ज्वाली में तकनीकी कर्मचारी संघ की नई इकाई गठित, लंबित मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने उठाई आवाज संजीव कुमार (कांगडा जिला) हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की जवाली इकाई की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को जवाली में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ तकनीकी कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं जायज मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान तकनीकी कर्मचारी संघ की जवाली इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांगड़ा तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनीत सिंह ने की, जबकि संघ के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रदेश महासचिव चमन लाल शर्मा तथा प्रदेश वित्त सचिव अनिल सकलानी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव चमन लाल शर्मा ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी संघ कर्मचारियों की पदोन्नति, भर्ती, पुरानी पेंशन योजना (OPS), आरक्षण, सेवा संबंधी समस्याओं सहित अन्य लंबित मांगों को प्रदेश स्तर पर लगातार उठा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रयास है कि कर्मचारियों की जायज मांगों को उचित मंच पर उठाने के साथ-साथ उनके नियमसम्मत एवं व्यावहारिक समाधान के लिए प्रबंधन से निरंतर संवाद किया जाए। उन्होंने संगठन की आगामी गतिविधियों एवं भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रत्येक फील्ड यूनिट और तकनीकी कर्मचारी तक संगठन को और मजबूत तरीके से पहुंचाया जाएगा। कर्मचारियों की समस्याओं को जमीनी स्तर से एकत्रित कर जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के माध्यम से प्रबंधन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने सभी तकनीकी कर्मचारियों से एकजुट होकर संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाए रखने में तकनीकी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। फील्ड में कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनकी जायज मांगों और अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विद्युत बोर्ड के पात्र कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने की दिशा में ठोस पहल करने तथा तकनीकी कर्मचारियों की कमी को देखते हुए नई भर्तियां शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने ITI एवं Non-ITI तकनीकी कर्मचारियों की लंबित पदोन्नतियों का मामला भी प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि वर्षों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे पात्र कर्मचारियों को उनकी योग्यता, अनुभव एवं निर्धारित नियमों के अनुसार पदोन्नति का अवसर मिलना चाहिए। रणवीर ठाकुर ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा तथा बोर्ड की कार्यक्षमता भी मजबूत होगी। बैठक में दिव्यांग तकनीकी कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने पात्र दिव्यांग कर्मचारियों के मामलों की समीक्षा कर आवश्यक डीपीसी (Departmental Promotion Committee) शीघ्र आयोजित करने की मांग की, ताकि पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार मिलने वाले पदोन्नति लाभ से वंचित न रहना पड़े। इसके अलावा विद्युत बोर्ड के पूर्व वर्कचार्ज कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं का नियमों के अनुसार शीघ्र समाधान करने की मांग भी बैठक में उठाई गई। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को व्यवस्थित तरीके से जिला एवं प्रदेश स्तर पर उठाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। जवाली इकाई की नई कार्यकारिणी गठित बैठक के दौरान तकनीकी कर्मचारी संघ की जवाली इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें लव किशोर सुमन को इकाई प्रधान, लोकेश सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, अभिषेक गुलेरिया और विपिन कुमार को उपप्रधान, अजय कुमार को सचिव, राजकुमार और विशाल कुमार को सह-सचिव, रिकी गुलेरिया को संगठन सचिव, अकुंश कुमार को वित्त सचिव तथा अनीत कुमार को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

- श्रीबृजराज स्वामी मंदिर नरपुर से प्रातःकाल प्रभु श्रीकृष्ण जी के श्रंगार एवं आरती के दर्शन संजीव कुमार (कांगडा जिला)1
- खैरियां स्कूल के खिलाड़ियों ने कबड्डी में जीती रनरअप ट्रॉफी, स्वागत में उमड़ा उत्साह; SMC कमेटी की दूरी बनी चर्चा का विषय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरियां के छात्रों ने अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनरअप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और उनकी उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। हालांकि, खिलाड़ियों के स्वागत और सम्मान के दौरान SMC कमेटी की खिलाड़ियों से दूरी चर्चा का विषय बनी। आखिर ऐसा क्या कारण रहा कि SMC कमेटी इस सम्मान समारोह से दूर रही? पूरी खबर और खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीरें वीडियो में देखें। RK Himachal News #Khairiyan #Kabaddi #Under19 #RunnerUp #SchoolNews #HimachalNews #RKHimachalNews #KabaddiNews1
- सुजानपुर में घर में घुसा रेट स्नेक, स्नेक सेवर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सुजानपुर सुजानपुर क्षेत्र में एक परिवार उस समय दहशत में आ गया, जब उनके घर में अचानक रेट स्नेक दिखाई दिया। सांप को देखकर परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत मदद के लिए स्नेक सेवर से संपर्क किया। सूचना मिलते ही स्नेक सेवर माथुर धीमान मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेट स्नेक का रेस्क्यू किया। उन्होंने बिना किसी नुकसान के सांप को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। माथुर धीमान ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। तुरंत प्रशिक्षित स्नेक सेवर या वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सांप भी पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ना जरूरी है।1
- नूरपुर सिविल हॉस्पिटल को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरविधायक रणबीर सिंह निक्का ने स्वास्थ्य मंत्री जी का जताया आभार नूरपुर सिविल हॉस्पिटल को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने स्वास्थ्य मंत्री जी का जताया आभार नूरपुर, भूषण शर्मा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्थानीय विधायक श्री रणबीर सिंह निक्का जी द्वारा विधानसभा स्तर के दौरान कई बार नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा सदन में उठाया । अब स्वास्थ्य मंत्री जी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की है। विधायक रणबीर सिंह निक्का जी ने नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए स्वास्थय मंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से नूरपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने नजदीकी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेंगी और उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में नियुक्त किए गए विशेषज्ञ डॉक्टरों में— 👶 2 बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता भाटिया जी डॉ. पायल ठाकुर जी 👩⚕️ 2 स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरुषि जी डॉ. अर्चना जी 🧠 1 मनोचिकित्सक विशेषज्ञ डॉ. सिमंत मल्होत्रा जी विधायक निक्का जी ने कहा कि नूरपुर की जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के उपचार में क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नूरपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए भविष्य में भी आवश्यक प्रयास लगातार जारी रहेंगे। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटा प्रशासन ll ATV न्यूज़ चैनल1
- प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री सुक्खू, विधायक कमलेश ठाकुर और कांग्रेस के प्रदेश एवं केन्द्रीय नेतृत्व का जताया आभार किशाऊ बांध परियोजना का समझौता हिमाचल के आर्थिक हितों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: विवेक कटोच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किए जाने पर विवेक कटोच ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, देहरा की विधायक श्रीमती कमलेश ठाकुर तथा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि राज्य मीडिया पैनलिस्ट के रूप में वह प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। विवेक कटोच ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का दिन है। किशाऊ बांध परियोजना को लेकर दिल्ली में समझौता प्रदेश के आर्थिक हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस समझौते के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को बिना किसी निवेश के हर वर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होने की उम्मीद है, जो प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय इस परियोजना में 90 प्रतिशत धनराशि देने की बात स्वीकार की गई थी, जिससे हिमाचल प्रदेश पर भारी आर्थिक बोझ पड़ सकता था। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस विषय पर मजबूती से हिमाचल का पक्ष रखा और प्रदेश की बहुमूल्य संपदा एवं आर्थिक हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किए। विवेक कटोच ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश के हित में यह महत्वपूर्ण समझौता संभव हो पाया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों के बावजूद हिमाचल के अधिकारों और आर्थिक हितों के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना से जुड़ा यह समझौता आने वाले समय में प्रदेश की आय बढ़ाने, आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और विकास के नए रास्ते खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस उपलब्धि पर समस्त प्रदेश की देवतुल्य जनता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हार्दिक बधाई दी है ।1
- बरोट/पधर(मंडी) बरोट में भाजपा पधर मंडल की मासिक बैठक में बूथ को मजबूत करने पर मंथन, द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर रहे मुख्य अतिथि बरोट/पधर (मंडी) भारतीय जनता पार्टी पधर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को बरोट में पूरी गरिमा और संगठनात्मक उत्साह के साथ आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने की। आईटी सह-संयोजक, भाजपा पधर मंडल सन्तोष ठाकुर ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के ध्येय के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र की मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होगा। बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और समर्पण को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। मोदी जी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता उनके सेवा एवं समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। इस मौके पर मंडी जिला भाजपा उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर और मंडी संसदीय क्षेत्र के विस्तारक सुरेश शर्मा ने संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। बैठक में मंडल प्रभारी खेम सिंह, महामंत्री शेर सिंह ठाकुर, महामंत्री सुरेश कटारिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना ठाकुर समेत मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मन की बात, सक्रिय सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण, त्रिदेव सम्मेलन और सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग को लेकर गहन चर्चा की गई। अंत में मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। 🪷 भारतीय जनता पार्टी – पधर मंडल, द्रंग विधानसभा 🪷 आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पधर मंडल की मासिक बैठक में द्रंग विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं आदरणीय श्री पूर्ण चन्द ठाकुर जी की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक श्री सुरेश शर्मा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और समर्पण को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। मोदी जी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता उनके सेवा एवं समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री मोहन लाल ठाकुर जी, मंडल अध्यक्ष श्री इंद्र सिंह ठाकुर जी सहित मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। 💪 कार्यकर्ता हमारी शक्ति • संगठन हमारी पहचान • सेवा हमारा संकल्प 🪷 राष्ट्र प्रथम • संगठन सर्वोपरि 🚩 जय भाजपा | जय श्री राम | भारत माता की जय 🇮🇳 बरोट/पधर(मंडी) बरोट में भाजपा पधर मंडल की मासिक बैठक में बूथ को मजबूत करने पर मंथन, द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर रहे मुख्य अतिथि बरोट/पधर (मंडी) भारतीय जनता पार्टी पधर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को बरोट में पूरी गरिमा और संगठनात्मक उत्साह के साथ आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने की। आईटी सह-संयोजक, भाजपा पधर मंडल सन्तोष ठाकुर ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के ध्येय के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र की मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होगा। बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और समर्पण को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। मोदी जी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता उनके सेवा एवं समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। इस मौके पर मंडी जिला भाजपा उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर और मंडी संसदीय क्षेत्र के विस्तारक सुरेश शर्मा ने संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। बैठक में मंडल प्रभारी खेम सिंह, महामंत्री शेर सिंह ठाकुर, महामंत्री सुरेश कटारिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना ठाकुर समेत मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मन की बात, सक्रिय सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण, त्रिदेव सम्मेलन और सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग को लेकर गहन चर्चा की गई। अंत में मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। 🪷 भारतीय जनता पार्टी – पधर मंडल, द्रंग विधानसभा 🪷 आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पधर मंडल की मासिक बैठक में द्रंग विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं आदरणीय श्री पूर्ण चन्द ठाकुर जी की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक श्री सुरेश शर्मा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और समर्पण को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। मोदी जी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता उनके सेवा एवं समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री मोहन लाल ठाकुर जी, मंडल अध्यक्ष श्री इंद्र सिंह ठाकुर जी सहित मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। 💪 कार्यकर्ता हमारी शक्ति • संगठन हमारी पहचान • सेवा हमारा संकल्प 🪷 राष्ट्र प्रथम • संगठन सर्वोपरि 🚩 जय भाजपा | जय श्री राम | भारत माता की जय 🇮🇳1
- श्रीलक्ष्मी नारायण मन्दिर नूरपुर से प्रातःकाल आरती के दर्शन कीजिए1