अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताड़ा ने किया बिल्हौर में घटनास्थल का निरीक्षण दिन मंगलवार अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताड़ा ने किया बिल्हौर में घटनास्थल का निरीक्षण, मकनपुर रोड पर मिले शव को लेकर कानपुर पुलिस एक्शन मोड पर *कानपुर।* थाना बिल्हौर क्षेत्रान्तर्गत मकनपुर रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मृतक की पहचान राजकिशोर उर्फ राजू निवासी देवहा गांव, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। मौके से मृतक की साइकिल तथा शव के पास से सिर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताड़ा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा फील्ड यूनिट द्वारा किए जा रहे साक्ष्य संकलन का जायजा लिया। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त ने सभी पहलुओं की गहनता से जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताड़ा ने किया बिल्हौर में घटनास्थल का निरीक्षण दिन मंगलवार अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताड़ा ने किया बिल्हौर में घटनास्थल का निरीक्षण, मकनपुर रोड पर मिले शव को लेकर कानपुर पुलिस एक्शन मोड पर *कानपुर।* थाना बिल्हौर क्षेत्रान्तर्गत मकनपुर रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मृतक की पहचान राजकिशोर उर्फ राजू निवासी देवहा गांव, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। मौके से मृतक की साइकिल तथा शव के पास से सिर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताड़ा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा फील्ड यूनिट द्वारा किए जा रहे साक्ष्य संकलन का जायजा लिया। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त ने सभी पहलुओं की गहनता से जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
- सरकारी जमीन पर हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी शिकायत पर सिंचाई विभाग ने रुकवाया काम सरकारी जमीन पर हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, शिकायत पर सिंचाई विभाग ने रुकवाया कटान कन्नौज संवाददाता। ठठिया क्षेत्र में नहर विभाग की पटरियों और सरकारी नालियों की जमीन पर खड़े हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते लकड़ी ठेकेदार सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ों को निशाना बना रहे हैं। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले बढ़ रहे हैं। ताजा मामला ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर गांव का है। यहां तिर्वा आरामशीन के एक लकड़ी ठेकेदार द्वारा सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर खड़े हरे पेड़ों को कटवाया जा रहा था। जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक रामऔतार आर्या मौके पर पहुंचे और पेड़ों की कटान रुकवा दी। सींच पर्यवेक्षक ने मौके पर मौजूद खेत मालिक अरविंद कुमार को स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित पेड़ खेत की निजी सीमा में नहीं, बल्कि सरकारी नाली और सिंचाई विभाग की भूमि पर दर्ज हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी भूमि पर खड़े एक भी पेड़ को अब काटने नहीं दिया जाएगा। सींच पर्यवेक्षक रामऔतार आर्या ने बताया कि मौके पर कटे हुए पेड़ों के फोटो और वीडियो सुरक्षित किए गए हैं। मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पेड़ों की कटान कर उन्हें बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- शेरापुर गांव में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव महमूदाबाद के शेरापुर गांव में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान मो. शादाब पुत्र शमी अहमद, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी रहिलामऊ के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक के गले में दुपट्टा और हाथ में सिरिंज मिली है। हालांकि इन परिस्थितियों का मौत से क्या संबंध है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुटी है। युवक की मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शेरापुर गांव में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव महमूदाबाद के शेरापुर गांव में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान मो. शादाब पुत्र शमी अहमद, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी रहिलामऊ के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक के गले में दुपट्टा और हाथ में सिरिंज मिली है। हालांकि इन परिस्थितियों का मौत से क्या संबंध है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुटी है। युवक की मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- कस्तूरबा गांधी विद्यालय में ‘सेवा एवं संकल्प’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता, मंत्री असीम अरुण ने बच्चों से किया संवाद कन्नौज: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में ‘सेवा एवं संकल्प’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता, मंत्री असीम अरुण ने बच्चों से किया संवाद कन्नौज। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बुधवार को ‘सेवा एवं संकल्प’ अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण पहुंचे और छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया। मंत्री असीम अरुण ने बच्चों से उनके पोस्टर पर बनाए गए चित्रों के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि उन्होंने चित्रों के माध्यम से ‘सपनों का भारत’ दर्शाया है। बच्चों की रचनात्मकता और उनके विचारों की मंत्री ने सराहना की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले पांच बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार भी मौजूद रहे। मंत्री ने बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ उनके गांव और आसपास की समस्याओं के बारे में भी बातचीत की। साफ-सफाई को लेकर सवाल पूछे जाने पर बच्चों ने बताया कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हैं और अपने आसपास साफ-सफाई रखने का प्रयास करते हैं।4
- उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मास्टरों पर की टिप्पणियां। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी ने मास्टरों पर कई आरोप लगाए उन्होंने कहा मास्टर स्कूल जाते समय राइफल लेकर जाया करते थे।1
- बिलग्राम फायर ब्रिगेड के सामने बाइक-ऑटो की भिड़ंत, कानपुर से हरदोई जा रहा युवक घायल हरदोई बिलग्राम में फायर ब्रिगेड के सामने बाइक-ऑटो की भिड़ंत, कानपुर से हरदोई जा रहा युवक घायल1
- विधायक आशीष सिंह आशु ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ हरदोई बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक आशीष सिंह आशु ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ1
- *ट्रैफिक बूथ बना आरामगाह? तिकोनिया कट के वीडियो ने उठाए सवाल* *ट्रैफिक बूथ बना आरामगाह? तिकोनिया कट के वीडियो ने उठाए सवाल* लखनऊ। उत्तर प्रदेश में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन और पुलिस विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लखनऊ के पारा क्षेत्र से सामने आया एक वीडियो इन प्रयासों के बीच जमीनी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है। थाना पारा क्षेत्र के तिकोनिया कट पर ड्यूटी पर तैनात बताए जा रहे हेड कांस्टेबल सुदेश कुमार का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह डिवाइडर पर बने यातायात पुलिस बूथ के अंदर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान यदि यातायात पुलिसकर्मी बूथ के अंदर इस तरह आराम करते नजर आएंगे, तो व्यस्त चौराहे और सड़क पर यातायात व्यवस्था की निगरानी कौन करेगा? कुछ स्थानीय लोगों ने कर्मचारी के नशे में होने की आशंका भी जताई है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और वास्तविक स्थिति जांच का विषय है। तंज यह है कि जिस बूथ को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बनाया गया है, कहीं वह ड्यूटी के बीच आराम करने का ठिकाना तो नहीं बन गया? एक तरफ डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के नेतृत्व में लखनऊ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभियान और प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस तरह के वीडियो विभागीय निगरानी और ड्यूटी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मामला किसी एक कर्मचारी तक सीमित नहीं है। सवाल यह है कि यदि ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी के दौरान इस तरह आराम करते पाए जाते हैं, तो उनकी निगरानी और जवाबदेही की व्यवस्था क्या है? अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात विभाग पूरे मामले की जांच करता है या नहीं और जांच में यदि कोई ड्यूटी संबंधी अनियमितता सामने आती है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल वीडियो ने एक सवाल जरूर छोड़ दिया है—ट्रैफिक बूथ यातायात संभालने के लिए है या ड्यूटी के बीच आराम फरमाने के लिए?1
- कन्नौज व्यूरो रिपोर्ट कन्नौज में नाबालिक से रेप के आरोपी नवाब सिंह यादव के खिलाफ कोर्ट में आज सुनवाई1
- अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताड़ा ने किया बिल्हौर में घटनास्थल का निरीक्षण दिन मंगलवार अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताड़ा ने किया बिल्हौर में घटनास्थल का निरीक्षण, मकनपुर रोड पर मिले शव को लेकर कानपुर पुलिस एक्शन मोड पर *कानपुर।* थाना बिल्हौर क्षेत्रान्तर्गत मकनपुर रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मृतक की पहचान राजकिशोर उर्फ राजू निवासी देवहा गांव, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। मौके से मृतक की साइकिल तथा शव के पास से सिर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताड़ा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा फील्ड यूनिट द्वारा किए जा रहे साक्ष्य संकलन का जायजा लिया। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त ने सभी पहलुओं की गहनता से जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।1