logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिमरई गांव में विकास को तरसे ग्रामीण, जर्जर सड़कें और नालियों के अभाव से बढ़ी मुश्किलें शाहजहांपुर जिले की खुटार ब्लॉक के ग्राम सिमरई में आज तक विकास की गंगा नहीं बह सकी। गांव के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पंचायत चुनाव नजदीक आ चुके हैं और वर्तमान प्रधान का कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है, लेकिन पूरे कार्यकाल में गांव में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो सके। गांव की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में पड़ी हुई हैं, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। बरसात के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं। नालियों का निर्माण न होने के कारण गांव का गंदा पानी सड़कों और गलियों में भर जाता है, जिससे कीचड़ और गंदगी फैल जाती है। गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कीचड़ और गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। अब पंचायत चुनाव नजदीक आने पर ग्रामीण उम्मीद जता रहे हैं कि नई पंचायत बनने के बाद गांव के विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा और वर्षों से चली आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी।

1 hr ago
user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सिमरई गांव में विकास को तरसे ग्रामीण, जर्जर सड़कें और नालियों के अभाव से बढ़ी मुश्किलें शाहजहांपुर जिले की खुटार ब्लॉक के ग्राम सिमरई में आज तक विकास की गंगा नहीं बह सकी। गांव के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पंचायत चुनाव नजदीक आ चुके हैं और वर्तमान प्रधान का कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है, लेकिन पूरे कार्यकाल में गांव में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो सके। गांव की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में पड़ी हुई हैं, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। बरसात के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं। नालियों का निर्माण न होने के कारण गांव का गंदा पानी सड़कों और गलियों में भर जाता है, जिससे कीचड़ और गंदगी फैल जाती है। गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कीचड़ और गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। अब पंचायत चुनाव नजदीक आने पर ग्रामीण उम्मीद जता रहे हैं कि नई पंचायत बनने के बाद गांव के विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा और वर्षों से चली आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी में रमज़ान माह के आख़िरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। कस्बे की विभिन्न मस्जिदों में सुबह से ही नमाज़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दोपहर में अलविदा जुमे की नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में पहुंचे। नमाज़ के बाद इमामों ने मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारा और खुशहाली कायम रहने की दुआ कराई। इस मौके पर लोगों ने रोज़ा, नमाज़ और इबादत के साथ अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहों की माफी भी मांगी। अलविदा जुमे की नमाज़ को लेकर कस्बे में खासा उत्साह दिखाई दिया और मस्जिदों के आसपास रौनक का माहौल बना रहा। रमज़ान के इस मुबारक मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और देश में शांति, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआएं कीं।
    1
    लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी में रमज़ान माह के आख़िरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। कस्बे की विभिन्न मस्जिदों में सुबह से ही नमाज़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
दोपहर में अलविदा जुमे की नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में पहुंचे। नमाज़ के बाद इमामों ने मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारा और खुशहाली कायम रहने की दुआ कराई।
इस मौके पर लोगों ने रोज़ा, नमाज़ और इबादत के साथ अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहों की माफी भी मांगी। अलविदा जुमे की नमाज़ को लेकर कस्बे में खासा उत्साह दिखाई दिया और मस्जिदों के आसपास रौनक का माहौल बना रहा।
रमज़ान के इस मुबारक मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और देश में शांति, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआएं कीं।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • yaha par bhaut log bike lekar gire h koi bhi es sadak par dhayan nhi de raha mera bas ye kahna h ki. ye sadak ban jaye es sadak kar na gram pardhan dhyan de raha h na jila pancyat sadasy
    1
    yaha par bhaut log bike lekar gire h koi bhi es sadak par dhayan nhi de raha mera bas ye kahna h ki. ye sadak ban jaye es sadak kar na gram pardhan dhyan de raha h na jila pancyat sadasy
    user_Gaurav Verma
    Gaurav Verma
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मोहनपुरवा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की रामापुर चौकी अंतर्गत मोहनपुरवा गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    मोहनपुरवा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की रामापुर चौकी अंतर्गत मोहनपुरवा गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Umesh Singh
    Umesh Singh
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • संपादक, नीरज जायसवाल (लखीमपुर खीरी)।* नज भारत न्यूज लखीमपुर में AIMIM ने बढ़ाया सियासी दायरा, नगर कार्यालय का हुआ उद्घाटन लखीमपुर खीरी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने जनपद में अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए लखीमपुर नगर कार्यालय का उद्घाटन किया। नगर के नौरंगाबाद क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। सेंट्रल जोन के सचिव नजमुल हसन ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं यूथ जिला अध्यक्ष आशु ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा पार्टी से जुड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के हाथों को मजबूत करें। सदर विधानसभा अध्यक्ष मुजीबुर रहमान खान ने अपने संबोधन में कहा कि AIMIM लगातार उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी मजलूमों, गरीबों और दलितों की आवाज उठाने का काम कर रही है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। विधानसभा प्रभारी मोहम्मद हनीफ ने भी कार्यकर्ताओं से पूरी लगन और समर्पण के साथ संगठन को आगे बढ़ाने की अपील की। एडवोकेट सोहेल ने पार्टी के इतिहास और गठन के बारे में जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य और विचारधारा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष अशरफ जैदी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नजमुल हसन, आशु, मुजीबुर रहमान खान, अशरफ जैदी, मोहम्मद हनीफ, अमीनुद्दीन, इरशाद कुरैशी, आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    संपादक, नीरज जायसवाल (लखीमपुर खीरी)।*  नज भारत न्यूज  लखीमपुर में AIMIM ने बढ़ाया सियासी दायरा, नगर कार्यालय का हुआ उद्घाटन
लखीमपुर खीरी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने जनपद में अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए लखीमपुर नगर कार्यालय का उद्घाटन किया। नगर के नौरंगाबाद क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें।
सेंट्रल जोन के सचिव नजमुल हसन ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं यूथ जिला अध्यक्ष आशु ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा पार्टी से जुड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के हाथों को मजबूत करें।
सदर विधानसभा अध्यक्ष मुजीबुर रहमान खान ने अपने संबोधन में कहा कि AIMIM लगातार उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी मजलूमों, गरीबों और दलितों की आवाज उठाने का काम कर रही है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विधानसभा प्रभारी मोहम्मद हनीफ ने भी कार्यकर्ताओं से पूरी लगन और समर्पण के साथ संगठन को आगे बढ़ाने की अपील की। एडवोकेट सोहेल ने पार्टी के इतिहास और गठन के बारे में जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य और विचारधारा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष अशरफ जैदी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नजमुल हसन, आशु, मुजीबुर रहमान खान, अशरफ जैदी, मोहम्मद हनीफ, अमीनुद्दीन, इरशाद कुरैशी, आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    Court reporter लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में किसान को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का मामला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल निघासन / लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र से पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लेने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, निघासन तहसील के थाना पढ़ुआ क्षेत्र की चौकी पढ़ुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत ढखेरवा नानकार के उपगांव बिछुली निवासी कल्लू पासी (पुत्र बाबूराम पासी) को बुधवार दोपहर पुलिस ने खेत से हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि उस समय कल्लू पासी अपने खेत में गन्ना छीलकर घर लौट रहे थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस बिना किसी सूचना या नोटिस के उन्हें अपने साथ चौकी ले गई। परिजनों के मुताबिक, पुलिस उन्हें चौकी ले जाने से पहले पढ़ुआ साइफन के पास अपनी फोर व्हीलर गाड़ी के साथ भारी जरीकेन रखकर फोटो और वीडियो भी बनाती दिखाई दी। इसके बाद उन्हें चौकी में बैठा लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कल्लू पासी के परिजनों ने आसपास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। बाद में परिजन खेत मालिक के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। खेत मालिक ने चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह से फोन पर संपर्क कर गिरफ्तारी के बारे में पूछताछ की। इस पर चौकी प्रभारी ने बताया कि वे न्यायालय कार्य से जिला मुख्यालय गए हैं और चौकी क्षेत्र में मौजूद सिपाहियों से जानकारी लेकर स्थिति स्पष्ट करेंगे।इसके बाद परिजनों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। श्री रसिक मोहन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष मोहन शुक्ला को मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने तत्काल थाना अध्यक्ष पढ़ुआ से फोन पर बात की। थाना अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि यदि किसी शक या मुखबिर की सूचना के आधार पर व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया है तो जांच के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। बताया गया कि बीट के सिपाही योगेंद्र सिंह ने भी फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि कल्लू पासी को शक के आधार परपूछताछ के लिए लाया गया थाऔरउन्हेंसम्मानपूर्वक छोड़ दिया जायेगा। इस बीच, हिरासत में लिए जाने की घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें गिरफ्तार व्यक्ति पूरी घटना का बयान करता दिखाई दे रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
    1
    लखीमपुर खीरी में किसान को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का मामला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
निघासन / लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र से पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लेने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, निघासन तहसील के थाना पढ़ुआ क्षेत्र की चौकी पढ़ुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत ढखेरवा नानकार के उपगांव बिछुली निवासी कल्लू पासी (पुत्र बाबूराम पासी) को बुधवार दोपहर पुलिस ने खेत से हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि उस समय कल्लू पासी अपने खेत में गन्ना छीलकर घर लौट रहे थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस बिना किसी सूचना या नोटिस के उन्हें अपने साथ चौकी ले गई।
परिजनों के मुताबिक, पुलिस उन्हें चौकी ले जाने से पहले पढ़ुआ साइफन के पास अपनी फोर व्हीलर गाड़ी के साथ भारी जरीकेन रखकर फोटो और वीडियो भी बनाती दिखाई दी। इसके बाद उन्हें चौकी में बैठा लिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर कल्लू पासी के परिजनों ने आसपास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। बाद में परिजन खेत मालिक के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। खेत मालिक ने चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह से फोन पर संपर्क कर गिरफ्तारी के बारे में पूछताछ की। इस पर चौकी प्रभारी ने बताया कि वे न्यायालय कार्य से जिला मुख्यालय गए हैं और चौकी क्षेत्र में मौजूद सिपाहियों से जानकारी लेकर स्थिति स्पष्ट करेंगे।इसके बाद परिजनों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। श्री रसिक मोहन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष मोहन शुक्ला को मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने तत्काल थाना अध्यक्ष पढ़ुआ से फोन पर बात की। थाना अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि यदि किसी शक या मुखबिर की सूचना के आधार पर व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया है तो जांच के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा।
बताया गया कि बीट के सिपाही योगेंद्र सिंह ने भी फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि कल्लू पासी को शक के आधार परपूछताछ के लिए लाया गया थाऔरउन्हेंसम्मानपूर्वक छोड़ दिया जायेगा।
इस बीच, हिरासत में लिए जाने की घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें गिरफ्तार व्यक्ति पूरी घटना का बयान करता दिखाई दे रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
    user_ए के शुक्ला
    ए के शुक्ला
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मैं देख रहा हूं कि बहुत सारे लोगों को इस बात की खुजली मची है कि साहब ईरान और इजरायल के बीच में झगड़ा हो रहा है कुछ लोग बीच में अपनी टांग लगा रहे है अगर इतनी दिक्कत है तो जहाज में बैठ जाओ यहां से जहाज ईरान में फंसे भारतीयों को लेने जा रहा है उसी में बैठकर चले जाओ और ईरान की तरफ से लड़ो यह बात संभल जिले के असमोली में CO कुलदीप कुमार ने फीस कमेटी की बैठक में कहीं शांति भंग नहीं करने की चेतावनी देते हुए CO ने कहा कि अगरप यहां किसी ने व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो हमें उससे निपटना आता है इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है दरअसल CO कुलदीप कुमार बुधवार को संभल कोतवाली मैं अलविदा जुम्मा और ईद के त्योहारों को लेकर बैठक कर रहे थे कुलदीप कुमार की बैठक कर रहे थे
    1
    मैं देख रहा हूं कि बहुत सारे लोगों को इस बात की खुजली मची है कि साहब ईरान और इजरायल के बीच में झगड़ा हो रहा है कुछ लोग बीच में अपनी टांग लगा रहे है अगर इतनी दिक्कत है तो जहाज में बैठ जाओ यहां से जहाज ईरान में फंसे भारतीयों को लेने जा रहा है उसी में बैठकर चले जाओ और ईरान की तरफ से लड़ो 
यह बात संभल जिले के असमोली में CO कुलदीप कुमार ने फीस कमेटी की बैठक में कहीं शांति भंग नहीं करने की चेतावनी देते हुए CO ने कहा कि अगरप यहां किसी ने व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो हमें उससे निपटना आता है इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है 
दरअसल CO कुलदीप कुमार बुधवार को संभल कोतवाली मैं अलविदा जुम्मा और ईद के त्योहारों को लेकर बैठक कर रहे थे कुलदीप कुमार  की बैठक कर रहे थे
    user_अमित कुमार
    अमित कुमार
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 13/03/2026 शाहजहाँपुर जिले की खुटार ब्लॉक क्षेत्र में आसाम रोड से ग्राम सिलुआ व ग्राम सिमरई होते हुए बण्डा रोड को जोड़ने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। बरसात के समय इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कई बार वाहन फिसलने और पलटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इस मार्ग से आसपास के कई गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बच्चों को पैदल या सावधानी के साथ खराब रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें स्कूल पहुंचने में देर भी हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुगम बनाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और हादसों पर भी रोक लग सके।
    1
    13/03/2026
शाहजहाँपुर जिले की खुटार ब्लॉक क्षेत्र में आसाम रोड से ग्राम सिलुआ व ग्राम सिमरई होते हुए बण्डा रोड को जोड़ने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। बरसात के समय इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कई बार वाहन फिसलने और पलटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।
इस मार्ग से आसपास के कई गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बच्चों को पैदल या सावधानी के साथ खराब रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें स्कूल पहुंचने में देर भी हो जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुगम बनाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और हादसों पर भी रोक लग सके।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी कोतवाली तिकुनिया के अंतर्गत गुरुद्वारा कौड़ियाला के पास रपटा पुल में गिरी बाइक पर 3 लोग सवार थे दो लोगों कि हालात गंभीर एक कि मौके पर ही हुई मौत घायल हुए लोग सुरत नगर टांडा के बताऐ जा रहें हैं,,,,,, मृतक भी सुरत नगर टांडा का रहने वाला बताया जा रहा है जबकि दोनों लड़कों की हालात गंभीर है घायलो को जिला अस्पताल रेफर किया गया,,,,,,,,,
    1
    उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी 
कोतवाली तिकुनिया के अंतर्गत गुरुद्वारा कौड़ियाला के पास
रपटा पुल में गिरी बाइक पर  3 लोग सवार थे 
दो लोगों कि हालात गंभीर 
एक कि मौके पर ही हुई मौत 
घायल हुए लोग सुरत नगर टांडा के बताऐ जा रहें हैं,,,,,,
मृतक भी सुरत नगर टांडा का रहने वाला बताया जा रहा है 
जबकि दोनों लड़कों की हालात गंभीर है घायलो को जिला अस्पताल रेफर किया गया,,,,,,,,,
    user_Reporter nirvendarkumr
    Reporter nirvendarkumr
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में आज दिनांक 12.03.2026 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 771/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुभाष पुत्र शिवपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर तथा मु0अ0सं0 842/2025 धारा 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सीटू उर्फ आरिन्दर पुत्र अनंगपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
    1
    पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में आज दिनांक 12.03.2026 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 771/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुभाष पुत्र शिवपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर तथा मु0अ0सं0 842/2025 धारा 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सीटू उर्फ आरिन्दर पुत्र अनंगपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
    user_AVP भारत न्यूज़
    AVP भारत न्यूज़
    Taxi Driver Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.