हों, इमारतें जर्जर हों- वैसे में विकसित भारत कैसे होगा?
नेता विपक्ष RahulGandhi समेत हम सभी ने लगातार देश की शिक्षा व्यवस्था की गड़बड़ियों पर सरकार से सवाल पूछे हैं। 
साफ है- मोदी सरकार देश को सिर्फ अराजकता और अशिक्षा की ओर ले जा रही है।
    user_हिंदी मंच ख़बर
    हिंदी मंच ख़बर
    वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    19 hrs ago
  • बीके अस्पताल में 9 महीने की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए फरीदाबाद। बीके अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती 9 महीने की गर्भवती महिला रीना की मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी अस्पताल या डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने महिला के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक, रीना को डिलीवरी के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। रात के समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं और बाद में मुंह से झाग निकलने की बात भी परिजनों ने कही। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों से तुरंत इलाज करने की गुहार लगाई, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिला। इसके बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर उचित इलाज मिलता तो महिला की जान बच सकती थी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। वहीं, सेक्टर-55 पुलिस चौकी इंचार्ज देवदत्त के मुताबिक, पुलिस को सुबह महिला की मौत की सूचना मिली थी। मृतका के पिता ने लिखित शिकायत दी है, जिसमें ससुराल पक्ष पर प्राइवेट अस्पताल ले जाने की मांग के बावजूद वहां नहीं ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के V, फिलहाल भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। महिला के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    2
    बीके अस्पताल में 9 महीने की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती 9 महीने की गर्भवती महिला रीना की मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी अस्पताल या डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने महिला के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों के मुताबिक, रीना को डिलीवरी के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। रात के समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं और बाद में मुंह से झाग निकलने की बात भी परिजनों ने कही। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों से तुरंत इलाज करने की गुहार लगाई, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिला। इसके बाद महिला की मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर उचित इलाज मिलता तो महिला की जान बच सकती थी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।
वहीं, सेक्टर-55 पुलिस चौकी इंचार्ज देवदत्त के मुताबिक, पुलिस को सुबह महिला की मौत की सूचना मिली थी। मृतका के पिता ने लिखित शिकायत दी है, जिसमें ससुराल पक्ष पर प्राइवेट अस्पताल ले जाने की मांग के बावजूद वहां नहीं ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के V, फिलहाल भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। महिला के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    user_Dinesh kumar ( Lalbabu )
    Dinesh kumar ( Lalbabu )
    Media and information sciences faculty फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • DTC ड्राइवर और कंडक्टरो ने हड़ताल में अपने ही साथियों का किया मुँह काला
    1
    DTC ड्राइवर और कंडक्टरो ने हड़ताल में अपने ही साथियों का किया मुँह काला
    user_NCR LIVE NEWS
    NCR LIVE NEWS
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने जलाई अपनी डिग्रियां... डिग्री जलाकर छात्रों ने मोदी जी के जन्मदिन पर मनाया बेरोजगारी दिवस। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने जलाई अपनी डिग्रियां... डिग्री जलाकर छात्रों ने मोदी जी के जन्मदिन पर मनाया बेरोजगारी दिवस।
    1
    प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने जलाई अपनी डिग्रियां...

डिग्री जलाकर छात्रों ने मोदी जी के जन्मदिन पर मनाया बेरोजगारी दिवस।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने जलाई अपनी डिग्रियां...
डिग्री जलाकर छात्रों ने मोदी जी के जन्मदिन पर मनाया बेरोजगारी दिवस।
    user_DD Express
    DD Express
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.