Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलीगढ़ की इगलास तहसील के गोरई थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान एक युवक को 1 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। अलीगढ़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के तहत पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार धामा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच वे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध गांजा लेकर जहरौली गांव की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जरौली चौराहे पर चारों तरफ से घेराबंदी की और आरोपी युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक की पहचान नयावास निवासी अशोक पुत्र सूरजपाल के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Shivani Kumari
अलीगढ़ की इगलास तहसील के गोरई थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान एक युवक को 1 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। अलीगढ़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के तहत पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार धामा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच वे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध गांजा लेकर जहरौली गांव की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जरौली चौराहे पर चारों तरफ से घेराबंदी की और आरोपी युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक की पहचान नयावास निवासी अशोक पुत्र सूरजपाल के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अलीगढ़ की इगलास तहसील के गोरई थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान एक युवक को 1 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। अलीगढ़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के तहत पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार धामा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच वे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध गांजा लेकर जहरौली गांव की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जरौली चौराहे पर चारों तरफ से घेराबंदी की और आरोपी युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक की पहचान नयावास निवासी अशोक पुत्र सूरजपाल के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।1
- देखते रहें आप अपनी खबरें जीपी न्यूज़ इंडिया के साथ हमारे चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयरकरें1
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मुख्य आरक्षी राजेंद्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद एसएसपी नीरज जादौन ने मुख्य आरक्षी राजेंद्र को कंधा दिया।1
- हाथरास के पुलिस लाइन परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने खुद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चल रहे इस अभियान के अंतर्गत पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं, जबकि अकेले हाथरस जनपद में ही 25 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि पेड़ पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानव जीवन और जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए भी बेहद आवश्यक हैं। लगातार हो रही पेड़ों की कटाई से भूजल स्तर गिर रहा है और जल संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया।1
- हाथरस के सासनी में रविवार की दोपहर समाजवादी पार्टी (सपा) के संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत और धारदार बनाने के लिए एक गेस्ट हाउस में विशाल सदस्यता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सादाबाद के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, सपा के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा और रामनारायण काके ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इस अभियान के दौरान सासनी कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों युवाओं, किसानों और स्थानीय नागरिकों ने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथियों ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता रसीद सौंपकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मनोज शर्मा उर्फ मोनू को प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह कुशवाहा और पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने रसीद देकर पार्टी में शामिल किया। उनके साथ ही ललित शर्मा, रिशी शर्मा और हरीश ठाकुर भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से समाज के हर वर्ग, गरीब, किसान और नौजवान को साथ लेकर चली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और पूर्ववर्ती सपा सरकार के ऐतिहासिक विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा ने संगठन विस्तार पर जोर दिया और रामनारायण काके ने कहा कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। इस विशाल सदस्यता अभियान का संचालन राधेश्याम रजक ने किया। इस अवसर पर रामस्वरूप कुशवाहा, ज्ञानेंद्र सिंह कुशवाहा, जगवीर सिंह, यतेंद्र सिंह राना, शैलेन्द्र सिंह, शिवकुमार वार्ष्णेय, संजीव उपाध्याय, विकास पंडित, मनमोहन रावत, रामवीर दिवाकर, राजेश गुप्ता गुड्डू, कौशल सूर्यवंशी, प्रदीप ठाकुर, पूर्व प्रधान इंद्रपाल कुशवाहा, कुलदीप ठाकुर सहित स्थानीय सपा पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।3
- हाथरस जिले की ग्राम पंचायत कोंकना खुर्द में चल रही भागवत कथा के दौरान जिला पंचायत सदस्य विपिन यादव जी और विकास भाई द्वारा ग्राम वासियों एवं व्यास पीठ का बहुत जोरदार स्वागत किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर उन्होंने भागवत कथा का भरपूर आनंद भी लिया।4
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर हाथरस पुलिस लाइन में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री (होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा) धर्मवीर प्रजापति ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक अंजुला सिंह माहौर, वीरेंद्र सिंह राणा, प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम प्रधान, डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सादाबाद की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने वहां मौजूद छात्र-छात्राओं को पौधे वितरित किए और उनकी सही ढंग से देखभाल करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति का जन्मदिन भी विद्यालय की छात्राओं के साथ केक काटकर बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि हर व्यक्ति को अनिवार्य रूप से एक पौधा लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण और मानव जीवन के अस्तित्व के लिए बेहद जरूरी हैं। इस पूरे कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- सपा अपनी पुरानी 'वोट बैंक' की राजनीति से ज्यादा वक्त तक दूरी नहीं बना सकती है। सपाइयों का मुखौटा अब सबके सामने उतर चुका है। उनकी असलियत सामने आने में भले ही थोड़ी देर हुई हो, लेकिन आखिरकार उनकी वास्तविक सच्चाई पूरी तरह से उजागर हो गई है।1