logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जल उपयोक्ता संगम चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

56 min ago
user_Rakesh Nagar
Rakesh Nagar
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
56 min ago

जल उपयोक्ता संगम चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जल उपयोक्ता संगम चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
    1
    जल उपयोक्ता संगम चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
    user_Rakesh Nagar
    Rakesh Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    56 min ago
  • सावन के तीसरे सोमवार पर सेलीगढ़ी महादेव धाम पर पहुंचे श्रद्धालु खानपुर:सावन के पवित्र महीने में शिव भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। सेलीगढ़ी महादेव धाम पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने फूल, बेलपत्र और जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी भक्त "हर हर महादेव" के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना में लीन नजर आए। प्रकृति के बीच स्थित इस शिव मंदिर में सावन के हर सोमवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। भक्तों का मानना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं।
    1
    सावन के तीसरे सोमवार पर सेलीगढ़ी महादेव धाम पर पहुंचे श्रद्धालु 
खानपुर:सावन के पवित्र महीने में शिव भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। सेलीगढ़ी महादेव धाम पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने फूल, बेलपत्र और जल से भगवान शिव का अभिषेक किया।
मंदिर परिसर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी भक्त "हर हर महादेव" के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना में लीन नजर आए।
प्रकृति के बीच स्थित इस शिव मंदिर में सावन के हर सोमवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। भक्तों का मानना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं।
    user_Ram raj Nagar
    Ram raj Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • शहीदों की याद में गूंजे देशभक्ति के तराने, संगीत से सराबोर हुई शाम संगीत मंच परिवार संस्थान ने आयोजित किया ‘एक शाम शहीदों के नाम’ संगीत कार्यक्रम। झालावाड़, 16 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगीत मंच परिवार संस्थान, झालावाड़ की ओर से शनिवार को कपिल वस्तु कॉलोनी में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ देशभक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय गायकों एवं कलाकारों ने देशभक्ति और सुरीले गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से माहौल में उत्साह और भावनाओं का संचार किया। कोषाध्यक्ष धनीराम समर्थ ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं, वहीं संचालक सदस्य कमल गुप्ता ने ‘मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो’ गीत प्रस्तुत कर देशप्रेम का संदेश दिया। नीलिमा अग्रवाल ने ‘छोड़ो कल की बातें’ तथा सुरेंद्र गौतम ने ‘होंठों पे सच्चाई रहती है’ जैसे गीतों से श्रोताओं को भावविभोर किया। रामलखन शर्मा की ‘ये देश है वीर जवानों का’ प्रस्तुति पर पूरा माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। उषा अग्रवाल ने ‘हर करम अपना करेंगे’ गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्ष असलम खान की प्रस्तुति ‘मेरे देश की धरती सोना उगले’ और ‘चिट्ठी आई है’ ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में ललित गुप्ता की प्रस्तुति ने लोगों की आंखें नम कर दीं। गुरुजी ने ‘आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिन्दुस्तान की’ गीत के माध्यम से नई पीढ़ी में देशप्रेम की भावना जगाई। उपाध्यक्ष चैतन्य शर्मा ने ‘मेरे देश की धरती सोना उगले’ गीत प्रस्तुत किया। सहसचिव विनोद गौड़ ने ‘संदेशे आते हैं’ गीत के माध्यम से सैनिकों के त्याग और देश की रक्षा में उनके योगदान को याद किया। अशोक रेडियाल ने आजादी के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रस्तुति दी, जबकि आशीष मोदी ने ‘न जुल्म न जालिम का अधिकार रहेगा’ गीत से सामाजिक संदेश दिया। इसके बाद कमल गुप्ता, विनोद गौड़ एवं असलम खान ने सामूहिक रूप से ‘धरती सुनहरी अंबर नीला’ प्रस्तुत किया। अंत में सभी कलाकारों ने सामूहिक रूप से ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी’ गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में कैलाश चन्द्र व्यास, पंकज गुप्ता, राहुल तिवारी, लाड़ कंवर शर्मा, उषा अग्रवाल, आशा झाला, नजमा खानम, शिवांशु शर्मा, कुणाल शर्मा, जीशान अली, हंसराज सोनी, पुष्पेंद्र सिंह झाला, ममता मालव, रामस्वरूप मालव, लक्की अरमान खान, क्रांति शर्मा, रिशिका झाला, रोहित शर्मा, मास्टर भंवरसिंह, मास्टर गौतम पाटीदार सहित अनेक संगीतप्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धनीराम समर्थ एवं असलम खान ने किया। अंत में कमल गुप्ता एवं रामलखन शर्मा ने सभी कलाकारों और उपस्थित श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।
    2
    शहीदों की याद में गूंजे देशभक्ति के तराने, संगीत से सराबोर हुई शाम
संगीत मंच परिवार संस्थान ने आयोजित किया ‘एक शाम शहीदों के नाम’ संगीत कार्यक्रम।

झालावाड़, 16 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगीत मंच परिवार संस्थान, झालावाड़ की ओर से शनिवार को कपिल वस्तु कॉलोनी में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ देशभक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय गायकों एवं कलाकारों ने देशभक्ति और सुरीले गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से माहौल में उत्साह और भावनाओं का संचार किया। कोषाध्यक्ष धनीराम समर्थ ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं, वहीं संचालक सदस्य कमल गुप्ता ने ‘मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो’ गीत प्रस्तुत कर देशप्रेम का संदेश दिया।
नीलिमा अग्रवाल ने ‘छोड़ो कल की बातें’ तथा सुरेंद्र गौतम ने ‘होंठों पे सच्चाई रहती है’ जैसे गीतों से श्रोताओं को भावविभोर किया। रामलखन शर्मा की ‘ये देश है वीर जवानों का’ प्रस्तुति पर पूरा माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। उषा अग्रवाल ने ‘हर करम अपना करेंगे’ गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्ष असलम खान की प्रस्तुति ‘मेरे देश की धरती सोना उगले’ और ‘चिट्ठी आई है’ ने श्रोताओं को भावुक कर दिया।
कार्यक्रम में ललित गुप्ता की प्रस्तुति ने लोगों की आंखें नम कर दीं। गुरुजी ने ‘आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिन्दुस्तान की’ गीत के माध्यम से नई पीढ़ी में देशप्रेम की भावना जगाई। उपाध्यक्ष चैतन्य शर्मा ने ‘मेरे देश की धरती सोना उगले’ गीत प्रस्तुत किया। सहसचिव विनोद गौड़ ने ‘संदेशे आते हैं’ गीत के माध्यम से सैनिकों के त्याग और देश की रक्षा में उनके योगदान को याद किया।
अशोक रेडियाल ने आजादी के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रस्तुति दी, जबकि आशीष मोदी ने ‘न जुल्म न जालिम का अधिकार रहेगा’ गीत से सामाजिक संदेश दिया। इसके बाद कमल गुप्ता, विनोद गौड़ एवं असलम खान ने सामूहिक रूप से ‘धरती सुनहरी अंबर नीला’ प्रस्तुत किया। अंत में सभी कलाकारों ने सामूहिक रूप से ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी’ गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में कैलाश चन्द्र व्यास, पंकज गुप्ता, राहुल तिवारी, लाड़ कंवर शर्मा, उषा अग्रवाल, आशा झाला, नजमा खानम, शिवांशु शर्मा, कुणाल शर्मा, जीशान अली, हंसराज सोनी, पुष्पेंद्र सिंह झाला, ममता मालव, रामस्वरूप मालव, लक्की अरमान खान, क्रांति शर्मा, रिशिका झाला, रोहित शर्मा, मास्टर भंवरसिंह, मास्टर गौतम पाटीदार सहित अनेक संगीतप्रेमी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन धनीराम समर्थ एवं असलम खान ने किया। अंत में कमल गुप्ता एवं रामलखन शर्मा ने सभी कलाकारों और उपस्थित श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    2 hrs ago
  • पिकअप की टक्कर से विद्युत तंत्र हुआ फेल तीन खंबे टूटे रात भर रहा अंधेरा गायत्री नगर ऑटो में एक पिकअप की टक्कर से ट्रांसफार्मर का खंभा टूट गया जिससे पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ा सुबह विभाग द्वारा लगातार कार्यक्रम ठीक किया गया
    1
    पिकअप की टक्कर से विद्युत तंत्र हुआ फेल तीन खंबे टूटे रात भर रहा अंधेरा गायत्री नगर
ऑटो में एक पिकअप की टक्कर से ट्रांसफार्मर का खंभा टूट गया जिससे पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ा सुबह विभाग द्वारा लगातार कार्यक्रम ठीक किया गया
    user_Hemant Kapoor
    Hemant Kapoor
    अटरू, बारां, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • गोमाता के लिए गरीब नवाज़ सदर उर्दू मदरसे में स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप संपन्न गरीब नवाज़ सदर उर्दू मदरसे में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष झंडारोहण किया गया मदरसा के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन हुआ इस अवसर पर मदरसे के सरपरस्त हाजी इस्माइल कुरैशी का साफा बांधकर साल बढ़ाकर सम्मान किया गया मदरसे के सदर शब्बीर अली ने बताया कि इस अवसर पर दो दिवसीय फिजियोथैरेपी निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 130 से ज्यादा मरीज ने कैंप का लाभ उठाया डॉक्टर फेज़ खान ने बताया कि हमारे कैंप में साइटिका कमर दर्द स्लिप डिस्क पसलियों में दर्द हाथ पैरों में दर्द लकवा बच्चों का मानसिक रोग आदि कई प्रकार के मरीजों की जांच कर उपचार किया गया शिविर में में बीपी शुगर की जांच फ्री की गई कार्यक्रम में सदर शब्बीर अली नायब सदर राशिद खान जुगनू, हाजी अजीज बाग हाजी सलीम खान हाजी अनवर हाजी जलील अहमद हामिद रजा़ कुरैशी उपस्थित रहे वही निशुल्क कैंप में डॉक्टर फेज़ खान डॉ रोजा भारती सैयद मोहित अली नबील चिश्ती शिविर आयोजन करता अकिल अहमद मंसूरी हाजी जलील अहमद आमना बी फैजान मंसूरी रईस चिश्ती, सहित कमेटी के मेंबर उपस्थित है
    2
    गोमाता के लिए गरीब नवाज़ सदर उर्दू मदरसे में स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप संपन्न
गरीब नवाज़ सदर उर्दू मदरसे में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष झंडारोहण किया गया मदरसा के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन हुआ इस अवसर पर मदरसे के सरपरस्त हाजी इस्माइल कुरैशी का साफा बांधकर साल बढ़ाकर सम्मान किया गया मदरसे के सदर शब्बीर अली ने बताया कि इस अवसर पर  दो दिवसीय फिजियोथैरेपी निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 130 से ज्यादा मरीज ने कैंप का लाभ उठाया डॉक्टर फेज़ खान ने बताया कि हमारे कैंप में साइटिका कमर दर्द स्लिप डिस्क पसलियों में दर्द हाथ पैरों में दर्द लकवा बच्चों का मानसिक रोग आदि कई प्रकार के मरीजों की जांच कर उपचार किया गया शिविर में  में बीपी शुगर की जांच फ्री की गई कार्यक्रम में सदर शब्बीर अली नायब सदर राशिद खान जुगनू, हाजी अजीज बाग हाजी सलीम खान हाजी अनवर हाजी जलील अहमद हामिद रजा़ कुरैशी उपस्थित रहे वही निशुल्क कैंप में डॉक्टर फेज़ खान डॉ रोजा भारती सैयद मोहित अली नबील चिश्ती शिविर आयोजन करता अकिल अहमद मंसूरी हाजी जलील अहमद आमना बी फैजान मंसूरी 
रईस चिश्ती, सहित कमेटी के मेंबर उपस्थित है
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • चाय की दुकान में आग लगने के बाद अचानक धमाका विडियो मध्यप्रदेश का है
    1
    चाय की दुकान में आग लगने के बाद अचानक धमाका विडियो मध्यप्रदेश का है
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 278 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कोटा ग्रामीण। जिला कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना देवलीमांझी क्षेत्र में 278 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त माल और वाहनों की कुल कीमत करीब 61 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 16 अगस्त को थाना देवलीमांझी पुलिस टीम आवां तिराहा पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सांगोद की ओर से दो वाहन महिंद्रा टीयूवी और बोलेरो आते दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों के चालकों ने नाकाबंदी के बैरिकेड्स को टक्कर मारी और वाहनों को तेज गति से कोटा की ओर भगाने लगे। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों का पीछा किया और कैथून थाना पुलिस को भी नाकाबंदी के लिए सूचना दी। पीछा किए जाने पर दोनों वाहन चालकों ने कोटा-सांगोद रोड पर वाहन खड़े किए और खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को डिटेन कर लिया। वाहनों की तलाशी लेने पर महिंद्रा टीयूवी से 171 किलोग्राम तथा बोलेरो से 107 किलोग्राम, कुल 278 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया।
    1
    कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 278 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त
कोटा ग्रामीण। जिला कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना देवलीमांझी क्षेत्र में 278 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त माल और वाहनों की कुल कीमत करीब 61 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 16 अगस्त को थाना देवलीमांझी पुलिस टीम आवां तिराहा पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सांगोद की ओर से दो वाहन महिंद्रा टीयूवी और बोलेरो आते दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों के चालकों ने नाकाबंदी के बैरिकेड्स को टक्कर मारी और वाहनों को तेज गति से कोटा की ओर भगाने लगे। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों का पीछा किया और कैथून थाना पुलिस को भी नाकाबंदी के लिए सूचना दी। पीछा किए जाने पर दोनों वाहन चालकों ने कोटा-सांगोद रोड पर वाहन खड़े किए और खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को डिटेन कर लिया। वाहनों की तलाशी लेने पर महिंद्रा टीयूवी से 171 किलोग्राम तथा बोलेरो से 107 किलोग्राम, कुल 278 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • मेहर समाज उत्थान समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, मदनलाल खेरिया बने अध्यक्ष समाज के छात्रावास के लिए जिला मुख्यालय पर भूमि उपलब्ध कराना, महिला शिक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को मिलेगी प्राथमिकता झालरापाटन। मेहर समाज उत्थान समिति, सामाजिक जोन झालावाड़ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भूतेश्वर महादेव मंदिर, झालरापाटन के प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में झालावाड़ जिले सहित कोटा, राजगढ़ एवं आगर-मालवा जिले से बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। बैठक में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर गंभीरता से मंथन किया गया। बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने रटलाई, जिला झालावाड़ निवासी मदनलाल खेरिया को समिति का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना। वहीं जगदीश प्रसाद पाटलिया कुलमी को सचिव, नारायण सिंह मेहर को कोषाध्यक्ष तथा गोवर्धन लाल मेहर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुकेत को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। समिति की शेष कार्यकारिणी का विस्तार आगामी दिनों में समाजबंधुओं की सहमति एवं विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा। छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध कराना प्राथमिकता नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदनलाल खेरिया ने समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन्हें आगामी दो वर्षों के लिए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में जिला मुख्यालय पर मेहर समाज के छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध करवाना रहेगा। इसके लिए समाज के सभी लोगों को साथ लेकर प्रशासन एवं संबंधित स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की उन्नति का आधार है। इसलिए छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने के लिए भी समिति लगातार कार्य करेगी। अध्यक्ष खेरिया ने कहा कि समिति केवल पदाधिकारियों तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक परिवार और प्रत्येक समाजबंधु को साथ लेकर काम करेगी। अधिक से अधिक समाजबंधुओं को समिति से जोड़कर समाजहित में सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे तथा आगामी दिनों में समाज की आवश्यकताओं के अनुसार ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। छह माह में छात्रावास के लिए प्रयास तेज करने का संकल्प समिति के संरक्षक राजेश मेहर ने कहा कि जिला मुख्यालय पर समाज के छात्रावास के लिए आगामी छह माह के भीतर भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह समाज के बच्चों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और इसके लिए सभी समाजबंधुओं का सहयोग एवं सहभागिता अपेक्षित है। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों के लिए पूर्व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। समाजबंधुओं ने नवीन कार्यकारिणी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि नई टीम समाज को एकजुट करते हुए शिक्षा, सामाजिक सुधार एवं समाज के विकास के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेगी। समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती केवल संगठन के गठन से नहीं, बल्कि प्रत्येक समाजबंधु की सक्रिय भागीदारी से संभव है। इसलिए सभी समाजबंधुओं से समिति से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया गया। बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मेहर, पूर्व उपाध्यक्ष बालचंद मेहर, गिरधारी लाल मेहर, झालावाड़ मंदिर अध्यक्ष बाबूलाल अध्यापक, एडवोकेट महेश वर्मा, हिम्मतगढ़ श्रीराम मंदिर अध्यक्ष सीताराम मेहर, रामेश्वर गवाटिया, लक्ष्मीनारायण, नवरंग, वीरमलाल, देवीलाल, बनेसिंह, द्वारिकालाल, बाबूलाल अध्यापक, रमेशचंद खेजरपुर, राधेश्याम, रामप्रसाद, मदनलाल, भेरूलाल, वीरमलाल अध्यापक, जगदीश अध्यापक, रामबाबू अध्यापक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे। बैठक के अंत में नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज को शिक्षित, संगठित एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज की नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
    1
    मेहर समाज उत्थान समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, मदनलाल खेरिया बने अध्यक्ष
समाज के छात्रावास के लिए जिला मुख्यालय पर भूमि उपलब्ध कराना, महिला शिक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को मिलेगी प्राथमिकता
झालरापाटन। मेहर समाज उत्थान समिति, सामाजिक जोन झालावाड़ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भूतेश्वर महादेव मंदिर, झालरापाटन के प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में झालावाड़ जिले सहित कोटा, राजगढ़ एवं आगर-मालवा जिले से बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। बैठक में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर गंभीरता से मंथन किया गया।
बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने रटलाई, जिला झालावाड़ निवासी मदनलाल खेरिया को समिति का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना। वहीं जगदीश प्रसाद पाटलिया कुलमी को सचिव, नारायण सिंह मेहर को कोषाध्यक्ष तथा गोवर्धन लाल मेहर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुकेत को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। समिति की शेष कार्यकारिणी का विस्तार आगामी दिनों में समाजबंधुओं की सहमति एवं विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा।
छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध कराना प्राथमिकता
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदनलाल खेरिया ने समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन्हें आगामी दो वर्षों के लिए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में जिला मुख्यालय पर मेहर समाज के छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध करवाना रहेगा। इसके लिए समाज के सभी लोगों को साथ लेकर प्रशासन एवं संबंधित स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की उन्नति का आधार है। इसलिए छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने के लिए भी समिति लगातार कार्य करेगी।
अध्यक्ष खेरिया ने कहा कि समिति केवल पदाधिकारियों तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक परिवार और प्रत्येक समाजबंधु को साथ लेकर काम करेगी। अधिक से अधिक समाजबंधुओं को समिति से जोड़कर समाजहित में सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे तथा आगामी दिनों में समाज की आवश्यकताओं के अनुसार ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
छह माह में छात्रावास के लिए प्रयास तेज करने का संकल्प
समिति के संरक्षक राजेश मेहर ने कहा कि जिला मुख्यालय पर समाज के छात्रावास के लिए आगामी छह माह के भीतर भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह समाज के बच्चों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और इसके लिए सभी समाजबंधुओं का सहयोग एवं सहभागिता अपेक्षित है।
बैठक में पूर्व कार्यकारिणी द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों के लिए पूर्व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। समाजबंधुओं ने नवीन कार्यकारिणी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि नई टीम समाज को एकजुट करते हुए शिक्षा, सामाजिक सुधार एवं समाज के विकास के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेगी।
समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती केवल संगठन के गठन से नहीं, बल्कि प्रत्येक समाजबंधु की सक्रिय भागीदारी से संभव है। इसलिए सभी समाजबंधुओं से समिति से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया गया।
बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मेहर, पूर्व उपाध्यक्ष बालचंद मेहर, गिरधारी लाल मेहर, झालावाड़ मंदिर अध्यक्ष बाबूलाल अध्यापक, एडवोकेट महेश वर्मा, हिम्मतगढ़ श्रीराम मंदिर अध्यक्ष सीताराम मेहर, रामेश्वर गवाटिया, लक्ष्मीनारायण, नवरंग, वीरमलाल, देवीलाल, बनेसिंह, द्वारिकालाल, बाबूलाल अध्यापक, रमेशचंद खेजरपुर, राधेश्याम, रामप्रसाद, मदनलाल, भेरूलाल, वीरमलाल अध्यापक, जगदीश अध्यापक, रामबाबू अध्यापक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
बैठक के अंत में नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज को शिक्षित, संगठित एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज की नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.