Shuru
Apke Nagar Ki App…
एनकाउंटर पर देखिए क्या बोले अंकित बाल्यान के पिता...बोल
आशीष मिश्र बहराइच
एनकाउंटर पर देखिए क्या बोले अंकित बाल्यान के पिता...बोल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद बहराइच किस ग्राम सभा गायघाट वार्ड नंबर 12 से जिला पंचायत सदस्य अकबर सा को भारी मातो, से विजय बनाएं1
- नेपाल की बाढ़ में मासूम भाई-बहन का वीडियो वायरल, भाई अपनी बहन के साथ माता-पिता की कर रहा तलाश। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा भाई अपनी घायल छोटी बहन को गोद में उठाकर मलबे और कीचड़ के बीच अपने माता-पिता की तलाश करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह दृश्य नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे और स्याफ्रुबेसी क्षेत्र से जुड़ा है। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आई प्राकृतिक आपदा में कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। वायरल वीडियो में दोनों बच्चों की स्थिति देखकर आपदा की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। राहत और बचाव टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रही हैं और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। प्राकृतिक आपदा के बीच भाई-बहन का यह दृश्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।1
- बिजली की समस्या को लेकर मिहिरपुरवा ब्लॉक में आमरण अनशन जारी, किसानों के समर्थन में उतरी भारतीय किसान यूनियन मिहिरपुरवा ब्लॉक क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या को लेकर क्षेत्रवासी 31 अगस्त से आमरण अनशन पर बैठे हैं। बिजली व्यवस्था में सुधार और अपनी जायज मांगों को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे इस आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है। अनशन पर बैठे ग्रामीणों और युवाओं का मनोबल बनाए रखने के लिए भारतीय किसान यूनियन बहराइच एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), श्रावस्ती के जिला अध्यक्षों सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए ग्रामीणों को आमरण अनशन करने की स्थिति तक पहुंचना बेहद गंभीर विषय है। संगठन ग्रामीणों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा है और जब तक उनकी समस्याओं का उचित समाधान नहीं होता, तब तक उनके संघर्ष में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। पदाधिकारियों ने अनशन पर बैठे लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और कहा कि आंदोलन के दौरान किसी भी ग्रामीण या युवा का मनोबल कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा। संगठन की मौजूदगी का उद्देश्य केवल समर्थन देना ही नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे इस प्रदर्शन को मजबूती देना भी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिजली की समस्या से रोजमर्रा के जीवन के साथ-साथ खेती-किसानी, व्यापार, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में प्रशासन और संबंधित विभाग को ग्रामीणों की समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। भारतीय किसान यूनियन ने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा और उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।1
- ट्रेनों के संचालन के मंच से अनुपम जैसवाल ने लोगों को किया संबोधन ट्रेनों के संचालन के मंच से अनुपम जैसवाल ने लोगों को किया संबोधन जनपद बहराइच के रूपइडिया नेपालगंज रोड में सीएम योगी का मंच1
- *रुपईडीहा नेपालगंज रोड से रेलगाड़ी रेल गाड़ी मंगलवार सुबह नियमित ट्रेन सेवा शुरू पहले दिन 85 टिकट और 201 यात्री रवाना हुए* *रुपईडीहा नेपालगंज रोड से रेलगाड़ी रेल गाड़ी मंगलवार सुबह नियमित ट्रेन सेवा शुरू पहले दिन 85 टिकट और 201 यात्री रवाना हुए* रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से एक सितंबर मंगलवार को सुबह आठ बजकर बीस मिनट पर नियमित ट्रेन सेवा का संचालन शुरू हो गया। पहले दिन 87 टिकटों पर 201 यात्रियों ने नानपारा और बहराइच होते हुए गोंडा तक की यात्रा के लिए टिकट खरीदे। नियमित रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। आपको बताते बहराइच का किराया मात्र ₹15 होने पर यात्रियों ने कहा भारत सरकार द्वारा चलाई गई रेलगाड़ी माननीय योगी मुख्यमंत्री जी के उद्घाटन एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाने पर बहुत कम किराए में हम लोग कहीं जाना हो तो समय पर अपने स्थान पर पहुंच जाऐंगे इस खुशी में भारत माता की जय वंदे मातरम का उदषोस लगाया ट्रेन का संचालन मुख्य लोको पायलट राजीव पांडेय, लोको पायलट शशि कुमार श्रीवास्तव और सहायक लोको पायलट वंदना कुमारी ने किया। लोको पायलटों ने बताया कि पहले दिन यात्रा करने वाले यात्रियों में काफी उत्साह नजर आया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष कर्मठ कार्यकर्ता कार्यकारिणी सदस्य एवं वर्तमान में नामित सभासद रतन कुमार अग्रवाल, ने समाजसेवा के तहत रेलगाड़ी एवं लोको पायलट सहित यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन, समिति के जिला संरक्षक केसरी प्रसाद सोनी उर्फ गज्जू भैया, नगर सचिव राजीव अग्रवाल अनूप अग्रवाल, पत्रकार संजय पत्रकार राम जी सोनी, सहित अन्य दर्जनों सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर् शफीक ््््््््््््््4
- बहराइच के बसीरगंज में जलभराव से परेशान मोहल्लेवासी, वर्षों से नहीं हो रहा समाधान बहराइच के बसीरगंज में जलभराव से लोग परेशान बारिश होते ही गंदे पानी से भर जाती है गली, वर्षों से नहीं हुआ समाधान उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के मोहल्ला बसीरगंज, वार्ड नंबर 25 में आरटीओ ऑफिस के बगल स्थित रास्ते पर जलभराव ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि सड़क करीब डेढ़ से दो फीट नीचे होने के कारण हल्की बारिश होते ही पूरी गली गंदे पानी से भर जाती है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि पानी निकलने के बाद भी समस्या खत्म नहीं होती। गली में जमा गंदगी और नाले की सफाई उन्हें खुद करनी पड़ती है, तब जाकर गंदा पानी निकल पाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कोई अधिकारी तक नहीं आता कि आखिर सफाई हो रही है या नहीं। निवासियों के अनुसार, यह समस्या पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने वार्ड के जनप्रतिनिधियों पर भी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की उचित व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई और सड़क निर्माण की मांग की है।1
- UP STF ने किया एनकाउंटर, 2 शूटर ढ़ेर! सिंगर Ankit Baliyan की हत्या के पीछे गोगी गैंग, Gangsters के गैंगवार में कैसे हुई singer की हत्या! इस गाने के पीछे ये थी कहानी... Story by: @lawyerashwini #AnkitBaliyan #AnkitBaliyanMurder #GogiGang …1
- नेपालगंज रोड से ट्रेन हुई रवाना यात्रियों में खुशी बाबागंज नानपारा होते हुए ट्रेन जाएगी बनारस तक जनपद बहराइच के नेपालगंज रोड रुपइडिहा से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया तो लोगों में खुशी हुई हुई1
- बहराइच लाल निशान के पार हुई सरयू, बैराजों से छोड़ा गया 286370.00 क्यूसेक पानी, निचले इलाकों के गांवों में भर रहा पानी, प्रशासन अलर्ट तराई में हो रही बारिश व बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बैराजों से 286370.00 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद सरयू नदी खतरे के निशान से 1 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों के गांवों में पानी भर रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुये है। मंगलवार सुबह शारदा बैराज से 126629, गिरजा बैराज से 150636 व सरयू बैराज से 9105 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.08 मीटर पहुंच गया जो खतरे के निशान से 1 सेमी ज्यादा है।1