Shuru
Apke Nagar Ki App…
सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र में वीरांगना फूलन देवी के शहीद दिवस के अवसर पर माझी समाज की एकजुटता और शक्ति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में समाजजन एक विशाल पैदल यात्रा में शामिल हुए, जिससे बीना की सड़कों पर माझी समाज का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा में शामिल सभी लोगों ने एकजुट होकर वीरांगना फूलन देवी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र में वीरांगना फूलन देवी के शहीद दिवस के अवसर पर माझी समाज की एकजुटता और शक्ति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में समाजजन एक विशाल पैदल यात्रा में शामिल हुए, जिससे बीना की सड़कों पर माझी समाज का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा में शामिल सभी लोगों ने एकजुट होकर वीरांगना फूलन देवी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र में वीरांगना फूलन देवी के शहीद दिवस के अवसर पर माझी समाज की एकजुटता और शक्ति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में समाजजन एक विशाल पैदल यात्रा में शामिल हुए, जिससे बीना की सड़कों पर माझी समाज का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा में शामिल सभी लोगों ने एकजुट होकर वीरांगना फूलन देवी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना में वीरांगना फूलन देवी के शहीद दिवस पर शनिवार को माझी समाज ने एकजुटता का परिचय देते हुए विशाल पैदल यात्रा निकाली। मछुआ नाविक श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष निर्मल रैकवार के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में समाजजन एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद समाज के लोग "वीरांगना फूलन देवी अमर रहें" के गगनभेदी नारों के साथ पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौराहे पहुंचे। अंबेडकर चौराहे पर संघ के जिला अध्यक्ष निर्मल रैकवार और समाज के वरिष्ठ जनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीरांगना फूलन देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर निर्मल रैकवार ने कहा कि माझी समाज ने बीना में अपनी शक्ति और एकजुटता दिखाई है। उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया है और समाज शिक्षा, सम्मान तथा अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगा। इस दौरान प्रशासन से मांग की गई कि मछुआ-नाविक समाज को मूलभूत सुविधाएं, पट्टे और रोजगार में प्राथमिकता दी जाए। इस विशाल पैदल यात्रा में मोहनलाल रैकवार, परमानंद रैकवार, अरविंद पटेल, रमेश रैकवार, शिव चरण, बलदेव रैकवार, मनोज, सुरेश, शिवम, प्रभु दयाल, पूरनलाल, तन सिंह, नंदकिशोर, रामचरण चक्कू, प्रमोद निर्मल, रितेश, भवानी प्रसाद, रामप्रसाद, साहूकार, आकाश, गणेश, भूपति, चमन लाल, दीपक, उमाशंकर और पंचू सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और युवा साथी उपस्थित रहे।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रहलाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है।1
- मध्य प्रदेश के विदिशा में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹10 लाख की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत वाली 80 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जप्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीम को देखकर रामलीला मैदान के पीछे स्थित गेट के पास दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में भागने लगे। पुलिस ने तत्परता से घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया और तलाशी में उनके पास से 80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 468/2026 अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस रिमांड प्राप्त कर उनसे क्रय-विक्रय, आपूर्ति शृंखला और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों में 28 वर्षीय मोहन तंवर (निवासी मौआखोह, थाना इकलेरा, जिला झालावाड़, राजस्थान) और 25 वर्षीय राजेश तंवर (निवासी जेतपुरा, थाना कोतवाली, जिला राजगढ़) शामिल हैं। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद राज, उप निरीक्षक रितेश नागर, सहायक उप निरीक्षक मुकेश ठाकुर सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विदिशा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना गोपनीय रूप से हेल्पलाइन नंबर 7587637635 या डायल-112 पर तुरंत दें।1
- विदिशा के सामाजिक संगठन 'ग्रीन सर्किल' द्वारा कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने चाय की दुकानों पर पहुंचकर वहां उपयोग की जा रही प्लास्टिक की छन्नी की जगह दुकानदारों को स्टील की छन्नी भेंट की और आगे भी इसी के इस्तेमाल की सलाह दी। संगठन ने चेतावनी दी है कि गर्म चाय के जरिए प्लास्टिक की छन्नी का लगातार इस्तेमाल करने पर कैंसर जैसी घातक बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है। इस गंभीर खतरे से बचने के लिए उन्होंने दुकानों और घरों में भी प्लास्टिक की छन्नियों के साथ-साथ प्लास्टिक के कप का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने की अपील की है।4
- सागर जिले के बीना स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर शहीदों के स्मरण में गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई और उपस्थितजनों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान छात्राओं ने राष्ट्रसेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि जैन ने "निज जीवन से देश बड़ा होता है, हम मिटते हैं तब राष्ट्र खड़ा होता है" का संदेश देते हुए छात्राओं को देशभक्ति और सेवा भावना अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि एवं जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जितेन्द्र राय ने इसे भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का स्वर्णिम अध्याय बताया। वहीं, कारगिल युद्ध के दौरान सेना में सेवाएं दे चुके विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक शेर सिंह बुंदेला ने अपने युद्धकालीन अनुभव साझा कर छात्राओं में देशभक्ति का नया उत्साह भरा। समारोह में प्रकाश चन्द्र ने कारगिल युद्ध की सैन्य रणनीति पर प्रकाश डाला, जबकि जनभागीदारी समिति सदस्य ब्रजपाल सिंह राजपूत और शरद श्रीवास ने युवाओं को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। आयोजन के अंतर्गत "कारगिल विजय दिवस का महत्व एवं शहीदों का योगदान" विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें एम.ए. हिन्दी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा वेदिका पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में कार्यक्रम प्रभारी सत्यम सिंह कुर्मी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जितेन्द्र राय, डॉ. एम.एन. श्रीवास्तव, सुश्री मृणालिनी मिश्रा, गगन राज, सुश्री नम्रता गर्ग, नीलेश शर्मा सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।4
- विदिशा में जैन समाज को मुनीश्री का चातुर्मास मिलने जा रहा है, जिसके लिए वे भोपाल की ओर से मंगल विहार करते हुए शहर पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही सांची रोड पर हजारों की संख्या में जैन अनुयायी मुनीश्री और उनके संग की अगवानी के लिए एकत्रित हो गए। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पलक-पावड़े बिछाकर उनका स्वागत किया। इस मंगल अगवानी के दौरान महिला मंडल भी उत्साहपूर्वक जुटी रही और शहर में जगह-जगह चौक पूरकर मुनीश्री का अभिनंदन किया गया। सांची रोड से प्रारंभ हुआ यह विशाल चल समारोह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए माधवगंज स्थित जैन मंदिर पहुंचा।3
- ललितपुर जनपद के मड़ावरा थाना क्षेत्र स्थित तेंदूघाट के समीप रविवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गिरार थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना निवासी कमल (25), पुत्र दलू, गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कमल अपने घर से बाइक पर सवार होकर मड़ावरा की ओर आ रहा था। तभी तेंदूघाट के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह चालक समेत करीब 50 फीट दूर तक घिसटती चली गई, जिससे बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत घायल को संभाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी और चालक शराब के नशे में था, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।2